बैंगलोर में स्कार रिमूवल सर्जरी की लागत
बैंगलोर में स्कार रिमूवल सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बंगलुरू में निशान हटाने की सर्जरी की लागत कितनी है?
हर किसी को सौम्य त्वचा की चाहत होती है पर कई बार किसी दुर्घटना के कारण त्वचा पर भद्दे निशान पड़ जाते हैं। बहुत गंभीर निशानों को मिटाने के लिए कई बार सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। बंगलुरू में निशान हटाने की सर्जरी न्यूनतम लागत ₹30000 तक होती है वहीं इसकी अधिकतम लागत ₹100000 तक हो सकती है। अगर औसत लागत की बात करें तो यह ₹70000 के करीब हो सकती है।
दरअसल किसी प्रकार की चोट लगने या जल जाने के बाद घाव का भरना प्राकृतिक उपचार प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा है। हालांकि इन निशानों की उपस्थिति और इसका उपचार कई कारकों पर निर्भर करता है। जैसे घाव या कट की गहराई कितनी है, उसका आकार कितना बड़ा है या चोट का स्थान शरीर के किस हिस्से पर है।
कई बार ये निशान आपके शरीर के ऐसे हिस्से पर होते हैं जिन्हें आप छिपा नहीं सकते हैं। इन निशानों को ठीक करने या कम करने के लिए विभिन्न प्रकार की सर्जरी के विकल्प मौजूद हैं।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के स्कार रिमूवल सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
केमिकल पील | ₹8,000 | ₹3,000 | ₹15,000 |
क्रायथेरेपी / शीत थेरेपी | ₹10,000 | ₹5,000 | ₹15,000 |
डर्मब्रेश़न | ₹30,000 | ₹10,000 | ₹50,000 |
लेजर स्कार रिमूवल सर्जरी | ₹25,000 | ₹5,000 | ₹50,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलुरू में निशान हटाने की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
बंगलुरू में निशान हटाने की सर्जरी करने वाले कई विशेषज्ञ मौजूद हैं। हालांकि सर्जरी से पहले वे रोगी के कई परीक्षण करवाते हैं। इन परीक्षणों में शामिल हैं -
- हाई रिज़ोल्यूशन अल्ट्रासाउंड - इसका लागत 1000 से 2500 तक होती है।
- लेज़र डॉप्लर फ्लोमीटर - इस जांच की लागत 1000 से 2500 तक होती है।
- ऑप्टिकल प्रोफाइलोमीटर्स - इस परीक्षण में 1000 से 2500 तक का खर्च आ सकता है।
- बायोप्सी टेस्ट - इसकी लागत 2000 से 5000 तक हो सकती है।
- एमआरआई स्कैन - इसमें 4000 से 15000 तक का खर्च आता है।
- सी टी स्कैन - इसमें लगभग 5000 से 20000 तक की लागत आ सकती है।
मरीज के हिसाब से निशान हटाने की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर मरीज़ की समस्या और आवश्यकता अलग होती है इसलिए उनके इलाज की लागत में भी अंतर हो सकता है। इलाज की लागत में फर्क लाने वाले कारकों में शामिल हो सकते हैं-
- रोगी की स्थिति - कई बार रोगी की स्थिति गंभीर होती है। ऐसे में उसे आपातकालीन सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के तौर पर जल जाने पर। इससे सर्जरी जटिल हो जाती है औऱ इलाज का खर्च बढ़ जाता है।
- निशान की संख्या और आकार - यदि रोगी के शरीर पर निशानों की संख्या अधिक है औऱ वे आकार में बड़े हैं तो सर्जरी काफी लम्बी और संवेदनशील हो सकती है। इससे इलाज की लागत बढ़ जाती है।
- रोगी की अन्य स्वास्थ्य समस्याएं - यदि रोगी को कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी है तो उसे प्रबंधित कर के ही सर्जरी की जा सकती है। ऐसे में इलाज काफी कठिन होता है औऱ उसकी लागत भी प्रभावित होती है।
बंगलुरू में निशान हटाने की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- चिकित्सक का चयन- निशान हटाने की सर्जरी एक काफी जटिल प्रक्रिया है। ऐसे में बहुत अनुभवी विशेषज्ञ ही इसे सफलतापूर्वक कर सकते हैं। ऐसे सर्जन अधिकतर परामर्श शुल्क औऱ सर्जरी शुल्क अधिक लेते हैं।
- अस्पताल का चयन- यदि रोगी किसी सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में प्रक्रिया करवा रहा है तो उसकी भर्ती के शुल्क से लेकर अन्य सुविधाओं का खर्च अधिक होता है।
