Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

बैंगलोर  में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन की लागत

शुरुआती कीमत ₹140,000
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
2-3 घंटा
सर्जरी करने की अवधि2-3 घंटा
जनरल/ स्पाइनल
एनेस्थीसियाजनरल/ स्पाइनल
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
1-3 दिन
हॉस्पिटल में रहने की अवधि1-3 दिन
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹140,000
औसत कीमत(लगभग)₹250,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹370,000

बैंगलोर में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
88%643 ratings
Dr S.D.I RanjitOrthopedic Doctor19 Years Exp

MBBS, DNB

500 online
सभी डाक्टर देखें

बेंगलुरु में स्पाइन सर्जरी की लागत कितनी है?

पीठ का दर्द आजकल की आम समस्या हो गयी है। गलत पॉस्चर, लाइफस्टाइल की वजह से पीठ में दर्द आम है। कई बार रोगी को पीठ दर्द में आराम सामान्य इलाज से नहीं होता है। ऐसे समय होते हैं जब गंभीर मस्कुलोस्केलेटल चोटों या नर्व कंप्रेशन के लिए सर्जरी जरुरी हो जाती है। बेंगलुरुमें सर्जरी की कीमत ₹140000 से लेकर ₹375000 तक हो सकती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹250000 तक होती है।

ऐसे रोगियों के लिए सर्जरी बहुत जरुरी हो जाती है जिन्हें निम्न स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है -

  • हर्नियेटेड या टूटी हुई डिस्क, जिसमें रीढ़ की हड्डियों को कुशन करने वाली एक या अधिक डिस्क क्षतिग्रस्त हो जाती हैं
  • स्पाइनल स्टेनोसिस, स्पाइनल कॉलम का संकुचन जो रीढ़ की हड्डी और नसों पर दबाव डालता है
  • स्पोंडिलोलिस्थीसिस, जिसमें रीढ़ की एक या एक से अधिक हड्डियाँ अपनी जगह से खिसक जाती हैं
  • रीढ़ की हड्डी में चोट लगने या ऑस्टियोपोरोसिस के कारण वर्टिब्रल फ्रैक्चर
  • डीजेनरेटिव डिस्क रोग, या एक व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ स्पाइनल डिस्क को नुकसान
  • स्पाइन सर्जरी की लागत पर मरीज की स्थिति, उसकी समस्या से लेकर अस्पताल और डाक्टर का चयन तक सभी प्रभाव डालते हैं।

बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के स्पाइन सर्जरी की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
स्पाइनल फ्यूज़न ₹375,000₹250,000₹500,000
वेर्टेब्रोप्लास्टी ₹265,000₹230,000₹300,000
काइफ्लोप्लास्टी₹265,000₹230,000₹300,000
स्पाइनल लैमिनेक्टॉमी₹160,000₹140,000₹180,000
फोरैमिनोटॉमी₹215,000₹180,000₹250,000
आर्टिफिशियल डिस्क रिप्लेसमेंट₹375,000₹250,000₹500,000
डिस्केक्टॉमी (या माइक्रोडिसेक्टोमी)₹160,000₹140,000₹180,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्पाइन सर्जरी से पहले होने वाली जांचों की लागत क्या होती है?

स्पाइन सर्जरी के पहले कुछ जांचे बहुत जरुरी होती हैं। इससे यह पता चलता कि समस्या कितनी गंभीर है। इसके जरिए डाक्टर यह भी पता लगा लेते हैं कि उन्हें स्पाइन सर्जरी में कौन सी तकनीक का इस्तेमाल करना है। डाक्टर का जांच कराने के पीछे का मकसद यह भी होता है कि उन्हें पता चल सके कि पीठ का दर्द किन वजहों से हे है। क्या पीठ में होने वाला दर्द किसी अन्य बीमारी की वजह से तो नहीं है। डाक्टर द्वारा सुझाई गई जांचे और उनकी बेंगलुरुमें लागत क्या है आइए इस पर नज़र डालते हैं

  • रीढ़ की हड्डी का एक्सरे: यह एक्सरे बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस एक्सरे की लागत ₹800 से लेकर ₹2000 तक हो सकती है।
  • एमआरआई : जब एक्स रे से सर्जन को निश्चित स्थिति का आंकलन नहीं हो पाता तो इच्छित क्षेत्र का एमआरआई कराया जाता है। एमआरआई की लागत ₹1000 से लेकर ₹3500 तक हो सकती है।
  • टॉमोग्राफी (CT) स्कैन: कई बार सर्जन सीटी स्कैन कराकर रीढ़ की हड्डी की स्थितियों का पता लगाते हैं। इसकी लागत ₹1000 से लेकर ₹2500 रुपये तक हो सकती है।
  • ब्लड टेस्ट : ब्लड टेस्ट की लागत ₹200 से लेकर ₹500 तक हो सकती है।

मरीज के हिसाब से स्पाइन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है।

स्पाइन सर्जरी की लागत मरीज के हिसाब से बदलती रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर मरीज की समस्या उसकी जरुरत अलग होती है। इसके अलावा उसकी उम्र, चिकिस्त्सा की विधि और उसके निर्णय भी इस लागत को प्रभावित करते हैं।

  • मरीज की उम्र : मरीज की उम्र सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले बड़े कारकों में से एक है। यदि मरीज की उम्र ज्यादा है उसकी सर्जरी जटिल हो सकती है। इसके अलावा रिकवरी में लगने वाला टाइम, सर्जरी के बाद के फालोअप की संख्या, दवाएं आदि भी कम उम्र के रोगी से अलग हो सकती है। स्पाइन सर्जरी का आपरेशन कराने वाले बड़ी उम्र के पीड़ित को खास तरह की देखभाल की जरुरत होती है।
  • मरीज की बीमारी की गंभीरता : मरीज की बीमारी कितनी गंभीर है। उसको कितना दर्द है, किस वजह से दर्द है। किस तरह के इलाजसे उसे राहत मिलेगी यह भी स्पाइन सर्जरी की लागत तय करता है।
  • स्वास्थ्य स्थिति : मरीज को रीढ़ के अलावा किसी अन्य तरह की समस्या तो नहीं है या फिर रीढ़ के दर्द की वजह कोई अन्य बामारी तो नहीं यह कारण भी सर्जरी की लागत पर असर डालते हैं।
  • बीमारी का कारण : कई बार पीड़ित की बीमारी की वजह भी उसकी लागत पर असर डालती है। उदाहरण के लिए अधिक गंभीर चोट या फिर रीढ़ की पुरानी और खतरनाक बन चुकी स्थिति या विकार से सर्जरी जटिल हो सकती है जिससे सर्जरी की लागत पर असर पड़ता है।

बेंगलुरु में स्पाइन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?

ऐसे कई कारक हैं जो बेंगलुरु समेत पूरे भारत में स्पाइन सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। ये कारक निम्नलिखित हो सकते हैं-

  • सर्जरी का प्रकार : स्पाइन आपरेशन का खर्च उसकी तकनीक पर बहुत अधिक निर्भर करता है। स्पाइन सर्जरी करने की कई तरह की विधि होती है। इसमें कई तरह की तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। सर्जन रीढ़ की हड्डी की स्थिति और समस्या की गंभीरता के आधार पर ही विधि और तकनीक का निर्धारण करते हैं। अलग अलग तकनीक की स्पाइन सर्जरी की लागत अलग-अलग हो सकती है।
  • सर्जन या डॉक्टर का चयन : रोगी किस अस्पताल में अपना इलाज कराना चाहते हैं इस पर भी लागत निर्भर करती है। अस्पताल अगर सरकारी है, प्राइवेट है या फिर सुपर स्पेशिलिटी यह तय करता है कि सर्जरी कितनी महंगी हो सकती है।
  • सर्जरी से लैब टेस्ट : सर्जरी के पहले डॉक्टर आपकी कई जांचे करा सकते हैं अगर जरुरत पड़े तो चांज को कई बार कराया जा सकता है।
  • अगर आप हमारे माध्यम से ये सर्जरी कराते हैं तो आपको देश के बेस्ट डाक्टर्स तो मिलेंगे साथ ही जांच, अस्पताल के खर्च के लिए अतिरिक्त पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। आपको ये सब हमारे पैकेज के हिस्से के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा सर्जरी के दिन मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। सर्जरी के बाद आपको फालोअप के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। आपको हमारे यहां 24 घंटे मेडिकल कोआर्डिनेटर्स की सुविधा भी मिलेगी।

