बैंगलोर में टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी
टोटल नी रिप्लेसमेंट घुटने की हड्डी के अंत में के संबंधों को बदलने के लिए एक स्थायी विकल्प है। यह उन रोगियों के लिए अनुशंसित होती है जिन्हें घुटनों के दर्द, स्थूल विकार, य...read more
बैंगलोर में टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए 917+ बेस्ट डॉक्टर
Dr. Dharampal G K
Dr. Rahul Puri
Dr. Deepak. C. E
Dr. Prakhar Mishra
Dr. Vasanth Raj Lakshman
Dr. Goutam Kodikal
Dr. Madan Temker
Dr. Manish Satsangi
Dr. Prashanth Kalale
Dr. Krishna Kumar M S
बैंगलोर में टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए बेस्ट डॉक्टर
| डॉक्टर का नाम | अस्पताल की फीस | लायब्रेट रेटिंग |
|---|---|---|
| Dharampal G K | ₹ 600 | NA |
| Rahul Puri | ₹ 400 | NA |
| Deepak. C. E | ₹ 300 | 89 |
| Prakhar Mishra | ₹ 500 | 85 |
| Vasanth Raj Lakshman | ₹ 300 | NA |
| Goutam Kodikal | ₹ 600 | NA |
| Madan Temker | ₹ 800 | NA |
| Manish Satsangi | ₹ 1,000 | 90 |
| Prashanth Kalale | ₹ 350 | NA |
| Krishna Kumar M S | ₹ 600 | NA |
बैंगलोर में टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी पर रोगियों की प्रतिक्रिया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टोटल नी रिप्लेसमेंट के लिए किस तरह का डॉक्टर सबसे अच्छा है?
टोटल नी रिप्लेसमेंट (टीकेआर) सर्जरी एक महत्वपूर्ण और प्रभावी प्रक्रिया है इसके लिए एक आर्थोपेडिक सर्जन ही सबसे अच्छा चिकित्सक होता है। आर्थोपेडिक सर्जन को मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम को प्रभावित करने वाली स्थितियों और चोटों के निदान, उपचार और उसकी सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल होती है। वह जोड़ों हड्डियों से जुड़ी की किसी भी समस्या का उपचार करता है। इसलिए टोटल नी रिप्लेसमेंट कराने के लिएआर्थोपेडिक सर्जन का चुनाव करें
बैंगलोर में टोटल नी रिप्लेसमेंट के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर की तलाश कैसे करें?
बैंगलोर में टोटल नी रिप्लेसमेंट कराने के लिए बेस्ट सर्जन का चुनाव करने के कई आसान तरीके हैं।जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप किसी भी जान पहचान वाले व्यक्ति से सर्जन के बारे में अनुभव पूछ सकते हैं। या फिर ऑनलाइन जाकर आर्थोपेडिक सर्जन की लिस्ट निकाल कर उनका रिव्यू देखकर आप एक अच्छे सर्जन की तलाश कर सकते हैं। और सबसे आसान उपाय यह है किआप www.lybrate.com पर जाकर आप एक बेस्ट सर्जन का चयन कर सकते हैं।
टोटल नी रिप्लेसमेंट का मुख्य कारण क्या है?
टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी एक जटिल एवं प्रभावी प्रक्रिया है। इसका उपयोग गंभीर जटिलताओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग गठिया की वजह से जो दर्द और अक्षमता होती है उसे दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, निम्नलिखित मामलों में टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता हो सकती हैं।
- जैसे-ऑस्टियोआर्थराइटिस (जोड़ों में दर्दनाक सूजन पैदा करने वाली स्थिति)।
- अन्य स्थितियां, जैसे रुमेटीइड गठिया या घुटने में आई किसी भी प्रकार की चोट के लिए।
- फ्रैक्चर, लिगामेंट टियर के लिए।
- कार्टिलेज टियर की वजह से घुटने की क्षतिग्रस्त भाग को बदलने के लिए।
- गंभीर और रह -रह कर होने वाला घुटने के दर्द को समाप्त करने के लिए।
- घुटनों में सूजन जिसे दवा से कम नहीं किया जा सकता है उसके निवारण के लिए।
- संयुक्त कठोरता कम करने के लिए।
- गति की कम सीमा लंगड़ाना दूर करने के लिए।
- जॉइंट विकृति दूर करने के लिए।
- जोड़ में कोमलता को कम करने के लिए।
क्या टोटल नी रिप्लेसमेंट गंभीर है?
