दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी की लागत
दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत कितनी है?
फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी एक चिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें मानव शरीर के विभिन्न हिस्सों पर पाए जाने वाले ऊतक की एक छोटी तह को हटाने, मरम्मत या पुनर्निर्माण शामिल है। ऊतक की यह एक छोटी तह फ्रेनुलम नाम से जाना जाता
दरअसल, फ्रेनुलम ऊतक का एक पतला बैंड है जो दो अन्य ऊतकों को जोड़ता है, और मुंह, जननांगों और जीभ के नीचे सहित शरीर में कई जगहों पर पाया जा सकता है। फ्रेनुलोप्लास्टी के संदर्भ में, सर्जरी आमतौर पर लिंग पर स्थित फ्रेनुलम पर की जाती है।
दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की न्यूतम लागत लगभग 30,000 रुपये है। जबकि इसकी अधिकतम लागत 35,000 रुपये हो सकती है। वहीं इसकी न्यूनतम लागत लगभग 32,500 रुपये हो सकती है। अस्पताल और सर्जन की फीस जैसे कई कारकों की वजह से विभिन्न अस्पतालों में इसकी लागत में भिन्नता देखने को मिल सकती है।
आप हमारे माध्यम से सर्जरी या इलाज करा सकते हैं। ऐसा करने से आपको कई तरह की सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं, जो निम्नलिखित हैं।
- शहर के कई बड़े और अनुभवी सर्जन हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
- हम आपको अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बिल्कुल मुफ्त में तकनीकी सुविधाओं से लेस एम्बुलेंस उपलब्ध कराते हैं।
- सर्जरी के बाद किसी भी तरह का बीमारी सम्बन्धी परामर्श लेने पर भी कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
- हमारे चिकित्सीय समन्यवक आपके लिए दिनभर (24 घंटे) किसी भी समय सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
- सर्जरी की लागत को आसान किश्तों में भी अदा कर सकते हैं।
दिल्ली में विभिन्न प्रकार के फ्रेन्युलोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
पेनाइल फ्रेनुलोप्लास्टी | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
ओरल फ्रेनुलोप्लास्टी | ₹30,000 | ₹25,000 | ₹40,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी से पहले होने वाली जांचों की लागत
फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी से पहले डॉक्टर की सलाह पर कई तरह की जांच कराने की आवश्यकता होती हैं। दरअसल, इन जांचों के परिणामों से ही डॉक्टर लिंग की स्थिति और अन्य जानकारियां एकत्र करती है। साथ ही यह देखते हैं कि मरीज को सर्जरी की आवश्यकता है या नहीं। इन्ही जानकारियों के आधार पर सर्जन उपचार की विधि और सर्जरी की तकनीक का चयन करते हैं।
फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी से पहले होने वाली जांचों की लागत विभिन्न डायग्नोस्टिक सेंटर्स में अलग-अलग हो सकती है। व्हलिये जानते हैं कि ये जांच कौन-कौन सी हैं और उनकी लागत कितनी है:-
- यूरिन टेस्ट: ₹100 - ₹350
- स्वैब टेस्ट: ₹500 - ₹700
- रक्त शर्करा के स्तर को मापने के लिए रक्त परीक्षण: ₹400 - ₹800
- एचआईवी सीरोलॉजी: ₹500 - ₹1000
मरीज के हिसाब से फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत में अंतर आने के लिए कई तरह के कारक जिम्मेदार हैं। ये कारक निम्नलिखित हैं-
- मरीज की उम्र: मरीज की उम्र फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती हैं। दरअसल, जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जाती है, जिसकी वजह से शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के दौरान इन बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। जिसकी वजह से सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है।
- फ्रेनुलम की स्थिति-:फ्रेनुलम की स्थिति भी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती हैं। दरअसल, फ्रेनुलम की स्थिति के अनुसार ही सर्जरी की तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर फ्रेनुलम गंभीर स्थिति में है तो अधिक व्यापक सर्जिकल आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में सर्जरी की लागत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं-
- स्थान: सर्जरी की लागत क्षेत्र के आधार पर भिन्न हो सकती है जहां प्रक्रिया की जाती है। दरअसल, शहरीय क्षेत्रों में सर्जरी की लागत ग्रामीण इलाकों के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।
- अस्पताल या क्लिनिक: अस्पताल या क्लिनिक का शुल्क वहां मिलने वाली सुविधाओं और प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरणों के आधार पर तय किया जा सकता है। ऐसे में सर्जरी के लिए मरीज द्वारा चयनित अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएं सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकते हैं।
- सर्जन की फीस: सर्जरी करने वाले सर्जन द्वारा ली जाने वाली फीस सर्जरी की लागत पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में कुशल और अनुभवी सर्जन कम अनुभवी सर्जन की तुलना में अपनी सेवाओं के लिए ज्यादा शुल्क ले सकते हैं।
- अतिरिक्त परीक्षण या इमेजिंग: व्यक्तिगत मामले के आधार पर, प्रक्रिया से पहले या बाद में अतिरिक्त परीक्षण या इमेजिंग की आवश्यकता हो सकती है, जिससे समग्र लागत भी बढ़ सकती है।
दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के लिए कई प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।इनकी लागत भी अलग अलग हो चलिए जानते हैं कि ये प्रकार कौन-कौन से हैं और इनकी लागत कितनी है-
- सिंपल फ्रेनुलोप्लास्टी: इस प्रक्रिया में फ्रेनुलम में एक चीरा लगाया जाता और फिर इसे वापस एक साथ इस तरह से टांके लगाए जाते हैं जिससे यह लंबा हो जाए। इस तकनीक की लागत 30,000 रुपये तक हो सकती है।
- जेड-प्लास्टी फ्रेनुलोप्लास्टी: यह एक अधिक जटिल प्रक्रिया है। इस तकनीक में फ्रेनुलम में जेड-आकार का चीरा लगाया जाता है, और फिर इनपर जेड आकार में ही टाँके लगा दिए जाते हैं। यह ऊतक को लंबा और ढीला कर सकता है। इस तकनीक की लागत 32,000 रुपये तक हो सकती है।
- फ्रेनुलोटॉमी: यह एक कम आक्रामक प्रक्रिया है जिसमें फ्रेनुलम को काट दिया जाता है, लेकिन वापस एक साथ सिला नहीं जाता है। यह उन मामलों के लिए उपयुक्त हो सकता है जिनमें फ्रेनुलम केवल थोड़ा तंग या संकुचित होता है। इस तकनीक की लागत 33,000 रुपये तक हो सकती है।
- पार्शियल फ्रेनुलोप्लास्टी: इस प्रक्रिया में फ्रेनुलम के केवल एक हिस्से को हटाना शामिल है, जो इसे ढीला करने और कार्य में सुधार करने में मदद कर सकता है। इसकी लागत 34,000 रुपये तक हो सकती है।
- संपूर्ण फ्रेनुलोप्लास्टी: इस प्रक्रिया में, पूरे फ्रेनुलम को हटा दिया जाता है और फिर मुंह में कहीं और से ऊतक का उपयोग करके पुनर्निर्माण किया जाता है। इस तकनीक की लागत 35,000 रुपये तक हो सकती है।
क्या दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हां, दिल्ली में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिल सकता है। दरअसल, अधिकतर बीमा कंपनियों द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए बीमा कवर प्रदान किया जाता है, जिससे रोगी की आर्थिक बोझ को कम किया जा सकता है।
सारांश
दिल्ली में ऐसे अस्पताल हैं, जहां फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी करवाई जा सकती है। हालांकि किसी भी अस्पताल में यह सर्जरी कराने से पहले इसकी लागत की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए। यह जानकारी आपको अस्पताल के मेडिकल कॉर्डिनेटर से प्राप्त हो सकती है।