भारत में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत
भारत में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
भारत में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत कितनी है?
हेयर ट्रांसप्लांट एक प्रकार की सर्जरी है जो सिर के गंजेपन का समाधान करती है। इस सर्जरी में विशेषज्ञ सिर के कम बालों वाले या बिना बालों वाले क्षेत्र को बालों से भर देते हैं। इसमें डॉक्टर पेशेंट के ही शरीर के किसी हिस्से से बालों के ग्राफ्ट लेकर सिर में प्रत्यारोपित करते हैं।
यह सर्जरी पूरी तरह से सुरक्षित होती है और इसके अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
भारत में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की कीमत करीब ₹40000 से लेकर ₹80,000 तक हो सकती है। ये लागत इस बात पर निर्भर करती है कि आपके सिर में कितने ग्राफ्ट लगने की आवश्यकता है।
एक ग्राफ्ट की कीमत औसतन ₹25 से लेकर ₹50 तक हो सकती है। ऊपर दी गई कुल लागत में सर्जरी से पहले औऱ बाद में होने वाले खर्च शामिल नही हैं।
भारत के प्रमुख शहरों में हेयर ट्रांसप्लांट की लागत
ट्रीटमेंट की जगह | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैंगलोर | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
चेन्नई | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
कोयंबटूर | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
दिल्ली | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
हैदराबाद | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
कोच्चि | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
कोलकाता | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
लखनऊ | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
मुंबई | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
पुणे | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
भारत में विभिन्न प्रकार के हेयर ट्रांसप्लांट की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
रोबोट हेयर प्रत्यारोपण | ₹100,000 | ₹75,000 | ₹200,000 |
फोलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांट (एफयूटी) | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रेक्शन (एफयूई) | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
डायरेक्ट हेयर इम्प्लांटेशन (डीएचआई) | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
मैनुअल हेयर ट्रांसप्लांट | ₹57,633 | ₹40,000 | ₹80,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत में हेयर ट्रांसप्लांट ऑपरेशन से पहले होने वाली जांच की लागत
ट्रांसप्लांट सर्जरी से पहले कुछ सामान्य ब्लड टेस्ट कराए जाते हैं। इनमें सीबीसी, एचसीवी, ब्लीडिंग टाइम, क्लॉटिंग टाइम, पीटी, एपीटीटी, रैंडम ब्लड शुगर, एचबीएस एजी, एचआईवी एलिसा, ईसीजी (ईकेजी) सहित कुछ नियमित रक्त परीक्षणों की आवश्यकता होती है।
ये सरल परीक्षण हैं जिन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि कोई आपको कोई ज्ञात चिकित्सा समस्या तो नहीं है जो आपकी सर्जरी को जटिल बना सकती है। इन रक्त की जांचों की लागत लगभग ₹500- ₹600 तक होती है।
इसके अलावा आपको स्कैल्प बायोप्सी भी करानी पड़ सकती है जिसकी कीमत ₹1500 से ₹3000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर मरीज़ की आवश्यकताएं अलग होती हैं इसलिए उनकी सर्जरी की लागत में अंतर आना सामान्य है। कुछ चीज़ें जो सर्जरी की लागत में अंतर ला सकती हैं उनमें शामिल हैं;
- मरीज़ के बाल झड़ने की समस्या का कारण क्या है?
- मरीज़ के सिर पर खाली क्षेत्र कितना है यानी गंजेपन का स्तर क्या है?
- मरीज़ को कितने ग्राफ्ट लगाने की आवश्यकता है?
- मरीज़ किस सर्जिकल प्रक्रिया का चुनाव कर रहा है?