जी हां टोटल नी रिप्लेसमेंट (टीकेआर) सर्जरी एक गंभीर प्रक्रिया मानी जाती है। इस सर्जरी के द्वारा क्षतिग्रस्त या रोगग्रस्त घुटने के जोड़ को हटाने या इसे कृत्रिम जोड़ के साथ बदलने की प्रक्रिया की जाती है। यह महत्वपूर्ण सर्जरी प्रक्रिया है तो जाहिर से बात है उतनी जटिल भी होगी। जहां इस सर्जरी से लाभ मिलते हैं तो वहीं इसमें जोखिम और जटिलताएं भी शामिल हैं।
बैंगलोर में टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) सर्जरी के लिए डॉक्टर से कब सलाह लें?
घुटने में किसी भी प्रकार की खराबी कई तरह की समस्याएं पैदा करती हैं। जैसे-घुटने में दर्द और सूजन आम समस्या मानी जाती है। अगर यही दर्द और सूजन लगातार बढ़ने लगे आपकी दैनिक गतिविधियों और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करने लगे तो आपको तुरंत सर्जन से संपर्क करना चाहिए। टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता का संकेत देने वाले कुछ संकेत निम्नलिखित हैं:
- दर्द सूजन का लगातार बढ़ना
- दैनिक गतिविधियों में समस्या
- घुटने में जकड़न
- कठोरता और सीमित गतिशीलता
क्या टोटल नी रिप्लेसमेंट दर्दनाक है?
टोटल नी रिप्लेसमेंट (टीकेआर) सर्जरी के बाद रिकवरी और उसमें होने वाले दर्द को लेकर मरीज आशंकित रहते हैं। यह एक प्रमुख सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमे दर्द की उम्मीद की जानी चाहिए। हालांकि इस प्रक्रिया को एनेस्थीसिया के तहत किया जाता है। जिसके कारण सर्जरी के समय मरीज को दर्द का अनुभव नहीं होता है। लेकिन जब तक मरीज पूरी तरह रिकवर नहीं होता तब तक घुटने में दर्द का अनुभव किया जा सकता है। सर्जन इस दर्द को प्रतिबंधित करने के लिए दवाएं देते हैं। जिससे मरीज को राहत मिलती है।
क्या टोटल नी रिप्लेसमेंट सुरक्षित है?
टोटल नी रिप्लेसमेंट (टीकेआर) सर्जरी को आमतौर पर सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया मानी जाती है। इस सर्जरी के बाद मरीज 10 से 15 सालों तक बिना किसी बाधा के अपनी दैनिक गतिविधियां कर सकता है। हालांकि हर सर्जरी की तरह इस सर्जरी की कुछ जटिलताएं हैं, जिनसे मरीज प्रभावित हो सकता है।
क्या टोटल नी रिप्लेसमेंट स्थायी होता है?
टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) सर्जरी को घुटने की समस्त समस्याओं के निदान और उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस सर्जरी के बाद मरीज अपनी दैनिक गतिविधियां बिना रोक-टोक के कर सकता है। सर्जरी के बाद अधिकांश मरीज को 10 से 15 साल या उससे अधिक समय तक अच्छे परिणाम का अनुभव होता है। इसलिए इस प्रक्रिया को स्थायी समाधान नहीं माना जा सकता है।
कृतिम जोड़ की अवधि कई कारकों पर निर्भर करती है। जैसे दैनिक गतिविधियां और समग्र स्वास्थ्य आदि। समय के साथ,मरीज में लगाये गए कृत्रिम जोड़ घिस या ढीले हो सकते हैं, जिससे दर्द, जकड़न और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं।
बैंगलोर में टोटल नी रिप्लेसमेंट का खर्च कितना है?
बैंगलोरमें टोटल नी रिप्लेसमेंट का खर्च 1,80,000 रुपये से लेकर 4,50,000 रुपये तक हो सकता है। सर्जरी की लागत कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे अस्पताल का शुल्क, सर्जन की फीस, लैब टेस्ट,अस्पताल में दी गई सुविधाएं, सर्जरी की तकनीक, प्री ऑपरेटिव या पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल आदि।
