लखनऊ में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत
लखनऊ में किडनी स्टोन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
लखनऊ में गुर्दे की पथरी की सर्जरी की लागत कितनी है?
गुर्दे की पथरी जिसे नेफ्रोलिथियासिस या यूरोलिथियासिस भी कहा जाता है, आपके गुर्दे के अंदर बनने वाले खनिजों और लवणों से बने कठोर टुकड़े होते हैं।
ये आहार, शरीर के अधिक वजन, कुछ चिकित्सीय स्थितियों, और कुछ पूरक दवाओं के सेवन से हो सकती है। गुर्दे की पथरी सिर्फ आपके गुर्दे को ही नहीं आपके यूरिनरी ट्रैक्ट को भी प्रभावित कर सकती है। पथरी उस स्थिति में बनती है जब मूत्र बहुत कंसंट्रेटेड हो जाता है। ऐसे में खनिज क्रिस्टल बन जाते हैं और एक साथ चिपक जाते हैं।
गुर्दे की पथरी मूत्र से बाहर आती है तो काफी दर्दनाक हो सकता है। हालांकि अगर पथरी के बारे में शुरुआत में पता चल जाए तो इससे अधिक हानि नहीं पहुंचती है। यदि गुर्दे की पथरी का आकार छोटा है तो कुछ दवाओं और ढेर सारा पानी पीने से ही पथरी बाहर निकल जाती है। लेकिन यदि पथरी यूरिनरी ट्रैक्ट में फंस जाती है, मूत्र संक्रमण का कारण बन जाती है या और दिक्कत पैदा करती है तो इसे निकालने के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है।
लखनऊ में गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन की न्यूनतम लागत ₹20,000 होती है वहीं अधिकतम लागत ₹1,00000 तक हो सकती है।
लखनऊ में विभिन्न प्रकार की किडनी स्टोन ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹75,000 | ₹35,000 | ₹115,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹40,000 | ₹30,000 | ₹50,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉकवेव लिथोट्रिप्सी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹55,000 |
किडनी स्टोन की ओपन सर्जरी | ₹200,000 | ₹105,000 | ₹300,000 |
यूरेटेरोस्कोपी लिथोट्रिप्सी | ₹72,500 | ₹65,000 | ₹80,000 |
परक्यूटेनियस नेफ्रो लिथोट्रिप्सी | ₹77,500 | ₹70,000 | ₹85,000 |
किडनी स्टोन लेजर ट्रीटमेंट | ₹75,000 | ₹30,000 | ₹120,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लखनऊ में गुर्दे की पथरी की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
गुर्दे की पथरी के इलाज से पहले डॉक्टर कुछ जांचें करवाने के लिए कह सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
- रक्त परीक्षण: रक्त परीक्षण आपके रक्त में बहुत अधिक कैल्शियम या यूरिक एसिड के बारे में पता लगाने के लिए किए जाते हैं। रक्त परीक्षण के परिणाम आपके गुर्दे के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी प्रदान कर सकते हैं। इसमें ₹100 से ₹400 तक का खर्च आता है।
- मूत्र परीक्षण: इसमें 24 घंटे का युरीन जमा करके यह जांच की जाती है कि आपके शरीर में बहुत अधिक पथरी बनाने वाले खनिज मौजूद हैं या फिर पथरी को रोकने वाले बहुत कम पदार्थ मौजूद हैं। इस परीक्षण के लिए, आपको लगातार दो दिनों तक यूरिन इकट्ठा करना होगा। इस जांच में ₹200 तक का खर्च आता है।
- इमेजिंग: इमेजिंग परीक्षण के माध्यम से आपके यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद पथरी का पता लगाया जा सकता है। इसके लिए कई टेस्ट किए जा सकते हैं जैसे-
- सीटी स्कैन: इसमें गुर्दे में मौजूद छोटी से छोटी पथरी का भी पता लगाया जा सकता है। इसकी लागत ₹3000 से ₹4500 तक हो सकती है।
- एब्डॉमिनल एक्स-रे: वैसे तो इसका कम बार उपयोग किया जाता है पर कुछ मामलों में इसकी सिफारिश की जा सकती है। इसकी लागत ₹500 से ₹700 तक हो सकती है।
- अल्ट्रासाउंड: यह एक ऐसा परीक्षण है जो त्वरित और परिणाम देने में आसान है। इसमें ₹1500 से ₹2500 तक खर्च हो सकते हैं।
- निकली हुई पथरी का विश्लेषण: आपके द्वारा यूरिन के माध्यम से निकाली गई पथरी का लैब विश्लेषण किया जा सकता है। इससे पता लगाया जाता है कि आपके गुर्दे की पथरी का कारण क्या है और इसे कैसे रोका जा सकता है। इसमें ₹500 से ₹1000 तक का खर्च सकता है।
मरीज के हिसाब से किडनी स्टोन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर मरीज़ में किडनी स्टोन की सर्जरी की लागत अलग हो सकती है। इसके निम्नलिखित कारक हैं-
- रोगी की स्थिति: यदि रोगी को लम्बे समय से गुर्दे की पथरी की समस्या है तो उपचार जटिल हो सकता है और इलाज का खर्च बढ़ सकता है।
- पथरी का आकार: रोगी के गुर्दे में पथरी कितनी बड़ी है इसका असर भी इलाज पर पड़ता है।
- छोटी पथरी को आसानी से बाहर निकाल लिया जाता है पर पथरी का आकार बड़ा होने पर सर्जरी जटिल हो सकती है। इससे इलाज का खर्च प्रभावित होता है।
- रोगी की आयु: कम आयु वाले रोगी आसानी से रिकवर कर लेते हैं। वहीं अधिक आयु के लोगों को रिकवरी में समय लगता है। ऐसे में अस्पताल में रहने की अवधि और दवाओं का खर्च बढ़ जाता है।
लखनऊ में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
- सर्जन का शुल्क: यदि रोगी बहुत जाने माने और अनुभवी सर्जन से सर्जरी करवाने का निर्णय लेता है परामर्श और सर्जरी शुल्क की लागत अधिक हो सकती है।
- सर्जरी की प्रक्रिया: रोगी की आवश्यकता के अनुसार उसे कौन सी सर्जरी प्रक्रिया करवानी चाहिए इससे भी इलाज की लागत प्रभावित होती है।
- फॉलोअप अपॉइंटमेंट: सर्जरी के बाद कई बार चिकित्सक को दिखाना पड़ सकता है। इसका खर्च भी इलाज की लागत को प्रभावित करता है।
हमारे यहां सर्जरी करवाने पर पैकेज में ही सारी जांचें औऱ फॉलोअप अपॉइंटमेंट का खर्च शामिल होता है। इसके लिए रोगी को अतिरिक्त लागत लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
लखनऊ में गुर्दे की पथरी की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
वैसे तो किडनी स्टोन की सर्जरी की तरीकों से की जा सकती है पर आजकल जिस प्रक्रिया का अधिक चुनाव किया जा रहा है उसमें मिनिमली इनवेसिव तकनीक शामिल है।
- इसको पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटोमी (पीसीएनएल) के नाम से जाना जाता है।
- पीसीएनएल में नेफ्रोस्कोप नामक एक पतले टेलीस्कोपिक उपकरण का उपयोग किया जाता है।
- इस प्रक्रिया में सर्जन रोगी की पीठ में एक छोटा सा चीरा लगाते हैं और नेफ्रोस्कोप इसके माध्यम से और रोगी के गुर्दे में डाला जाता है। इसके बाद पथरी को या तो बाहर निकाला जाता है या लेजर या न्यूमैटिक एनर्जी का उपयोग करके छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है।
- पीसीएनएल हमेशा जनरल एनेस्थेटिक के तहत किया जाता है। यह प्रक्रिया बहुत एडवांस है जिसमें कम दर्द होता है और रोगी जल्दी ठीक हो जाता है। इसमें ₹70000 का खर्च आता है।
क्या लखनऊ में गुर्दे की पथरी की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
लखनऊ में गुर्दे की पथरी की सर्जरी के लिए बीमा कवर उपलब्ध है। इसके लिए आपको अपने बीमा एजेंट और बीमा कम्पनी से संपर्क कर अपना दावा पेश करना होगा।
सारांश
गुर्दे की पथरी जिसे नेफ्रोलिथियासिस या यूरोलिथियासिस भी कहा जाता है, आपके गुर्दे के अंदर बनने वाले खनिजों और लवणों से बने कठोर टुकड़ें होते हैं। छोटे टुकड़ों को युरीन के माध्यम से निकाला जा सकता है पर बड़े कार की पथरी को सर्जरी कर के ही निकाला जाता है। इसके लिए कई तरीकों का उपयोग किया जा सकता है पर लोग अधिकतर पीसीएनएल की विकल्प चुनते हैं। इसके इलाज के लिए बीमा कवर मिलता है।