भारत में शोल्डर डिसलोकेशन ट्रीटमेंट की लागत
भारत में शोल्डर डिसलोकेशन ट्रीटमेंट के बेस्ट डॉक्टर
भारत में कंधा खिसकने की सर्जरी की लागत कितनी है?
कंधा खिसकने यानी कंधे की हड्डी खिसने पर आर्थोस्कोपिक सर्जरी की जाती है। यह एक डिस्लोकेटेड कंधे को उसकी मोबिलिटी और सामान्य तौर पर काम करने लायक बनाने के लिए सर्जरी आर्थ्रोस्कोपी के जरिए किए जाती है।
यह एक उन्नत और सबसे कम चीर-फाड़ और कटने वाली तकनीक मानी जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में सर्जिकल उपकरण, जिनमें आर्थ्रोस्कोप शामिल है, को इंजेक्ट करने के लिए आर्थोपेडिक सर्जन 2-3 छोटे कट लगाते हैं।
इसके जरिए एंकर भी ड़ाला जाता है। इसी एंकर को हड्डियों में फिक्स किया जाता है और लैब्रम को जगह पर रखा जाता है। इसकी मदद से मांसपेशियों को सिला जाता है।
भारत के प्रमुख शहरों में शोल्डर डिसलोकेशन ट्रीटमेंट की लागत
ट्रीटमेंट की जगह | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैंगलोर | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
चेन्नई | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
कोयंबटूर | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
दिल्ली | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
हैदराबाद | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
कोच्चि | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
कोलकाता | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
लखनऊ | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
मुंबई | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
पुणे | ₹80,000 | ₹60,000 | ₹95,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत में कंधा खिसकने के ऑपरेशन से पहले होने वाली जांच की लागत
- एक्स-रे: कंधे के डिस्लोकेशन या किसी भी हड़्डी की साफ-साफ इमेजिंग की क साफ तस्वीर पाने के लिए एक्स रे ही सबसे प्राथमिक और सटीक परीक्षण होता है। इसके जरिए सर्जन को यह पता लगता है कि डिस्लोकेशन किस तरह का है और किस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जाना उचित है। एक्स-रे की लागत ₹800 से ₹1200 तक हो सकती है।
- एमआरआई: एक्स रे से अगर इमेज स्पष्ट नहीं होती है तो प्रभावित क्षेत्र के टिश्यू और विस्तार से छवियों को हासिल करने के लिए एमआईआई की अनुशंसा की जाती है। एमआरआई का औसत खर्च ₹1000 से लेकर ₹1500 रु. तक हो सकता है।
- इलेक्ट्रोमोग्राफी (ईएमजी): मांसपेशियों और उन्हें नियंत्रित करने वाली नर्वस सिस्टम के टिश्यू की सेहत का पता लगाने के ले इस डायगनोस्टिक टेस्ट को कराया जाता है। इलेक्ट्रोमोग्राफी मसल्स और नर्वस सिस्टम की स्थिति का पता लगाने में मदद करता है। ईएमजी परीक्षण की औसत लागत ₹1500 से ₹3000 तक होती है।
मरीज के हिसाब से कंधा खिसकने की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से कंधा खिसकने की सर्जरी की लागत में बदलाव आता है। इसमें मरीज की उम्र, डिस्लोकेशन की गंभीरता आदि कारक होते हैं।
- उम्र: मरीज की उम्र क्या है इस पर सर्जरी की लागत निर्भर करती है। यदि मरीज की उम्र ज्यादा है तो सर्जरी ज्यादा जटिल और महंगी हो सकती है।
- डिस्लोकेशन की गंभीरता: डिस्लोकेशन की गंभीरता सर्जरी की लागत, उसकी अवधि आदि पर असर ड़ालती है।
- मरीज द्वारा किया गया चयन: मरीज कहां पर अपना आपरेशन कराना चाहते हैं यानी किस अस्पताल में इसका भी असर लागत पर पड़ता है। इसके अलावा मरीज द्वारा किए गए चयन जैसे डाक्टर, विधि और पोस्ट आपरेटिव केयर भी लागत पर प्रभाव ड़ालती हैं।
भारत में कंधा खिसकने की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
कंधे की हड्डी के डिस्लोकेशन के इलाज की लागत कई कारक के आधार पर निर्धारित होती है। इनमें प्रमुख है;
- आर्थोपेडिक सर्जन की फीस: एक आर्थोपेडिक सर्जन की फीस विशेषज्ञता और अनुभव के हिसाब से अलग-अलग होती है। यह फीस ₹800 से ₹2000 तक हो सकता है।
