बैंगलोर में ओपन ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी की लागत
बैंगलोर में ओपन ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी के बेस्ट डॉक्टर
बंगलूरू में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी की लागत कितनी है?
ओवेरियन सिस्ट महिलाओं के अंडाशय में एक थैलीनुमा आकार होती है जो आम तर पर तरल पदार्थ से भरी होती है और अंडाशय की सतह पर पाई जाती है। कई बार यह अपने आप ठीक हो जाता है पर गंभीर स्थितियों में इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। इसकी लागत ₹50000 से लेकर ₹70000 तक हो सकता है। वहीं इसकी औसत लागत ₹60000 तक होती है।
महिलाओं में दो अंडाशय होते हैं। गर्भाशय के प्रत्येक तरफ एक अंडाशय स्थित होता है। प्रत्येक अंडाशय बादाम के आकार और शेप के होते हैं। अंडे अंडाशय में विकसित और परिपक्व होते हैं। महिला के उर्वर रहने के वर्षों के दौरान मासिक चक्र में अंडाशय अंडों को जारी करता है।
ओवेरियन सिस्ट महिलाओं में होने वाली आम बीमारी है। अधिकांश समय, इससे कम या कोई असुविधा नहीं होती है, और सिस्ट हानिरहित होते हैं। वे बिना उपचार के बिना ही समाप्त हो जाते हैं। कभी-कभी ओवेरियन सिस्ट मुड़ सकते हैं या फट कर खुल सकते हैं।
इससे गंभीर लक्षण हो सकते हैं। ओवेरियन सिस्ट का उपचार उनके आकार, प्रकार और गंभीरता के आधार पर होता है। इसके कई तरीके हो सकते हैं।
अगर ओवेरियन सिस्ट साधारण है, यानी फॉलिक्युलर सिस्ट जो 4 सेंटीमीटर से कम है, तो इसका इलाज जन्म नियंत्रण दवाओं और जीवनशैली में बदलाव के जरिए किया जा सकता है।
अगर ओवेरियन सिस्ट बड़ा या पैथोलॉजिकल है, यानी यह एक डर्मॉइड सिस्ट, एंडोमेट्रियोमास, सिस्टेडेनोमास या हेमोरेजिक ओवेरियन सिस्ट है, तो सिस्टेक्टोमी सर्जरी का सुझाव दिया जाता है। वर्तमान में, लैप्रोस्कोपिक ओवेरियन सिस्टेक्टोमी ओवेरियन सिस्ट को हटाने के लिए सबसे आधुनिक और न्यूनतम इनवेसिव सर्जिकल विकल्प है। इसमें सबसे कम चीर-फाड़, कटने के ना के बराबर निशान और तेज रिकवरी होती है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के ओवेरियन सिस्ट का इलाज की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लैप्रोस्कोपिक ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी | ₹45,000 | ₹30,000 | ₹60,000 |
ओपन ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी | ₹75,000 | ₹50,000 | ₹100,000 |
ओवेरियन सिस्ट एस्पिरेशन | ₹10,000 | ₹5,000 | ₹15,000 |
ओरल गर्भनिरोधक गोलियां | ₹1,000 | ₹500 | ₹1,500 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलूरू में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
हाइड्रोसील सर्जरी आमतौर पर बहुत ही साधारण मानी जातीहै। लेकिन इससे पहले कुछ टेस्ट कराए जाते हैं। बंगलूरू में लैब टेस्ट और उनकी लागत निम्नलिखित है -
- रक्त का परीक्षण: इसकी लागत ₹100 से ₹500 तक हो सकती है।
- यूरिन एनालिसिस: मूत्र विश्लेषण परीक्षण की लागत ₹100 से ₹300 तक हो सकती है।
- ट्यूमर मार्कर टेस्ट: इस से पता लगाया जाता है कि सिस्ट कहीं ट्यूमर में तो नहीं बदल रहे हैं। इस टेस्ट की कीमत ₹500 से ₹1500 तक होती है।
मरीज के हिसाब से ओवेरियन सिस्ट सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
ओवेरियन सिस्ट में लागत मरीज के हिसाब से बदलती रहती है और इसके कारण हैं;
- सर्जन की फीस: वो किस सर्जन से आपरेशन करना चाहते हैं और उनकी फीस कितनी है यह लागत को प्रभावित करती है।
- रोगी की आयु: बढ़ती आयु के साथ सिस्ट की सर्जरी जटिल और महंगी हो जाती है।
