Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

बैंगलोर  में आईओएल (इंट्राओकुलर लेंस) की लागत

शुरुआती कीमत ₹15,000
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
20- 30 मिनट
सर्जरी करने की अवधि20- 30 मिनट
लोकल
एनेस्थीसियालोकल
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
उसी दिन डिस्चार्ज
हॉस्पिटल में रहने की अवधिउसी दिन डिस्चार्ज
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹15,000
औसत कीमत(लगभग)₹45,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹90,000
Call Us
6366-524-594

बैंगलोर में आईओएल (इंट्राओकुलर लेंस) के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
84%614 ratings
Dr Suram SushamaOphthalmologist20 Years Exp

MBBS, Diploma in Ophthalm...अधिक पढ़ें

500 at clinic
सभी डाक्टर देखें

बंगलुरू में इंट्राऑक्युलर लेंस लगाने के लिए सर्जरी की लागत कितनी है?

एक इंट्रोक्युलर लेंस इम्प्लांट आपकी आंख के लेंस को हटाकर लगाया जाने वाला एक कृत्रिम रिप्लेसमेंट है। यह मोतियाबिंद को ठीक करने की सर्जरी के दौरान लगाया जाता है।

इसे लगाने की न्यूनतम लागत ₹25000 तक होती है वहीं अधिकतम लागत ₹140000 तक हो सकती है। इंट्राऑक्युलर लेंस लगाने की औसत लागत करीब ₹60000 तक हो सकती है।

दरअसल हमारी प्रत्येक आंख में एक प्राकृतिक लेंस होता है जो स्पष्ट प्रोटीन और पानी से बनी एक खिड़की के समान होता है। यह लेस हमारी पुतली के पीछे मौजूद होता है। लेंस प्रकाश को रेटिना पर केंद्रित करता है, जो इसे आपके मस्तिष्क में भेजता है।

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, प्रोटीन में बदलाव होता है और आपके लेंस के हिस्से धुंधले हो जाते हैं। इसे मोतियाबिंद के रूप में जाना जाता है। यह चीजों को धुंधला दिखा सकता है या उन्हें भूरा रंग दे सकता है।

इसे ठीक करने आपकी दृष्टि को दोबारा स्पष्ट करने के लिए इंट्राऑक्युलर लेंस लगाने की आवश्यकता हो सकती है।

बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के आईओएल (इंट्राओकुलर लेंस) की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
मोनोफोकल आईओएल₹10,000₹5,000₹20,000
टोरिक आईओएल₹45,000₹25,000₹50,000
मल्टीफोकल आईओएल₹45,000₹15,000₹90,000
अकोमोडेटिव आईओएल ₹100,000₹70,000₹150,000
फेकिक आईओएल₹100,000₹90,000₹250,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बंगलुरू में इंट्राऑक्युलर लेंस लगाने के लिए सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?

इंट्राऑक्युलर लेंस लगाने से पहले आपको इसकी कितनी आवश्यकता है और आपकी आंखों की स्थिति क्या है इसका पता लगाने के लिए आपकी कुछ जांचें कराई जा सकती हैं। इनमें शामिल हैं-

