दिल्ली में रिनोप्लास्टी की लागत
दिल्ली में रिनोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
दिल्ली में नाक की सर्जरी की लागत कितनी है
वर्तमान समय में देशभर के युवा खूबसूरती बढ़ाने के लिए नाक की सर्जरी करवा रहे हैं। इसके अलावा कई लोग नाक की टेढ़ी हड्डी या बढ़ी हुई हड्डी को सही कराने के लिए भी नाक की सर्जरी कराते हैं। इसे राइनोप्लास्टी नाम से भी जाना जाता है।
दिल्ली में भी कई अस्पतालों में नाक की सर्जरी करवा सकते हैं। हालांकि, अधिकतर अस्पतालों में इसकी लागत में भिन्नता हो सकती है। अगर आप भी दिल्ली में नाक की सर्जरी करवाना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से आपको इसकी लागत की पूरी जानकारी प्राप्त हो सकती है।
दरअसल, दिल्ली में नाक की सर्जरी की लागत 80,000 रुपये से 150,000 हजार के बीच हो सकती है। यह लागत विभिन्न कारकों के कारण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। इसके लिए अस्पताल का खर्च, सर्जन की फीस जैसे कारक जिम्मेदार हैं। आप अस्पताल का चयन कर वहां के मेडिकल कॉडिनेटर से संपर्क कर नाक की सर्जरी की सटीक लागत जान सकते हैं।
हमारे माध्यम से सर्जरी या इलाज कराने पर आपको कई ऐसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे आपकी सर्जरी की लागत बहुत हद तक कम हो सकती हैं। हमारे द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं निम्नलिखित हैं।
- शहर के कई बड़े और अनुभवी सर्जन हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
- हम आपको अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बिल्कुल मुफ्त में तकनीकी सुविधाओं से लेस एम्बुलेंस उपलब्ध कराते हैं।
- सर्जरी के बाद किसी भी तरह का बीमारी सम्बन्धी परामर्श लेने पर भी कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक आपके लिए दिनभर (24 घंटे) किसी भी समय सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
- सर्जरी की लागत को आसान किश्तों में भी अदा कर सकते हैं।
दिल्ली में विभिन्न प्रकार की राइनोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
सेप्टोरिनोप्लास्टी सर्जरी | ₹125,000 | ₹75,000 | ₹250,000 |
ओपन राइनोप्लास्टी | ₹125,000 | ₹75,000 | ₹250,000 |
क्लोज्ड राइनोप्लास्टी | ₹85,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
टिप प्लास्टी (नोज़ टिप राइनोप्लास्टी) | ₹70,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
रिवीजन राइनोप्लास्टी | ₹220,000 | ₹150,000 | ₹350,000 |
लिक्विड राइनोप्लास्टी | ₹95,000 | ₹40,000 | ₹150,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नाक की सर्जरी के पहले की जाने वाली जांच की लागत
नाक की सर्जरी करने से पहले डॉक्टर कई प्रकार के जांच की सलाह दे सकते हैं। इन जांचों के माध्यम से वह पता लगाते हैं कि शरीर में मौजूद किसी बीमारी की वजह से यह सर्जरी आपको किसी जोखिम में न डाल दे। इन जांचों में रक्त परीक्षण, सीटी स्कैन, और ईसीजी जैसी जांचें शामिल है-
नाक की सर्जरी से पहले की जाने वाली जांचों की लागत निम्नलिखित है-
- रक्त परीक्षण: 100 रुपये से 300 रुपये
- ईसीजी: 100 रुपये से 500 रुपये
- सीटी स्कैन: 800 रुपये से 5,000 रुपये
मरीज के हिसाब से नाक की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता हैं?
