बैंगलोर में लिपोमा रिमूवल सर्जरी की लागत
बैंगलोर में लिपोमा रिमूवल सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बंगलूरू में लिपोमा सर्जरी की लागत कितनी है?
लिपोमा एक धीमी गति से बढ़ने वाली, फैटी गांठ है जो अक्सर आपकी त्वचा और अंतर्निहित मांसपेशियों की परत के बीच स्थित होती है। वैसे तो यह हानिरहित होती है पर कुछ लोगों को इसके कारण दर्द का अनुभव होता है। बंगलूरू में इसे हटाने की सर्जरी न्यूनतम लागत 25000 तक होती है वहीं अधिकतम लागत 100000 तक हो सकती है। इसके उपचार की औसत लागत करीब 62250 तक होती है।
अधिकतर मामलों में लिपोमा आनुवंशिक कारणों से हो सकता है। लिपोमा, छूने में गुदगुदा लग सकता है और आमतौर पर उंगली के थोड़े से दबाव से आसानी अपनी जगह से हिल जाता है। लिपोमा आमतौर पर मध्य आयु के लोगों में पाए जाते हैं। कुछ लोगों में एक से अधिक लिपोमा हो सकते हैं। हालांकि लिपोमा कैंसर नहीं है पर कुछ लोग इसे निकलवाना ही बेहतर समझते हैं।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के लिपोमा रिमूवल सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लिपोसक्शन | ₹135,000 | ₹70,000 | ₹200,000 |
एक्सिशन सर्जरी | ₹22,000 | ₹10,000 | ₹30,000 |
एंडोस्कोपिक सर्जरी | ₹50,000 | ₹30,000 | ₹80,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलूरू में लिपोमा सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
बंगलूरू में लिपोमा की सर्जरी से पहले रोगी की कई जांचें कराई जा सकती हैं। इनमें शामिल हैं -
- एमआरआई स्कैन : इसकी लागत ₹1000 से ₹1500 तक हो सकती है।
- सीटी स्कैन : इसमें ₹1000 से ₹1200 तक का खर्च आता है।
- एक्स-रे : इसमें ₹500 से ₹1000 तक लागत आ सकती है।
- बायोप्सी : इस जांच की लागत ₹1000 से ₹1500 तक होती है।
मरीज के हिसाब से लिपोमा सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
लिपोमा की सर्जरी की लागत हर रोगी के लिए अलग अलग हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे-
- लिपोमा का प्रकार : लिपोमा कई प्रक्रार के हो सकतें हैं। किसी में फैट अधिक होता है तो किसी लिपोमा में रक्त वाहिकाएं अधिक होती हैं। कई लिपोमा में फैट के साथ रक्त वाहिकाएं या सेल्स की अधिक मात्रा होती है। इस कारण सर्जरी की प्रक्रिया किसी में सामान्य तो किसी में जटिल हो सकती है। इससे इलाज की लागत बढ़ जाती है।
- लिपोमा की संख्या और आकार : यदि रोगी को एक सेअधिक लिपोमा हैं, वे किसी संवेदनशील स्थान पर हैं या फिर लिपोमा का आकार काफी बड़ा है तो उनकी सर्जरी जटिल हो सकती है। ऐसे में इलाज की लागत सीधे तौर पर प्रभावित होती है।
- सर्जरी की तकनीक : रोगी की स्थिति के हिसाब से उसके उपचार में किस प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा ये चिकित्सक तय करते हैं। हालांकि एडवांस तकनीक वाली सर्जरी इलाज की लागत को प्रभावित करती है।
- रोगी की अन्य स्वास्थ्य समस्याएं : यदि रोगी को कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं तो सर्जरी से पहले उन्हें सामान्य स्तर पर लाना आवश्यक होता है। इस कारण इलाज की लागत प्रभावित होती है।
बंगलूरू में लिपोमा सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
- सर्जन का चुनाव : यदि रोगी किसी अनुभवी सर्जन से सर्जरी करवाता है तो उनका परामर्श शुल्क और सर्जरी की फीस अधिक हो सकती है। इससे इलाज की लागत बढ़ सकती है।
- डायगनोस्टिक परीक्षण : यदि रोगी को कुछ अन्य समस्याओं के कारण अतिरिक्त जांचें करानी पड़ती हैं तो उनका खर्च इलाज की लागत को बढ़ सकता है।
- सर्जरी के बाद फॉलोअप : कई रोगियों को सर्जरी के बाद फ़ॉलोअप के लिए बुलाया जाता है। ऐसे में इनका परामर्श शुल्क या रोगी की देखभाल का खर्च लागत को बढ़ा सकता है।
- अस्पताल का चयन : यदि रोगी किसी प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी करवा रहा है तो वहां भर्ती होने का खर्च , कमरे की लागत और अन्य खर्चे लागत पर असर डालते हैं।
- हमारे यहां सर्जरी कराने पर आपको सर्जरी पूर्व सभी जांचें और फ़ॉलोअप परामर्श निशुल्क दिया जाता है। इसके अलावा 24 घंटे परामर्श की सुविधा और रोगी को सर्जरी के लिए घर से लाने और वापस ले जाने के लिए कैब की सुविधा भी दी जाती है।
बंगलूरू में लिपोमा सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
बंगलूरू में लिपोमा सर्जरी करने की कई तकनीक मौजूद हैं। रोगी की स्थिति के अनुसार सर्जन प्रक्रिया का चयन करते हैं। आमतौर पर लिपोमा की सर्जरी तीन प्रकार की तकनीकों से की जाती है।
- पंच-होल एक्सिजन : इस प्रक्रिया में सर्जन लिपोमा को हटाने के लिए रोगी के प्रभावित क्षेत्र में एक छोटा सा चीरा लगाते हैं। इस चीरे के माध्यम से गांठ को बाहर निकाल लिया जाता है। इस सर्जरी की लागत लगभग ₹35,000 से 60,000 तक हो सकती है।
- लिपोसक्शन : इस प्रक्रिया में सर्जन रोगी की गांठ के फैटी टिश्यू को निकालने के लिए सक्शन का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए एक कैन्युला का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक के माध्यम से लिपोमा हटाने की लागत करीब ₹40,000 से 60,000 तक हो सकती है।
- एक्सिजन सर्जरी : इस प्रक्रिया में सर्जन गांठ हटाने के लिए असके पास एक बड़ा चीरा लगाते हैं। इसके बाद गांठ को आसानी से बाहर निकाल लिया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत लगभग ₹40,000 से 45,000 तक हो सकती है।
क्या बंगलूरू में लिपोमा सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
बंगलूरू में लिपोमा सर्जरी के लिए केवल कुछ ही मामलों में बीमा कवर दिया जाता है। यदि रोगी की गांठ में दर्द है या उसके कारण उसके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है तो सर्जरी बीमा के तहत कवर होगी। यदि सर्जरी केवल कॉस्मेटिक कारणों से कराई जा रही है तो उसका खर्च रोगी को खुद ही वहन करना होगा।
हमारे यहां से सर्जरी कराने पर आपका भुगतान के कई आसान विकल्प दिए जाते हैं। जैसे आप नो कॉस्ट ईएमआई का उपयोग कर सकते हैं।
सारांश
लिपोमा शरीर में मौजूद वसायुक्त गांठें होती हैं। ये शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। अधिकतर लोगों में ये हानिरहित होती हैं। हालांकि कुछ लोगों के इनके कारण दर्द या
असुविधा हो सकती है। इनकी सर्जरी कई तरीकों से की जा सकती है। यदि लिपोमा में दर्द या अन्य लक्षण हैं तो इसके उपचार के लिए बीमा कवर मिलता है अन्यथा नहीं।