भारत में पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत
भारत में पायलोनिडल साइनस सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
भारत में पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत कितनी है?
कई बार त्वचा में एक छेद या सुरंग बन जाता है, जो पस, मलबे, बाल, गंदगी और खून से भरा हो सकता है। ऐसी स्थिति को पायलोनिडल साइनस कहा जाता है। यह स्थिति शरीर के गुदा क्षेत्र में भी हो सकती है।
कई बार स्वच्छता रखने और देखभाल से पायलोनिडल साइनस अपने आप सही हो जाता है लेकिन जब यह गंभीर स्थिति में होता है तो सर्जरी ही एक मात्र उपाय है। लेजर तकनीक के माध्यम से भी पायलोनिडल साइनस का उपचार किया जा सकता है।
भारत में पायलोनिडल साइनस सर्जरी की न्यूनतम लागत लगभग ₹40000 रुपये हो सकती है। जबकि इसकी अधिकतम लागत लगभग 55000 रुपये हो सकती हैं। अगर इसकी औसत लागत की बात करें तो यह लगभग 47500 रुपये हो सकती है।
भारत में कई ऐसे अस्पताल हैं जहां पायलोनिडल साइनस सर्जरी किया जाता है, लेकिन विभिन्न अस्पतालों में इसकी लागत अलग अलग हो सकती है। लागत में होने वाली इस भिन्नता के लिए कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं। इसलिए अस्पताल में यह उपचार कराने से पहले लागत की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
अगर आप हमारे माध्यम से सर्जरी कराते हैं तो आप सर्जरी की लागत को बहुत हद तक कम कर सकते हैं। दरअसल, हमारे द्वारा आपको कई ऐसी सुविधाएं दी जाती हैं, जो आपके लिए काफी हितकारी हैं, हमारे द्वारा दी जाने वाली कुछ सुविधाएं निम्नलिखित हैं-
- हमारे साथ शहर के कई ऐसे सर्जन जुड़े हैं जिनके पास अच्छा अनुभव है।
- मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने जो एम्बुलेंस सुविधा भी उपलब्ध है, जो बिल्कुल मुफ्त है।
- सर्जरी की कुल लागत को बिना किसी अतिरिक्त भार के आसान किश्तों में अदा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
- सर्जरी के बाद बीमारी संबंधी किसी भी परामर्श के लिए कोई भी शुल्क देना नहीं पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक 24 घंटे सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
भारत के प्रमुख शहरों में क्लोज्ड पायलोनिडल साइनस एक्सिजन की लागत
ट्रीटमेंट की जगह | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैंगलोर | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
चेन्नई | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
कोयंबटूर | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
दिल्ली | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
हैदराबाद | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
कोच्चि | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
कोलकाता | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
लखनऊ | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
मुंबई | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
पुणे | ₹47,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
भारत में विभिन्न प्रकार के क्लोज्ड पायलोनिडल साइनस एक्सिजन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
क्लोज्ड पायलोनिडल साइनस एक्सिजन | ₹55,000 | ₹50,000 | ₹60,000 |
पायलोनिडल साइनस लेजर उपचार | ₹65,000 | ₹60,000 | ₹70,000 |
ओपन पिलोनिडल साइनस सर्जरी | ₹50,000 | ₹30,000 | ₹80,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पायलोनिडल साइनस सर्जरी से पहले की जाने वाली जांचों की लागत
पायलोनिडल साइनस सर्जरी के पहले डॉक्टर कई तरह की जांच कराने की सलाह दे सकता है। इन जांचों के माध्यम से वह बीमारी की गंभीरता का आकलन करता है। साथ ही बीमारी उत्पन्न होने के पीछे का कारण भी पता लगाने की कोशिश करता है।
केवल इतना ही नहीं, डॉक्टर यह भी पता लगाता है कि कहीं आपके शरीर में हुई इस बीमारी के लिए कोई अन्य रोग तो जिम्मेदार नहीं हैं, या आपको कोई ऐसी बीमारी तो नहीं तो पायलोनिडल सर्जरी के बाद आपके लिए जोखिम साबित हो।
डॉक्टर द्वारा सुझाए गए इन जांचों की लागत भी विभिन्न डायग्नोस्टिक केंद्रों में अलग अलग हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि डॉक्टर आपको कौन-कौन जांचें कराने की सलाह दे सकता है, और इसकी अनुमानित लागत कितनी हो सकती है-
- सीबीसी- ₹300 से ₹500
- यूरिनलिसिस- ₹100 से ₹300
- कोगुलेशन टेस्ट- ₹1000 से ₹1450 तक
मरीज के हिसाब से पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत में अंतर क्यों आता है?
