भारत में अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत
भारत में अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
भारत में अंबिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत कितनी है?
अम्बिलिकल हर्निया एक दर्ददायक स्थिति है। इस स्थिति में आंतों के ऊतक नाभि (बेली बटन) के माध्यम से फूल जाते हैं। जिसके परिणामस्वरूप असुविधा, दर्द और कोमल सूजन हो सकती है। सर्जरी इस समस्या से निजात पाने का एक सफल उपचार है।
- भारत में कई ऐसे अस्पताल है जहां अंबिलिकल हर्निया सर्जरी करवाई जा सकती है। हालांकि विभिन्न अस्पतालों में इस सर्जरी की लागत में भिन्नता देखने को मिल सकती है। इस भिन्नता के लिए कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं।
- वैसे भारत में अंबिलिकल हर्निया सर्जरी की न्यूनतम लागत लगभग 35,000 रुपये और अधिकतम लागत लगभग 75,000 रुपये तक हो सकती है। जबकि इस सर्जरी की औसतन लागत लगभग 55,000 रूपये तक हो सकती है।
- अगर आप भी देश के किसी भी शहर में अंबिलिकल हर्निया सर्जरी करवाना चाह रहे हैं तो अपने चयनित अस्पताल में इस सर्जरी की लागत के विषय में जानकारी जरूर हासिल कर लें। यह जानकारी आपको अस्पताल में कार्यरत मेडिकल कॉर्डिनेटर के माध्यम से प्राप्त हो सकती है।
- हमारे माध्यम से सर्जरी या इलाज करा सकते हैं। हमारे द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं निम्नलिखित हैं।
- शहर के कई बड़े और अनुभवी सर्जन हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
- हम आपको अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बिल्कुल मुफ्त में तकनीकी सुविधाओं से लेस एम्बुलेंस उपलब्ध कराते हैं।
- सर्जरी के बाद किसी भी तरह का बीमारी सम्बन्धी परामर्श लेने पर भी कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक आपके लिए दिनभर (24 घंटे) किसी भी समय सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
- सर्जरी की लागत को आसान किश्तों में भी अदा कर सकते हैं।
भारत के प्रमुख शहरों में लैप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट की जगह | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैंगलोर | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
चेन्नई | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
कोयंबटूर | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
दिल्ली | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
हैदराबाद | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
कोच्चि | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
कोलकाता | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
लखनऊ | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
मुंबई | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
पुणे | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
भारत में विभिन्न प्रकार के लैप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लैप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी | ₹55,000 | ₹40,000 | ₹70,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी से पहले होने वाली जांचों की लागत
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी से पहले सर्जन कुछ विशेष तरह की जांच कराने की सलाह दे सकता है। इन जांचों के माध्यम से वह आपने बीमारी की गंभीरता का आकलन करता है। इसके साथ ही वह अंबिलिकल हर्निया होने के कारणों का भी पता लगाने की कोशिश करता है। बीमारी की गंभीरता के आधार पर ही वह उपचार की विधि और सर्जरी की तकनीक का चयन भी करता है।
अंबिलिकल हर्निया सर्जरी से पहले सर्जन द्वारा सुझाए गए जांचों की लागत अलग अलग डायग्नोस्टिक केंद्र में अलग-अलग हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि इस सर्जरी से पहले कौन सी जांचें करवाना जरुरी होता है और उन जांचों की लागत कितनी हो सकती है।
- अल्ट्रासाउंड: 1000 रुपये से 5000 रुपये
- एक्स-रे: 250 रुपये से 500 रुपये
- एमआरआई: 2500 रुपये से 6000 रुपये
- सीटी स्कैन: 1000 रुपये से 7500 रुपये
मरीज के हिसाब से अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत में अंतर होने के लिए कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं, ते कारक निम्नलिखित हो सकते हैं:-
- मरीज की आयु: मरीज की आयु के अनुसार अंबिलिकल सर्जरी की लागत में भिन्नता देखने को मिल सकती है। दरअसल, एक उम्र के बाद मानव शरीर में बीमारियों से लड़ने वाले प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाते हैं।इस वजह से कई छोटी-बड़ी बीमारियां शरीर में उत्पन्न होने लगती हैं। जिसकी वजह से शरीर भी कमजोर होती जाती है। ऐसे में मरीज को ज्यादा देखभाल की और अतिरिक्त उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसकी वजह से सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है।
- बीमारी की गंभीरता: सर्जरी के पहले सर्जन द्वारा कराई गई जांच के माध्यम से सर्जन यह पता लगाता है कि शरीर को प्रभावित करने वाली अंबिलिकल हर्निया सर्जरी की स्थिति क्या है। स्थिति की गंभीरता के आधार पर उपचार की विधि और सर्जरी की तकनीक का चयन करता है। इस वजह से भी सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है।