भारत में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
ऐसे कई कारण हो सकते हैं किसी के लिए भी हेयर ट्रांसप्लांट की लागत को बढ़ा सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
- गंजेपन का स्तर: अगर रोगी के सिर पर गंजापन अधिक है तो ग्राफ्ट की संख्या बढ़ जाएगी। इससे सर्जरी की लागत भी बढेगी।
- डोनर ग्राफ्ट की उपलब्धता: हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए रोगी के ही सिर से बालों के ग्राफ्ट निकाल कर गंजे क्षेत्र में प्रत्यारोपित किए जाते हैं। अगर रोगी के सिर पर अधिक बाल नहीं हैं तो फिर शरीर के अन्य हिस्सों से उन्हें निकालना पड़ सकता है। इससे प्रक्रिया जटिल हो जाती है और इसके लिए अधिक अनुभवी सर्जन की आवश्यकता होती है। यह आपकी लागत को बढ़ा सकता है।
- हेयर ट्रांसप्लांट तकनीक: बालों के प्रत्यारोपण के लिए आमतौर पर दो तकनीकों का उपयोग किया जाता है। डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट, एफयूटी या एफयूई। एफयूटी में डोनर ग्राफ्ट निकालने पर लम्बे चीरों के निशान आते हैं वहीं एफयूई में छोटे छोटे, लगभग ना दिखने वाले निशान ही आते हैं।
हेयर ट्रांसप्लांटेशन के लिए योग्य और अनुभवी सर्जन की जरुरत होती है। कई बार सर्जन बहुत ज्यादा फीस की मांग करते हैं। वहीं हमारे यहां आपको पैकेज में सबसे अच्छे विशेषज्ञ मिलते हैं। इसके अलावा हम रोगी के पूरे इलाज को नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी देते हैं।
भारत में बालों के प्रत्यारोपण के ऑपरेशन के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
आपके बालों की समस्या के अनुसार हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ तय करते हैं कि आपके लिए कौन सी तकनीक सबसे अच्छी है। ट्रांसप्लांट की लागत इन घटकों पर निर्भर हैं
- डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट: इसमें सिर के पीछे से अलग-अलग हेयर फॉलिकल्स को प्राप्त किया जाता है और स्कैल्प के गंजे हिस्से में लगाया जाता है। यह मुख्य रूप से पुरुष पैटर्न गंजेपन के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है।ग्राफ्ट की लाइफ कई कारकों पर निर्भर करती है। सबसे महत्वपूर्ण ग्राफ्ट हाइड्रेशन, ठंडा तापमान, संक्रमण की रोकथाम आदि है। यह फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन का उन्नत रूप है।डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट (डीएचटी) सबसे उन्नत तकनीक है। इसमें 30 रु. से 220 रु. प्रति ग्राफ्ट तक लागत आती है।
- फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (एफयूई): यह बाल प्रत्यारोपण आपकी त्वचा से अलग-अलग बालों के रोम को निकालकर और उन्हें आपके शरीर पर कहीं और प्रत्यारोपित करके किया जाता है। इससे नई जगह के बाल घने दिखेंगे। इस प्रक्रिया के लिए लागत ₹25 से ₹200 प्रति ग्राफ्ट हो सकती है।
- फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन: इस सर्जरी में, सर्जन आपके सिर के पीछे या किनारे से त्वचा की एक पट्टी काटता है और अलग-अलग बालों के रोम को निकालता है।
इन फॉलिकल्स को फिर आपके स्कैल्प के गंजे हिस्से में लगाया जाता है। य़ह एफयूई से अलग है क्योंकि इसमें त्वचा की पट्टी निकाली जाती है जबकि एफयूई में एक एक हेयर फॉलिकल लिया जाता है। एफयूटी में लागत ₹20 से ₹180 प्रति ग्राफ्ट तक हो सकती है।
क्या भारत में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया बीमा कवर के अंतर्गत नहीं आती है। इसकी सारी लागत मरीज को ही वहन करनी पड़ती है। लेकिन अगर आप हमारे यहां यह प्रक्रिया कराते हैं तो यह आपके बालों और जेब दोनों की सेहत के लिए अच्छा है।हम इस प्रक्रिया के पूरे पैकेज पर नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा देते हैं। इसके अलावा आपको फ्री फॉलोअप परामर्श, पिक एंड ड्राप सर्विस, अस्पताल में कम से कम समय लगना और 24 घंटे केयर कॉआर्डिनेटर की सुविधा मिलती है।
सारांश
सिर के गंजेपन को दूर करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट एक अच्छा विकल्प है। यह दो तकनीकों से किया जाता है। डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट, एफयूई और एफयूटी। बालों के प्रत्यारोपण के लिए रोगी के ही सिर या शरीर के किसी हिस्से से ग्राफ्ट लिए जाते हैं। इस सर्जरी की लागत कितनी होगी ये इस बात पर निर्भर करता है कि रोगी को कितने ग्राफ्ट की ज़रूरत है।
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Hair Transplant Surgery in Delhi
- Hair Transplant Surgery in Mumbai
- Hair Transplant Surgery in Gurgaon
- Hair Transplant Surgery in Bangalore
- Hair Transplant Surgery in Hyderabad
- Hair Transplant Surgery in Kolkata
- Hair Transplant Surgery in Pune
- Hair Transplant Surgery in Chennai
- Hair Transplant Surgery in Lucknow
- Hair Transplant Surgery in Ahmedabad