बैंगलोर में वैरिकोसेल सर्जरी की लागत
बैंगलोर में वैरिकोसेल सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बंगलुरू में वैरिकोसेल सर्जरी (वैरिकोसेलेक्टॉमी) की लागत कितनी है?
वैरिकोसेल एक ऐसी समस्या है जिसमें अंडकोष को घेरे रहने वाली बाहर की त्वचा में मौजूद नसें आकार में बड़ी हो जाती हैं। ये नसें अंडकोष से ऑक्सीजन-रहित रक्त का संचालन करती हैं। वैरिकोसेल तब होता है जब इन नसों में मौजूद रक्त अंडकोष से बाहर जाने के बजाय नसों में जमा हो जाता है। इसके उपचार के लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है।
इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹40000 तक होती है वहीं अधिकतम लागत ₹80000 तक हो सकती है। इस प्रक्रिया की औसत लागत ₹60000 तक होती है।वैरिकोसेल की समस्या आमतौर पर यौवन के दौरान होती है और समय के साथ विकसित होती है। इसमें रोगी को कुछ असुविधा या दर्द भी हो सकता है। हालांकि अक्सर इसमें कोई लक्षण या जटिलता नहीं होती है।
वैरिकोसेल की समस्या से पीड़ित लोगों में अंडकोष के खराब विकास, शुक्राणु के कम उत्पादन या अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। अधिक गंभीर स्थिति में इससे बांझपन भी हो सकता है। इन जटिलताओं को दूर करने के लिए वैरिकोसेल के इलाज के लिए सर्जरी की सिफारिश की जा सकती है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के वैरिकोसेल सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
ओपन वैरिकोसेलेक्टॉमी | ₹35,000 | ₹30,000 | ₹40,000 |
माइक्रोस्कोपिक वैरिकोसेलेक्टोमी | ₹55,000 | ₹40,000 | ₹70,000 |
वैरिकोसेल एम्बोलिज़ेशन | ₹125,000 | ₹90,000 | ₹160,000 |
लैप्रोस्कोपिक वैरिकोसेलेक्टोमी | ₹50,000 | ₹35,000 | ₹65,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलुरू में वैरिकोसेल सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
वैरिकोसेल सर्जरी से पहले डॉक्टर कई परीक्षणों की सलाह दे सकते हैं। इनमें शामिल हैं -
- स्क्रोटल /डॉपलर अल्ट्रासाउंड - इसकी लागत 800 से 1600 तक होती है।
- ब्लड टेस्ट - इसमें 200 से 500 तक का खर्च आता है।
- सीमेन विश्लेषण - इसमें 400 से 800 तक का खर्च आता है।
मरीज के हिसाब से वैरिकोसेल सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
बंगलुरू में वैरिकोसेल की सर्जरी की लागत हर रोगी के लिए भिन्न हो सकती है। ऐसा निम्नलिखित कारणों से होता है।
रोगी की स्थिति: यदि रोगी के लक्षण अधिक गंभीर हैं, उसे लगातार दर्द हो रहा है और उसपर दवाओं का असर नहीं हो रहा है तो उसे तत्काल सर्जरी की आवश्यकता होे सकती है। ऐसे में इलाज की लागत बढ़ जाती है।
रोगी के अंडकोष के विकास में बाधा: यदि रोगी के अंडकोष के विकास में बाधा आ रही है यो फिर उसका स्पर्म काउंट कम है तो उसे विशेष सर्जरी की आवश्कता होती है। ऐसे में उसके इलाज की लागत पर असर पड़ता है।
रोगी की अन्य स्वास्थ्य स्थितियां: यदि रोगी को कोई और रोग भी है जो सर्जरी में बाधा उत्पन्न कर सकता है तो उसके प्रबंधन कि भी आवश्यकता हो सकती है। इससे इलाज की लागत पर असर पड़ता है।
बंगलुरू में वैरिकोसेल सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
बंगलुरू में वैरिकोसेल की सर्जरी की लागत बढ़ाने में कई कारक ज़िम्मेदार हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं -
- सर्जन का चयन: यदि रोगी किसी जाने माने और अनुभवी सर्जन से सर्जरी करवाता है तो उनकी फीस औऱ सर्जरी शुल्क अधिक हो सकता है। इससे इलाज की लागत अधिक हो सकती है।
- अस्पताल का चुनाव: यदि रोगी अपनी सर्जरी किसी प्राइवेट या सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में करवाने का निर्णय लेता है तो वहां की सभी सुविधाओं की लागत सामान्य से अधिक हो सकती है।
