बैंगलोर में मेनिसकस सर्जरी की लागत
बैंगलोर में मेनिसकस सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बेंगलुरु में मेनिस्कस टियर सर्जरी की लागत कितनी है?
मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी को मेनिससेक्टॉमी के नाम से भी जाना जाता है। मेनिस्कस घुटने के जोड़ के बीच मौजूद एक लिगामेंट है जो घुटने की गतिशीलता को बनाए रखने में मदद करता है। जब मेनिस्कस किसी कारण से फट जाता है, तो घुटने की गति सीमित हो जाती है और घुटनों को मोड़ने और चलने में दर्द होता है। मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी की लागत ₹60000 से लेकर ₹80000 तक हो सकती है। इसकी औसत लगात ₹70000 होती है।
आमतौर पर मेनिस्कस टियर खेल में लगी चोट, अजीब या अचानक गिरने, पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस आदि के कारण होता है। इसके कारणों में कमजोर हड्डियों, पोषण की कमी और ओस्टिओमायलाइटिस भी हो सकता है। सर्जरी का पहला चरण तब होता है जब एक एनेस्थेटिस्ट क्षेत्र को सुन्न करने के लिए और इसे सर्जरी के लिए तैयार करने के लिए एनेस्थीसिया देता है। एक बार सर्जिकल सर्जिकल साइट सुन्न हो जाने के बाद, आर्थोपेडिक सर्जन निर्धारित मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी के लिए कुछ छोटे चीरे लगाएगा। सर्जन सर्जिकल उपकरणों का उपयोग करता है और उन्हें चीरों के माध्यम से मेनिस्कस टियर को सिलने या प्रभावित घुटने के जोड़ से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मेनिस्कस को हटाने के लिए डालता है। एक बार सर्जरी पूरी हो जाने के बाद, ड्रेसिंग कर दी जाती है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के मेनिसकस सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
पार्शियल मेनिससेक्टोमी | ₹66,500 | ₹55,000 | ₹78,000 |
मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी | ₹70,000 | ₹60,000 | ₹80,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बेंगलुरु में मेनिस्कस टियर सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
बेंगलुरु में मिनिस्कस टियर ऑपरेशन से पहले कुछ जांचे जरुरी हैं। सर्जन आपरेशन करने से पहले रोगी के कुछ लैब परीक्षण करवाते हैं। इन परीक्षणों में शामिल हैं -
- एक्स रे : यह प्राथमिक जांच है इसकी लागत ₹800 से ₹1200 तक होती है।
- एमआरआई स्कैन : कई बार टियर की साफ स्थिति और चित्र के लि एमआरआई स्कैन की जरुरत पड़ती है। इसकी लागत₹1000 से ₹1500 तक का खर्च आता है।
मरीज के हिसाब से मेनिस्कस टियर सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मेनिस्कस टियर की सर्जरी की लागत हर रोग के हिसाब से बदल जाती है। यह लागत मरीज की उम्र, उनकी स्थिति, चोट की गंभीरता, उनकी चिकित्सकीय स्थिति जैसे कारकों पर निर्भर करती है।
- रोगी की उम्र : रोगी की उम्र मेनिस्कस टियर सर्जरी की लागत को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। यदि रोगी की उम्र ज्यादा है तो उनका आपरेशन जटिल हो सकता है। इससे आपरेशन की लागत भी बढ़ती है।
- स्थिति की गंभीरता : रोगी को मेनिस्कस किस तरह हुआ है या फिर वो कितना गंभीर है इससे भी लागत पर असर पड़ता है। कुछ मामलों में रोगी की चोट को तुरंत सर्जरी की आवश्यकता होती है। ऐसे में इस प्रक्रिया को करने की लागत अधिक हो सकती है।
- मरीज की अन्य चिकित्सा स्थितियां : सर्जरी से पहले ये सुनिश्चित किया जाता है कि रोगी को कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या तो नहीं है। डायबटीज, ब्लड प्रेशर या फिर ब्लीडिंग विकार आदि होने पर पहले रोगी की बाकी बीमारी को दूर किया जाता है जिससे सर्जरी में कोई बाधा ना आए।
बेंगलुरु में मेनिस्कस टियर सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- चिकित्सक का चयन: मेनिस्कस टियर सर्जरी एक दक्ष और अनुभवी सर्जन ही कर सकते हैं। यह एक जटिल प्रक्रिया है ऐसे में अनुभवी डाक्टर, उनकी अप्वाइंटमेंट, और उनकी फीस सर्जरी की लागत को बढ़ा देती हैं।