  • विज़ुअल एक्विटी टेस्ट - इस जांच की लागत लगभग ₹500 से ₹1000 के बीच हो सकती है। यह एक सामान्य जांच है जिससे आपकी दृष्टि में दोष का पता लगाया जाता है।
  • ए स्कैन - इस टेस्ट में करीब ₹800 से ₹1200 तक की लागत आती है। यह टेस्ट भी आपकी आंखों में समस्या का पता लगाने के लिए किया जाता है।
  • बायोमेट्री टेस्ट - इसकी लागत ₹700 से ₹1000 तक हो सकती है। इस जांच के माध्यम से आपकी आंखों की लंबाई मांप जा सकती है और असमान्यता का पता भी लगाया जा सकता है।
  • प्यूपिल डाइलेशन - इसका खर्च ₹500 से ₹1000 तक आता है। इसमें आपकी आंखों में दवा डालकर पुतलियों को बड़ा किया जाता है जिससे विस्तृत रूप से जांच की जा सके।
  • स्लिट लैम्प एग्ज़ाम - यह एक प्रकार की जांच है जिसमें आपके डॉक्टर एक आधुनिक मशीन के सामने बैठाकर आपकी आंखों का परीक्षण करते हैं।
  • रेटिनल एग्ज़ामिनेशन - इस जांच की लागत करीब ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है।
  • एप्लेनेशन टोनोमेट्री - इस परीक्षण की लागत ₹800 से ₹1200 तक होती है।
  • कॉंट्रास्ट सेंसिटिविटी - इस परीक्षण में ₹500 से ₹1000 तक का खर्च आता है।

मरीज के हिसाब से इंट्राऑक्युलर लेंस सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?

हर रोगी की समस्या और ज़रूरत में अंतर होता है। यही वजह है कि हर रोगी के इलाज की लागत में भी फर्क हो सकता है। इनमें कुछ मुख्य कारक हैं-

  • रोगी की स्थिति - यदि रोगी की आंखों की समस्या गंभीर है और उसे तुरंत इलाज की ज़रूरत है तो उसकी सर्जरी जटिल हो सकती है और लागत प्रभावित हो सकती है। यदि रोगी सामान्य श्रेणी में आता है तो उसके इलाज की लागत भी सामान्य ही होगी।
  • लेंस का चुनाव - इंट्राऑक्युलर लेंस लगवाने की ज़रूरत पड़ने पर रोगी के सामने कई विकल्प मौजूद होते हैं। रोगी मोनोफोकल लेंस लगवाना चाहता है या मल्टीफोकल, उसे एकोमोडेटिंग लेंस की ज़रूरत है या टोरिक लेंस। इन सभी की कीमत अलग होती है इसलिए इलाज की लागत पर सीधे तौर पर प्रभाव डाल सकते हैं।
  • रोगी को अन्य स्वास्थ्य समस्याएं - यदि रोगी किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित है तो पहले उसके स्वास्थ्य को सामान्य स्तर पर लाना आवश्यक होगा। उदाहरण के तौर पर डाइबिटीज़ या हृदय के रोगियों की सर्जरी से पहले काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में रोगी के इलाज की लागत बढ़ जाती है।

बंगलुरू में इंट्राऑक्युलर लेंस सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?

बंगलुरू में इंट्राऑक्युलर लेंस लगवाने में इलाज की लागत पर कई चीज़ें असर डाल सकती हैं जैसे-

  • सर्जन का चुनाव - यदि रोगी किसी अनुभवी चिकित्सक से सर्जरी करवाना चाहता है तो उनका परामर्श शुल्क और सर्जरी शुल्क अधिक हो सकता है।
  • अस्पताल का चयन - यदि रोगी कि सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में ही आंखों का ऑपरेशन करवाने का निर्णय लेता है तो सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है।
  • फॉलोअप अपाइंटमेंट - सर्जरी के बाद रोगी को चिकित्सक से मिलने की ज़रूरत पड़ती है। इन फॉलोअप अपाइंटमेंट के कारण इलाज का खर्च बढ़ सकता है।

हमारे यहां सर्जरी करवाने के विकल्प चुनने पर आपकी सारी जांचें और फॉलो अप अपाइंटमेंट निशुल्क किए जाते हैं। रोगी को सर्जरी के समय पूरी सुविधा दी जाती है और घर से पिकअप और ड्रॉपिंग का सुविधा भी मिलती है। यही नहीं रोगी को बीमा क्लेम करने में हमारी तरफ से पूरी सहायता प्रदान की जाती है।

बंगलुरू में इंट्राऑक्युलर लेंस सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

