भारत में फ्रेनुलोप्लास्टी की लागत
भारत में फ्रेनुलोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
भारत में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत कितनी है?
फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी यौन क्रिया में सुधार के लिए की जाती है। दरअसल, कई पुरुषों के लिंग की चमड़ी (फ्रेनुलम) सख्त हो जाती है और इरेक्शन के दौरान दर्द का अनुभव होता है। ऐसे पुरुषों को इस समस्या से निजात पाने के लिए के दौरान फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की जरूरत जरूरत पड़ती है।
अगर फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत की बात करें तो भारत में ऐसे कई अस्पताल हैं जहां यह सर्जरी की जाती है। हालांकि सभी अस्पतालों में इसकी लागत अलग-अलग हो सकती है, जिसके लिए कई तरह के कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।
भारत में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की न्यूतम लागत लगभग 30,000 रुपये है। जबकि इसकी अधिकतम लागत 35,000 रुपये हो सकती है। अस्पताल और सर्जन की फीस जैसे कई कारकों की वजह से विभिन्न अस्पतालों में इसकी लागत में भिन्नता देखने को मिल सकती है।
आप हमारे माध्यम से सर्जरी या इलाज करा सकते हैं। ऐसा करने से आपको कई तरह की सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं, जो निम्नलिखित हैं।
- शहर के कई बड़े और अनुभवी सर्जन हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
- हम आपको अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बिल्कुल मुफ्त में तकनीकी सुविधाओं से लेस एम्बुलेंस उपलब्ध कराते हैं।
- सर्जरी के बाद किसी भी तरह का बीमारी सम्बन्धी परामर्श लेने पर भी कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक आपके लिए दिनभर (24 घंटे) किसी भी समय सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
- सर्जरी की लागत को आसान किश्तों में भी अदा कर सकते हैं।
भारत के प्रमुख शहरों में पेनाइल फ्रेनुलोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट की जगह | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैंगलोर | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
चेन्नई | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
कोयंबटूर | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
दिल्ली | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
हैदराबाद | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
कोच्चि | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
कोलकाता | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
लखनऊ | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
मुंबई | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
पुणे | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
भारत में विभिन्न प्रकार के पेनाइल फ्रेनुलोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
पेनाइल फ्रेनुलोप्लास्टी | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
ओरल फ्रेनुलोप्लास्टी | ₹30,000 | ₹25,000 | ₹40,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी से पहले होने वाली जांचों की लागत
फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी से पहले डॉक्टर कई तरह की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। इन जांचों के माध्यम से डॉक्टर मरीज के लिंग की सरंचना की जानकारी प्राप्त करते हैं। साथ ही यह देखते हैं कि मरीज को सर्जरी की आवश्यकता है या नहीं। साथ ही वह मरीज की समस्या की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए उपचार की विधि और सर्जरी की तकनीक का चयन करते हैं।
फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी से पहले होने वाली जांच और उनकी लागत:-
- यूरिन टेस्ट ₹100 - ₹350
- स्वैब टेस्ट ₹500 - ₹700
- रक्त शर्करा के स्तर को मापने के लिए रक्त परीक्षण ₹400 - ₹800
- एचआईवी सीरोलॉजी ₹500 - ₹1000
मरीज के हिसाब से फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
ऐसे कई कारक है जिनकी वजह से फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत में अंतर देखने को मिल सकता है। ये कारक निम्नलिखित हैं-
- मरीज की उम्र - वैसे तो उम्र फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत को प्रभावित नहीं करती है लेकिन बढ़ती उम्र के साथ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती रहती है, जिसके कारक कई अनचाही बीमारियां घर पर जाती है। फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के दौरान ये अनचाही बीमारियां सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती है।