मरीज के हिसाब से पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत में अंतर आने के लिए कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं। ये कारक निम्नलिखित हगो सकते हैं-
- मरीज की उम्र- मरीज की उम्र पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाला कारक हो सकता है। दरअसल, लोगों की उम्र के अनुसार ही उन्हें बीमारी इस उभरने में समय लग सकता है। उदाहरण के लिए युवा जल्द बीमारी से उभर सकता है जबकि एक वृद्ध मरीज को उभरने में समय लग सकता है।इसके अलावा वृद्ध को सर्जरी के बाद ज्यादा देखभाल की आवश्यकता हो सकती है, जिससे सर्जरी की लागत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
- बीमारी की गंभीरता- पायलोनिडल साइनस की सीमा रोगी से रोगी में भिन्न हो सकती है, और स्थिति जितनी गंभीर होगी, सर्जरी उतनी ही जटिल होगी। इसके अलावा बीमारी की गंभीरता के आधार पर ही मरीज को देखभाल और अतिरिक्त उपचार की भी आवश्यकता भी हो सकती है।
- अन्य बीमारियां- मरीज के शरीर में मौजूद अतिरिक्त बीमारियां भी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती हैं। दरअसल, रोगियों को मधुमेह या हृदय रोग जैसी अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के कारण सर्जरी के दौरान जटिलताओं का अधिक खतरा हो सकता है, जिससे सर्जरी की कुल लागत बढ़ सकती है।
भारत में के पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
ऐसे कई कारक हैं जो पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। ये कारक निम्नलिखित हैं-
- सर्जरी का प्रकार: पायलोनिडल साइनस के इलाज के लिए कई सर्जिकल प्रक्रियाएं उपलब्ध हैं, जिनमें ओपन सर्जरी, क्लोज्ड सर्जरी और लेजर सर्जरी शामिल हैं। आपके लिए अनुशंसित सर्जरी का प्रकार आपकी स्थिति की गंभीरता, साइनस के स्थान और आपके समग्र स्वास्थ्य पर निर्भर करेगा। विभिन्न सर्जिकल तकनीकों की अलग-अलग लागत हो सकती है।
- स्थान: आप जहां रहते हैं और उस क्षेत्र में रहने की लागत के आधार पर पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत भी भिन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सेवाओं की लागत एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में काफी भिन्न हो सकती है। अधिकतर देखा गया है कि महानगरीय क्षेत्रों की तुलना में छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में उपचार की लागत कम होती है।
- अतिरिक्त चिकित्सा परीक्षण: मरीजों को सर्जरी से पहले डॉक्टर की सलाह पर मरीज को कुछ नैदानिक परीक्षणों से भी गुजरना पड़ सकता है। कुछ मौकों पर डॉक्टर एक जांच दोबारा कराने की सलाह भी दे सकता है, जिससे सर्जरी कुल लागत बढ़ सकती है।
- अस्पताल या सर्जिकल सुविधा: सर्जरी की लागत अस्पताल या सर्जिकल सुविधा के आधार पर अलग-अलग हो सकती है जहां प्रक्रिया की जाती है। दरअसल, अधिकतर अस्पतालों में वहां दी जाने वाली सुविधाओं और उपचार के दौरान इस्तेमाल किये जा रहे उपकरणों के हिसाब से ही अस्पताल में शुल्क लिया जाता है। मतलब जिस अस्पताल में जितनी अच्छी सुविधाएं, वहां उतना ही अच्छा उपचार।
- सर्जन की फीस: सर्जन का अनुभव, विशेषज्ञता और प्रतिष्ठा भी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती है। अधिक अनुभव या उच्च स्तर की विशेषज्ञता वाले सर्जन अपनी सेवाओं के लिए अधिक शुल्क ले सकते हैं।
- अस्पताल में रहने की अवधि: आपके अस्पताल में रहने की अवधि भी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती है। लंबे समय तक अस्पताल में रहने के परिणामस्वरूप कुल लागत अधिक हो सकती है।
भारत में पायलोनिडल साइनस सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
भारत में पायलोनिडल साइनस सर्जरी के लिए की तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है और इन सभी तकनीकों की लागत भी अलग-अलग हो सकती है। तो चाइये जानते हैं कि ये तकनीक कौन-कौन सी हैं और इनकी लागत कितनी हो सकती हैं-
- ओपन सर्जरी: यह पिलोनिडल साइनस के लिए सबसे आम प्रकार की सर्जरी है। इस तकनीक के दौरान सर्जन संक्रमित ऊतक को हटाता है और फिर घाव को टांके से बंद कर देता है। भारत में इस सर्जरी की लागत 40,000 हजार रुपये से लेकर 45,000 रुपये तक हो सकती है।
- क्लोस्ड सर्जरी: इस प्रकार की सर्जरी में भी सर्जन संक्रमित ऊतक को हटाता है। हालांकि इस बार वह घाव को टांके से बंद करने के बजाय अपने आप ठीक होने के लिए खुला छोड़ देता है। इस दौरान घाव को ड्रेसिंग से भरा हुआ है, जिससे वह अंदर से बाहर तक ठीक हो जाएगा। इस सर्जरी की लागत 45,000 हजार रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक हो सकती है।
- फ्लैप सर्जरी: इस प्रकार की सर्जरी में, सर्जन संक्रमित ऊतक को हटाने के बाद घाव को ढकने के लिए स्वस्थ ऊतक का उपयोग करता है। ऊतक आमतौर पर आसपास के क्षेत्र या शरीर के किसी अन्य भाग से लिया जाता है। इस सर्जरी की लागत 52,000 रुपये तक हो सकती है।
- लेजर सर्जरी: लेजर सर्जरी एक न्यूनतम आक्रमणकारी विकल्प है जो संक्रमित ऊतक को हटाने के लिए लेजर का उपयोग करता है। इसका परिणाम कम निशान और तेजी से ठीक होने का समय हो सकता है। इस सर्जरी की लागत 55,000 रुपये तक हो सकती है।
- बास्कॉम की फांक लिफ्ट प्रक्रिया: यह एक विशेष सर्जिकल तकनीक है जिसमें उस ऊतक को निकालना शामिल है जो फांक (नितंबों के बीच की नाली) बनाता है और घाव को ढंकने के लिए आसपास के ऊतक को उठाता है। इस प्रक्रिया में अन्य प्रकार की सर्जरी की तुलना में कम पुनरावृत्ति दर होती है। इस सर्जरी की लागत भी 55,000 रुपये तक हो सकती है।
क्या भारत में पायलोनिडल साइनस सर्जरी के इलाज के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, भारत में पायलोनिडल साइनस सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है, हालांकि यह आपके बीमा योजना और कंपनी के नियमों पर निर्भर करता है। कुछ बीमा योजना पूरे खर्च को कवर करती हैं, जबकि कुछ अन्य बीमा योजनाएं केवल भागीदारी के लिए भुगतान करती हैं।
सारांश
पायलोनिडल साइनस सर्जरी एक चिकित्सा प्रक्रिया है जो पायलोनियल साइनस रोग के इलाज के लिए आवश्यक हो सकती है। सर्जरी की लागत कई कारकों के आधार पर भिन्न हो सकती है, जैसे कि सर्जरी का प्रकार, रोगी की आयु, अस्पताल या शल्य चिकित्सा सुविधा, सर्जन की फीस, अस्पताल में रहने की अवधि और पश्चात की देखभाल।
पायलोनिडल साइनस सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Ahmedabad
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Delhi
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Gurgaon
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Lucknow
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Bangalore
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Pune
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Hyderabad
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Mumbai
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Chennai
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Kolkata
- Pilonidal Sinus Surgery in Delhi
- Pilonidal Sinus Surgery in Mumbai
- Pilonidal Sinus Surgery in Gurgaon
- Pilonidal Sinus Surgery in Bangalore
- Pilonidal Sinus Surgery in Hyderabad
- Pilonidal Sinus Surgery in Kolkata
- Pilonidal Sinus Surgery in Pune
- Pilonidal Sinus Surgery in Chennai
- Pilonidal Sinus Surgery in Lucknow
- Pilonidal Sinus Surgery in Ahmedabad