भारत में गर्भपात का इलाज की लागत
भारत में गर्भपात का इलाज के बेस्ट डॉक्टर
भारत में गर्भपात के उपचार की लागत कितनी है?
गर्भावस्था के 20वें सप्ताह से पहले गर्भावस्था को नुकसान पहुंचने को गर्भपात कहते हैं। लगभग 10 से 20 प्रतिशत ज्ञात गर्भधारण गर्भपात में समाप्त होते हैं। हालांकि इसकी वास्तविक संख्या अधिक होने की संभावना है क्योंकि कई गर्भपात गर्भावस्था पता चलने से पहले ही हो जाते हैं।
गर्भपात होने पर गर्भवती महिला को रक्तस्राव के अलावा पेट में तेज़ दर्द और ऐंठन हो सकती है।
गर्भपात का कारण अक्सर कमज़ोर गर्भावस्था या भ्रूण के विकास में कमी हो सकती है। इसके अलावा गर्भपात के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में भ्रूण सामान्य ना होने पर भी चिकित्सक गर्भपात की सलाह दे सकते हैं।
प्राकृतिक रूप से गर्भपात हो जाने के बाद भी कइ बार सर्जिकल प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण गर्भपात सुनिश्चित करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में करीब ₹10,000 से लेकर ₹20,000 तक का खर्च आता है। इसकी औसत लागत ₹15000 रुपए तक हो सकती है।
भारत के प्रमुख शहरों में गर्भपात की लागत
ट्रीटमेंट की जगह | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैंगलोर | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
चेन्नई | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
कोयंबटूर | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
दिल्ली | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
हैदराबाद | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
कोच्चि | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
कोलकाता | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
लखनऊ | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
मुंबई | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
पुणे | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹40,000 |
भारत में विभिन्न प्रकार के गर्भपात की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लेप्रोस्कोपी | ₹55,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
गर्भाशयदर्शन | ₹15,000 | ₹10,000 | ₹20,000 |
गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भपात मैनेजमेंट | ₹15,000 | ₹10,000 | ₹20,000 |
गर्भपात के लिए दवाएं | ₹2,000 | ₹500 | ₹5,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत में गर्भपात के उपचार से पहले होने वाली जांच की लागत
गर्भपात के मामलों में डॉक्टर फिज़िकल परीक्षण के साथ निम्नलिखित जांचे कराने की सलाह बी दे सकते हैं-
- अल्ट्रासाउंड: अल्ट्रासाउंड के दौरान, डॉक्टर भ्रूण के दिल की धड़कन की जांच करते हैं और यह निर्धारित करते हैं कि भ्रूण विकास कर रहा है या नहीं। यदि सही नतीजे नहीं निकलते तो आपको लगभग एक सप्ताह में एक और अल्ट्रासाउंड कराने की आवश्यकता हो सकती है। इसका खर्च ₹1200 से ₹2500 रुपए तक हो सकता है।
- रक्त परीक्षण: आपके डॉक्टर आपके रक्त में गर्भावस्था हार्मोन, ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) के स्तर की जांच कर सकते हैं और इसकी तुलना पिछले मापों से कर सकते हैं। यदि आपके एचसीजी स्तर में बदलाव का स्वरूप असामान्य है, तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है। आपके डॉक्टर यह देखने के लिए जाँच कर सकते हैं कि क्या आप एनीमिक हैं। इस टेस्ट में ₹500 रुपए तक का खर्च आता है।
- ऊतक परीक्षण: यदि आपका योनि से खून के साथ टिशू जैसा रिसाव हो रहा है तो उसे पुष्टि करने के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा जा सकता है कि गर्भपात हो गया है या नहीं। इसका लागत ₹300 से ₹500 रुपए तक होती है।
- क्रोमोसोमल परीक्षण: यदि आपके पिछले दो या दो से अधिक गर्भपात हो चुके हैं, तो आपके चिकित्सक आपके और आपके साथी दोनों के लिए यह निर्धारित करने के लिए रक्त परीक्षण का आदेश दे सकते हैं कि क्या आपके क्रोमोसोम इसका कारण हैं। इस परीक्षण का खर्च ₹4000 रुपए तक हो सकता है।
मरीज के हिसाब से गर्भपात के उपचार की लागत में अंतर क्यों होता है?
