बैंगलोर में किडनी स्टोन सर्जरी की लागत
बैंगलोर में किडनी स्टोन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बैंगलोर में गुर्दे की पथरी की सर्जरी की लागत कितनी है?
गुर्दे की पथरी ऐसे छोटे छोटे कठोर टुकड़े होते हैं जो मूत्र में रसायनों से बनते हैं। इन्हें बाहर निकालने के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। बैंगलोर में गुर्दे की पथरी के लिए की जाने वाली सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹30000 तक है वहीं अधिकतम लागत ₹120000 तक है। वहीं इस उपचार की औसत लागत ₹75000 तक हो सकती है।
आमतौर पर गुर्दे की पथरी चार प्रकार की होती है: कैल्शियम ऑक्सालेट, यूरिक एसिड, स्ट्रुवाइट और सिस्टीन। इसके सामान्य लक्षणों में पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द, मूत्र में रक्त आना, मतली, उल्टी, बुखार और ठंड लगना, या पेशाब का अस्पष्ट होना और उसमें बदबू आना शामिल है।
दरअसल मूत्र में विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट घुले होते हैं। जब शरीर में तरल कम होते हैं और अपशिष्ट अधिक होता है, तो क्रिस्टल बनने लगते हैं। ये क्रिस्टल अन्य तत्वों को आकर्षित करते हैं और एक साथ जुड़कर एक ठोस पत्थर जैसा बनाते हैं। ये पत्थर तब तक बड़ा होता जाता है जब तक कि यह मूत्र के साथ शरीर से बाहर नहीं निकल जाता। पत्थर बनाने वाले रसायन कैल्शियम, ऑक्सालेट, यूरेट, सिस्टीन, ज़ैंथिन और फॉस्फेट हैं।
पथरी गुर्दे में रह सकती है या युरिनरी ट्रैक्ट से मूत्रवाहिनी में जा सकती है। कभी-कभी, छोटे आकार की पथरी बहुत अधिक दर्द किए बिना ही मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाती हैं। लेकिन जो पथरी बड़ी होती है या अपनी जगह से हिलती नहीं हैं वे गुर्दे, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय, या मूत्रमार्ग में बनी रहती है और दर्द का कारण बनती हैं। इनके लिए सर्जरी जरुरी है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के किडनी स्टोन का ऑपरेशन की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
परक्यूटेनीयस नेफ्रोलीथॉटमी | ₹80,000 | ₹35,000 | ₹105,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹75,000 | ₹35,000 | ₹115,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी | ₹40,000 | ₹30,000 | ₹50,000 |
एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉकवेव लिथोट्रिप्सी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹55,000 |
किडनी स्टोन की ओपन सर्जरी | ₹200,000 | ₹105,000 | ₹300,000 |
यूरेटेरोस्कोपी लिथोट्रिप्सी | ₹72,500 | ₹65,000 | ₹80,000 |
परक्यूटेनियस नेफ्रो लिथोट्रिप्सी | ₹77,500 | ₹70,000 | ₹85,000 |
किडनी स्टोन लेजर ट्रीटमेंट | ₹75,000 | ₹30,000 | ₹120,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बैंगलोर में गुर्दे की पथरी के लिए सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती हैै?
