दिल्ली में फिस्टुला सर्जरी की लागत
दिल्ली में फिस्टुला सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
दिल्ली में भगंदर सर्जरी की लागत कितनी है?
भगंदर ऐसी दरारें होती हैं जो रोगी के बाउल के अंत और गुदा द्वार के पास की त्वचा के बीच विकसित होती है। यह आमतौर पर गुदा के पास एक संक्रमण के कारण होता है, जिसके परिणामस्वरूप उस के आसपास के ऊतक में मवाद (फोड़ा) का संग्रह होता है।
- जब मवाद निकल जाता है, तो यह अपने पीछे एक छोटी दरार छोड़ जाता है। भगंदर रोगी के लिए असुविधा और त्वचा में जलन जैसे अप्रिय लक्षण पैदा कर सकता है, और आमतौर पर अपने आप ठीक नहीं हो पाता है।
- ज्यादातर मामलों में सर्जरी की सलाह दी जाती है।
- भगंदर के उपचार की न्यूनतम लागत ₹45,000 और अधिकतम लागत ₹60,000 तक हो सकती है। वहीं इसकी सर्जरी की औसत लागत करीब ₹52,500 तक होती है।
दिल्ली में विभिन्न प्रकार की एनल फिस्टुला सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
फिस्टुलोटॉमी | ₹44,000 | ₹25,000 | ₹60,000 |
फिस्टुलेक्टमी | ₹55,000 | ₹35,000 | ₹75,000 |
फाइब्रिन ग्लू ट्रीटमेंट | ₹23,000 | ₹15,000 | ₹35,000 |
लिफ्ट प्रोसीजर | ₹65,000 | ₹45,000 | ₹90,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
दिल्ली में एनल फिस्टुला की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत
भगंदर (एनल फिस्टुला) का निदान करने के लिए, आपके डॉक्टर आपके लक्षणों को समझते हुए एक शारीरिक परीक्षण करेंगे। परीक्षण में आपके गुदा के आसपास और अंदर के क्षेत्र को देखना शामिल है।
भगंदर का बाहरी छिद्र आमतौर पर गुदा के आसपास की त्वचा पर आसानी से देखा जा सकता है। एनल कैनाल के अंदर फिस्टुला के आंतरिक उद्घाटन का पता लगाना अधिक जटिल है। प्रभावी उपचार के लिए भगंदर का पूरा रास्ता जानना महत्वपूर्ण है।
फिस्टुला टनल की पहचान करने के लिए निम्नलिखित में से एक या अधिक इमेजिंग परीक्षणों का उपयोग किया जा सकता है;
- एमआरआई: यह परीक्षण फिस्टुला टनल को मैप कर सकता है और स्फिंक्टर मांसपेशी और पेल्विक तल की अन्य संरचनाओं की विस्तृत छवियां प्रदान कर सकता है। इसकी लागत ₹4000 से ₹10,000 तक हो सकती है।
- एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड: यह उच्च-आवृत्ति ध्वनि तरंगों का उपयोग करता है, और फिस्टुला, स्फिंक्टर की मांसपेशियों और आसपास के ऊतकों की पहचान कर सकता है। इसकी लागत ₹1000 से ₹3000 तक होती है।
- फिस्टुलोग्राफी: यह फिस्टुला का एक एक्स-रे है जो भगंदर (भगंदर ) टनल की पहचान करने के लिए इंजेक्शन कंट्रास्ट का उपयोग करता है। इसकी लागत ₹2000 से ₹8000 तक हो सकती है।
- एनेस्थीसिया के तहत परीक्षण: फिस्टुला की जांच के दौरान कोलन और रेक्टल सर्जन एनेस्थीसिया देने की सलाह दे सकते हैं। यह फिस्टुला टनल को पूरी तरह से देखने की अनुमति देता है और किसी भी संभावित जटिलताओं की पहचान कर सकता है।
हमारे यहां सर्जरी करवाने पर ये सारी जांचें पैकेज का हिस्सा होंगी। इसके अलावा पोस्ट सर्जरी आपके फॉलोअप का खर्च भी पैकेज में शामिल होगा।
मरीज के हिसाब से भगंदर सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
