हैदराबाद में एंडोमेट्रियोसिस का इलाज
एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी एंडोमेट्रियोसिस के उपचार का एक विकल्प है जहाँ गर्भाशय के ऊपरी भाग में होने वाले विकार का चिकित्सा उपचार किया जाता है। इसके लिए लैपरोस्कोपी या लैपरो...read more
हैदराबाद में एन्डोमीट्रीओसिस के लिए 1185+ बेस्ट डॉक्टर
Dr. Nuthalapati Suman Latha
Dr. T Anuradha
Dr. Anuradha Koduri
Dr. Durga G Rao
Dr. Sunitha Ilinani
Dr. Nasreen Ashfaq
Dr. Sweta Agarwal
Dr. Saraschandrika P. V.
Dr. Amishrita Chintawar
Dr. S Hima Bindu
हैदराबाद में एन्डोमीट्रीओसिस के लिए बेस्ट डॉक्टर
डॉक्टर का नाम | अस्पताल की फीस | लायब्रेट रेटिंग |
---|---|---|
Nuthalapati Suman Latha | ₹ 400 | NA |
T Anuradha | ₹ 800 | NA |
Anuradha Koduri | ₹ 1,000 | NA |
Durga G Rao | ₹ 600 | NA |
Sunitha Ilinani | ₹ 700 | NA |
Nasreen Ashfaq | ₹ 650 | NA |
Sweta Agarwal | ₹ 700 | NA |
Saraschandrika P. V. | ₹ 600 | NA |
Amishrita Chintawar | ₹ 300 | NA |
S Hima Bindu | ₹ 700 | NA |
हैदराबाद में एंडोमेट्रियोसिस का इलाज पर रोगियों की प्रतिक्रिया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के लिए किस तरह का डॉक्टर सबसे अच्छा है?
एंडोमेट्रियोसिस का उपचार करने के लिए अच्छा चिकित्सा पेशेवर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ही होता है। स्त्री रोग विशेषज्ञों के पास प्रजनन सहित एंडोमेट्रियोसिस के निदान और उपचार के दौरान सर्जिकल हस्तक्षेप का विशिष्ट प्रशिक्षण और अनुभव होता है। यह विशेषज्ञ एंडोमेट्रियोसिस के उपचार के दौरान उच्च परिमाण देने के साथ जटिलताओं को कम करने में सक्षम होते हैं ।
हैदराबाद में एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर की तलाश कैसे करें
www.lybrate.comवेबसाइट एक व्यापक औए विश्वसनीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो हैदराबाद में एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी में विशेषज्ञता वाले सबसे अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञों के बारे में जानकारी प्रदान करती है। यहां सर्जन की योग्यता और अनुभव के साथ उनके शुल्क का ब्यौरा भी दिया होता है। साथ ही यहां आपको पिछले मरीजों की समीक्षा भी मिल जाएगी है। लाइब्रेट की सेवाओं का उपयोग करके, मरीज आसानी और सुविधा के साथ अपने व्यक्तिगत मामले के लिए सबसे अच्छा डॉक्टर ढूंढ सकते हैं और आप इस वेबसाइट के माध्यम से अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
एंडोमेट्रियोसिस का मुख्य कारण क्या है?
हालांकि एंडोमेट्रोसिस का सटीक कारण अज्ञात है लेकिन यह हार्मोनल असंतुलन, अनुवांशिक पूर्वाग्रह, और प्रतिरक्षा प्रणाली की अक्षमता से संबंधित है। एंडोमेट्रियम ही गर्भावस्था के शुरूआती विकास में मदद करता है। जब आप एंडोमेट्रियोसिस से ग्रसित हो जाते हैं तब ,एंडोमेट्रियल जैसे ऊतक अन्य अंगों या संरचनाओं पर बढ़ने लगते हैं। यह ऊतक पेट, श्रोणि या छाती के भीतर भी बढ़ सकता है। हार्मोनल रूप से संवेदनशील ऊतक मासिक धर्म चक्र के दौरान सूज सकते हैं। इसको हटाने के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है।
क्या एंडोमेट्रियोसिस गंभीर है?
एंडोमेट्रियोसिस जानलेवा नहीं होती है, लेकिन उसके कारण व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता जरुर प्रभावित हो सकती है। इसके कारण दर्द और परेशानी हो सकती है, और कुछ मामलों में बांझपन का कारण बन सकती है।एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी की जटिलताएं दुर्लभ हैं।एंडोमेट्रियोसिस की जटिलताओं में महत्वपूर्ण रूप से हो सकता है: चलने, उठने, बैठने में परेशानी,पेल्विक में दर्द, पीठ के निचले हिस्से में असहनीय दर्द, मासिक धर्म में अनिमियत्ता। इसके अलावा इसकी सबसे बड़ी परेशानी हो सकती है बाझपन।
हैदराबाद में एंडोमेट्रियोसिस के इलाज का सबसे तेज़ तरीका क्या है?
हैदराबाद में या कहीं और एंडोमेट्रियोसिस का उपचार उसकी गंभीरता और मरीज के समग्र स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। अगर इसके सर्जिकल प्रक्रिया की बात की जाए तो इसके उपचार में सबसे तेज और प्रभावी तरीका लेप्रोस्कोपिक हो सकता है। यह एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है। जिसमे छोटे चीरे के साथ एंडोमेट्रियोसिस के असामान्य ऊतक को निकाला जाता है जिससे मरीज की रिकवरी भी जल्दी होती है।
हैदराबाद में एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के लिए डॉक्टर से कब सलाह लें?
- जब एंडोमेट्रियोसिस से संबन्धित कोई भी लक्षण जो आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहें हो तो तुरंत सर्जन से सर्जरी के लिए संपर्क करना चाहिए।इन लक्षणों में शामिल हो सकते हैं:
- पीठ के नीचले हिस्से में दर्द
- श्रोणि दर्द
- सेक्स के दौरान दर्द
- अत्यधिक रक्तस्राव
- मासिक धर्म के दौरान दर्द
- बाझपन
क्या एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी दर्दनाक है?
एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी अधिकांश मरीजों के सुरक्षित प्रक्रिया मानी जाती है।लेकिन हर सर्जिकल प्रक्रिया की तरह इसमें चीरा और टांका लगता है तो दर्द और असुविधा होना स्वाभाविक है। जब तक मरीज रिकवर नहीं करता तब तक यह दर्द बना रह सकता है। इसे कम करने के लिए सर्जन दवाएं देते हैं। कुछ मामलों में अन्य जटिलताओं जैसे, रक्तस्राव संक्रमण आदि देखने को मिल सकता है।
क्या एंडोमेट्रियोसिस के लिए सर्जरी सुरक्षित है?
जी हां एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी एक सुरक्षित प्रक्रिया मानी जाती है। यदि यह सर्जरी किसी अनुभवी और योग्यस्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाता है तो इसकी जटिलताओं को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन हर सर्जिकल प्रक्रिया की तरह इसमें कुछ जोखिम हो सकते हैं। जैसे-संक्रमण,रक्तस्राव, आसपास के अंगों को नुकसान, एलर्जी आदि।
हैदराबाद में एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी की लागत कितनी है?
क्या होता है अगर एंडोमेट्रियोसिस का इलाज नहीं किया जाता है?
एंडोमेट्रियोसिस जानलेवा नहीं होता लेकिन उसके कारण कई समस्याएं पैदा होती हैं। अगर इसका समय से उपचार नहीं कराया गया तो निम्न जोखिम पैदा हो सकते हैं। जैसे-दर्द, सूजन, मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव और पाचन संकट का कारण बन सकता है। समय के साथ इसके कारण महिला की प्रजनन क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।कभी कभी कैंसर जैसी भयानक बीमारी का भी खतरा बढ़ जाता है।