- अस्पताल का चयन : मेनिस्कस टियर सर्जरी एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसे अधिकांश रोगी किसी सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में ही करवाते हैं। ऐसे में वहां का भर्ती शुल्क और अन्य सुविधाओं का खर्च अधिक होता है।
- सर्जरी का प्रकार : मेनिस्कस टियर सर्जरी को करने की विधि यानी सर्जरी का प्रकार लागत पर सीधे तौर पर असर डालता है।
- अतिरिक्त सर्जरी : कई बार ऐसा होता है कि मेनिस्कस सर्जरी के साथ ही कुछ अतिरिक्त सर्जरी की आवश्यकता होती है ऐसे में कुल उपचार का खर्च बढ़ जाता है।
- प्री और पोस्ट ऑपरेटिव केयर : कई बार शल्य चिकित्सा के पहले बहुत सी जांचें और उसके बाद की देखभाल और फिजियोथेरेपी की आवश्यकता लागत पर सीधे तौर पर असर डालती है।
- यदि आप हमारे माध्यम से सर्जरी कराते हैं तो आपको बेस्ट सर्जन तो मिलेंगे साथ ही आपको फ्री फालोअप, 24 घंटे परामर्श, अस्पताल में कम रुकना, कम कागजी कार्यवाही, जैसी सुविधाएं मिलेगीं। इसके अलावा टेस्ट के लिए आपको अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा ये पैकेज का हिस्सा होता है।
बेंगलुरु में मेनिस्कस टियर सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
बेंगलुरु में मेनिस्कस रिपेयर आपरेशन की लागत आपरेशन की तकनीक और उसके घटकों के हिसाब से बदल जाती है। इन प्रक्रियाओं में शामिल हैं -
- मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी (आंशिक या टोटल) : इस प्रक्रिया के लिए आमतौर पर, आपके घुटने के चारों ओर तीन छोटे चीरे लगाए जाते हैं। एक चीरे के माध्यम से कैमरे के डाला जाता है और प्रक्रिया को करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण दूसरे चीरे में डाले जाते हैं। कैमरे का उपयोग करके आपके घुटने की सभी संरचनाओं की जांच की जाती है। यथा आवश्यकता एक छोटा सा टुकड़ा (आंशिक मेनिस्कसेक्टोमी) या संपूर्ण (टोटल मेनिस्कसेक्टोमी) मेनिस्कस टियर निकाल दिया जाता है। इसके बाद उपकरण और कैमरा हटा दिए जाते हैं, और चीरों को सर्जिकल टेप स्ट्रिप्स के साथ बंद कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में ₹70,000 से ₹80000 तक का खर्च आता है।
- ओपन सर्जरी : एक खुले मेनिस्कसेक्टोमी के लिए की जाने वाली ओपन सर्जरी के दौरान आपके घुटने के ऊपर एक बड़ा चीरा लगाया जाता है जिससे आपके पूरे घुटने का जोड़ खुल जाता है। आपके जोड़ की जांच की जाती है और टियर की पहचान की जाती है। क्षतिग्रस्त भाग या पूरे मेनिस्कस को हटा दिया जाता है। चीरा सिल दिया जाता है या स्टेपल बंद कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में ₹60,000 से ₹70000 तक का खर्च आता है।
क्या बेंगलुरु में मेनिस्कस टियर सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
आम तौर पर, बेंगलुरु समेत पूरे भारत में अधिकांश बीमा कंपनियां मेनिस्कस टीयर यानी मेनिस्कस सर्जरी के लिए पूरा कवर देती है। कुछ कंपनियों में फिजियोथेरेपी उपचार बीमा पॉलिसियों द्वारा कवर नहीं किए जाते हैं। ऐसे में बीमा का क्लेम करने से पहले अपने एजेंट से संपर्कर कर लें। यदि आप हमारे यहां से सर्जरी कराने का निर्णय लेते हैं तो आपको हमारी बीमा टीम क्लेम प्राप्त करने में आपकी मदद करेगी। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई भुगतान की भी सुविधा मिलेगी।
सारांश
मेनिस्कस घुटने के जोड़ के बीच मौजूद एक लिगामेंट है जो घुटने की गतिशीलता को बनाए रखने में मदद करता है। जब मेनिस्कस किसी कारण से फट जाता है, तो घुटने की गति सीमित हो जाती है। मेनिस्कस रिपेयर सर्जरी को मेनिससेक्टॉमी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी लागत पर कई तरह के कारक असर करते हैं। इस सर्जरी को आम तौर पर पूरा बीमा कवर मिलता है पर कुछ कंपनियां पोस्ट आपरेटिव फिजियोथेरैपी को कवर नहीं करती हैं।