- अन्य बीमारियां: कुछ मामलों में मरीज के शरीर में कुछ ऐसी बीमारियां भी होती हैं, जो अंबिलिकल हर्निया का कारण हो सकती हैं या सर्जरी के बाद मरीज के लिए जोखिम उत्पन्न कर सकती हैं। इन बीमारियों का पता भी सर्जरी के पहले की जाने वाली जांच के माध्यम से चलता है। ऐसे में डॉक्टर को इन बीमारियों का भी इलाज करना पड़ सकता है। जिससे सर्जरी की लाहट प्रभावित हो सकती है।
भारत में अंबिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
ऐसे कई कारण ऐसे होते हैं, जिसकी वजह से अंबिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है। लागत को प्रभावित करने वाले ये कारक निम्नलिखित हो सकते हैं-
- अस्पताल या क्लिनिक: अंबिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत अस्पताल या क्लिनिक के आधार पर अलग-अलग हो सकती है जहां सर्जरी की जाती है। उस अस्पताल या क्लिनिक का शुल्क ज्यादा हो सकता है, जहां इलाज के दौरान ज्यादा सुविधाएं और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि सरकारी अस्पतालों के मुकाबले निजी अस्पतालों में ज्यादा शुल्क लिया जाता है।
- सर्जन का शुल्क: सर्जन का शुल्क एक अन्य महत्वपूर्ण कारक है जो अंबिलिकिल हर्निया सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, जिस सर्जन के पास ज्यादा अनुभव होगा वह कम अनुभवी सर्जनों की तुलना में अधिक चार्ज कर सकते हैं।
- सर्जरी के प्रकार: अंबिलिकल हर्निया सर्जरी के लिए विभिन्न तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। इन तकनीकों की लागत अलग अलग होती है। ऐसे में सर्जरी जिस तकनीक का उपयोग करता है। सर्जरी की लागत उसी के अनुसार तय होती है।
- चिकित्सा उपकरण और आपूर्तियां: सर्जरी के दौरान उपयोग किए जाने वाले चिकित्सा उपकरणों और आपूर्तियों की लागत भी प्रक्रिया की समग्र लागत को प्रभावित कर सकती है।
- पोस्टऑपरेटिव देखभाल: कई बार मरीज को अतिरिक्त पोस्टऑपरेटिव देखभाल की जरूरत होती है, जिसकी वजह से सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है। इस देखभाल में दवाएं, अनुवर्ती अपॉइंटमेंट और अस्पताल में रहना शामिल है।
- जटिलताएं: यदि सर्जरी या पश्चात की अवधि के दौरान कोई जटिलताएं हैं, तो इसके लिए अतिरिक्त चिकित्सा की आवश्यकता हो सकती है और उपचार की कुल लागत में वृद्धि हो सकती है।
- भौगोलिक स्थिति: स्वास्थ्य सेवाओं की लागत भारत के विभिन्न शहरों और क्षेत्रों में महत्वपूर्ण रूप से भिन्न हो सकती है। उदाहरण के लिए, मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरीय शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं की लागत आमतौर पर छोटे शहरों और कस्बों की तुलना में अधिक होती है।
भारत में अंबिलिकल हर्निया सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
- भारत में मुख्यतः अंबिलिकल सर्जरी के लिए दो प्रकार की तकनीकों का प्रयोग किया जाता है और इन दोनों प्रकारों की लागत भी अलग अलग हो सकती है। आइये जानते हैं की ये प्रकार कौन से हैं और इनकी लागत कितनी हो सकती है:
- ओपन सर्जरी: ओपन सर्जरी में, सर्जन हर्निया तक पहुंचने के लिए नाभि के पास एक चीरा लगाता है। उभरे हुए ऊतक या अंग को फिर पेट में वापस धकेल दिया जाता है, और कमजोर पेट की मांसपेशियों को एक साथ सिलाई करके हर्निया की मरम्मत की जाती है।कभी-कभी, मरम्मत को मजबूत करने के लिए कमजोर क्षेत्र पर जाल लगाया जाता है। ओपन सर्जरी आमतौर पर सामान्य संज्ञाहरण के तहत की जाती है और इसमें लंबी वसूली अवधि की आवश्यकता हो सकती है। इस सर्जरी की लागत लगभग 55,000 रूपये से लेकर 60,000 रुपये तक हो सकती है।
- लेप्रोस्कोपिक सर्जरी: लैप्रोस्कोपिक सर्जरी में, सर्जन पेट में कई छोटे चीरे लगाता है और हर्निया को ठीक करने के लिए एक लैप्रोस्कोप (कैमरा और प्रकाश के साथ एक पतली ट्यूब) और अन्य सर्जिकल उपकरण डालता है।
- इस प्रकार की सर्जरी न्यूनतम इनवेसिव होती है, और रिकवरी का समय आमतौर पर ओपन सर्जरी की तुलना में तेज होता है। लैप्रोस्कोपिक सर्जरी आमतौर पर सामान्य संज्ञाहरण के तहत की जाती है। इस सर्जरी की लागत लगभग 65,000 रूपये से लेकर 75,000 रुपये तक हो सकती है।
क्या भारत में अंबिलिकल हर्निया सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हां, भारत में स्वास्थ्य बीमा आमतौर पर अंबिलिकल हर्निया सर्जरी को कवर करता है। हालांकि, कवरेज की सीमा आपकी पॉलिसी के प्रकार पर निर्भर करेगी। भारत में अधिकांश स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में विशेष नियमावली होती हैं, इसलिए यह समझने के लिए कि क्या कवर किया गया है और क्या नहीं, पॉलिसी दस्तावेजों की जांच करना महत्वपूर्ण है।
सारांश
भारत के विभिन्न राज्यों के अलग-अलग शहरों में अंबिलिकल हर्निया सर्जरी के लिए अस्पताल मौजूद हैं। हालांकि अस्पतालों में इस सर्जरी की सटीक लागत वहां के मेडिकल कॉडिनेटर या अस्पताल के किसी अन्य जिम्मेदार व्यक्ति से चल सकता है। किसी भी अस्पताल में सर्जरी कराने से पहले लागत की जानकारी जरूर हासिल कर लें।
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Umbilical Hernia Surgery in Delhi
- Umbilical Hernia Surgery in Mumbai
- Umbilical Hernia Surgery in Gurgaon
- Umbilical Hernia Surgery in Bangalore
- Umbilical Hernia Surgery in Hyderabad
- Umbilical Hernia Surgery in Kolkata
- Umbilical Hernia Surgery in Pune
- Umbilical Hernia Surgery in Chennai
- Umbilical Hernia Surgery in Lucknow
- Umbilical Hernia Surgery in Ahmedabad