बेंगलुरु में स्पाइन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

स्पाइन सर्जरी की लागत उसकी तकनीक और उसके विभिन्न घटकों पर निर्भरत करती है। इसमें प्रमुख विधियां और घटक निम्न है -

  • वर्टेब्रोप्लास्टी/काइफोप्लास्टी : इन प्रक्रियाओं का उपयोग ऑस्टियोपोरोसिस के कारण वर्टीब्रेट्स के कंप्रेशन फ्रैक्चर की मरम्मत के लिए किया जाता है। दोनों प्रक्रियाओं में एक गोंद जैसी हड्डी के सीमेंटनुमा इंजेक्शन लगाया जाता है जो हड्डी को सख्त और मजबूत करता है। वर्टेब्रॉप्लास्टी की लागत ₹2,30,000 से लेकर ₹3,00,000 रुपये तक हो सकती है।
  • स्पाइनल लैमिनेक्टॉमी/स्पाइनल डीकंप्रेसन : यह तब किया जाता है जब स्पाइनल स्टेनोसिस स्पाइनल कैनाल के कंप्रेशन का कारण बनता है। इसके परिणामस्वरूप दर्द, सुन्न होने का एहसास या कमजोरी होती है। सर्जन वर्टीब्रेट्स की बोनी दीवारों और किसी भी हड्डी के स्पर्स को हटा देता है, जिसका उद्देश्य नसों पर दबाव को दूर करने के लिए स्पाइनल कॉलम को खोलना है। बेंगलुरुमें स्पाइनल लैमिनेक्टॉमी या स्पाइनल डीकंप्रेसन की लागत ₹1,40,000 से ₹1,80,000 तक हो सकती है।
  • डिस्केक्टॉमी : इस प्रक्रिया का उपयोग एक डिस्क को हटाने के लिए किया जाता है जब यह हर्नियेटेड हो जाती है और तंत्रिका जड़ या रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालती है। लैमिनेक्टॉमी और डिस्केक्टॉमी अक्सर एक साथ की जाती हैं। इस सर्जरी की लागत ‌‌₹150000 से लेकर ₹225000 तक हो सकती है।
  • फोरैमिनोटॉमी : इस प्रक्रिया में, सर्जन हड्डी के छेद को बड़ा कर देता है जहां एक नस की जड़ स्पाइनल कैनाल से बाहर निकलती है ताकि उभरे हुए डिस्क या जोड़ को तंत्रिका पर दबाव डालने से रोका जा सके। बेंगलुरुमें फोरैमिनोटोमी की औसत लागत 1,80,000 रुपये से 2,50,000 रुपये तक हो सकती है।
  • न्यूक्लियोप्लास्टी : इसे प्लाज्मा डिस्क डीकंप्रेसन भी कहा जाता है। यह लेजर सर्जरी हल्के हर्नियेटेड डिस्क से जुड़े कम पीठ दर्द वाले लोगों के इलाज के लिए होता है। इसके लिए कई बार रेडियोफ्रीक्वेंसी ऊर्जा का उपयोग किया जाता है। सर्जन डिस्क में एक सुई डालते हैं। एक प्लाज़्मा लेज़र उपकरण को फिर सुई में डाला जाता है और टिप को गर्म किया जाता है, जिससे एक ऐसा क्षेत्र बनता है जो डिस्क में ऊतक को वाष्पीकृत करता है, इसके आकार को कम करता है और तंत्रिकाओं पर दबाव को कम करता है। इस विधि से स्पाइन के आपरेशन का खर्च ₹200000 से लेकर ₹250000 तक होता है।
  • स्पाइनल फ्यूजन : सर्जन दो या दो से अधिक वर्टीब्रेट्स के बीच रीढ़ की हड्डी को हटा देता है, फिर हड्डी के ग्राफ्ट या पेंच द्वारा सुरक्षित धातु के उपकरणों का उपयोग करके अगल बगल के वर्टीब्रेट्स को फ़्यूज़ करता है। स्पाइनल फ्यूजन के परिणामस्वरूप रीढ़ में लचीलेपन का कुछ नुकसान हो सकता है और इसके लिए लंबी रिकवरी अवधि की जरुरत होती है। स्पाइनल फ्यूजन स्पाइन सर्जरी की औसत लागत 2,50,000 रुपये से रु 3,50,000 रुपये तक हो सकती है।
  • आर्टीफीश्यल डिस्क रिप्लेसमेंट : गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त डिस्क वाले लोगों के इलाज के लिए इस विधि को स्पाइनल फ्यूजन का विकल्प माना जाता है। इस प्रक्रिया में डिस्क को हटाने और सिंथेटिक डिस्क के साथ इसके प्रतिस्थापन शामिल है जो वर्टीब्रेट्स के बीच ऊंचाई और गति को बहाल करने में मदद करता है। इस विधि की लागत ₹2,50,000 से ₹3,00,000 तक हो सकती है।