- फ्रेनुलम की स्थिति - अप्रत्यक्ष रूप से फ्रेनुलम की स्थिति भी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती हैं। दरअसल फ्रेनुलम की स्थिति को देखते हुए सर्जरी की तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यदि फ्रेनुलम ऐसी स्थिति में स्थित है जो इसे एक्सेस करना मुश्किल बनाता है या अधिक व्यापक सर्जिकल हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है, तो सर्जरी करने के लिए आवश्यक समय और कुशलता में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिसकी वजह से लागत भी बढ़ सकती है।
- अन्य बीमारियां - जांच के माध्यम से यह स्पष्ट हो जाता है कि शरीर में फ्रेनुलम की स्थिति के लिए क्या कारक जिम्मेदार है। कई बार इस स्थिति के लिए डायबटीज जैसी बीमारियां भी वजह हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर को उन अन्य बीमारी का भी इलाज करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
भारत में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
भारत में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं-
- स्थान: सर्जरी की लागत उस शहर या राज्य के आधार पर भिन्न हो सकती है जहां प्रक्रिया की जाती है। देश के विभिन्न हिस्सों में रहने और चिकित्सा बुनियादी ढांचे की लागत सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकती है। महानगरीय और मेट्रो शहरों में सर्जरी की लागत अन्य शहरों के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।
- अस्पताल या क्लिनिक: जिस अस्पताल या क्लिनिक में सर्जरी की जाती है वहां मिलने वाली सुविधाएं भी लागत को प्रभावित कर सकती हैं। अधिक प्रसिद्ध और ज्यादा सुविधाएं देने वाले अस्पताल प्रक्रिया के लिए अधिक शुल्क ले सकते हैं। उदाहरण के लिए समझे तो सरकारी अस्पताल निजी अस्पतालों में सर्जरी का शुल्क ज्यादा हो सकता है।
- सर्जन की फीस: सर्जरी करने वाले सर्जन द्वारा ली जाने वाली फीस भी उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर भिन्न हो सकती है। अत्यधिक कुशल और अनुभवी सर्जन कम अनुभवी सर्जन की तुलना में अपनी सेवाओं के लिए अधिक शुल्क ले सकते हैं।
- डायग्नोस्टिक टेस्ट और दवाएं: प्री-ऑपरेटिव डायग्नोस्टिक टेस्ट और पोस्ट-ऑपरेटिव दवाएं सर्जरी की कुल लागत में इजाफा कर सकती हैं। दरअसल, सर्जरी के पहले डॉक्टर द्वारा सुझाए गए जांच और सर्जरी के बाद अस्पताल में की गई देखभाल और दवाओं का खर्चा से सर्जरी की लागत में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
भारत में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के कई प्रकार हैं और इनकी लागत भी अलग अलग है। चलिए जानते हैं कि ये प्रकार कौन-कौन से हैं और इनकी लागत कितनी है-
- सिंपल फ्रेनुलोप्लास्टी: यह फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी का सबसे आम प्रकार है और इसमें फ्रेनुलम में एक साधारण चीरा लगाया जाता है, और फिर बाद में घाव को सुखाया जाता है। फेनुलोप्लास्टी सर्जरी के इस तकनीक की लागत 30,000 रुपये तक हो सकती है।
- जेड-प्लास्टी फ्रेनुलोप्लास्टी: यह एक अधिक जटिल प्रक्रिया है जिसमें फ्रेनुलम को लंबा करने के लिए जेड-आकार का चीरा लगाया जाता है। चीरे के किनारों को फिर एक ज़िग-ज़ैग पैटर्न में एक साथ बदल दिया जाता है और सिल दिया जाता है, जिससे अधिक लचीलापन पैदा होता है। इस तकनीक की लागत 32,000 रुपये तक हो सकती है।
- वाई-वी प्लास्टी फ्रेनुलोप्लास्टी: यह एक और उन्नत तकनीक है जिसमें फ्रेनुलम को लंबा करने के लिए वाई या वी-आकार का चीरा लगाया जाता है। चीरे के किनारों को फिर एक साथ इस तरह से सिल दिया जाता है जिससे अधिक लचीलापन पैदा होता है। इसकी लागत 25,000 रुपये तक हो सकती है।.
- लेजर-असिस्टेड फ्रेनुलोप्लास्टी: इस प्रकार की फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी में फ्रेनुलम में चीरा लगाने के लिए लेजर का उपयोग किया जाता है, जो पारंपरिक तरीकों की तुलना में कम आक्रामक होता है। इसकी लागत 33,000 रुपये तक हो सकती है।
- रेडियोफ्रीक्वेंसी-असिस्टेड फ्रेनुलोप्लास्टी: इस प्रकार की फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी में फ्रेनुलम में चीरा लगाने के लिए रेडियोफ्रीक्वेंसी तरंगों का उपयोग किया जाता है। यह विधि पारंपरिक तरीकों की तुलना में कम आक्रामक भी है और इसमें रिकवरी का समय कम हो सकता है। इस तकनीक की लागत 35,000 रुपये तक हो सकती है।
क्या भारत में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हां, भारत में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिल सकता है। दरअसल, अधिकतर बीमा कंपनियों द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए बीमा कवर प्रदान किया जाता है, जिससे रोगी की आर्थिक बोझ को कम किया जा सकता है।
सारांश
भारत के विभिन्न शहरों में ऐसे अस्पताल हैं, जहां फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी करवाई जा सकती है। हालांकि किसी भी अस्पताल में यह सर्जरी कराने से पहले इसकी लागत की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए। यह जानकारी आपको अस्पताल के मेडिकल कॉर्डिनेटर से प्राप्त हो सकती है।