बैंगलोर में टीथ अलाइनर की लागत
बैंगलोर में टीथ अलाइनर के बेस्ट डॉक्टर
बेंगलुरु में टीथ अलाइनर्स लगाने की लागत कितनी है?
मोतियों जैसे सुंदर दांत सभी की चाह होते हैं। पर कई लोगों के दांत प्राकृतिक रूप से सुंदर और अलाइनमेंट में नहीं होते हैं। इन टेढ़े मेढ़े दांतो को टीथ अलाइनर्स की मदद से ठीक किया जा सकता है।
बेंगलुरु में टीथ अलाइनर्स लगवाने की न्यूनतम लागत ₹30000 तक होती है वहीं अधिकतम लागत ₹80000 तक हो सकती है। इस प्रक्रिया की औसत लागत ₹55000 तक होती है।
दांतों के संरेखण में सुधार से रोगियों को कई लाभ मिलते हैं। जैसे कि उनके दांतों को ठीक से साफ करने की क्षमता में सुधार होता है जिससे उन्हें दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी जैसी आम मौखिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इससे ना सिर्फ व्यक्ति की मुस्कान सुंदर हो जाती है बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिलता है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के टीथ अलाइनर की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
सिरेमिक ब्रेसेस | ₹80,000 | ₹30,000 | ₹150,000 |
मेटल ब्रेसेस | ₹55,000 | ₹20,000 | ₹80,000 |
साफ़ संरेखक | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹350,000 |
लिंगुअल ब्रेसेस | ₹100,000 | ₹80,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बेंगलुरु में टीथ अलाइनर्स लगाने से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
आमतौर पर टीथ अलाइनर्स लगाने से पहले किसी तरह की लैब टेस्ट की आवश्यकता नहीं होती है।
मरीज के हिसाब से टीथ अलाइनर्स सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
टीथ अलाइनर्स लगाने में हर रोगी के लिए उपचार की लागत में अंतर हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- दांतों की स्थिति - यदि रोगी के दांतों की स्थिति खराब होती है तो डॉक्टर को उपचार को अधिक विस्तृत बनाना पड़ता है। इसमें एक से अधिक सेशन लग सकते हैं। इससे इलाज की लागत पर असर पड़ता है।
- दांतो के संरेखण का ग्रेड - यदि रोगी के दांतों के संरेखण में अधिक दिक्कत है तो चिकित्सक को अलाइनर्स लगाने से पहले कई अन्य प्रक्रियाएं करनी पड़ सकती हैं। इससे इलाज की लागत प्रभावित होती है।
- टीथ अलाइनर्स की गुणवत्ता - टीथ अलाइनर्स कई प्रकार के होते हैं। ये अधिकतर प्लास्टिक जेैसी सामग्री से बने होते हैं। इनकी गुणवत्ता के आधार पर इनकी कीमत में भी फर्क होता है। यदि रोगी अच्छे दिखने वाले और एंडवांस अलाइनर्स का उपयोग करता है तो लाागत पर असर पड़ता है।
- चिकित्सक का चुनाव - यदि रोगी किसी जाने माने और अनुभवी ऑर्थोडॉंटिस्ट से ही अपने दांतों का उपचार करवाने का निर्णय लेता है तो इलाज का खर्च बढ़ सकता है।
बेंगलुरु में टीथ अलाइनर्स सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- सहायक उपचार - कई मामलों में रोगी के दांतो पर अलाइनर्स लगाने से पहले ऑर्थोडॉंटिस्ट को दांतों के अन्य उपचार भी करने पड़ते हैं। इससे इलाज की लागत बढ़ जाती है।
- प्रक्रिया के दौरान होने वाली दुर्घटनाएं - कई बार दांतों के उपचार की प्रक्रिया में ऐसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं जो इलाज की गति में रुकावट पैदा कर सकती हैं। जैसे प्रक्रिया के दौरान दांतो को किसी तरह की क्षति हो जाने से इलाज की प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में इलाज की लागत पर असर पड़ता है।
- अस्पताल का चुनाव - यदि रोगी दांतों में अलाइनर्स लगवाने के लिए किसी बड़े और जाने माने अस्पताल को चुनता है तो वहां के हर सेशन का शुल्क सामान्य से अधिक हो सकता है।
- फॉलोअप परामर्श - टीथ अलाइनर्स लगवाने के बाद भी रोगी को नियमित अंतराल पर चेकअप के लिए चिकित्सक से मिलने की आवश्यकता होती है। इससे इलाज की लागत बढ़ जाती है।
हमारे यहां प्रक्रिया करवाने पर आपको ना सिर्फ अच्छे ऑर्थोडॉंटिस्ट से उपचार करवाने का अवसर मिलता है बल्कि 24 घंटे निशुल्क परामर्श की सुविधा भी मिलती है। आपको फॉलोअप अपाइंटमेंट भी मुफ्त दिए जाते हैं।
बेंगलुरु में टीथ अलाइनर्स सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
टीथ अलाइनर्स लगाने से पहले चिकित्सक अलग अलग चरणों में रोगी के दांतों का आकलन करते हैं। दांतों का शुरुआती आकलन करने के बाद ऑर्थोडॉन्टिस्ट सबसे पहले एक्स-रे की मदद से मुंह का इम्प्रेशन लेते हैं। सही इम्प्रैशन मिलने के बाद ट्रीटमेंट की योजना बनाई जाती है।
- रोगी की आवश्यकता के अनुसार अलाइनर्स बनाए जाते हैं। क्लियर अलाइनर्स का सेट दांतों पर इस प्रकार दबाव डालता है ताकि उन्हें एक विशिष्ट दिशा में ले जाया जा सके। ऐसा तब तक किया जाता है जब तक कि दांत वांछित स्थिति तक न पहुंच जाए। अलाइनर्स सेट को बदलने के लिए व्यक्ति को ऑर्थोडॉन्टिस्ट के पास नियमित रूप से जाना पड़ता है।
- आम तौर पर, अगला अपॉइंटमेंट लगभग 5 से 7 सप्ताह के अंतराल के बाद दिया जाता है।
- अलाइनर्स के प्रत्येक नए सेट दांतों को वर्तमान स्थान से उपयुक्त स्थान पर ले जाएंगे। क्लियर अलाइनर्स टेढ़े दांत, ओवरबाइट, अंडरबाइट, दांतों के बीच गैप और ऐसी किसी भी दांतों की मिसलिग्न्मेंट समस्या जैसी विभिन्न समस्याओं का इलाज कर सकते हैं।इस पूरी प्रक्रिय़ा में 50,000 से 70,000 तक का खर्च आ सकता है।
क्या बेंगलुरु में टीथ अलाइनर्स सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
कोई भी बीमा कम्पनी दांतो के अलाइनर्स का खर्च वहन नहीं करती है। कुछ बीमा कम्पनिया दांतो के उपचार में केवल दांत उखड़वाने ,रूट कैनाल या इससे मिलते जुलते उपचार के लिए ही बीमा कवर प्रदान करती हैं।
हमारे यहां ये टीथ अलाइनर्स लगवाने पर आपको भुगतान के कई आसान विकल्प मिलते हैं। इनमें नो कॉस्ट ईएमआई द्वारा भुगतान भी शामिल है।
सारांश
दांतों के टेढ़ेपन को दूर करने के लिए टीथ अलाइनर्स का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में 6 महीने तक का समय लग सकता है। इलाज के खर्च में टीथ अलाइनर की गुणवत्ता और कीमत भी असर डालती है। रोगी को उपचार के कई सेशन लेने पड़ते हैं। दांतों का संरेखण ठीक कराने से दांतों की सफाई अच्छी तरह से हो सकती है और मसूढ़ों की बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है। हालांकि टीथ अलाइनर्स लगवाने के लिए बीमा कम्पनियों द्वारा कोई बीमा राशि प्रदान नहीं की जाती है।