बैंगलोर में आर्थ्रोस्कोपी
अर्थ्रोस्कोपी सर्जरी जोड़ों की समस्याओं की जांच और उपचार के लिए न्यूनतम उत्पीड़न वाली तकनीक है। एक छोटे यंत्र (अर्थ्रोस्कोप) को जोड़ में डाला जाता है जो सर्जन को जोड़ की ...read more
बैंगलोर में आर्थ्रोस्कोपी के लिए 886+ बेस्ट डॉक्टर
Dr. Rupendu Thongavalen
Dr. Chandramouli B
Dr. Shashikiran
Dr. Bharath K Kadadi
Dr. Bhagyashree
Dr. Prabhu Sanker
Dr. Prashanth Inna
Dr. Ajay Rao
Dr. Shankar B S
Dr. Babu M S., P.T
बैंगलोर में आर्थ्रोस्कोपी के लिए बेस्ट डॉक्टर
डॉक्टर का नाम | अस्पताल की फीस | लायब्रेट रेटिंग |
---|---|---|
Rupendu Thongavalen | ₹ 500 | NA |
Chandramouli B | ₹ 500 | NA |
Shashikiran | ₹ 400 | NA |
Bharath K Kadadi | ₹ 600 | NA |
Bhagyashree | ₹ 300 | NA |
Prabhu Sanker | ₹ 500 | NA |
Prashanth Inna | ₹ 500 | NA |
Ajay Rao | ₹ 500 | 92 |
Shankar B S | ₹ 600 | NA |
Babu M S., P.T | ₹ 400 | NA |
बैंगलोर में आर्थ्रोस्कोपी पर रोगियों की प्रतिक्रिया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आर्थोस्कोपी सर्जरी के लिए किस प्रकार का डॉक्टर सबसे अच्छा है?
आर्थोपेडिक सर्जन द्वारा ही आर्थ्रोस्कॉपी सर्जरी की जाती है। आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ होते हैं जो मेडिसिन या संयुक्त सर्जरी में माहिर होते हैं। इनके पास आर्थोस्कोपिक प्रक्रियाओं का खासा अनुभव होता है।
बैंगलोर में आर्थोस्कोपी सर्जरी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर की तलाश कैसे करें?
https://www.lybrate.com/एक सुविधाजनक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो बैंगलोर में अनुभवी आर्थ्रोस्कोपी चिकित्सकों का पता लगाने में आपकी सहायता कर सकता है। आप इस वेबसाइट पर सर्जन के अनुभव, योग्यता और उनके शुल्क की समीक्षा कर अपने लिए एक योग्य सर्जन का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन जाकर आर्थ्रोस्कोपी चिकित्सकों का रिव्यू देख कर या अपने जान-पहचान के लोगों से भी मदद से अपने लिए एक बेस्ट सर्जन का चुनाव कर सकते हैं।
आर्थोस्कोपी सर्जरी का मुख्य कारण क्या है?
यदि आपके जोड़ में सूजन है, जोड़ में किसी प्रकार की चोट लगी है, या समय के साथ जोड़ क्षतिग्रस्त हो गए हों, तो आपका ऑर्थोपेडिक डॉक्टर आर्थोस्कोपी सर्जरी की सिफारिश कर सकता है। आप किसी भी जोड़ पर आर्थ्रोस्कोपी करवा सकते हैं। अधिकतर, यह सर्जरी घुटने, कंधे, कोहनी, टखने, कूल्हे, या कलाई पर किया जाता है। यह सर्जरी पारंपरिक ओपन सर्जरी के मुकाबले कम जटिल होती होती है। इसमें छोटे चीरे लगाये जाते हैं जिससे मरीज की रिकवरी जल्दी होती है। साथ ही संक्रमण का खतरा कम होता है।
क्या आर्थोस्कोपी सर्जरी गंभीर है?
आर्थोस्कोपी सर्जरी जोड़ों से सम्बंधित कई तरह की समस्याओं के समाधान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह सर्जरी प्रक्रिया अन्य सर्जरी प्रक्रिया कीअपेक्षाकृत सुरक्षित और प्रभावी मानी जाती है। इसमें कैमरे का इस्तेमाल करते हुए प्रक्रिया पूरा किया जाता है। साथ में छोटे-छोटे चीरे बनाए जाते हैं जिसकी वजह से यह सर्जरी प्रक्रिया कम गंभीर होती है।
बैंगलोर में आर्थोस्कोपी के लिए डॉक्टर से कब सलाह लें?
आर्थोस्कोपी सर्जरी जोड़ों की समस्त समस्याओं के निदान और उपचार के लिए उपयोग किया जाता है। जब आपके किसी भी जोड़ में चोट लगने या उम्र के प्रभाव की वजह से दर्द के साथ सूजन हो और यह बढ़ती जाए। आराम करने के बाद भी दर्द से राहत न मिले तब आपको आर्थोस्कोपी सर्जरी की आवश्यकत पड़ सकती है।
क्या आर्थोस्कोपी सर्जरी दर्दनाक है?
किसी भी सर्जरी में दर्द काफी आम है, यह दर्द मरीज को सर्जरी वाले जगह पर होता है। हालांकि मरीज को एनेस्थीसिया देकर सर्जरी की जाती है जिसकी वजह से उसे दर्द का अनुभव नहीं होता है। लेकिन सर्जरी के बाद दर्द और सूजन की समस्या आती है। इसके लिए सर्जन दर्दनाशक दवा देता है। यह दर्द और सूजन समय के साथ कम होती जाती है।आर्थोस्कोपीसर्जरी में ओपन सर्जरी के मुकाबले कम दर्द होता है।
क्या आर्थोस्कोपी सर्जरी सुरक्षित है?
जी हाँ, आर्थोस्कोपी एक बहुत ही सुरक्षित प्रक्रिया मानी जाती है और इसकी जटिलताएं दुर्लभ होती हैं। हालांकि सभी सर्जरी प्रक्रियाओं में कुछ जटिलताएं शामिल होती हैं। आर्थोस्कोपी सर्जरी में भी कुछ दुर्लभ जटिलताएं देखने को मिल सकती हैं। जैसे,चीरा स्थल पर या जोड़ के अंदर संक्रमण,ऊतक या तंत्रिका क्षति,पैरों या फेफड़ों में रक्त के थक्के जमना, लगातार दर्द या जकड़न, अत्यधिक रक्तस्राव आदि।
क्या आर्थोस्कोपी सर्जरी स्थायी है?
आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी जोड़ों के किसी भी प्रकार के दर्द या क्षति के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रक्रिया है।इसके द्वारा की गई सर्जरी की सफलता की दर ओपन सर्जरी के मुकाबले ज्यादा होती है।यह जोड़ों के दर्द और अन्य लक्षणों से दीर्घकालिक राहत प्रदान कर सकती है, अधिकतर मरीजों के लिए यह एक स्थायी समाधान हो सकता है। लेकिन इस सर्जरी में में भी रिस्क होते हैं। दुर्लभ मामलों में यह सर्जरी स्थायीपरिणाम नहीं देती है
बैंगलोर में आर्थोस्कोपी सर्जरी की लागत कितनी है?
आर्थोस्कोपी सर्जरी की लागत एक मरीज से दूसरे मरीज में भिन्न-भिन्न हो सकती है। बैंगलोर में उसकी औसत लागत की बात करें तो लगभग 80,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये के आसपास हो सकती है।आर्थोस्कोपी सर्जरी की लागत कई कारकों पर निर्भर करती है। जैसे अस्पताल की जगह, बीमारी की गंभीरता, मरीज की आवश्यकता, सर्जरी के प्रकार आदि।