भारत में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन की लागत
भारत में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के बेस्ट डॉक्टर
भारत में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की लागत कितनी है?
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन या स्तन वृद्धि एक सामान्य प्रकार की कॉस्मेटिक सर्जरी है। इसे मेडिकल की भाषा में ऑग्मेंटेशन मैमोप्लास्टी भी कहा जता है। इस सर्जरी के जरिए महिला के स्तनों के आकार और शेप को बनाने और बढ़ाने के लिए स्तन प्रत्यारोपण या वसा हस्तांतरण का उपयोग किया जाता है। ब्रेस्ट इम्प्लांट और सर्जिकल प्रक्रियाएं कई प्रकार की होती हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने सर्जन से इस बारे में बात करें कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या होगा। भारत में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹100000 से लेकर अधिकतम ₹150000 तक हो सकती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹125000 तक होती है।
भारत के प्रमुख शहरों में ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन की लागत
ट्रीटमेंट की जगह | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
बैंगलोर | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
चेन्नई | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
कोयंबटूर | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
दिल्ली | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
हैदराबाद | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
कोच्चि | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
कोलकाता | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
लखनऊ | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
मुंबई | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
पुणे | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
भारत में विभिन्न प्रकार के ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
सेलाइन इंप्लांट | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
सिलिकॉन इम्प्लांट | ₹160,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
फैट ट्रांसप्लांट | ₹250,000 | ₹150,000 | ₹350,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के ऑपरेशन से पहले होने वाली जांच की लागत
स्तन वृद्धि यानी ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन से पहले आम तौर पर सर्जन शारीरिक परीक्षण करते हैं। इनके अलावा किए जाने वाले टेस्ट यानी प्रीऑपरेटिव परीक्षण में कई टेस्ट शामिल हैं, जैसे
- रक्त परीक्षण
- मूत्र परीक्षण,
- छाती का एक्स-रे
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी)
- यदि किसी रोगी को हृदय रोग की परेशानी या इतिहास है तो हृदय रोग विशेषज्ञ का मूल्यांकन भी हो सकता है।
- इसके अलावा स्ट्रेस टेस्ट (तनाव परीक्षण) भी किया जा सकता है।
- इन सभी टेस्ट का खर्च ₹200 से लेकर ₹7000 तक हो सकता है।
मरीज के हिसाब से ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से इस आपरेशन की लागत घट बढ़ सकती है। इसके कई कारक हैं जैसे
- अस्पताल का चयन: अस्पताल जिसमें आप सर्जरी करने का निर्णय करते हैं वह भी लागत पर सीधा असर डालता है। अस्पताल सरकारी, प्राइवेट, सुपर स्पेशलिटी हो सकते हैं ऐसे में उसका खर्च भी अलग होता है।
- डाक्टर की फीस: डाक्टर के अनुभव, ज्ञान के हिसाब से उनकी फीस अलग होती है जो सर्जरी की लागत का मुख्य घटक हो सकती है।
- मरीज की उम्र: इम्प्लांट किस उम्र में कराया जा रहा है, यह भी लागत पर असर ड़ालता है।
- मरीज की चिकित्सकीय स्थिति: मरीज को किसी तरह की बीमारी या चिकित्सकीय स्थिति तो नहीं है जिसकी वजह से सर्जरी आसान या जटिल हो सकती है। ऐसे में इसका असर लागत पर भी पड़ता है।
भारत में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
कई कारक हैं जो ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन यानी स्तन वृद्धि सर्जरी के खर्च यानी सर्जरी की लागत को प्रभावित करते हैं। इनमें से प्रमुख कारक हैं -
- सर्जरी की तकनीक: ब्रेस्ट ऑग्यूमेंटेशन के जरिए स्तनों का शेप और साइज बढ़ाने के दो तरीके हैं। पहला है इम्प्लांट लगाना जिसे ब्रेस्ट इम्प्लांट करहते और दूसरा फैट ट्रांसफर।
पहले तरीके में कई तरह के इम्प्लांट लगाकर स्तनों को इच्छित आकार और साइज दिया जाता है वहीं दूसरे तरीके में स्तनों के आकार को बढ़ाने के लिए शरीर के ही किसी भाग से से वसा निकाल कर स्तनों में इम्प्लांट किया जाता है।
फैट ट्रांसफर विधि से अगर सर्जरी कराई जाय तो यह लागत ₹50,000 से ₹1,00,000 तक आती है जबकि ब्रेस्ट इम्प्लांट तकनीक की कीमत लगभग ₹105,000 से ₹1,50,000 तक हो सकती है।
- इम्प्लांट्स के प्रकार: ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन ज्यादातर इम्प्लांट्स विधि से ही कराया जाता है। ऐसे में इम्प्लांट का प्रकार सर्जरी की लागत को प्रभावित करता है। आमतौर पर इम्प्लांट्स दो प्रकार के होते हैं- सलाइन इम्प्लांट और सिलिकॉन प्रत्यारोपण।
इन प्रकारों को उनके आकार, बनावट, उनकी लाइफ और अन्य विशेषताओं के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। इसी हिसाब से सर्जरी की लागत भी बदलती जाती है।
- फालो अप: सर्जरी के बाद फालो अप कराना, पोस्ट आपरेटिव केयर आदि से भी सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
हमारे यहां पर अगर आप सर्जरी कराने का निर्णय करते हैं तो देश के सबसे अच्छे सर्जन के साथ ही आपको फ्री फालो अप, 24 घंटे मेडिकल कोआर्डिनेटर और परामर्श की सुविधा, अस्पताल में निम्नतम कागजी कार्यवाही, डायगनोस्टिक टेस्ट में अतिरिक्त खर्च नहीं जैसी कई सुविधाएं पैकेज के हिस्से के तौर पर मिलती हैं।
भारत में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के ऑपरेशन के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
भारत में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के आपरेशन की लागत विभिन्न घटकों पर निर्भर करती है। इन घटकों में प्रमुख हैं -
- फैट ट्रांसफर विधि: इस प्रक्रिया में आपके शरीर के दूसरे हिस्से से लिपोसक्शन करके वसा निकाला जाता है। इस वसा को संसाधित किया जाता है और फिर उसे स्तनों में इंजेक्ट किया जाता है।
इसके बाद स्तनों को बढ़ाने या बड़ा करने और आकार देने का काम किया जाता है। यह एक प्राकृतिक विकल्प है, क्योंकि स्तनों को बढ़ाने के लिए यह शरीर के ही अपने फैटी टिश्यू का उपयोग करता है। इसकी लागत ₹50,000 से ₹1,00,000 तक आती है।
- ब्रेस्ट इंप्लांट: इस तरह की ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जनी में स्तन में प्रत्यारोपण का उपयोग स्तनों के आकार और आकार को बढ़ाया जाता है। बड़े पैमाने पर वजन घटाने या बच्चे के जन्म के बाद प्रत्यारोपण बड़े आकार के स्तन प्राप्त करने या ब्रेस्ट लिफ्ट हासिल करने में मदद करते हैं।
कैंसर के मास्टक्टोमी के बाद स्तनों के पुनर्निर्माण के लिए प्रत्यारोपण का भी उपयोग किया जाता है। स्तन प्रत्यारोपण तीन प्रकार के होते हैं, अर्थात्, सलाइन, सिलिकॉन-जेल से भरे प्रत्यारोपण और अल्टरनेट इंटीग्रेटेड रिप्लेसमेंट।
सबसे अधिक उपयोग नवीनतम पीढ़ी के हाई ग्रेड सिलिकॉन का किया जाता है। इसमें स्थिर, अत्यधिक चिपकने वाला सिलिकॉन जेल और बेहतर ग्रेड सतह प्रौद्योगिकी इस्तेमाल होती है। आम इम्प्लांट्स मोटिवा ब्रेस्ट इम्प्लांट्स, पॉलीटेक मेस्मो इम्प्लांट्स, पॉलीटेक इम्प्लांट्स, सेबबिन इम्प्लांट्स हैं। आमतौर पर इसकी लागत लगभग ₹105,000 से ₹1,50,000 तक हो सकती है।
क्या भारत में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी नहीं, स्तन वृद्धि लागत या स्तन प्रत्यारोपण सर्जरी लागत बीमा के अंतर्गत नहीं आती है क्योंकि यह एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है। इस तरह की प्रक्रियाएं केवल सौन्दर्य कारणों से की जाती हैं और इनका कोई शारीरिक लाभ नहीं होता है।
यदि आप हमारे यहां सर्जरी कराने का निर्णय करते हैं तो आपको कई भुगतान विकल्प मिल सकते हैं। इसमें नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा सर्जरी के दिन आपको अन्य सुविधाओं के साथ फ्री ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी मिलती है।
सारांश
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन या स्तन वृद्धि एक सामान्य प्रकार की कॉस्मेटिक सर्जरी है। इससे महिलाएं अपने स्तन के आकार और शेप को वापस पा सकती हैं। इसकी लाागत इंप्लांट के प्रकार, उसके आकार, तकनीक पर निर्भर करता है। यह रोगी की स्थिति पर भी निर्भर है। इस सर्जरी को बीमा का कवर नहीं मिलता है। पर हमारे यहां सर्जरी कराने पर नो कॉस्ट ईएमआई समेत कई तरह की सुविधा मिल सकती है।
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Delhi
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Mumbai
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Gurgaon
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Bangalore
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Hyderabad
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Kolkata
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Pune
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Chennai
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Lucknow
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Ahmedabad