बैंगलोर में पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत
बैंगलोर में पायलोनिडल साइनस सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बेंगलुरु में पिलोनाइडल साइनस सर्जरी की लागत कितनी है?
पिलोनाइडल साइनस नितंबों के ऊपर त्वचा में एक छोटा छेद या टनल होती है। यह उस जगह पर होता है जहां वे विभाजित होते हैं । इसमें हमेशा लक्षण नहीं होते हैं। केवल संक्रमण होने पर ही इसका उपचार किया जाता है। बेंगलुरु में इसकी सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹40000 होती है और अधिकतम लागत ₹55000 तक हो सकती है। वहीं इस सर्जरी की औसत लागत लगभग ₹47500 तक हो सकती है।
पिलोनाइडल साइनस रोग एक संक्रमण की स्थिति है जिसमें बालों के रोम शामिल होते हैं। यह जो रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से से गुदा तक कहीं भी हो सकता है। इस रोग का कैंसर से कोई संबंध नहीं है।
पिलोनाइडल डिंपल में एक फोड़ा जैसा नज़र आ सकता हैं जिसमें बाल कूप संक्रमित हो जाता है और मवाद वसा ऊतक में जमा हो जाता है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के पायलोनिडल साइनस सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
क्लोज्ड पायलोनिडल साइनस एक्सिजन | ₹55,000 | ₹50,000 | ₹60,000 |
पायलोनिडल साइनस लेजर उपचार | ₹65,000 | ₹60,000 | ₹70,000 |
ओपन पिलोनिडल साइनस सर्जरी | ₹50,000 | ₹30,000 | ₹80,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बेंगलुरु में पिलोनाइडल साइनस सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
बेंगलुरु में पिलोनाइडल साइनस के इलाज के लिए चिकित्सक रोगी की कुछ जांचें कराने की संस्तुति करते हैं। इन जांचों में शामिल हैं -
- सीबीसी : इसमें ₹300 से ₹500 तक का खर्च आ सकता है।
- यूरिनलिसिस : इस जांच की लागत ₹100 से ₹300 तक हो सकती है।
- कोगुलेशन टेस्ट : इसकी लागत ₹1000 से ₹1450 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से पिलोनाइडल साइनस सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
- रोगी की स्थिति : यदि रोगी की स्थिति अधिक गंभीर है तो उसे तत्काल सर्जरी कराने की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में प्रक्रिया की लागत बढ़ जाती है।
- सर्जरी की प्रक्रिया : रोगी के लिए सर्जन किस प्रकार की सर्जरी का चुनाव करते हैं इससे लागत बढ़ या घट सकती है। इस उपचार के लिए लांसिंग, ओपन सर्जरी, पिलोनाइडल सिस्टेकटोमी, चीरा और तरल निकासी या लेज़र सर्जरी शामिल है। यदि प्रक्रिया अधिक एडवांस है तो इसकी लागत भी अधिक होती है।
- रोगी की आयु : यदि रोगी की आयु कम है तो उसकी रिकवरी तेज़ी से होती है। वहीं रोगी की आयु अधिक होने पर ना सिर्फ रिकवरी दर धीमी होती है बल्कि रोगी को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। इससे इलाज की लागत प्रभावित होती है।
बेंगलुरु में पिलोनाइडल साइनस सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
बेंगलुरु में पिलोनाइडल साइनस की लागत को कई चीज़ें प्रभावित कर सकती हैं जैसे -
- प्रोक्टोलॉजिस्ट की फीस : पिलोनाइडल साइनस के उपचार के लिए रोगी किस प्राक्टोलॉजिस्ट का चयन करता है इसका असर भी इलाज की लागत पर पड़ता है। यदि चिकित्सक की फीस अधिक है तो लागत बढ़ सकती है।
- अस्पताल का चयन : यदि रोगी किसी सरकारी अस्पताल में प्रक्रिया कराता है तो लागत कम होगी वहीं किसी प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी की लागत अधिक होती है।
- नैदानिक परीक्षण : रोगी की ज़रूरत के हिसाब से कई बार कई अतिरिक्त परीक्षण भी करवाए जाते हैं। इन परीक्षणों की लागत इलाज के खर्च पर प्रभाव डालती है।
- फॉलोअप परामर्श : सर्जरी के बाद रोगी को फॉलोअप के लिए चिकित्सक के पास कई बार जाना पड़ सकता है। ऐसे में हर बार की परामर्श की फीस इलाज की लागत को बढ़ा सकती है।
- हमारे यहां सर्जरी करवाने आपको फॉलोअप परामर्श निशुल्क दिया जाता है। इसके अलावा सारी जांचों का खर्च भी पैकेज में ही शामिल होता है। सर्जरी के दिन रोगी को घर से लाने और ले जाने की सुविधा भी हमारी तरफ से दी जाती है।
बेंगलुरु में पिलोनाइडल साइनस सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
बेंगलुरु में पिलोनाइडल साइनस के उपचार के लिए कई प्रक्रियाएं की जाती हैं। इनमें से कुछ प्रक्रियाएं इस प्रकार हैं -
