भारत में मोतियाबिंद ऑपरेशन की लागत
भारत में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बेस्ट डॉक्टर
भारत में कैटरैक्ट सर्जरी की लागत कितनी है?
मोतियाबिंद सर्जरी आपकी आंख के लेंस को हटाने की एक प्रक्रिया है। ज्यादातर मामलों में इसे कृत्रिम लेंस से बदल दिया जाता है। आमतौर पर, आपकी आंख का लेंस स्पष्ट होता है, पर मोतियाबिंद के कारण लेंस धुंधला हो जाता है, जो अंततः आपकी दृष्टि को प्रभावित करता है।
मोतियाबिंद की सर्जरी एक नेत्र चिकित्सक (नेत्र रोग विशेषज्ञ) द्वारा आउटपेशेंट आधार पर की जाती है। इसका अर्थ है कि आपको सर्जरी के बाद अस्पताल में रहने की आवश्यकता नहीं है। मोतियाबिंद सर्जरी बहुत आम है और आम तौर पर एक सुरक्षित प्रक्रिया है।
भारत में मोतियाबिंद की सर्जरी में लगभग ₹25,000 से लेकर ₹140000 तक का खर्च आ सकता है।
भारत के प्रमुख शहरों में मोतियाबिंद ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट की जगह | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैंगलोर | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
चेन्नई | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
कोयंबटूर | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
दिल्ली | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
हैदराबाद | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
कोच्चि | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
कोलकाता | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
लखनऊ | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
मुंबई | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
पुणे | ₹60,000 | ₹25,000 | ₹140,000 |
भारत में विभिन्न प्रकार के मोतियाबिंद ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
फेकॉइम्यूलिस्फिकेशन सर्जरी | ₹52,000 | ₹40,000 | ₹64,000 |
फेको इमल्सीफिकेशन मोतियाबिंद सर्जरी | ₹30,000 | ₹25,000 | ₹60,000 |
फेम्टोसेकंड लेजर असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी | ₹60,000 | ₹50,000 | ₹70,000 |
मैनुअल स्मॉल-इंसीजन मोतियाबिंद सर्जरी (MSICS) | ₹30,000 | ₹20,000 | ₹60,000 |
माइक्रो इंसीजन मोतियाबिंद सर्जरी | ₹65,000 | ₹60,000 | ₹70,000 |
इंट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद सर्जरी | ₹60,000 | ₹50,000 | ₹70,000 |
एक्स्ट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद सर्जरी | ₹60,000 | ₹50,000 | ₹70,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत में मोतियाबिंद के ऑपरेशन से पहले होने वाली जांच की लागत
मोतियाबिंद के ऑपरेशन से पहले कई जांचें की जाती हैं जिनमें शामिल हैं-
- बायोमेट्री: इसे आंख के आकार को मापने के लिए एक परीक्षण है। यह आमतौर पर मोतियाबिंद और अपवर्तक सर्जरी के लिए आवश्यक इंट्राओक्युलर लेंस (आईओएल) प्रत्यारोपण के पावर का निर्धारण करने के लिए उपयोग किया जाता है। अल्ट्रासाउंड (यूएस) बायोमेट्री (ए-स्कैन) और पीसीआई आधारित डिवाइस आईओएल पावर का निर्धारण करने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली विधियाँ हैं। इस टेस्ट में ₹1200 का खर्च आ सकता है।
- फुल ऑक्युलर एग्ज़ामिनेशन: यह टेस्ट पलक का संरचना और संक्रमण का पता लगाने के लिए किया जाता है। इससे यह भी पता चलता है कि क्या रोगी को कोई ऐसी स्थितियां हैं जो मोतियाबिंद सर्जरी के बाद संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।
आंख में आंसू की स्थिति क्या है क्योंकि सूखी आंखों के कारण सर्जरी मुश्किल हो सकती है
कॉर्निया में कोई असामान्यताएं तो नहीं जो सर्जरी को मुश्किल बना सकती हैं। इसके अलावा और भी कई कारकों का पता लगाने के लिए यह टेस्ट आवश्यक है। इस टेस्ट के लिए ₹1000 से ₹2500 तक का खर्च आता है।
