हैदराबाद में लेजर वेजाइनल टाइटनिंग का इलाज
लेजर वेजाइनल टाइटनिंग में लेजर का उपयोग किया जाता है जो महिलाओं की योनि को टाइट करता है। इससे योनि में लचीलापन, ढीलेपन और संभोग के दौरान अधिक सुखद अनुभव होता है।
हैदराबाद में लेजर वैजाइनल टाइटनिंग के लिए 1223+ बेस्ट डॉक्टर
Dr. Hima Deepthi.V
Dr. Radhika Rani Akkineni
Dr. Bkn Sudha
Dr. Srividya Tadru
Dr. Nuthalapati Suman Latha
Dr. T Anuradha
Dr. Madhavi Latha
Dr. Chandana Galidevara
Dr. Chandrakanth
Dr. Sunitha Ilinani
हैदराबाद में लेजर वैजाइनल टाइटनिंग के लिए बेस्ट डॉक्टर
डॉक्टर का नाम | अस्पताल की फीस | लायब्रेट रेटिंग |
---|---|---|
Hima Deepthi.V | ₹ 500 | NA |
Radhika Rani Akkineni | ₹ 500 | NA |
Bkn Sudha | ₹ 500 | 87 |
Srividya Tadru | ₹ 300 | NA |
Nuthalapati Suman Latha | ₹ 400 | NA |
T Anuradha | ₹ 800 | NA |
Madhavi Latha | ₹ 550 | NA |
Chandana Galidevara | ₹ 600 | NA |
Chandrakanth | ₹ 500 | 88 |
Sunitha Ilinani | ₹ 700 | NA |
हैदराबाद में लेजर वेजाइनल टाइटनिंग का इलाज पर रोगियों की प्रतिक्रिया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेजरवेजाइनल टाइटनिंगके लिए किस प्रकार का डॉक्टर सबसे अच्छा है?
लेजरवेजाइनल टाइटनिंगके लिए सबसे अच्छा डॉक्टर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ या प्लास्टिक सर्जन होता है। वह इन प्रक्रियाओं को करने में विशेषज्ञ होते हैं। अगर आपको योनि के कायाकल्प की जरूरत है तो आपको खासतौर पर एक प्लास्टिक सर्जन के पास जाना चाहिए वह लोगों के रूप का पुनर्निर्माण में पारंगत होते हैं।
हैदराबाद में लेजर वेजाइनल टाइटनिंग के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर की तलाश कैसे करें
हैदराबाद में अगर आपको किसी अच्छे लेजर वेजाइनल टाइटनिंग के लिए सबसे सर्जन की तलाश है तो आपकी मददwww.lybrate.comकर सकती है। इस वेबसाइट पर आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन की एक लंबी लिस्ट मिलेगी। इसके आलावा आपको यहाँ उनकी प्रोफाइल, फीस, अनुभव आदि का भी ब्यौरा मिल जाएगा जिन्हें देख कर आप अपने लिए एक अच्छे सर्जन का चुनाव कर सकते हैं।
लेजर वेजाइनल टाइटनिंग का मुख्य कारण क्या है?
बच्चे के जन्म के बाद, उम्र के प्रभाव के कारण या मेनोपॉज से महिलाओं को वेजाइना ढीली पड़ जाती है। इससे उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन्ही समस्याओं को दूर करने के लिएवेजाइनल टाइटनिंग सर्जरी का उपयोग किया जाता है।इस सर्जरी से महिलाओं को योनि में कसाव आता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। इस सर्जरी को कराने के निम्न कारण हो सकते हैं। जैसे-यौन अंतरंगता का नुकसान,योनि के आसपास की ढीली त्वचा,कूदने, छींकने या हंसने पर पेशाब का निकलना,पेशाब को रोक पाने में सक्षम नहीं होना,कामेच्छा में कमी,अत्यधिक सूखापन, दर्दनाक सेक्स,सनसनी और यौन संतुष्टि का नुकसान, आत्मविश्वास की कमी आदि।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे लेजर वेजाइनल टाइटनिंग की आवश्यकता है?
नीचे दिए लक्षणों में से कोई भी लक्षण आपके जीवन की गुणवक्ता को प्रभावित कर रहें तो आपको वेजाइनल टाइटनिंग सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। ये लक्षण निम्न हो सकते हैं: आपकी उम्र हो गए हो, मेनोपॉज के बाद योनि ढ़ीला होना,कामेच्छा में कमी, दर्दनाक सेक्स,योनि में अत्यधिक सूखापन,कूदने, छींकने या हंसने पर पेशाब का निकलना,शाब को रोक पाने में सक्षम नहीं होना आदि।
हैदराबाद में लेजर वेजाइनल टाइटनिंग का सबसे तेज़ तरीका क्या है
हालांकि लेजर वेजाइनल टाइटनिंग का उपयोग मरीज की आवश्यकता और सर्जन की राय पर निर्भर करती है लेकिन अगर इसके तेज प्रक्रिया की बात की जाए तो CO2 लेजर उपचार हो सकता है। इस प्रक्रिया में लेजर ऊतक की ऊपरी परतों को गर्म करता है। जिनके कारण योनि में अधिक कोलेजन का निर्माण होता है। कोलेजन का उत्पादन त्वचा को मजबूत और सख्त बनाता है।
हैदराबाद में लेजर वेजाइनल टाइटनिंग के लिए डॉक्टर से कब सलाह लें
वजाइनाअन्य अंगों की तरह, उम्र के प्रभाव, बच्चे के जन्म, वजन में उतार-चढ़ाव या किसी चोट के कारण अपना आकार और प्रकार बदलती है। इसके कारण सेक्स लाइफ प्रभावित हों एके साथ साथ अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। जब आपको लगे कि इन कारणों के कारण आपके जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है तब आपको सर्जन से लेजरवेजाइनल टाइटनिंग की प्रक्रिया प्रक्रिया के लिए संपर्क करना चाहिए।
क्या लेजर वेजाइनल टाइटनिंग दर्दनाक है?
लेजर वेजाइनल टाइटनिंग के दौरान दर्द का अनुभव मरीज की सहनशीलता पर निर्भर करता है। हालांकि इस सर्जिकल प्रक्रिया को एनेस्थीसिया के तहत किया जाता है। इसलिए सर्जरी के दौरान मरीज को किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है।बाद में रिकवरी तक कुछ दर्द का अनुभव हो सकता है जिसके लिए सर्जन दर्द निवारक दवाएं देते हैं।
क्या लेज़र वेजाइनल टाइटनिंग सुरक्षित है?
लेज़र वेजाइनल टाइटनिंग एक सुरक्षित प्रक्रिया मानी जाती है साथ ही इसके कई लाभ भी होते हैं। यह एक महिला के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करती है। लेजर वेजाइनल टाइटनिंग प्रक्रिया के कई लाभ होते हैं जैसे- योनि को टाइट करता है, चिकनाई और नमी बढ़ाता है, योनि के सूखेपन में सुधार करता है आदि । लेकिन यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है इसलिए इसके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हो सकते हैं। जिसके बारे में मरीज को पता होना चाहिए।
क्या लेजरवेजाइनल टाइटेनिंगस्थायी है?
लेज़र वेजाइनल टाइटनिंग योनि में कसाव लाने के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद अधिकांश महिलाओं को दोबारा सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लेकिन अगर महिला दोबारा मां बनती है या किसी अन्य कारण से भी योनि ढीली पड़ सकती है, तो दोबारा सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए इसे स्थाई उपचार नहीं माना जा सकता है।
हैदराबाद में लेजर वेजाइनल टाइटेनिंग की कीमत कितनी है?
हैदराबाद में लेजर वेजाइनल टाइटेनिंग की अनुमानित लागत लगभग 16,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, सर्जरी की कुल लागत प्रत्येक मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है। सर्जरी की लागत को निम्न कारक प्रभावित करने में सक्षम होते हैं। जैसे- क्लिनिक या अस्पताल जा स्थान, लेजर में चुनी गई प्रक्रिया, सर्जन का चुनाव, मरीज का समग्र स्वास्थ्य आदि।
लेज़र वेजाइनल टाइटेनिंग रिकवरी टाइम क्या है?
लेजर वेजाइनल टाइटेनिंग के बाद प्रत्येक मरीज की रिकवरी भिन्न-भिन्न हो सकती है। रिकवरी का समय उपयोग की जाने वाली विशिष्ट, किए गए उपचार की सीमा, मरीज की उम्र, उसके समग्र स्वास्थ्य, सर्जन के दिशा निर्देशों के पालन में तत्परता आदि पर निर्भर करती है। सर्जरी के बाद कम से कम 9 से 10 हफ़्तों तक सेक्स नहीं करना चाहिए। प्रभावित क्षेत्र में उचित साफ सफाई रखने की आवश्यकता होती हैं। आमतौर पर इस सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी 3 से 4 महीने में हो सकती है।