हैदराबाद में एक्टोपिक प्रेगनेंसी का इलाज
एकटॉपिक गर्भाशय महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान एक अवस्था होती है जहाँ शिशु गर्भाशय के बाहर या अन्य स्थानों में विकसित होता है। यह गंभीर समस्या है और असमय उपचार न करने पर ...read more
हैदराबाद में अस्थानिक गर्भावस्था के लिए 1228+ बेस्ट डॉक्टर
Dr. K Nageswari Rao
Dr. Md Abdullah Saleem
Dr. Nuthalapati Suman Latha
Dr. T Anuradha
Dr. Anuradha Koduri
Dr. Naaz Fatima
Dr. Lakshmi Krishna Leela
Dr. Durga G Rao
Dr. Sunitha Ilinani
I N N A T E | The Clinic
हैदराबाद में अस्थानिक गर्भावस्था के लिए बेस्ट डॉक्टर
| डॉक्टर का नाम | अस्पताल की फीस | लायब्रेट रेटिंग |
|---|---|---|
| K Nageswari Rao | ₹ 600 | NA |
| Md Abdullah Saleem | ₹ 300 | NA |
| Nuthalapati Suman Latha | ₹ 400 | NA |
| T Anuradha | ₹ 800 | NA |
| Anuradha Koduri | ₹ 1,000 | NA |
| Naaz Fatima | ₹ 400 | NA |
| Lakshmi Krishna Leela | ₹ 800 | NA |
| Durga G Rao | ₹ 600 | NA |
| Sunitha Ilinani | ₹ 700 | NA |
| I N N A T E | The Clinic | ₹ 300 | NA |
हैदराबाद में एक्टोपिक प्रेगनेंसी का इलाज पर रोगियों की प्रतिक्रिया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
एक्टोपिक गर्भावस्था उपचार के लिए किस प्रकार का डॉक्टर सबसे अच्छा है?
एक्टोपिक प्रेगनेंसी के उपचार के लिए किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ, प्रसूति रोग के पास जाना चाहिए। क्योंकि एक्टोपिक गर्भावस्था उपचार में कई जोखिम और जटिलताएं जुड़ी हो सकती हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ इन जोखिमों को कम करने के साथ उसे सुरक्षित और प्रभावी उपचार प्रदान करने में सक्षम होते हैं। महिलाओं के गर्भावस्था से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या की सर्जरी करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल होती है ।
हैदराबाद में एक्टोपिक गर्भावस्था के इलाज के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर की तलाश कैसे करें
www.lybrate.comवेबसाइट पर जाकर आप अपने एक्टोपिक प्रेगनेंसी के उपचार के लिए एक अच्छे डॉक्टर की तलाश कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर शहर के सभी योग्य और अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसूति विशेषज्ञ की एक लंबी सूची मौजूद है। इस सूची में उनके शुल्क के साथ मरीजों की समीक्षा भी रहती है। आप अपनी पसंद का सर्जन चुन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने शहर के किसी अच्छे चिकित्सा संस्थान में अपने लिए एक स्त्री रोग विशेषज्ञ या प्रसूति विशेषज्ञ चुन सकते हैं। आप अपने जान पहचान के किसी से भी किसी सर्जन के बारे में पूछ सकते हैं
एक्टोपिक प्रेगनेंसी का मुख्य कारण क्या है?
एक्टोपिक प्रेगनेंसी तब होती है जब एक निषेचित अंडा तेजी से फैलोपियन ट्यूब से गर्भाशय में नहीं जा पाता है। किसी संक्रमण या सूजन के कारण अंडा वहीं अवरुद्ध हो सकता है। ट्यूब ब्लॉक हो सकती है, इसके निम्न कारण हो सकते हैं जैसे-
- श्रोणि सूजन की बीमारी (पीआईडी) एंडोमेट्रियोसिस, जब गर्भाशय के अस्तर से कोशिकाएं प्रत्यारोपित होती हैं और शरीर में कहीं और बढ़ती हैं
- पिछले पेट या फैलोपियन सर्जरी के कारण ,
- जन्म दोष जिसने ट्यूब के आकार को बदल जाता है
- हार्मोनल असंतुलन या निषेचित अंडे का असामान्य विकास भी एक भूमिका निभा सकता है।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे एक्टोपिक प्रेगनेंसी है?
अक्सर,एक्टोपिक प्रेगनेंसी के शुरुआत में योनि से हल्का रक्त स्राव और श्रोणि में दर्द होता है। यदि फैलोपियन ट्यूब से रक्त का रिसाव होता है, तो आपको कंधे में दर्द या मल त्याग करने की इच्छा महसूस हो सकती है। हर मरीज में कुछ अलग अलग लक्षण नजर आ सकते हैं। दिखने वाले लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि रक्त कहाँ इकट्ठा होता है और किन नसों में जलन होती है। इसके अलावा निम्न लक्षण दिखने पर आपको उपचार की आवश्यकता हो सकती हो
- बेहोशी
- कमजोरी या चक्कर आना
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण
- कमजोरी
- उल्टी
- दस्त
क्या एक्टोपिक प्रेगनेंसी गंभीर है?
जी हाँ, एक्टोपिक प्रेगनेंसी गंभीर हो सकती है, इसलिए तुरंत सर्जन से सलाह लेना महत्वपूर्ण होता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी के रूप में जानी जाती है। समय पर उसका उपचार नहीं किया गया तो मां की जान को खतरा हो सकता है। एक्टोपिक प्रेगनेंसी के कुछ गंभीर लक्षण निम्न हो सकते हैं'
- फैलोपियन ट्यूब के फटने का खतरा
- भारी रक्तस्राव
- प्रजनन अंगों को नुकसान
- भविष्य की प्रजनन क्षमता पर प्रभाव
- चक्कर आना
- बेहोशी
- कमजोरी
- पीठ, कमर , कंधे में अत्यधिक दर्द
हैदराबाद में एक्टोपिक प्रेगनेंसी का इलाज करने का सबसे तेज़ तरीका क्या है
एक्टोपिक प्रेगनेंसी का उपचार प्रेगनेंसी की गंभीरता पर आधारित होती है।हैदराबाद में इसका सबसे तेज और प्रभावी उपचार लेप्रोस्कोपिक सर्जरी है।इसके द्वारा गर्भपात कराया जाता है।
हैदराबाद में एक्टोपिक प्रेगनेंसी के इलाज के लिए डॉक्टर से कब सलाह लें
जब आपको लगने लगे कि आपको एक्टोपिक प्रेगनेंसी का खतरा है, तो गर्भवती होने से पहले अपने विकल्पों के बारे में बात करने के लिए अपने सर्जन से सम्पर्क करें। यदि आप गर्भवती हो चुकी हैं और गर्भावस्था के अस्थानिक होने के बारे में कोई चिंता है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। एक्टोपिक गर्भावस्थ में योनी से अत्यधिक रक्तस्राव,कंधे में दर्द, चक्कर, बेहोशी आदि जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत सर्जन से संपर्क करें। एक्टोपिक प्रेगनेंसी की जांच के लिए यह डॉक्टर आपके हार्मोन के स्तर की जांच कर सकता है या प्रारंभिक अल्ट्रासाउंड शेड्यूल कर सकता है।
क्या एक्टोपिक प्रेगनेंसी का इलाज दर्दनाक है?
जी हां, एक्टोपिक प्रेगनेंसी के उपचार में कुछ स्तर की महिला को असुविधा या दर्द हो सकता है।जैसे -श्रोणि, पेट, या कंधे या गर्दन में भी दर्द हो सकता है।यह दर्द हल्के और सुस्त से लेकर गंभीर और तेज तक हो सकता है। यह श्रोणि के सिर्फ एक तरफ या पूरे हिस्से में महसूस किया जा सकता है।, लेकिन असुविधा को कम करने और पूरी प्रक्रिया में दर्द को प्रबंधित करने के लिए कदम उठाए जाते हैं।
क्याएक्टोपिक प्रेगनेंसीके लिए उपचार सुरक्षित है?
जी हाँ, एक्टोपिक प्रेग्ननेसी का उपचार एक सुरक्षित प्रक्रिया मानी जाती है। लेकिन इस अवस्था की गंभीरता को देखते हुए इसके साथ कुछ जोखिम और जटिलताएं जुड़ी हो सकती हैं। जैसे-दर्द, थकान, रक्तस्राव और संक्रमण आदि।
हैदराबाद में एक्टोपिक प्रेगनेंसी उपचार की लागत क्या है?
हैदराबाद में एक्टोपिक प्रेगनेंसी के उपचार की लागत लगभग 25,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि इस उपचार लागत के एक मरीज से दूसरे मरीज में बदल सकती है। इस उपचार की लागत को निम्न कारक प्रभावित कर सकते हैं, जैसे उपचार पद्धति, सर्जन या अस्पताल का चुनाव, किसी भी अतिरिक्त प्रक्रिया या आवश्यक परीक्षण , व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य और संभावित जटिलताएं आदि हैं।
यदि एक्टोपिक प्रेगनेंसी को अनुपचारित छोड़ दी जाए तो क्या होता है?
एक्टोपिक प्रेगनेंसी एक खतरनाक अवस्था है। अगर इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया तो मां की जान को खतरा होता है। एक्टोपिक प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में मातृ मृत्यु दर का सबसे आम कारण है। इन स्थितियों के बार में महिलाओं को पहले सचेत होना चाहिए। प्रेगनेंसी की शुरुआत में कुछ गंभीर लक्षण, जैसे योनी से भारी रक्त स्राव, कंधे में दर्द, बार बार मल जाना, चक्कर आना,आदि लक्षण देखते ही सर्जन के पास जाना चाहिए। दरअसल एक्टोपिक प्रेगनेंसी में निषेचित अंडे गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगते हैं, जो जानलेवा होते हैं।
एक्टोपिक प्रेगनेंसी उपचार के बाद रिकवर होने में कितना समय लगता है?
एक्टोपिक प्रेगनेंसी के उपचार के बाद मरीज की रिकवरी के समय को कई कारक प्रभावित कर सकते हैं। जैसे, चयनित उपचार पद्धति, व्यक्ति का समग्र स्वास्थ्य, किसी भी जटिलता की उपस्थिति आदि। प्रेगनेंसी के समय मरीज को भारी रक्तस्राव के कारण कमजोरी रहती है। वह शारीरिक रूप से बहुत कमजोर होती है।ऐसे में उसे उचित देखभाल की होती है। सर्जन के निर्देशों का पालन और सही देखरेख से वह जल्दी रिकवर कर सकती है।
