बैंगलोर में नाक की सर्जरी की लागत
बैंगलोर में नाक की सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बंगलुरू में नाक की सर्जरी (सेप्टोप्लास्टी) की लागत कितनी है?
सेप्टोप्लास्टी आपके दोनों नथुनों (सेप्टम) के बीच की जगह को विभाजित करने वाली हड्डी और कार्टिलेज को सीधा करने की सर्जरी को कहते हैं। बंगलुरू में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹40000 तक होती है वहीं अधिकतम लागत ₹150000 तक हो सकती है। इस सर्जरी की औसत लागत ₹95000 तक होती है।
जब नाक की हड्डी टेढ़ी होती है, तो इसे डीविएटेड सेप्टम के रूप में जाना जाता है। एक डीविएटेड सेप्टम आपकी नाक से सांस लेना कठिन बना सकता है और खराब जल निकासी के कारण रोगी को साइनस संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। कई लोग नाक के आकार को ठीक करने के लिए भी सेप्टोप्लास्टी करवाते हैं। सर्जरी के बाद रोगी को उसी दिन घर जाने की अनुमति मिल सकती है। सर्जरी के दो तीन दिनों तक नाक में सूजन बनी रह सकती है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के नाक की सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
सेप्टोप्लास्टी | ₹47,500 | ₹35,000 | ₹60,000 |
कार्यात्मक एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी | ₹57,500 | ₹45,000 | ₹70,000 |
राइनोसेप्टोप्लास्टी | ₹135,000 | ₹70,000 | ₹200,000 |
टर्बिनेट रिडक्शन सर्जरी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
टर्बिनेट रिडक्शन सर्जरी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
नेजल फ्रैक्चर मैनेजमेंट | ₹120,000 | ₹40,000 | ₹200,000 |
नेजल पॉलीपेक्टॉमी | ₹57,500 | ₹45,000 | ₹70,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलुरू में नाक की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
बंगलुरू में नाक की सर्जरी से पहले रोगी की कई जांचें कराई जाती हैं। इनमें निम्नलिखित जांचें शामिल हैं।
- ब्लड टेस्ट - इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम - इसमें ₹100 से ₹500 तक का खर्च आ सकता है।
- एक्स रे - इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- सी टी स्कैन - इस जांच की लागत ₹2000 से ₹8000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से नाक की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
बंगलुरू में नाक की सर्जरी करने से पहले डॉक्टर कई परीक्षण करवा सकते हैं। इन परीक्षणों में निम्नलिखित जांचें शामिल हैं:
- रोगी की आयु - यदि सेप्टोप्लास्टी की प्रक्रिया करवाने आए रोगी की आयु कम है तो उसकी रिकवरी तेज़ी से हो सकती है। इससे सर्जरी के बाद की देखभाल और दवाओं का खर्च कम हो जाता है। वहीं अधिक आयु वाले लोगों में लम्बी रिकवरी की अवधि खर्च बढ़ा सकती है।
- रोगी की स्थिति - यदि रोगी की नाक की हड्डी अधिक टेढ़ी है या समस्या अधिक है तो सर्जरी जटिल हो सकती है जिससे सर्जरी की लागत ब़ढ़ जाती है। कई बार रोगी को नाक के पॉलीप्स या सांस से संबंधित अन्य समस्याएं भी होती हैं। इससे भी लागत पर असर पड़ता है।
- अन्य स्वास्थ्य समस्याएं - यदि रोगी को कोई और बीमारी भी है तो चिकित्सक पहले उस रोग केो नियंत्रित करते हैं। इसके लिए कुछ अन्य चिकित्सकों के परामर्श औऱ दवाओं की आवश्यकता पड़ सकती है। इससे इलाज की लागत बढ़ जाती है।
- अतिरिक्त सर्जरी - कुछ मामलों में रोगी को कुछ अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं जैसे साइनसाइटिस, एडेनोओडाइटिस, अधिक खर्राटे आना, वायुमार्ग का बेहद पतला होना आदि। इससे रोगी को अतिरिक्त सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। कुछ रोगी नाक के सौंदर्य के लिए सेप्टोप्लास्टी के साथ राइनोप्लास्टी भी करवाते हैं जिससे इलाज की लागत प्रभावित होती है।
बंगलुरू में नाक की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- अस्पताल का चयन - यदि रोगी किसी निजी अस्पताल में सर्जरी का विकल्प चुनता है तो वहां भर्ती होने का शुल्क, कमरे औऱ अन्य सुविधाओं की लागत अधिक हो सकती है।
- सर्जरी की तकनीक - यदि रोगी सर्जरी के लिए एडवांस तकनीक चुनता है तो उसकी लागत अधिक हो सकती है।
- शहर और चिकित्सक का चुनाव - रोगी किस शहर में सर्जरी करवा रहा है इससे भी इलाज की लागत पर असर पड़ता है। साथ ही किसी अनुभवी औऱ जाने माने चिकित्सक का चुनाव करने पर उनका शुल्क भी लागत को बढ़ा सकता है।
बंगलुरू में नाक की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
बंगलुरू में नाक की सर्जरी के विभिन्न तरीके हो सकते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं।
- टरबाइन रिडक्शन- हमारी नाक के अंदर कई छोटी संरचनाएं होती हैं जिन्हें टर्बाइनेट कहते हैं। ये नाक से होकर फेफड़ों में जाने वाली हवा को साफ और नम करती हैं। इन वैस्कुलर टिशू में एलर्जी, सूजन या संक्रमण हो सकता है। इसके कारण नाक में रुकावट आती है और बहुत अधिक म्यूकस बनता है। रेडियोफ्रीक्वेंसी टरबाइन रिडक्शन की प्रक्रिया में टर्बिनेट के अंदर एक सुई जैसा उपकरण डाला जाता है और टर्बाइनेट को नियंत्रित क्षति पहुंचाई जाती है। रुकावट पैदा करने वाले ऊतक को ऊर्जा भेजकर नष्ट कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को लोकल एनेस्थीसिया के तहत किया जाता है। प्रकिया पूरी होने में लगभग 10 मिनट लगते हैं। इस सर्जरी की लागत करीब ₹40000 से ₹45000 रुपए तक हो सकती है।
- सेप्टोप्लास्टी- नाक के मध्य भाग में मौजूद हड्डी और कार्टिलेज को सेप्टम कहा जाता है। सेप्टम जब टेढ़ा हो जाता है तो नाक को अवरुद्ध कर सकता है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। सेप्टोप्लास्टी में इसे सीधा करने का प्रयास किया जाता है और टेढ़े हिस्से को हटाकर, बाकी बची हड्डी और कार्टिलेज का पुनर्गठन किया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत करीब ₹40000 से ₹60000 रुपए तक हो सकती है।
- राइनोसेप्टोप्लास्टी- यह प्रक्रिया अधिक जटिल मामलों में की जाती है। अधिक टेढ़े सेप्टम को ठीक करने, या नाक के बाहरी भाग अथवा नाक के वाल्व में अन्य समस्याएं होने पर राइनोसेप्टोप्लास्टी की आवश्यकता हो सकती है। इस प्रक्रिया में अक्सर डोनर रिब कार्टिलेज के माध्यम से रिकंसट्रक्शन किया जाता है। इस सर्जरी की लागत करीब ₹50000 से ₹60000 रुपए तक हो सकती है।
- राइनोप्लास्टी- यह प्रक्रिया अकसर उन लोगों पर की जाती है जिन्हें अपनी नाक का आकार ठीक करवाना बोता है। इसे कॉस्मेटिक नोज़ रीशेपिंग भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से नाक के आकार को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा नाक के चौड़ेपन को कम करने से लेकर नाक और ऊपरी होंठ के बीच के कोण तक को बदला जा सकता है। इस प्रक्रिया की मदद से नाक की नोक या ब्रिज को भी बदला जा सकता है। इस सर्जरी का इस्तेमाल कर के सांस की कुछ समस्याओं का उपचार भी किया जा सकता है।
राइनोप्लास्टी की प्रक्रिया में हड्डी और कार्टिलेज का पुनर्निर्माण किया जाता है। इस ऑपरेशन को करते समय सर्जन नाक के अंदर ही चीरा लगाकर प्रक्रिया पूरी करते हैं। या फिर नॉस्ट्रिल को अलग करने वाले टिशू में चीरा लगा ऑपरेशन किया जाता है। इसे ओपेन प्रोसीजर भी कहा जाता है। इस सर्जरी की लागत ₹40000 से ₹50000 रुपए तक हो सकती है।
क्या बंगलुरू में नाक की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, बंगलुरू में सेप्टोप्लास्टी सर्जरी करवाने के लिए बीमा कवर मिलता है। हालांकि, ये कवरेज कितना होगा इसकी शर्तें अलग अलग होती हैं।
हमारे यहां से सेप्टोप्लास्टी करवाने पर रोगी को नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोगी को बीमा कवर दिलवाने में भी सहायता प्रदान की जाती है।
सारांश
नाक की हड्डी के टेढ़ेपन के उपचार के लिए सेप्टोप्लास्टी की जाती है। इस प्रक्रिया की मदद से रोगी की सांस की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही साइनस की समस्या भी ठीक हो जाती है। नाक की सर्जरी कई तरीकों से की जा सकती है। कुछ मामलों में सर्जरी के दौरान कई अन्य प्रक्रियाओं का संयोजन भी किया जाता है। बंगलुरू में सेप्टोप्लास्टी का खर्च बीमा कम्पनियां वहन करती हैं।