- कॉर्नियल टोपोग्राफी: यह कॉर्नियल कर्व को अधिक विस्तार से मैप करने के लिए एक परीक्षण है। इसका ज्ञान रोगियों के सर्जिकल प्रबंधन को बदल सकता है। इस टेस्ट में लगभग ₹1000 प्रति आंख का खर्च हो सकता है।
- ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी)
यह परीक्षण मैक्युला को विस्तार से जांचने की अनुमति देता है। इस टेस्ट का खर्च लगभग ₹3000 तक हो सकता है।
इसके अलावा ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच भी कराई जाती है।
मरीज के हिसाब से मोतियाबिंद सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
कई बातें हर मरीज़ की मोतियाबिंद सर्जरी की लागत में अंतर ला सकती हैं जैसे-
हर मरीज़ की स्थिति अलग होती है। किसी को गंभीर समस्या हो सकती है वहीं किसी को सामान्य समस्या होती है। रोगी की आयु भी सर्जरी की लागत पर प्रभाव डाल सकती हैं। रोगी के लिए कौन सा लेंस उपयुक्त है इसका प्रभाव भी लागत पर पड़ सकता है।
भारत में कैटरैक्ट सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
भारत में मोतियाबिंद के ऑपरेशन का लागत को चीज़ें प्रभावित कर सकती हैं उनमें शामिल हैं-
- रोगी किस अस्पताल में सर्जरी करवा रहा है।
- रोगी किस सर्जन से ऑपरेशन करवाने का निर्णय लेता है।
- रोगी सर्जरी की कौन सी तकनीक का विकल्प चुनता है। मैन्युअल या लेज़र असिस्टेड रोबोटिक सर्जरी।
- इन सबके अलावा रोगी कौन से आईओएल यानी इंट्राओक्युलर लेंस का चुनाव करता है, इससे भी सर्जरी की लागत प्रभावित होती है।
भारत में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
भारत में मोतियाबिंद की सर्जरी तीन प्रक्रियाओं से हो सकती है -
- फेकोइमल्सीफिकेशन: इसकी लागत प्रति आंख ₹20,000 से ₹32000 तक हो सकती है।
- फेम्टोसेकंड लेजर: असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी (एफएलएसीएस) - इसमें फोल्ड करने योग्य लेंस स्पष्ट दृष्टि प्रदान करने के लिए कैविटी में डाला जाता है। हाई प्रिसिजन और न्यूनतम इनवेसिव तकनीक होने के कारण, फेमटोसेकंड लेजर-असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी की लागत लगभग ₹18,000 से ₹1,00,000 प्रति आंख हो सकती है।
- एक्स्ट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद एक्सट्रैक्शन (ईसीसीई): इसकी लागत ₹30000 से ₹40000 तक हो सकती है।
पहले दो प्रकार की मोतियाबिंद सर्जरी वे हैं जो एक आधुनिक सेटिंग में पाई जाती हैं।
फेकोइमल्सीफिकेशन अब तक का सबसे आम प्रकार है।
एक्स्ट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद एक्सट्रैक्शन का एक तीसरा विकल्प भी है जो परिपक्व मोतियाबिंद के कुछ मामलों में किया जाता है, खासकर ऐसे रोगियों में जिनके लिए फेकोइमल्सीफिकेशन जोखिम भरा या संभव नहीं होता है।
क्या भारत में कैटरैक्ट सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां भारत में कैटरैक्ट सर्जरी बीमा और मेडिकवर के अंतर्गत आती है।
सारांश
मोतियाबिंद के कारण दृष्टि धुंधली होने पर आंख के प्राकृतिक लेंस को कृत्रिम लेंस से बदल दिया जाता है। इस सर्जरी से पहले रोगी के कई टेस्ट किए जाते हैं जिनमें बायोमेट्री, फुल ऑक्युलर एग्ज़ामिनेशन, कॉर्नियल टोपोग्राफी इत्यादि शामिल हैं। मोतियाबिंद सर्जरी तीन प्रकार से की जाती है फेकोइमल्सिफिकेशन, फेम्टोसेकंड लेजर-असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी और एक्स्ट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद एक्सट्रैक्शन। इस सर्जरी के लिए इंश्योरेंस और मेडिकवर मिलता है।
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Cataract Surgery cost in Ahmedabad
- Cataract Surgery cost in Delhi
- Cataract Surgery cost in Gurgaon
- Cataract Surgery cost in Lucknow
- Cataract Surgery cost in Bangalore
- Cataract Surgery cost in Pune
- Cataract Surgery cost in Hyderabad
- Cataract Surgery cost in Mumbai
- Cataract Surgery cost in Chennai
- Cataract Surgery cost in Kolkata