- फॉलोअप चिकित्सा: यदि रोगी को सर्जरी के बाद फॉलोअप परामर्श की ज़रूरत पड़ती है या लम्बे समय तक दवाएं लेनी पड़ती हैं तो इलाज का खर्च बढ़ सकता है।
हमारे यहां सर्जरी करवाने पर आपको फॉलोअप परामर्श निशुल्क दिया जाता है। इसके अलावा 24 घंटे परामर्श की सुविधा भी दी जाती है। इतना ही नहीं सर्जरी से पहले की सारे जांचे भी पैकेज में शामिल होती हैं जिनके लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता।
बंगलुरू में वैरिकोसेल सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
बंगलुरू में वैरिकोसेल के उपचार के लिए कई विधिया मौजूद हैं। रोगी की समस्या के आधार पर सर्जरी की तकनीक का चुनाव किया जाता है। रोगी के लिए किस प्रक्रिया को चुना जाता है इसका असर लागत पर सीधे तौर पर पड़ता है। प्रक्रियाओं में शामिल हैं-
- ओपन वैरिकोसेलेक्टोमी: यह प्रक्रिया वैरिकोसेले के उपचार में सामान्य रूप से उपयोग में लाई जाती है। इसमें रोगी की कमर या पेट में चीरा लगाया जाता है। प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचकर सर्जन खराब नसों को बांध देते हैं और रक्त प्रवाह को दूसरी स्वस्थ नसों में भेज देते हैॆ। इस प्रक्रिया की लागत लगभग ₹30,000 से लेकर ₹40,000 तक हो सकती है।
- लैप्रोस्कोपिक वैरिकोसेलेक्टोमी: जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह प्रक्रिया लैप्रोस्कोप की मदद से की जाती है। रोगी के शरीर में एक पतली ट्यूब भेजी जाती है जिसके सिरे पर कैमरा लगा होता है। इससे सर्जन को रोगी की खराब रक्त वाहिकाओं और दूसरे अंगों का दृश्य दिखाई देता है। इसे लैप्रोस्कोपिक वैरिकोसेल लिगेशन के नाम से भी जाना जाता है।इस प्रक्रिया में रोगी के पेट के निचले हिस्से में कुछ छोटे चीरे लगाए जाते हैं। इन्हीं से लैप्रोस्कोप और सर्जिकल उपकरण शरीर के अंदर भेजे जाते हैं। यह प्रक्रिया ओपेन वैरिकोसेलेक्टोमी के मुकाबले अधिक सुरक्षित है। इस सर्जरी की लागत लगभग ₹35,000 से लेकर ₹65,000 तक होती है ।
- माइक्रोस्कोपिक वैरिकोसेलेक्टोमी: यह एक मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल प्रक्रिया है। इस सर्जरी में रोगी के शरीर में कीहोल के आकार के बहुत छोटे चीरे लगाए जाते हैं। इन चीरों के पेट या अंडकोष के चारों ओर लगाया जाता है।सर्जरी के दौरान सूजी या बढ़ी हुई नसों को चिन्हित कर लिया जाता है। फिर स्वस्थ रक्त वाहिकाओं को क्षति पहुंचाए बिना खराब नसों को ठीक किया जाता है। यह तकनीक वैरिकोसेले उपचार के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है। इस सर्जरी की लागत लगभग ₹40,000 से ₹70,000 तक हो सकती है।
- वैरिकोसेल एम्बोलिज़ेशन: यह एक गैर-आक्रामक प्रक्रिया है। इसमें प्रभावित नसों को ब्लॉक करने के लिए छोटे आकार के कॉइल का इस्तेमाल किया जाता है। यह कॉइल रोगी के ग्रोइन क्षेत्र के माध्यम से नसों के अंदर डाले जाते हैं।
यह सर्जरी बिना कोई चीरा लगाए सिर्फ कैथेटर और इमेजिंग का सहारा लेकर की जा सकती है। इस प्रक्रिया की लागत लगभग ₹90,000 से ₹1,60,000 होती है।
क्या बंगलुरू में वैरिकोसेल सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां. बंगलुरू में वैरिकोसेल की सर्जरी का खर्च बीमा कंपनियां वहन करती हैं। इतना ही नहीं बीमा कम्पनी इस समस्या के कारण हुए बांझपन के इलाज का भी बीमा कवर देती हैं। आप इस बारे में अपने बीमा एजेंट से बात कर के सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
सारांश
अंडकोष के चारों ओर मौजूद त्वचा में नसों में सूजन आ जाने को वैरिकोसेल कहते हैं। इससे रोगी को बांझपन की समस्या भी हो सकती है। इसका इलाज सर्जरी के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा सकता है। सर्जरी की कई तकनीक मौजूद हैं। इस सर्जरी का खर्च बीमा कम्पनी वहन करती है।