बैंगलोर में गुर्दे की पथरी के इलाज से पहले रोगी को की जांचें कराने का परामर्श दिया जा सकता है। इससे रोगी के गुर्दे में मौजूद पथरी की संख्या, उनका आकार और स्थिति को समझने में आसानी होती है। आपके डॉक्टर आपको निम्नलिखित टेस्ट कराने के लिए कह सकते हैं;
- एब्डॉमिनल अल्ट्रासाउंड: इसमें लगभग ₹1500 से ₹2500 तक का खर्च आ सकता है।
- एक्स रे: इसकी लागत करीब ₹200 से ₹500 तक होती है।
- युरीन एनालिसिस: इसमें लगभग ₹100 से ₹300 तक का खर्च आ सकता है।
- सी टी स्कैन: इसमें ₹3000 से ₹4500 तक की लागत आ सकती है।
- ब्लड टेस्ट: इसका खर्च ₹100 से ₹400 तक होता है।
- ब्लड यूरिया नाइट्रोजन (बीयूएन) एवं क्रिएटिनिन टेस्ट: इसकी लागत ₹100 से ₹200 तक होती है।
- एमआरआई: इसमें करीब ₹6000 से ₹8000 तक का खर्च आता है।
मरीज के हिसाब से गुर्दे की पथरी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
गुर्दे की पथरी के हर रोगी के इलाज की लागत में अंतर हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर रोगी की स्थिति अलग होती है। रोगी के इलाज की लागत में अंतर होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं;
- पथरी का आकार: गुर्दे की पथरी से पीड़ित व्यक्ति के इलाज की दिशा तय़ करने में पथरी के आकार का बड़ा हाथ होता है। यदि पथरी का आकार काफी बड़ा है तो सर्जरी भी जटिल होगी। ऐसे में अधिक संसाधनों की आवश्यकता हो सकती है। जिससे इलाज की लागत बढ़ सकती है।
- पथरी की संख्या: यदि रोगी के गुर्दे मे एक ही पथरी है तो उपचार सरल होगा वहीं अगर पथरियों की संख्या एक से अधिक है तो सर्जरी की जटिलताएं बढ़ना तय है। ऐसे में इलाज की लागत बढ़ना भी स्वाभाविक है।
- रोगी की अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: यदि रोगी को पथरी के अलावा कोई अन्य बीमारी भी है जैसे असामान्य ब्लड़ प्रेशर या डाइबिटीज़ इत्यादि तो चिकित्सक पहले उस बीमारी को नियंत्रित करते हैं। इसके लिए एक से अधिक डॉक्टरों की टीम इलाज में शामिल हो सकती है जिससे इलाज की लागत बढ़ सकती है।
बैंगलोर में गुर्दे की पथरी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
बैंगलोर में गुर्दे की पथरी के उपचार में कई कारक लागत को बढ़ा या घटा सकते हैं जैसे;
- डॉक्टर का चुनाव: यदि रोगी किसी बड़े और अनुभवी डॉक्टर का चुनाव करता है तो उसके परामर्श शुल्क औऱ सर्जरी का शुल्क अधिक हो सकता है। ऐसे में इलाज की लागत प्रभावित होती है।
- अस्पताल का चुनाव: गुर्दे की पथरी का इलाज किसी सामान्य अस्पताल में भी हो सकता है पर इसके लिए कई विशेष अस्पताल भी खुले हैं। ऐसे में रोगी अगर सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल का विकल्प चुनता है तो वहां भर्ती होने का खर्च और अन्य खर्चे लागत को बढ़ा सकते हैं।
- रोगी की आयु: यदि रोगी की आयु कम है तो उसकी रिकवरी तेज़ी से होती है और पोस्ट सर्जरी केयर की अधिक लम्बे समय तक आवश्यकता नहीं होती है। वहीं रोगी की आयु अधिक होने पर उसे सर्जरी के बाद लम्बे समय तक देखभाल और फॉलोअप की आवश्यकता पड़ सकती है।
- हमारे यहां रोगी की सर्जरी पूर्व जांचों से लेकर सर्जरी के बाद के सभी फॉलोअप की सुविधा निशुल्क दी जाती है। इसके अलावा रोगी को पिकअप और सर्जरी के उपरांत घर ड्रॉप करने की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं इलाज के लिए बीमा से जुड़ी सारी कारवाई में हमारी तरफ से पूरा सहयोग प्रदान किया जाता है।
बैंगलोर में गुर्दे की पथरी सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
गुर्दे की पथरी के उपचार के लिए विभिन्न प्रक्रियाएं की जा सकती हैं। इनमें प्रमुख हैं;
- लिथोट्रिपसी: गुर्दे की पथरी के छोटे आकार में लाने के लिए डॉक्टर ध्वनि तरंगों का उपयोग कर सकते हैं। कुछ प्रकार की गुर्दे की पथरी के लिए, उनके आकार और स्थान के आधार पर आपके डॉक्टर एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (ESWL) नामक प्रक्रिया की सिफारिश कर सकताे हैं।इसमें शॉक वेव्स बनाने के लिए ध्वनि तरंगों का उपयोग किया जाता है जो पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देती हैं जिन्हें आपके मूत्र के माध्यम से बाहर निकाला जा सकता है। यह प्रक्रिया लगभग 45 से 60 मिनट तक चलती है और इसमें मध्यम दर्द हो सकता है, इसलिए आपको आराम देने के लिए बेहोश करने की क्रिया या हल्का एनेस्थीसिया दिया जा सकता है। इसकी लागत ₹15000 से ₹80000 तक हो सकती है।
- पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी: यह प्रक्रिया किडनी में मौजूद बहुत बड़े स्टोन को निकालने के लिए की जाती है। पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी में आपकी पीठ में एक छोटे चीरे के माध्यम से छोटी दूरबीनों और उपकरणों को डाला जाता है जिनका उपयोग करके गुर्दे की पथरी को शल्य चिकित्सा से निकालना शामिल है।आपको सर्जरी के दौरान सामान्य एनेस्थीसिया दिया जाएगा और ठीक होने के दौरान एक से दो दिनों के लिए अस्पताल में रहना होगा। इसकी लागत ₹88000 से ₹93000 तक हो सकती है।
- स्कोप के माध्यम से पथरी निकालना: इसमें पथरी को हटाने के लिए एक स्कोप का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में आपके मूत्रवाहिनी या गुर्दे में से पथरी को निकालने के लिए आपका डॉक्टर आपके मूत्रमार्ग और मूत्राशय के माध्यम से एक कैमरे से लैस एक पतली रोशनी वाली ट्यूब (यूरेट्रोस्कोप) को आपके मूत्रवाहिनी तक पहुंचा सकता है।एक बार जब पथरी एक जगह पर स्थित हो जाती है, तो विशेष उपकरण पथरी को फँसा सकते हैं या इसे टुकड़ों में तोड़ सकते हैं जो आपके मूत्र में निकल जाएंगे। आपके डॉक्टर सूजन से राहत देने और उपचार को बढ़ावा देने के लिए मूत्रवाहिनी में एक छोटी ट्यूब (स्टेंट) रख सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान आपको सामान्य या लोकल एनेस्थीसिया की आवश्यकता हो सकती है। इसकी लागत ₹65000 से ₹80000 तक हो सकती है।
क्या बैंगलोर में गुर्दे की पथरी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, बैंगलोर में गुर्गे की पथरी के इलाज के लिए पूरा बीमा कवर मिलता है। इसके तहत आपकी सर्जरी की लागत के अलावा अस्पताल में रहने का खर्च ,दवाओं का खर्च इत्यादि बीमा कम्पनी ही वहन करती है।
सारांश
शरीर में तरल पदार्थ कम होने के कारण कुछ रसायन गाढ़े होकर पथरी बना लेते हैं। गुर्दे में बनने वाली ये पथरी कई बार छोटे आकार के काण मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाती हैं। बड़े आकार की पथरी को निकालने के लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। सर्जरी कई तरीकों से की जा सकती है पर हमारे यहां मिनमिली इनवेसिव सर्जरी का विकल्प मौजूद है जो बिना अधिक दर्द या रक्तस्राव के रोगी का इलाज कर सकती है। इससे रोगी की रिकवरी का समय भी कम हो जाता है। किडनी स्टोन के उपचार का खर्च बीमा कम्पनी द्वारा वहन किया जाता है।