- इनसिजन एंड ड्रेनेज : इस प्रक्रिया में सर्जन फोड़े में एक छोटा सा छेद कर देते हैं जिससे मवाद बाहर निकल सके। रोगी को फोड़े के आकार के आधार पर लोकल या जनरल एनेस्थीसिया के तहत रखा जाता है। आमतौर पर रोगी उसी दिन घर जा सकता है। इस प्रक्रिया के बाद रोगी को प्रतिदिन ड्रेसिंग करानी होती है। इसमें 4 से 6 सप्ताह में रोगी पूरी तरह ठीक हो जाता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹35000 से ₹40000 तक हो सकती है।
- ओपन सर्जरी : आकार में बड़े या बार-बार संक्रमित साइनस के लिए इस सर्जरी का उपयोग किया जाता है। इसमें सर्जन चीरा लगाकर साइनस को काट देते हैं और आसपास की कुछ त्वचा को भी हटा देते हैं। इसके बाद घाव को प्राकृतिक रूप से ठीक होने के लिए खुला छोड़ दिया जाता है। इसमें जनरल एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में भी रोगी को उसी छुट्टी मिल जाती है। इस सर्जरी के बाद रिकवरी में 6 से 12 सप्ताह का समय लगता है। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया के बाद साइनस के वापस आने का सबसे कम जोखिम होता है।
- इस प्रक्रिया की लागत ₹35000 से ₹40000 तक हो सकती है
- एक्सिजन एंड वूंड क्लोज़्ड : इस सर्जरी को भी बड़े या बार-बार संक्रमित होने वाले साइनस के लिए किया जाता है। इसमें सर्जन साइनस को हटा देते हैं और इसके दोनों तरफ त्वचा का एक अंडाकार फ्लैप काट देते हैं। फिर दोनों किनारों को एक साथ सिलकर घाव को बंद कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया भी जनरल एनेस्थेटिक के तहत की जाती है। ऑपरेशन के करीब 10 दिन बाद टांके हटा दिए जाते हैं। हालांकि इसमें संक्रमण का उच्च जोखिम होता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹45000 से ₹50000 तक हो सकती है
- एंडोस्कोपिक एब्लेशन : इस प्रक्रिया में प्रभावित क्षेत्र को स्पष्ट रूप से देखने के लिए एक एंडोस्कोप (एक पतली, लचीली ट्यूब जिसके अंत में एक कैमरा होता है) का उपयोग किया जाता है। पहले प्रभावित क्षेत्र से बाल और संक्रमित ऊतक हटा दिए जाते हैं, और साइनस को एक विशेष घोल से साफ किया जाता है। इसके बाद साइनस को सील करने के लिए हीट का इस्तेमाल किया जाता है। इसे लोकल एनेस्थीसिया के तहत किया जाता है। रोगी उसी दिन घर जा सकता है। ओपन सर्जरी की तुलना में यह कम आक्रामक होती है क्योंकि इसमें किसी कट की जरूरत नहीं है। इसमें जटिलताओं का जोखिम कम है और सफलता दर अच्छी है। इसमें रिकवरी जल्दी होती है यानी सिर्फ एक महीने में रोगी पूरी तरह ठीक हो सकता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹40000 से ₹50000 तक हो सकती है।
क्या बेंगलुरु में पिलोनाइडल साइनस सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, बेंगलुरु में पिलोनाइडल साइनस के उपचार के लिए बीमा कम्पनिया कवरेज प्रदान करती है। यह समस्या एक चिकित्सकीय स्थिति के तहत आती है जिसका उपचार आवश्यक होता है। ऐसे में बीमा प्रदाता रोगी के उपचार के लिए बीमा राशि देते हैं। हालांकि आपको अपने उपचार के लिए कितना कवरेज मिलेगा इसके लिए अपने बीमा एजेंट से सम्पर्क करें।
हमारे यहां सर्जरी कराने पर आपको बीमा क्लेम करने में पूरी सहायता दी जाती है। बीमा ना होने की स्थिति में रोगी को नो कॉस्ट ईएमआई द्वारा भुगतान करने की सुविधा भी मिलती है।
सारांश
पिलोनाइडल साइनस हमारे नितंबो के ऊपर बिलकुल बीच में एक छेद या सुरंग की तरह होता है। कई बार इसमें किसी कारण से संक्रमण हो जाता है। यह अधिक गंभीर होने पर फोड़ा भी बन सकता है। इसके उपचार के लिए सर्जरी की जाती है। सर्जरी की कई प्रक्रियाएं मौजूद हैं जिन्हें रोगी के लक्षणों के अनुसार इस्तेमाल किया जाता है। इस समस्या के उपचार के लिए बीमा कम्पनिया कवर प्रदान करती है।
पायलोनिडल साइनस सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Ahmedabad
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Delhi
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Gurgaon
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Lucknow
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Pune
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Hyderabad
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Mumbai
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Chennai
- Pilonidal Sinus Surgery cost in Kolkata
- Pilonidal Sinus Surgery in Delhi
- Pilonidal Sinus Surgery in Mumbai
- Pilonidal Sinus Surgery in Gurgaon
- Pilonidal Sinus Surgery in Hyderabad
- Pilonidal Sinus Surgery in Kolkata
- Pilonidal Sinus Surgery in Pune
- Pilonidal Sinus Surgery in Chennai
- Pilonidal Sinus Surgery in Lucknow
- Pilonidal Sinus Surgery in Ahmedabad