इंट्राऑक्युलर लेंस सर्जरी में लेंस ही सबसे प्रमुख घटक हैं। रोगी किस प्रकार के लेंस का उपयोग कर रहा है इससे आपरेशन की लागत पर असर पड़ता है। लेंस के निम्नलिखित प्रकार हो सकते हैं:

  • टॉरिक - टॉरिक लेंस को आँख की सिलेंड्रिकल रिफ्रैक्टिव पावर के उपचार के लिए किया जाता है। ये लेंस बाकी लेंस की तुलना में अधिक महंगे होते हैं। मानक टोरिक लेंस मोनोफोकल ही होते हैं। हालांकि ये मल्टीफोकल वैरिएंट में भी मिलते हैं। इनकी लागत अधिक होती है। टोरिक लेंस की लागत ₹30,000 से ₹70,000 तक हो सकती है।
  • मल्टीफोकल - मल्टीफोकल लेंस वो होते हैं जिनमें एक से ज्यादा फोकल प्वाइंट होते हैं। इस प्रकार के लेंस दूर और निकट दोनों ही तरह के दृष्टि दोष को दूर कर सकते हैं। इनकी लागत ₹35 हजार से लेकर ₹90 हजार तक हो सकती है।
  • ट्राइफोकल लेंस - यह लेंस मल्टीफोकल लेंस का ही एडवांस रूप हैं। इस प्रकार के लेंस इंटरमीडिएट विजन को भी सुधारते हैं। इनकी लागत ₹35 हजार से लेकर ₹90 हजार हो सकती है।

क्या बंगलुरू में इंट्राऑक्युलर लेंस सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

बीमा कम्पनियां केवल मोतियाबिंद की सर्जरी में उपयोग किए जाने वाले इंट्रोक्युलर लेंस (मोनोफोकल) की लागत को वहन करती हैं। रोगी यदि प्रीमियम आईओएल का इस्तेमाल कर रहा है तो बीमा पॉलिसी इस खर्च को कवर नहीं करेगी।

सारांश

इंट्राऑक्युलर लेंस मोतियाबिंद के रोगियों को आपरेशन के बाद लगाए जाते हैं। इस प्रक्रिया की लागत ₹15 हजार से लेकर ₹90 हजार तक होती है। रोगी किस तरह के इंट्राऑक्युलर लेंस का इस्तेमाल कर रहा है इससे इलाज की लागत प्रभावित होती है। कुछ मामलों में बीमा कवर मिल सकता है। इस बारे में अपने बीमा एजेंट से बात करें।

वेरिफाइड बाय
Dr. Naveen Keshav SrinivasanOphthalmologist•9 Years ExpMBBS, M.S. Ophthalmology, Fellowship in Cornea, Refractive & Anterior segment

आईओएल (इंट्राओकुलर लेंस) के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

आईओएल (इंट्राओकुलर लेंस) के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.2/ 5

(614 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

SR
Sanjana Ratra
इंट्राओक्यूलर लेंस लगवाने के बाद, मेरी लाइफ की क्वालिटी में बहुत ज्यादा बदलाव आय...अधिक पढ़ें
G
Gaba
इंट्राओक्यूलर लेंस लगवाने के बाद से, मेरे विज़न की क्लैरिटी और शार्पनेस में काफी ...अधिक पढ़ें
A
Abhishek
मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इंट्राओक्यूलर लेंस लगवाने से मेरी लाइफ इतनी बद...अधिक पढ़ें
MB
Manav Bansal
2 साल से मुझे आँखों में बहुत परेशानी होने लगी थी। कुछ भी साफ़ नहीं दिखता था। बहुत...अधिक पढ़ें
S
Sushmita
मुझे पिछले कुछ समय से आँखों की परेशानी हो रही थी जिससे मैं आस-पास की चीज़ों को सह...अधिक पढ़ें
लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
आईओएल (इंट्राओकुलर लेंस)  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर