बैंगलोर में लिपोसक्शन की लागत
बैंगलोर में लिपोसक्शन के बेस्ट डॉक्टर
बेंगलुरु में लिपोसक्शन सर्जरी की लागत कितनी है?
लिपोसक्शन एक कॉस्मेटिक सर्जरी प्रक्रिया है जो आपके शरीर से अवांछित वसा को हटाती है। जो लोग आहार और व्यायाम करने के बाद भी चर्बी कम नहीं कर पाते , वो लिपोसक्शन का सहारा लेते हैं। बेंगलुरु में इस सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹70000 तक होती है वहीं अधिकतम लागत ₹325000 तक हो सकती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹197500 तक होती है।
यह प्रक्रिया आपके शरीर को एक सही आकार देती है। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि लिपोसक्शन सर्जरी वजन घटाने की प्रक्रिया नहीं है। लिपोसक्शन स्थायी रूप से वसा कोशिकाओं (एडिपोसाइट्स) को हटा सकता है जो आपके शरीर के उस विशेष भाग में वसा जमा करते हैं जिसे आप सुधारना चाहते हैं।
लिपोसक्शन अतिरिक्त वसा से छुटकारा पाने में मदद करता है। लिपोसक्शन को लिपोप्लास्टी या "लाइपो" के नाम से भी जाना जाता है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के लिपोसक्शन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
ट्यूम्सेंट लिपोसक्शन | ₹100,000 | ₹50,000 | ₹150,000 |
अल्ट्रासाउंड असिस्टेड लिपोसक्शन | ₹100,000 | ₹75,000 | ₹250,000 |
लेजर असिस्टेड लिपोसक्शन | ₹150,000 | ₹100,000 | ₹300,000 |
पावर असिस्टेड लिपोसक्शन | ₹124,000 | ₹75,000 | ₹250,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बेंगलुरु में लिपोसक्शन सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती हैै?
लिपोसक्शन सर्जरी से पहले डॉक्टर आपको कई जांचें करवाने का परामर्श दे सकते हैं। किसी भी सर्जिकल प्रक्रिया से पहले ये जांचे की जाती हैं। इनमें शामिल हैं-
- ब्लड टेस्ट - सर्जरी से पहले आपके रक्त की रुटीन जांचें कराई जाती हैं। इनकी लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- मूत्र परीक्षण - मूत्र परीक्षण यानी युरीन टेस्ट में लगभग ₹100 से ₹300 तक की लागत आती है।
- शारीरिक परीक्षण - सर्जरी से पहले होने वाले शारीरिक परीक्षण में लगभग ₹500 से ₹2000 तक का खर्च आता है।
- ईसीजी - रोगी के हृदय की जांच के लिए ईसीजी की सलाह दी जाती है। इसमें ₹100 से ₹300 तक की लागत आती है।
- एक्स रे - चिकित्सक प्रक्रिया से पहले छाती का एक्स रे भी करवा सकते हैं। इसमें लगभग ₹80 से ₹350 तक का खर्च आ सकता है।
मरीज के हिसाब से लिपोसक्शन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर रोगी के लिए लिपोसक्शन की लागत अलग हो सकती है। इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं-
- किस भाग की सर्जरी होनी है - रोगी को शरीर के किस हिस्से पर लिपोसक्शन करवाना है इसपर भी सर्जरी का खर्च निर्भर करता है। यदि शरीर के बड़े भाग में लिपोसक्शन किया जाना है तो प्रक्रिया जटिल हो सकती है और इलाज की लागत प्रभावित हो सकती है।
- चर्बी की मात्रा - रोगी के शरीर में कितनी अनचाही चर्बी जमा है जिसे हटाने की आवश्यकता है इससे भी इलाज की लागत पर असर पड़ सकता है।
- सर्जरी की तकनीक - रोगी लिपोसक्शन के लिए किस तकनीक का चयन करता है इसका सीधा असर प्रक्रिया की लागत पर पड़ सकता है। यदि सर्जरी अधिक एडवांस होगी तो लागत बढ़ जाती है।
बेंगलुरु में लिपोसक्शन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
बेंगलुरु में लिपोसक्शन सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कई कारक हो सकते हैं जैसे-
- सर्जरी शुल्क - यदि रोगी किसी अनुभवी और जाने माने सर्जन से सर्जरी करवाने का निर्णय लेता है तो उनकी परामर्श फीस औऱ सर्जरी शुल्क अधिक होगा।
- अस्पताल का चयन - यदि रोगी प्रक्रिया किसी निजी या सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में करवाता है तो वहां के कमरे का शुल्क, ओटी का चार्ज और भर्ती प्रक्रिया का खर्च अधिक हो सकता है।
- फॉलोअप - सर्जरी के बाद रोगी को फॉलोअप के लिए कई बार डॉक्टर से मिलना पड़ सकता है। इसके अलावा बाद में चलने वाली दवाएं भी इलाज की लागत को प्रभावित कर सकती हैं।
हमारे यहां सर्जरी करवाने पर ना सिर्फ बाद के फॉलोअप चेकअप और परामर्श निशुल्क दिए जाते हैं बल्कि पहले की जांचें भी पैकेज में ही शामिल होती है।
रोगी को सारी सुविधाओं के अलावा पिकअप और ड्रॉपिंग की सुविधा भी दी जाती है। इसके अतिरिक्त इलाज का खर्च आसान किश्तों (बिना ब्याज) पर वहन करने का विकल्प भी दिया जाता है।
बेंगलुरु में लिपोसक्शन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

क्या बेंगलुरु में लिपोसक्शन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
तकनीकी रूप से, मेडिक्लेम पॉलिसी में कॉस्मेटिक सर्जरी की लागत को नहीं कवर किया जाता है। हालांकि, यदि प्रक्रिया को पुनर्निर्माण के रूप में वर्गीकृत किया गया है तो चिकित्सा का खर्च आपकी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी द्वारा कवर किए जाएंगे।
प्राथमिक वजह जिसके कारण बीमा प्रदाता स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं और सर्जरी को कवर नहीं करते हैं, वह यह है कि यह सर्जरी जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने या शरीर के अंग या प्रणाली के सही कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण नहीं मानी जाती है।
सारांश
शरीर से अवांछित वसा को हटाने के लिए लिपोसक्शन प्रक्रिया की जाती है। यह विशेष रूप से उन लोगो पर की जाती है जो किसी भी तरीके से शरीर की वसा को कम करने में असफल रहते हैं। इसे करवाने से पहले आपको इससे जुड़ी बारीकियों और जोखिम के बारे में जान लेना चाहिए। इसे करने के कई तरीके हो सकते हैं। अधिकतर मामलों में इसे बीमा कम्पनियां कवर नहीं करती हैं। पर अगर यह प्रक्रिया आपके जीवन पर होने वाले खतरा को कम कर सकती है तो आपको चिकित्सा का खर्च बीमा के द्वारा मिल सकता है।