यदि मरीज़ को 10 हफ्तों से कम की गर्भावस्था में गर्भपात होता है तो सिर्फ दवाओं के माध्यम से भ्रूण को बाहर निकाला जा सकता है। पर यदि गर्भावस्था 10 हफ्तों से अधिक की है तो सर्जिकल प्रक्रिया करनी पड़ती है। ऐसे में उपचार का खर्च बढ़ जाता है।
यदि गर्भवती स्त्री को खून की कमी है या कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो भी इलाज की लागत प्रभावित हो सकती है।
भारत में गर्भपात के उपचार की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
भारत में गर्भपात के मामले में कई चीज़े इलाज के खर्च को प्रभावित कर सकती हैं जैसे-
- महिला के गर्भपात की स्थिति में उसे किस तरह के उपचार की आवश्यकता है?
- गर्भपात होने पर चिकित्सक कितने और किस प्रकार के परीक्षण करवाने की सलाह देते हैं?
- जो डॉक्टर इलाज कर रहे हैं उनका अनुभव कितना है और उनका परामर्श शुल्क क्या है?
- किस अस्पताल या क्लीनिक में गर्भपता की उपचार किया जा रहा है?
- गर्भवती महिला को अस्पताल में रुकने की आवश्यकता है या नहीं?
- गर्भपात के बाद की दवाएं और फॉलोअप अपॉइंमेंट का खर्च कितना है?
हमारे पैकेजे में इलाज के अलावा जांच और अन्य सारे खर्च उपचार पैकेज में ही शामिल होते हैं। ऐसे में रोगी के परिजनों को अतिरिक्त परेशानी उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
भारत में गर्भपात के उपचार के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
यदि गर्भपात प्राकृतिक रूप से हो रहा है तो चिकित्सक दवाओं के माध्यम से उसे पूरा होने का समय देते हैं। कुछ मामलों में सर्जरी की आवश्यकता भी पड़ सकती है।
यह एक छोटी शल्य प्रक्रिया है जिसे सक्शन डाइलेशन एंड क्योरटेज (डी एंड सी) कहा जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान, आपके डॉक्टर आपके गर्भाशय ग्रीवा को फैलाते हैं और आपके गर्भाशय के अंदर से ऊतक को हटाते हैं। इसमें जटिलताएं दुर्लभ हैं, लेकिन उनमें आपके गर्भाशय ग्रीवा या गर्भाशय की दीवार के आसपास के ऊतक को नुकसान हो सकता है। भारी रक्तस्राव या संक्रमण के संकेतों के साथ गर्भपात होने पर सर्जिकल उपचार की आवश्यकता होती है। इसमें ₹10,000 से ₹20,000 रुपए तक का खर्च आता है।
क्या भारत में गर्भपात के उपचार के लिए बीमा कवर मिलता है?
भारत में अधिकतर हेल्थ इंश्योरेंस गर्भपात को कवर वहीं करते हैं। हालांकि मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में गर्भपात के उपचार के लिए होने वाला खर्च क्लेम किया जा सकता है।
हमारे यहां पर गर्भपात कराने पर आपको कई सुविधाएं मिलती हैं जैसे नो कॉस्ट ईएमआई का भुगतान, फ्री फॉलोअप, 24 घंटे परामर्श की सुविधा, कम से कम कागजी कार्यवाही, सर्जरी के दिन फ्री कैब सुविधा आदि।
सारांश
गर्भावस्था के 20वें सप्ताह से पहले गर्भावस्था को नुकसान पहुंचने को गर्भपात कहते हैं। गर्भपात कई कारणों से हो सकता है। इसमें मां की स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों के साथ ही भ्रूण में असामान्यता तक इसका कारण हो सकती हैं। कई मामलों में इसे दवाओं से प्रबंधित किया जाता है। पर अधिक रक्तस्राव या संक्रमण होने पर डी एंड सी करने की आवश्यकता हो सकती है जो कि एक छोटी सर्जिकल प्रक्रिया है।
गर्भपात का इलाज के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Miscarriage Treatment in Delhi
- Miscarriage Treatment in Mumbai
- Miscarriage Treatment in Gurgaon
- Miscarriage Treatment in Bangalore
- Miscarriage Treatment in Hyderabad
- Miscarriage Treatment in Kolkata
- Miscarriage Treatment in Pune
- Miscarriage Treatment in Chennai
- Miscarriage Treatment in Lucknow
- Miscarriage Treatment in Ahmedabad