क्या बेंगलुरु में स्पाइन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

हां, बेंगलुरुमें स्पाइन सर्जरी के लिए बीमा विकल्प उपलब्ध हैं। बेंगलुरुमें कई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पॉलिसी के नियमों और शर्तों के साथ यह कवर देती हैं। अगर आप हमारे यहां से सर्जरी कराते हैं तो आपको एक डेडीकेटेड बीमा टीम मिलेगी जो आपके दावे प्राप्त करने में आपकी मदद करेगी। इसके अलावा आपको कई भुगतान विकल्प और नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलती है।

सारांश

पीठ मे होने वाले दर्द मे कई बार ऐसी स्थिति या विकार हो जाता है जब किसी और दवा या फिजियोथेरैपी से लाभ नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में आपरेशन करना पड़ाता है जिसे स्पाइन सर्जरी कहा जाता है। स्पाइन के आपरेशन का खर्च कई कारकों पर निर्भर है जैसे सर्जरी का प्रकार और जटिलता, रोगी की आयु और स्वास्थ्य की स्थिति, स्थिति की गंभीरता, भौगोलिक स्थिति आदि शामिल हैं। इसके अलावा इस सर्जरी की तकनीकों के प्रकार के आधार पर भी सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है। सर्जरी को पूरा बीमा कवर मिलता है पर कुछ शर्तों के साथ भी यह हो सकता है।

रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.4/ 5

(643 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

A
Abidwarakesh
मुझे स्पाइन में बहुत समय से दर्द था और दवा, फिजियो या एक्यूपंक्चर कोई भी असर नही...अधिक पढ़ें
F
Fjcvv
कई वर्षों तक पीठ दर्द और साइटिका को झेलने के बाद, मैंने सितंबर 2021 में अपनी सर्...अधिक पढ़ें
V
Vamsidhar
मैं पीठ दर्द के कारण जी नहीं पा रहा था। लगभग 6 साल तक मैं बिल्कुल भी अपनी जगह से...अधिक पढ़ें
A
Azmat
पिछले एक साल ने मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी थी। 19 फरवरी 2021 - दुर्घटना, 23...अधिक पढ़ें
A
Akash
एक दुर्घटना में मेरी रीढ़ की हड्डी थोड़ी टेढ़ी हो गई और तब से रोजमर्रा के काम कर...अधिक पढ़ें
लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर