मुंबई में पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी
पीसीएनएल मिनिमली इन्वेजिव प्रक्रिया है जो किडनी में पथरी या बांझपन के उपचार के लिए की जाती है।
मुंबई में परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी के लिए 2008+ बेस्ट डॉक्टर
Dr. Pallavi Mehta
Dr. Heena Quraishi
Dr. H. Prathamesh
Dr. Vinod Saralal Javeri
Dr. Sachin Pahade
Dr. Ritu Singh
Dr. Pravin Jain
Dr. Amit Vora
Dr. Sangita Daithankar
Dr. Suruchi Bapat
मुंबई में परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी के लिए बेस्ट डॉक्टर
| डॉक्टर का नाम | अस्पताल की फीस | लायब्रेट रेटिंग |
|---|---|---|
| Pallavi Mehta | ₹ 400 | 91 |
| Heena Quraishi | ₹ 550 | 91 |
| H. Prathamesh | ₹ 250 | 91 |
| Vinod Saralal Javeri | ₹ 1,000 | 89 |
| Sachin Pahade | ₹ 1,000 | 87 |
| Ritu Singh | ₹ 750 | 89 |
| Pravin Jain | ₹ 1,500 | NA |
| Amit Vora | ₹ 1,000 | 93 |
| Sangita Daithankar | ₹ 600 | 88 |
| Suruchi Bapat | ₹ 500 | 87 |
मुंबई में पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी पर रोगियों की प्रतिक्रिया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पीसीएनएल (परक्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी) के लिए किस तरह का डॉक्टर सबसे अच्छा है?
पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी(पीसीएनएल) के लिए सबसे अच्छा डॉक्टर एक यूरोलॉजिस्ट होता है जो गुर्दे की पथरी के निदान और उपचार में माहिर होता है। यह सर्जिकल प्रक्रिया एक अधिक कठिन सर्जरी में से एक है, इसे विशेष प्रशिक्षण प्राप्त सर्जनों द्वारा किया जाता है। ।
मुंबई में पीसीएनएल (पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी) के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर की तलाश कैसे करें
www.lybrate.comवेबसाइट पर जा कर आप मुंबई में पीसीएनएल के लिए सबसे अच्छे न्यूरोलॉजिस्ट की तलाश कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर मुंबई के सभी यूरोलॉजिस्ट की एक लम्बी लिस्ट मौजूद है। यहां उनके अनुभव, शुल्क के साथ पूर्व मरीजों की समीक्षा भी होती है, जो आपको एक अच्छे चिकित्सक के चुनाव में मदद करती है। आप इस वेबसाइट के माध्यम से अपने पसंदीदा चिकित्सक से संपर्क कर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी का मुख्य कारण क्या है?
पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (पीसीएनएल) करने का मुख्य कारण किडनी स्टोन को हटाना है। इस प्रक्रिया का उपयोग 2 सेंटीमीटर से बड़े स्टोन के उपचार के लिए किया जाता है। साथ ही यह प्रक्रिया उन मरीजों के लिए भी उपयोगी है, जिनके किडनी स्टोन के निदान में अन्य उपचार असफल हो चुके हों।
क्या पीसीएनएल (परक्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी) गंभीर है?
पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (पीसीएनएल) ओपन सर्जरी के मुकाबले एक सुरक्षित प्रक्रिया मानी जाती है। इसमें प्रक्रिया में छोटे चीरे के उपयोग किया जाता है जिससे मरीज की रिकवरी जल्दी होती है। साथ ही प्रक्रिया एनेस्थीसिया के तहत किया जाता है इसलिए मरीज को प्रक्रिया के दौरान दर्द का अनुभव नहीं होता है। लेकिन हर सर्जिकल प्रक्रिया की तरह इसकी जटिलताओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।
क्या पीसीएनएल दर्दनाक है?
नहीं, पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (पीसीएनएल) को दर्दनाक प्रक्रिया नहीं कहा जा सकता है क्योंकि किडनी स्टोन के उपचार के लिए यह एक न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया है। प्रक्रिया के दौरान मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है जिससे उसे दर्द का अनुभव नहीं होता है। हालांकि, जब एनेस्थेटिक खत्म हो जाता है तो उपचार के बाद स्टेंट लगाने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। सर्जन दर्द को नियंत्रित करने के लिए दर्द निवारक दवाएं देते हैं ।
क्या पीसीएनएल (पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी) सुरक्षित है?
पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी सर्जरी एक सुरक्षित प्रक्रिया मानी जाती है। यह एक अत्याधुनिक तकनीक है। इस प्रक्रिया के बाद अधिकांश मरीजों को अपनी समस्या से छुटकारा मिलता है। इस प्रक्रिया के बाद मरीज की रिकवरी भी जल्दी होती है। हालांकि इससे जुड़ी जटिलताओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि ये जटिलताएं दुर्लभ होती हैं, जिसमे शामिल हो सकते हैं: रक्तस्राव, दर्द, संक्रमण आदि।
पीसीएनएल (पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी) स्थायी है?
पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (पीसीएनएल) प्रक्रिया के द्वारा किडनी स्टोन को निकाला जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया के बाद स्टोन की पुनरावृत्ति न हो इसकी गारंटी नहीं होती है इसलिए इसे स्थायी उपचार नहीं माना जा सकता है।
मुंबई में पीसीएनएल (पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी) की लागत क्या है?
मुंबई में परक्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी (पीसीएनएल) की अनुमानित लागत 80,000 रुपये से 1,20,000 रुपये तक हो सकती है। सर्जरी की यह लागत प्रत्येक मरीज के लिए अलग अलग हो सकती है। इस प्रक्रिया को निम्न कारक प्रभावित कर सकते हैं। जैसे- लैब टेस्ट, मरीज की उम्र, स्टोन का आकार, प्रकार, सर्जन का शुल्क, अस्पताल का प्रकारआदि।