मरीज के हिसाब से ऐसे कई कारक हैं, जो नाक की सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। ये कारक निम्नलिखित हैं-
- उम्र: उम्र के अनुसार नाक की सर्जरी की लागत कम या ज्यादा हो सकती है। इसकी वजह शारीरिक क्षमता है। अगर बुजुर्ग व्यक्ति के नाक की सर्जरी की जाएगी तो ज्यादा तो सर्जन को सर्जरी में दिक्कत होगी। इसकी वजह कि एक बुजुर्ग की उपास्थि पूरी तरह से परिपक्व हो चुकी होती है, उपास्थि को परिपक्व होने का समय देने के लिए सर्जरी के लिए न्यूनतम आयु लड़कियों के लिए लगभग 14-16 और लड़कों के लिए 16-17 है।
- नाक की हड्डी की स्थिति: जिस व्यक्ति को नाम की सर्जरी कराना है, उसकी नाम की हड्डी की स्थिति के अनुसार सर्जरी की लागत आ सकती है। दरअसल, हड्डी के बढ़ने या चोट के कारण टेढ़ी होने की स्थिति में ज्यादातर लोग नाक की सर्जरी करवाते हैं। ऐसे में इस सर्जरी की लागत पर यह बात निर्भर करती है, नाक की हड्डी कितनी बढ़ या टेढ़ी हो गई है।
- अन्य बीमारियां: नाक की सर्जरी से पहले डॉक्टर या सर्जन कुछ विशेष प्रकार की जांचों के माध्यम से यह पता लगाता है कि कहीं सर्जरी कराने वाले व्यक्ति को कोई ऎसी बीमारी तो नहीं जो सर्जरी के बाद उनके लिए परेशानी खड़ी कर दे, अगर व्यक्ति में कोई ऐसी बीमारी निकलती है तो पहले उस बीमारी का इलाज किया जाता है, जिससे सर्जरी की लागत बढ़ जाती है।
दिल्ली में नाक की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
दिल्ली में नाक की सर्जरी को कई प्रकार के कारक प्रभावित कर सकते हैं। ये कारक निम्नलिखित हैं-
- सर्जरी का प्रकार: नाक की सर्जरी कॉस्मेटिक और चिकित्सीय दोनों प्रकार की होती है। कुछ मामलों में व्यक्ति कॉस्मेटिक और चिकित्सीय दोनों कारणों से नाक की सर्जरी करवाता है।सर्जरी के इन प्रकारों की लागत अलग-अलग है। इसके साथ ही दोनों कारणों से सर्जरी कराने की लागत अलग होती है। इस वजह से लागत में भिन्नता आती है।
- सर्जरी की तकनीक: नाक की सर्जरी के लिए कई प्रकार की तकनीकों का उपयोग किया जाता है। हालांकि प्रत्येक प्रकार की तकनीक की लागत अलग-अलग है। इस वजह से भी सर्जरी की लागत में अंतर देखने को मिलता है
- सर्जन का चयन: आप सर्जरी के लिए जितने अनुभवी सर्जन का चयन करेंगे, आपको उतनी ही ज्यादा फीस का भुगतान करना पड़ सकता है। दरअसल, ज्यादा अनुभव वाले सर्जन की फीस कम अनुभवी सर्जन की फीस की अपेक्षा ज्यादा होती है।
- जांच शुल्क: नाक की सर्जरी से पहले डॉक्टर द्वारा कराए गए जांच की लागत भी सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकते हैं। क्योंकि जितनी ज्यादा जांच कराने की आवश्यता होगी, सर्जरी की लागत उतनी ही ज्यादा होगी। यह बढ़ोत्तरी आंशिक भी हो सकती है और ज्यादा भी।
- अस्पताल का खर्च: सभी अस्पतालों का अपना फीस स्ट्रक्चर होता है, जिसमें प्रवेश, छुट्टी, कमरे का किराया, आदि शुल्क शामिल हैं। दरअसल, हर अस्पताल में मरीज को दी जाने वाली सुविधाओं के अनुसार शुल्क पड़ता है। ऐसे में कम सुविधाओं वाले अस्पताल की अपेक्षा ज्यादा सुविधाओं वाले अस्पताल का शुल्क ज्यादा होगी।