- अनुशंसित नैदानिक परीक्षण: कंधे की हड्डी की सर्जरी के डायगनोसिस टेस्ट भी इसकी लागत पर असर डालते हैं।
- दवाई: आपके ऑर्थोपेडिक सर्जन द्वारा प्री और पोस्ट-शोल्डर डिस्लोकेशन सर्जरी के लिए निर्धारित दवा की कीमत भी उपचार की अंतिम लागत को प्रभावित करेगी। वसूली को यथासंभव आरामदायक बनाने के लिए दवाओं में मांसपेशियों को आराम देने वाले, दर्द निवारक आदि शामिल हो सकते हैं।
- चयनित अस्पताल: बुनियादी सुविधाओं वाले अस्पतालों की तुलना में आधुनिक बुनियादी ढांचे वाले अस्पतालों के शुल्क अधिक होंगे। अस्पताल में रहने के लिए कमरे का विकल्प इसके साथ दी गई सुविधाओं के प्रकार के आधार पर भिन्न हो सकता है। इसलिए, यह कारक अन्य योगदान कारकों की तुलना में प्रमुख रूप से उपचार की अंतिम लागत को प्रभावित करता है।
भारत में कंधा खिसकने की के ऑपरेशन के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
शोल्डर डिस्लोकेशन के लिए आपरेशन की लागत उसकी सर्जरी के प्रकार और उसके घटक पर भी निर्भर करती है। वो निम्नलिखित हैं -
- कैप्सुलर शिफ्ट सर्जरी: यह एक न्यूनतम कट वाली सर्जरी है जिसमें आर्थोपेडिक सर्जन कंधे के हड्डी को जोड़ने के लिगामेंट और कैप्सूल को ठीक करते हैं। यह चोट को ठीक करता है साथ ही कंधे के जोड़ को स्थिरता भी देता है। कैप्सुलर शिफ्ट सर्जरी का खर्च ₹65,000 से लेकर ₹95,000 तक हो सकता है।
- बैंककार्ट रिपेयर सर्जरी: जब कंधे के लिगामेंट में वियर एंड टियर आ जाए यानी उपयोग की वजह से खराबी आ जाय तो यह सर्जिकल प्रक्रिया की जाती है। डाक्टर इन घिसे पिटे लिगामेंट को उचित स्थान पर फिर से जोड़ देता है। इससे बार-बार होने वाले शोल्डर जॉइंट डिस्लोकेशन को ठीक किया जाता है। बैंकार्ट मरम्मत सर्जरी का खर्च ₹60,000 से लेकर ₹80,000 तक हो सकता है।
- टोटल शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी: इस प्रकार की सर्जरी को शोल्डर आर्थ्रोप्लास्टी भी कहा जाता है। इस सर्जरी में कंधे के क्षतिग्रस्त जोड़ और इसके हिस्सों को पूरी तरह से हटा देते है। इसकी जगह वो कृत्रिम कंधे के जोड़ को रिप्लेस कर देते हैं। इस सर्जरी को आमतौर पर कंधे के गठिया से पीड़ित रोगियों या फिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कंधे के जोड़ वाले रोगियों की समस्या को हल करने के लिए किया जाता है। सर्जरी का खर्च ₹80,000 से लेकर ₹100,000 तक हो सकती है।
क्या भारत में कंधा खिसकने की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हाँ, कंधे के डिस्लोकेशन की सर्जरी स्वास्थ्य बीमा में कवर किया जाता है। लेकिन, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रकार, बीमा कंपनी के प्रकार आदि के आधार पर उपचार का कवरेज संभवतः एक रोगी से दूसरे रोगी में भिन्न होगा। किसी भी पीड़ित को राहत पहुंचाने के लिए हमारे यहां नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे भुगतान विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा फ्री फालोअप, सर्जरी के दिन फ्री ट्रांसपोर्टेशन, मेडिकल कार्डिनेटर और परामर्श की 24 घंटे सुविधा भी आपको मिलती है।
सारांश
कंधा खिसकने यानी कंधे की हड्डी खिसने पर आर्थोस्कोपिक सर्जरी की जाती है। इसकी जांच आम तौर पर महंगी नहीं होती पर कुछ मामलो में दाम ज्यादा हो सकता है। इस सर्जरी की लागत उसके प्रकार और मरीज के हिसाब से बदलती है। यह सर्जरी बीमा में कवर होती है पर कंपनियों के हिसाब से शर्तों के अधीन होती है।
शोल्डर डिसलोकेशन ट्रीटमेंट के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Shoulder Dislocation Treatment in Delhi
- Shoulder Dislocation Treatment in Mumbai
- Shoulder Dislocation Treatment in Gurgaon
- Shoulder Dislocation Treatment in Bangalore
- Shoulder Dislocation Treatment in Hyderabad
- Shoulder Dislocation Treatment in Kolkata
- Shoulder Dislocation Treatment in Pune
- Shoulder Dislocation Treatment in Chennai
- Shoulder Dislocation Treatment in Lucknow
- Shoulder Dislocation Treatment in Ahmedabad