- रोगियों की अन्य स्वास्थ्य स्थितियाँ: रोगी की अन्य सेहत के पैरामीटर क्या हैं इसका आपरेशन पर कोई असर तो नहीं पड़ रहा है, ये कारक भी ओवेरियन सिस्ट उपचार की लागत पर असर डालते हैं।
- जटिलताएं: शल्य चिकित्सा के दौरान उत्पन्न होने वाली कोई भी शल्य चिकित्सा संबंधी जटिलताएँ, जो आम तौर प नहीं होती हैं, भी सर्जरी की लागत को प्रभावित करती हैं।
बंगलूरू में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
ओवेरियन सर्जरी लागत को प्रभावित करने वाले कारक -
- ओवेरियन सिस्ट का आकार
- ओवेरियन सिस्ट का प्रकार
- ओवेरियन सिस्ट सर्जरी का प्रकार (लैपरोटॉमी सर्जरी या लैप्रोस्कोपी सर्जरी)
- सर्जरी के दौरान कितने दिन अस्पताल में रहना पड़ता है
- इमेजिंग और डायग्नोस्टिक परीक्षणों की लागत
- डॉक्टर और सर्जन की फीस
हमारे यहां अगर आप ओवेरियन सिस्ट सर्जरी कराते हैं तो आपको कई लाभ मिलते हैं। आपको देश के बेस्ट सर्जन, ज्यादातर डायगनोस्टिक जांचे, फ्री फॉलोअप, अस्पताल में एक दिन अधिकतम रहने की अवधि जैसे लाभ पैकेज के हिस्से के तौर पर मिल जाते हैं। इसके अलावा आपको भुगतान के कई विकल्प मिलते हैं।
बंगलूरू में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
देश में ओवेरियन सिस्ट का ऑपरेशन दो तरह से किया जाता है।
- ओपन कट: यह सबसे पारपंरिक और प्रचलित विधि है। इस प्रक्रिया में ओवरी में मौजूद सिस्ट के उपचार के लिए डॉक्टर सर्जिकल साइट को चिह्नित करते हैं। इसके बाद रोगी के पेट के निचले हिस्से पर एक चीरा लगाया जाता है। सिस्ट हटाने के बाद उस कट को टांकों कम मदद से बंद कर दिया जाता है। रोगी के 3-4 सप्ताह के भीतर ठीक होने की उम्मीद की जाती है। इस विधि की लागत ₹50000 से ₹55000 रुपए तक हो सकती है।
- लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया: ओवेरियन सिस्ट आपरेशन में इस्तेमाल की जाने वाली यह आधुनिक तकनीक है। इसे छोटे छेद किए जाते हैं ना कि पारंपरिक विधि की तरह बड़ा चीरा। इस छोटे कट से लैप्रोस्कोप रोगी के शरीर के अंदर भेजा जाता है। लैप्रोस्कोप में कैमरा और टॉर्च लगी होती है।
- इसकी मदद से डॉक्टर प्रभावित क्षेत्र को बेहतर तरीके से देखते हैं। इसके बाद कुछ खास सर्जिकल टूल्स की सहायता से डॉक्टर सिस्ट को हटा देते हैं। यह एक मिनिमल इनवेसिव तरीका है यानी इसमें कम से कम कट, कम ब्लीडिंग और निशान बने रहने की संभावना बहुत कम होती है। इस विधि की लागत ₹65000 से ₹70000 रुपए तक हो सकती है।
क्या बंगलूरू में ओवेरियन सिस्ट सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
अगर सिस्ट की सर्जरी रोगी के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है तो बीमा कवर उसका खर्च वहन करती हैं। पूरी शर्तों के लिए आपको अपने एजेंट से बात करनी होगी। इसके अलावा यदि आप हमारे यहां से आपरेशन कराते हैं तो हमारी बीमा टीम आपको दावा प्राप्त करने में मदद करती है। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
सारांश
ओवरी की गांठ एक ऐसी थैली होती है जो तरल पदार्थ से भरी होती है। ओवरी में सिस्ट एक आम समस्या है। अधिकांश मामलों में सिस्ट हानिरहित होते हैं। कुछ मामलों में सर्जरी की आवश्यकता होती है। इसका ऑपरेशन दो तरीकों से किया जा सकता है । इसकी गंभीरता के अनुरूप बीमा कवर क्लेम किया जा सकता है।
ओपन ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Open Ovarian Cystectomy in Delhi
- Open Ovarian Cystectomy in Mumbai
- Open Ovarian Cystectomy in Gurgaon
- Open Ovarian Cystectomy in Hyderabad
- Open Ovarian Cystectomy in Kolkata
- Open Ovarian Cystectomy in Pune
- Open Ovarian Cystectomy in Chennai
- Open Ovarian Cystectomy in Lucknow
- Open Ovarian Cystectomy in Ahmedabad