- सर्जरी की तकनीक- रोगी के शरीर पर निशान हटाने के लिए किस तकनीक की आवश्यकता होगी इससे भी इलाज की लागत प्रभावित होती है। यदि सर्जन बहुत एडवांस या मिनिमली इनवेसिव तकनीक का प्रयोग करते हैं तो इलाज की लागत बढ़ जाती है।
बंगलुरू में निशान हटाने की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
बंगलुरू में निशान हटाने के लिए कई प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें शामिल हैं -
- लेजर उपचार- लेजर उपचार का उपयोग कुछ प्रकार के निशानों को ठीक करने या हल्का कर कम ध्यान देने योग्य बनाने के लिए किया जाता है। इसमें एक से अधिक सत्रों की आवश्यकता हो सकती है। इसकी लागत ₹25000 तक हो सकती है।
- केमिकल पीलिंग,माइक्रोडर्माब्रेशन और डर्माब्रेशन - कभी-कभी मुँहासों के निशान को दूर करने के लिए केमिकल पीलिंग, माइक्रोडर्माब्रेशन या डर्माब्रेशन जैसी प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाता है। इसमें त्वचा की ऊपरी परत को हटा दिया जाता है। इन प्रक्रियाओं में भी कई सेशन लेने पड़ सकते हैं। एक सेशन की लागत लगभग ₹5000 से ₹9000 तक हो सकती है।
- माइक्रोनीडलिंग- माइक्रोनीडलिंग का उपयोग भी निशानों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसमें त्वचा पर छोटी सुइयों के साथ एक उपकरण को रोल करना शामिल है। सुइयां त्वचा को चुभती हैं और त्वचा को चिकना बनाने के लिए कोलेजन वृद्धि को उत्तेजित करती हैं। प्रक्रिया को अलग अलग तरीकों से और रेडिएशऩ माइक्रोनीडलिंग की मदद से किया जाता है। यानी सुई के माध्यम से रेडियोफ्रीक्वेंसी तरंगें त्वचा में भेजी जाती हैं। इसमें कम से कम 6 सेशन लेने की आवश्यकता होती है। एक सेशन का लागत ₹5000 के करीब हो सकती है।
- क्रायोसर्जरी- क्रायोसर्जरी कुछ विशेष प्रकार के निशानों के लिए एक विकल्प है। इसमें त्वचा के निशानों पर तरल नाइट्रोजन को स्वाबिंग या स्प्रे करना शामिल है। इस प्रक्रिया में ₹50000 तक का खर्च आता है।
- स्किन ग्राफ्टिंग- इस प्रक्रिया में बड़े निशानों को ठीक करने के लिए चिकित्सक रोगी के शरीर के अन्य हिस्सों से त्वचा के टुकड़े लेकर निसानों वाली जगह पर लगाते हैं। इससे इन निशानों के कम किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में ₹60,000 से ₹100000 तक का खर्च आता है।
क्या बंगलुरू में निशान हटाने की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
यदि आपके शरीर पर पड़े निशान आपको किसी भी तरह से शारीरिक रूप से हानि पहुँचा रहे हैं, तो आप अपने स्वास्थ्य बीमाकर्ता से कवरेज प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से बीमारी का विवरण देने के लिए कहना होगा।
यदि आप केवल सुंदरता के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करा रहे हैं तो आपको इलाज का भुगतान खुद ही करना होगा। स्वास्थ्य बीमाकर्ता आमतौर पर ऐसी कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए भुगतान नहीं करते हैं जो चिकित्सकीय रूप से आवश्यक नहीं है।
हमारे यहां से सर्जरी करवाने पर आपको नो कॉस्ट ईएमआई पर सर्जरी की सुविधा मिलती है। साथ ही 24 घंटे परामर्श की सुविधा के अलावा सारी जांचें औऱ फॉलोअप की मुफ्त सुविधा भी दी जाती है।
सारांश
शरीर के किसी भी हिस्से से भद्दे निशानों को हटाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया जा सकता है। ये निशान रोगी के शरीर पर मुहांसों के कारण ,चोट का कारण या जलने के कारण हो सकते हैं। इन्हें हटाने के लिए कई प्रकार की सर्जरी प्रक्रियाएं मौजूद हैं। यदि आपके निशान आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं तो आपको बीमा कवर मिल सकता है। पर अगर आप केवल सुंदरता के लिए सर्जरी करवाते हैं तो सर्जरी के खर्च का भुगतान आपको खुद करना होगा।