Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

बैंगलोर  में वैरिकोज वेन्स ट्रीटमेंट की लागत

शुरुआती कीमत ₹63,000
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
60-90 मिनट
सर्जरी करने की अवधि60-90 मिनट
लोकल
एनेस्थीसियालोकल
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
उसी दिन डिस्चार्ज
हॉस्पिटल में रहने की अवधिउसी दिन डिस्चार्ज
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹63,000
औसत कीमत(लगभग)₹72,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹84,000
Call Us
6366-524-381

बैंगलोर में वैरिकोज वेन्स ट्रीटमेंट के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
% ratings
Dr. Krishna Chaitanya K HVascular Surgeon18 Years Exp

MBBS, MS - General Surger...अधिक पढ़ें

700 at clinic300 online
doctor-profile
88%124 ratings
Dr. Rahul N.SVascular Surgeon20 Years Exp

MBBS, MS - General Surger...अधिक पढ़ें

900 at clinic
doctor-profile
% ratings
Dr. Nagabhushan.K.NVascular Surgeon32 Years Exp

MBBS, DNB - Peripheral Va...अधिक पढ़ें

950 at clinic
doctor-profile
% ratings
Dr. Shashidhar K.PVascular Surgeon19 Years Exp

MBBS, MS - General Surger...अधिक पढ़ें

500 at clinic
doctor-profile
% ratings
Dr. Ravikumar B LVascular Surgeon

800 at clinic
सभी डाक्टर देखें

बेंगलुरु में वैरिकाज़ नसों के उपचार की लागत कितनी है?

इसके लक्षणों में रोगी की नसें फैल जाती हैं और रक्त से भर जाती हैं। वैरिकाज़ नसें आमतौर पर सूजी हुई और उभरी हुई दिखाई देती हैं। प्रभावित नसों का रंग नीला-बैंगनी या लाल हो जाता है। इसका असर अधिकतर पैरों की नसों पर होता है जो कि रोगी के लिए काफी दर्दनाक हो सकता है। नसों में सूजन और खुजली भी होती है।

ये समस्या महिलाओं में काफी आम है। वैरिकाज़ नसें दिखने में काफी भद्दी लग सकती हैं। ऐसे में लोग कॉस्मेटिक सर्जरी करा के इसका समाधान करना चाहते हैं।

बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के वैरिकोज नसों का इलाज की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA)₹80,000₹60,000₹120,000
एंडोवेनस लेजर ट्रीटमेंट (EVLT)₹65,000₹50,000₹100,000
हाई लिगेशन और स्ट्रिपिंग₹100,000₹50,000₹150,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेंगलुरु में वैरिकाज़ नसों के ऑपरेशन से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?

वैरिकाज़ नसों के उपचार के लिए चिकित्सक कई परीक्षणों की सिफारिश करते हैं। इनमें निम्नलिखित परीक्षण शामिल हो सकते हैं।

  • वेनस डॉपलर अल्ट्रासाउंड - इसकी लागत ₹1600 से ₹5500 तक हो सकती हैं।
  • कम्पलीट ब्लड काउंट - इसमें ₹300 से ₹500 तक की लागत आती है।
  • कोगुलेशन टेस्ट - इस परीक्षण में ₹2000 से ₹3000 तक का खर्च आ सकता है।
  • यूरिन एनालिसिस - इसमें ₹100 से ₹300 तक की लागत आती है।

मरीज के हिसाब से वैरिकाज़ नसों की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?

वैरिकाज़ नसों के उपचार की लागत हर रोगी के लिए अलग हो सकती है। यह कई कारणों से होता है जैसे -

  • रोगी की स्थिति - अगर मरीज़ को वैरिकाज़ नसों के कारण अधिक समस्या हो रही है या उसकी बीमारी पुरानी हो गई है तो सर्जरी जटिल हो सकती है। ऐसे में इलाज की लागत बढ़ जाती है। प्रारंभिक लक्षणों का इलाज कर लेने पर यही लागत कम हो सकती है।
  • अन्य चिकित्सीय स्थितियां- अगर रोगी वैरिकाज़ नसों के साथ ही किसी और रोग से भी ग्रसित है तो डॉक्टर रोगी के स्वास्थ्य को सामान्य करने के बाद ही सर्जरी करते हैं। ऐसे में अतिरिक्त इलाज का खर्च लागत को बढ़ा सकता है।
  • डायग्नोस्टिक टेस्ट - रोगी की स्थिति गंभीर होने पर उसे कुछ अतिरिक्त जांचों की ज़रूरत हो सकती है। इन जांचों का खर्च इलाज की लागत को प्रभावित करता है।
  • सर्जरी की तकनीक - चिकित्सक रोगी की हालत देखते हुए सर्जरी के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं इससे भी इलाज की लागत पर असर पड़ सकता है। यदि तकनीक अधिक एडवांस या मिनिमली इनवेसिव है तो लागत बढ़ जाती है।

हमारे यहां से सर्जरी कराने पर सभी जांचें और सर्जन का शुल्क पैकेज में ही शामिल होता है। इसके लिए रोगी को किसी तरह का अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा सर्जरी के बाद के चेकअप भी निशुल्क किए जाते हैं।

बेंगलुरु में वैरिकाज़ नसों की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?

वैरिकाज़ नसों के उपचार में कई चीज़ें लागत पर असर डाल सकती हैं जैसे -

  • अस्पताल का चयन - रोगी अपनी सर्जरी के लिए किस अस्पताल को चुनता है इससे भी इलाज की लागत प्रभावित होती है। यदि वह किसी निजी या सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में प्रक्रिया करवाता है तो वहां का भर्ती शुल्क, सर्जरी शुल्क, स्टाफ और कमरे की लागत अधिक हो सकती है।
  • डॉक्टर का चुनाव - यदि रोगी किसी अनुभवी या प्रसिद्ध चिकित्सक का चुनाव करता है तो इलाज की लागत बढ़ जाती है।
  • फॉलोअप चिकित्सा - कई मामलों में रोगी की सर्जरी के बाद भी चिकित्सक के पास चेकअप के लिए जाने की ज़रूरत होती है। इसके कारण इलाज का खर्च बढ़ सकता है।

बेंगलुरु में वैरिकाज़ नसों के ऑपरेशन के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

वैरिकाज़ नसों के इलाज के लिए विभिन्न प्रक्रियाएं की जा सकती हैं। इनमें शामिल हैं -

  • स्क्लेरोथेरेपी - इस प्रक्रिया में वैरिकाज़ नसों को बंद करने के लिए एक सॉल्यूशन या फोम को इंजेक्ट किया जाता है। इस प्रक्रिया के समय बाद वैरिकाज़ नसों का दिखना बंद हो जाता है।
  • यदि रोगी की स्थिति गंभीर है तो डॉक्टर एक ही नस को में कई बार सॉल्यूशन इंजेक्ट करते हैं। स्क्लेरोथेरेपी की प्रक्रिया करने के लिए एनेस्थीसिया देने की ज़रूरत नहीं होती है। इस प्रक्रिया की लागत ₹4000 से ₹10,000 प्रति सेशन हो सकती है।
  • लेजर उपचार- लेज़र उपचार के माध्यम से नसों के अंदर प्रकाश की किरणें भेजी जाती हैं। ऐसा करने से वैरिकाज़ नसों की सूजन और असामान्य रंगत ठीक होने लगती है। कुछ समय बाद नसें सामान्य अवस्था में आ जाती हैं। इस प्रक्रिया में किसी चीरे की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इस प्रक्रिया की लागत ₹50,000 तक हो सकती है।
  • कैथेटर आधारित प्रक्रियाएं - इस प्रकार की प्रक्रिया में डॉक्टर बढ़ी और सूजी हुई नस में एक पतला ट्यूब यानी कैथेटर डालते हैं। इसके बाद रेडियोफ्रीक्वेंसी या लेजर ऊर्जा का इस्तेमाल कर के कैथेटर की नोक को गर्म किया जाता है। कैथेटर को हटाते ही तेज़ गर्मी से नस नष्ट हो जाती है। इस प्रक्रिया की लागत ₹80,000 तक हो सकती है।
  • हाई लिगेशन वेन स्ट्रिपिंग- इसमें डॉक्टर वैरिकाज़ नसों को डीप वेन में शामिल होने से पहले ही बांध देते हैं। फिर छोटे कट लगाकर प्रभावित नस को निकाल लेते हैं। यह एक आउट पेशेंट प्रक्रिया है। जब नस को हटा दिया जाता है तो भी पैर में रक्त की आपूर्ति जारी रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पैर में मौजूद गहरी नसें रक्त की आपूर्ति बनाए रखती हैं। इस प्रक्रिया की लागत ₹45000 से ₹70,000 तक हो सकती है।
  • एंबुलेटरी फ़्लेबेक्टोमी – इस प्रक्रिया में छोटी वैरिकाज़ नसों को त्वचा में छोटे छेद कर के निकाला जाता है। इस प्रक्रिया में पैर के उन हिस्सों को ही सुन्न किया जाता है जिन पर प्रक्रिया की जानी है। इसमें अधिक स्कारिंग नहीं होती। इस प्रक्रिया की लागत ₹80,000 तक हो सकती है।

क्या बेंगलुरु में वैरिकाज़ नसों की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

जी हां बेंगलुरु में वैरिकाज़ नसें के उपचार के लिए बीमा कवर दिया जाता है। आप अपने बीमा एजेंट से बात कर के सर्जरी के लिए बीमा की राशि प्राप्त कर सकते हैं।

सारांश

अकसर लोगों के पैरों में मुड़ी ,सूजी औऱ नीली तथा लाल नसें दिखाई देती हैं। ये वैरिकाज़ नसें होती हैं। कोई भी वो नस जो हमारी त्वचा की ऊपरी सतह के समीप होती है, वह वैरिकाज़ नस हो सकती है। वैरिकाज़ नसों की समस्या अधिकतर पैरों में होती है। इसमें पैरों की मांसपेशियों में तेज़ दर्द, दर्दभरी सूजन औऱ खुजली हो सकती है। इसे सर्जिकल प्रक्रियाओं से ठीक किया जा सकता है। इस उपचार का खर्च बीमा कम्पनियां वहन करती हैं।

वैरिकोज वेन्स ट्रीटमेंट के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

वैरिकोज वेन्स ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.4/ 5

(124 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

AP
Ajay Patel
बहुत ही प्रोफेशनल और कुशल सर्जन ने मेरी सर्जरी की। मैंने बिना किसी दर्द के केवल...अधिक पढ़ें
KR
Kunal Raj
अगर मुझे पता होता कि इलाज इतना आसान होगा तो मैंने इसे सालों पहले करवा लिया होता।...अधिक पढ़ें
J
Jaya
मुझे लगता है कि अब मेरी स्थिति बहुत बेहतर है, मैं इससे बहुत खुश हूं। पहले की तुल...अधिक पढ़ें
S
Sanjana
मुझे लगता है कि मेरी स्थिति आश्चर्यजनक रूप से बहुत ही अच्छी हो गयी है, मैं परिणा...अधिक पढ़ें
A
Aanya
अब मैं गर्मी में डरे बिना शॉर्ट्स पहन सकती हूँ। यह उपचार बहुत ही अच्छा है। डॉक्ट...अधिक पढ़ें
लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
वैरिकोज वेन्स ट्रीटमेंट  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर