बैंगलोर में गर्भपात का इलाज की लागत
बैंगलोर में गर्भपात का इलाज के बेस्ट डॉक्टर
बेंगलुरु में गर्भपात के उपचार की लागत कितनी है?
यदि किसी महिला के गर्भ को 20वें सप्ताह से पहले ही नुकसान पहुंचता है तो इस स्थिति को गर्भपात कहते हैं। यदि गर्भपात प्राकृतिक रूप से हुआ है तो भी इसे पूरी तरह से गर्भाशय से निकालने के लिए सर्जिकल प्रक्रिया का इस्तेमाल करना पड़ता है। बेंगलुरु में इस प्रक्रिया को कराने में न्यूनतम ₹10,000 का खर्च आता है वहीं इसमें अधिकतम ₹40000 तक का खर्च आ सकता है। वहीं इस प्रक्रिया की औसत लागत ₹25000 तक हो सकती है।
गर्भपात होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार भ्रूण का विकास सामान्य रूप से ना हो पाने के कारण भी गर्भपात हो जाता है। गर्भपात में पीड़ित महिला को योनि से रक्तस्राव के साथ ही पेट में तेज़ दर्द और ऐंठन हो सकती है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के गर्भपात का इलाज की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लेप्रोस्कोपी | ₹55,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
गर्भाशयदर्शन | ₹15,000 | ₹10,000 | ₹20,000 |
गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भपात मैनेजमेंट | ₹15,000 | ₹10,000 | ₹20,000 |
गर्भपात के लिए दवाएं | ₹2,000 | ₹500 | ₹5,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बेंगलुरु में गर्भपात के उपचार से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
बेंगलुरु में गर्भपात के मामलों में चिकित्सक रोगी के कुछ टेस्ट कराने का परामर्श दे सकते हैं। इनमें निम्नलिखित जांचें शामिल हो सकती हैं।
- पेल्विक अल्ट्रासाउंड - इसकी लागत ₹1000 से ₹5000 तक हो सकती है।
- ब्लड टेस्ट - इसमें ₹200 से ₹500 तक का खर्च आता है।
- यूरिन टेस्ट - इसकी लागत ₹100 - ₹350 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से गर्भपात के उपचार की लागत में अंतर क्यों होता है?
बेंगलुरु में गर्भपात के मामलों में हर रोगी के इलाज की लागत में अंतर हो सकता है। इसके निम्नलिखित कारण होते हैं।
- गर्भावस्था की अवधि - यदि गर्भपात के समय भ्रूण की आयु 10 हफ्तों से कम है तो केवल दवाएं देकर ही भ्रूण को गर्भाशय से बाहर निकाला जा सकता है। हालांकि अगर गर्भावस्था की अवधि 10 हफ्तों से अधिक है तो डॉक्टर सर्जिकल प्रक्रिया के माध्यम से भ्रूण को बाहर निकालते हैं। इस स्थिति में उपचार की लागत प्रभावित होती है।
- गर्भवती की स्थिति - यदि गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर है यानी उसे अधिक रक्तस्राव हो रहा है या संक्रमण का खतरा है तो प्रक्रिया जटिल हो सकती है। ऐसे में इलाज की लागत बढ़ जाती है।
- अन्य स्वास्थ्य समस्याएं - यदि रोगी को कोई अन्य बीमारी भी है जिसका इलाज चल रहा है तो उसे भी प्रबंधित करने की आवश्यकता पड़ सकती है। उदाहरण के लिए एनीमिया, हाई बीपी या डाइबिटीज़। ऐसे में इलाज की लागत बढ़ सकती है।
बेंगलुरु में गर्भपात के उपचार की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
बेंगलुरु में गर्भपात के उपचार की लागत को कई कारक प्रभावित कर सकते हैं। इनमें शामिल हो सकते हैं -
- चिकित्सक का परामर्श शुल्क - यदि महिला गर्भपात होने पर किसी अनुभवी चिकित्सक के पास जाती है तो उनका परामर्श और प्रक्रिया का शुल्क अधिक हो सकता है। इससे इलाज की लागत बढ़ सकती है।
- अस्पताल का विकल्प - गर्भपात होने पर रोगी किस अस्पताल में प्रक्रिया करवाना चाहता है इससे भी लागत प्रभावित होती है। किसी निजी अस्पताल में भर्ती होने औऱ प्रक्रिया करवाने का शुल्क अधिक हो सकता है।
- प्रक्रिया से पूर्व नैदानिक परीक्षणों की लागत - रोगी का पूर्ण गर्भपात सुनिश्चित करने के लिए कई परीक्षण करवाने पड़ते हैं जिनका खर्च इलाज की लागत को बढ़ा सकता है। फॉलोअप चेकअप - गर्भपात के बाद भी रोगी को चेकअप के लिए चिकित्सक के पास जाना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर का परामर्श शुल्क या दवाओं का खर्च भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में इलाज की लागत पर असर पड़ता है।
हमारे यहां प्रक्रिया करवाने पर आपको सारी जांचें और फॉलोअप की सुविधा निशुल्क मिलती है। यही नहीं आप 24 घंटे परामर्श लेने की सुविधा भी ले सकते हैं।
बेंगलुरु में गर्भपात के उपचार के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
प्राकृतिक रूप से गर्भपात होने पर चिकित्सक दवाओं के माध्यम से प्रक्रिया को तेज़ कर सकते हैं। हालांकि कुछ रोगियों को सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है।
सक्शन डाइलेशन एंड क्योरटेज (डी एंड सी) - गर्भपात को पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने के लिए इस प्रक्रिया को किया जाता है। इसमें डॉक्टर रोगी के गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्विक्स को फैलाते हैं और फिर उपकरणों के माध्यम से गर्भाशय के अंदर से भ्रूण के ऊतक को हटा देते हैं। वैसे तो इसमें कोई खतरा नहीं होता है पर कभी कभी रोगी के सर्विक्स या गर्भाशय की दीवार के ऊतक को नुकसान पहुंच सकता है। यदि रोगी को अधिक रक्तस्राव हो रहा है या फिर संक्रमण होने का खतरा है तो उसे तुरंत सर्जिकल उपचार कराने की सलाह दी जाती है। इस प्रक्रिया में ₹20,000 से ₹40,000 तक का खर्च आ सकता है।
क्या बेंगलुरु में गर्भपात के उपचार के लिए बीमा कवर मिलता है?
आमतौर पर बीमा कम्पनियां गर्भपात को कवर नहीं करती हैं। पर यदि रोगी ने मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ले रखा है तो गर्भपात होने पर प्रक्रिया का खर्च बीमा कम्पनी वहन करती है।हमारे यहां प्रक्रिया कराने पर आपको भुगतान के लिए नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलती है।
सारांश
प्राकृतिक रूप से गर्भावस्था को नुक्सान पहुंचने को गर्भपात कहा जाता है। यह गर्भावस्था के 20वें सप्ताह तक हो सकता है। यह कमज़ोर गर्भ होने की स्थिति में या फिर भ्रूण का विकास ना होने पर प्राकृतिक रूप से हो सकता है। रोगी की गर्भावस्था की अवधि के हिसाब से दवाओं या सर्जरी के माध्यम से गर्भपात किया जाता है।