कई ऐसे कारक होते हैं जो हर रोगी के इलाज की लागत को घटा बढ़ा सकते हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं-
- रोगी की स्थिति: रोगी की स्थिति की गंभीरता के आधार पर उसके इलाज का खर्च कम या अधिक हो सकता है। यदि स्थिति गंभीर है तो सर्जरी जटिल हो सकती है औऱ तकनीकी रूप से अधिक एडवांस भी हो सकती है। यदि रोगी इलाज में देर करता है तो भी स्थिति गंभीर हो सकती है।
- परीक्षण की लागत: रोगी की स्थिति के अनुसार उसके परीक्षण किए जाते हैं। यदि रोगी को समस्या अधिक है तो उसके कुछ अतिरिक्त परीक्षऩण भी किए जा सकते हैं। इसका असर इलाज की लागत पर पड़ता है।
- रोगी की आयु: रोगी की आयु का असर भी इलाज की लागत पर पड़ सकता है क्योंकि अधिक आयु वालों को अधिक देखभाल और दवाओं की आवश्यकता हो सकती है। वहीं कम आयु लोग आसानी से रिकवरी कर लेते हैं।
दिल्ली में भगंदर सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- सर्जन का शुल्क: रोगी किस सर्जन से सर्जरी कराने का निर्णय लेता है इसका असर भी इलाज की लागत पर पड़ता है। यदि बड़े शहर से अनुभवी सर्जन ऑपरेशन करते हैं तो उनकी फीस अधिक हो सकती है।
- अस्पताल का चयन: यदि रोगी किसी सरकारी अस्पताल में सर्जरी कराता है तो लागत कम होती है। वहीं किसी निजी अस्पताल में या सुपर स्पेशैलिटी अस्पताल में सर्जरी करवाने पर खर्च अधिक हो सकता है।
- सर्जरी की प्रक्रिया का चयन: सर्जन रोगी के लिए किस सर्जरी प्रक्रिया का चयन करते हैं इसका प्रभाव भी इलाज की लागत पर पड़ता है। यदि प्रक्रिया अधिक एडवांस है तो उसका शुल्क अधिक हो सकता है।
दिल्ली में भगंदर सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
भगंदर (एनल फिस्टुला) को आमतौर पर दो प्रकार से ठीक किया जाता है। इनमें शामिल हैं-
- फिस्टुलोटोमी: इसमें सर्जन फिस्टुला के आंतरिक उद्घाटन को काट देता है, संक्रमित ऊतक को खुरच कर बाहर निकाल देता है, और फिर दरार को समतल कर देता है। फिर इस जगह पर टाँके लगा देता है। अधिक जटिल फिस्टुला का इलाज करने के लिए, सर्जन को कुछ दरारें को हटाने की आवश्यकता हो सकती है। यदि बड़ी मात्रा में स्फिंक्टर की मांसपेशियों को काटने की आवश्यकता होती है तो फिस्टुलोटोमी दो चरणों में किया जा सकता है। इस सर्जरी की लागत ₹32000 से शुरु होती है।
- लेज़र ट्रीटमेंट: लेज़र ट्रीटमेंट आजकल अधिकतर लोगों की पसंद बनता जा रहा है। इसका लाभ यह होता है कि यह कम आक्रामक होता है। इसमें किसी तरह के टांके लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इस प्रक्रिया में समय भी कम लगता है। साथ ही रोगी आसानी से औऱ कम समय में ठीक हो जाता है। इसके अन्य लाभों में कम दर्द, कम रक्स्राव और संक्रमण का कम जोखिम शामिल हैं। इसकी लागत करीब ₹45000 से शुरु होती है।
क्या दिल्ली में भगंदर सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां दिल्ली में भगंदर के उपचार के लिए पूरा बीमा कवर मिलता है।
सारांश
भगंदर ऐसी दरारें होती हैं जो रोगी के बाउल के अंत और गुदा द्वार के पास की त्वचा के बीच विकसित होती है। यह काफी दर्दनाक हो सकता है। गंभीर लक्षणों में इसका उपचार सिर्फ सर्जरी के माध्यम से हो सकता है। सर्जरी दो प्रकार से होती है – ओपेन सर्जरी औऱ लेज़र सर्जरी। इस सर्जरी का खर्च बीमा कम्पनियां उठाती हैं।