- सर्जरी के बाद की देखभाल: सर्जरी के बाद व्यक्ति को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता है। इसके लिए कई बार तकनीकी उपकरण की भी जरुरत पड़ सकती है। इस वजह से भी सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है।
दिल्ली में नाक की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
दिल्ली में नाक की सर्जरी के लिए मुख्य रूप से चार प्रकार की तकनीक का उपयोग किया जाता है और इन सभी तकनीकों की लागत भी अलग-अलग है। तो चलिए जानते हैं कि सर्जरी की तकनीक क्या है और इनकी लागत कितनी है-
- रिडक्शन: नाक के आकार को कम करने के लिए इस तकनीक का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में ईएनटी डॉक्टर कभी-कभी नाक को भी नया आकार दे सकते हैं। यह उपास्थि को नाक से निकाल कर किया जाता है। इस सर्जरी में, नाक के समग्र आकार को कम कर दिया जाता है या विशिष्ट क्षेत्रों को हटा दिया जाता है। इस प्रकार की सर्जरी की लागत लगभग 130000 है।
- ऑग्मेंटेशन: इस तकनीक में टिश्यू या बोन ग्राफ्टिंग की मदद से डॉक्टर नाक के ब्रिज का निर्माण करते हैं। नेजल सेप्टम से टिश्यू लेकर ईएनटी डॉक्टर नाक को ठीक करते हैं। जब ग्राफ्टिंग के लिए पर्याप्त ऊतक मौजूद नहीं होते हैं, तो डॉक्टर नाक को बढ़ाने के लिए कृत्रिम सामग्रियों पर निर्भर होते हैं। नाक के पुनर्निर्माण के अलावा, रोगियों को बेहतर परिणाम के लिए स्किन ग्राफ्ट भी कराना पड़ सकता है। इसकी लागत लगभग 150000 हो सकती है।
- पोस्ट ट्रॉमाटिक: जैसा कि नाम से पता चलता है, यह नाक की सर्जरी उन लोगों के लिए है जिन्हें कोई चोट लगी है या किसी दुर्घटना में हुई है जिससे उनकी नाक क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षति के प्रकार कई गुना हो सकते हैं- टूटी हुई हड्डियाँ, क्षतिग्रस्त उपास्थि, नाक में परिवर्तन जो बाहरी रूप से दिखाई देते हैं, विचलित सेप्टम और साँस लेने में कठिनाई। इसकी लागत लगभग 80000 हो सकती है।
- करेक्टिव: इस तकनीक को पुनर्निर्माण नाक की सर्जरी के रूप में भी जाना जाता है। डॉक्टर आमतौर पर इस प्रकार की सर्जरी की सलाह तब देते हैं जब प्रारंभिक कॉस्मेटिक नाक सर्जरी वांछित परिणाम प्रदान करने में विफल रही हो। यह एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया है, इसलिए रोगी को कई सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। इसकी लागत लगभग 85000 है।
क्या दिल्ली में नाक की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि नाक की सर्जरी कराने का उद्देश्य क्या है। दरअसल, कई युवा केवल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते के लिए नाक की सर्जरी कराते हैं। ऐसे में यह सर्जरी कॉस्मेटिक सर्जरी के अंतर्गत आती है। ऐसे में कोई भी स्वास्थ्य कंपनी इस सर्जरी के बीमा कवर नहीं करती है। हालांकि चोट लग जाने की सूरत में अगर नाक की सर्जरी करवानी पड़े तो कई बीमा कंपनियां इसका बीमा कवर करते हैं।
सारांश
दिल्ली में अगर आप नाक की सर्जरी करवाना चाहते हैं तो अपनी लागत के अनुसार अस्पताल का चयन करने के बाद ऐसे ईएनटी डॉक्टर का चयन करें जिसकी फीस आपके बजट में हो, साथ ही डॉक्टर से उस तकनीक के बारे में जरूर पूछे जो आपके लिए सही हो।