बैंगलोर में ह्य्मेनोप्लास्टी की लागत
बैंगलोर में ह्य्मेनोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
बंगलुरू में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी की लागत कितनी है?
फटे हुए हाइमन को फिर से बनाने की सर्जरी को हाइमनोप्लास्टी कहा जाता है। हाइमन योनि में मोजूद एक त्वचा होती है जो आमतौर पर संभोग करने से टूट जाती है। कई बार यह त्वचा खेलकूद या दुर्घटना के कारण भी नष्ट हो सकती है।
हालांकि सर्जरी द्वारा इसका पुनर्निर्माण किया जा सकता है। बंगलुरू में यह सर्जरी कराने पर न्यूनतम लागत ₹25000 तक होती है, वहीं अधिकतम लागत ₹35000 तक हो सकती है। हाइमनोप्लास्टी की औसत लागत करीब ₹30000 तक होती है।
हाइमेनोप्लास्टी अक्सर व्यक्तिगत सुविधा के लिए या यौन शोषण के बाद की जाती है। इसके अलावा कुछ चिकित्सकीय कारणों, योनि के कसाव के लिए या हाइमन की बनावट में त्रुटि को दूर करने के लिए भी लोग हाइमनोप्लास्टी करवाते हैं।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के हाइमेनोप्लास्टी की लागत
| ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
|---|---|---|---|
| एलोप्लांट हाइमेनोप्लास्टी | ₹32,000 | ₹20,000 | ₹50,000 |
| लेजर हाइमनोप्लास्टी | ₹20,000 | ₹10,000 | ₹30,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलुरू में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
कुछ लोग सामाजिक दबाव में आकर तो कुछ लोग यौन जीवन को बेहतर बनाने के लिए हाइमनोप्लास्टी करवाते हैं। बंगलुरू में ये सर्जरी सफलतापूर्वक की जाती है। हालांकि सर्जरी से पहले डॉक्टर आपको निम्नलिखित जांचें कराने का परामर्श देते हैं।
- ब्लड टेस्ट - इस जांच की लागत ₹200 से ₹500 तक होती है।
- प्रेग्नेंसी टेस्ट - इसकी लागत ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है।
- युरीन टेस्ट - इसका खर्च ₹150 से ₹200 तक आ सकता है।
- एसटीआई टेस्ट (यौन संक्रमण के लिए जांच) - इसकी लागत 400 से 600 के बीच होती है।
मरीज के हिसाब से हाइमनोप्लास्टी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हाइमनोप्लास्टी सर्जरी की लागत हर रोगी के लिए अलग हो सकती है। ऐसा निम्नलिखित कारणों से हो सकता है।
- रोगी की आवश्यकता - हाइमनोप्लास्टी की प्रक्रिया में कई रोगियों की टूटी हुई हाइमन को ही रिपेयर कर दिया जाता है। इसमें लागत कम आती है। पर कई मामलों में हाइमन की त्वचा पर्य़ाप्त ना होने पर शरीर के ही किसी भाग से त्वचा लेनी पड़ती है या फिर कृत्रिम त्वचा लगाई जाती है। ऐसे में सर्जरी की लागत बढ़ जाती है।
- रोगी की आयु - यदि हाइमनोप्लास्टी करवाने वाले रोगी की आयु कम है तो उसकी रिकवरी तेज़ी से होगी और पोस्ट सर्जरी देखभाल और दवाओं का खर्च भी कम होगा। वहीं अधिक आयु वाले रोगियों में रिकवरी धीमे हो सकती है और इलाज की लागत बढ़ सकती है।
- सर्जन का चुनाव - हाइमनोप्लास्टी एक कॉस्मेटिक सर्जरी है जिसके सर्जन बेहद दक्ष होते हैं। ऐसे में उनका परामर्श शुल्क औऱ सर्जरी का शुल्क अधिक हो सकता है जो इलाज की लागत के प्रभावित करता है।
बंगलुरू में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- अस्पताल का चयन - वैसे तो हाइमनोप्लास्टी शहर के गिने चुने अस्पतालों में ही उपलब्ध होती है। फिर भी जो इस सर्जरी को करवाने का इच्छुक होता है वह सर्जरी के पूरी तरह सफल होने की उम्मीद करता है। ऐसे में अधिकतर लोग किसी जाने माने सर्जन से किसी सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में ही प्रक्रिया करवाना पसंद करते हैं। हालांकि ऐसे अस्पतालों में भर्ती होने और सर्जरी करवाने की लागत अधिक हो सकती है।
- रोगी की स्वास्थ्य समस्याएं - यदि रोगी को किसी तरह की अन्य बीमारी है तो उसके मद्देनज़र रोगी की चिकित्सा की जाती है। इस अतिरिक्त चिकित्सा के चलते इलाज की लागत बढ़ सकती है।
- फॉलोअप - यदि रोगी को सर्जरी के बाद किसी तरह की असहजता महसूस होती है तो उसे फॉलोअप के लिए चिकित्सक से परामर्श लेना पड़ सकता है। ऐसे में इन फॉलोअप चेकअप और दवाओं का खर्च इलाज की लागत को बढ़ा सकता है।
हमारे यहां सर्जरी करवाने पर ना सिर्फ आपको सर्जरी से पहले की सारी जांचे बल्कि फॉलोअप परामर्श भी निशुल्क मिलता है। इसके अलावा हमारे एक्सपर्ट शल्य चिकित्सकों की टीम आपकी सर्जरी की सफलता की गांरटी हैं।
बंगलुरू में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
हाइमनोप्लास्टी करने के कई तरीके हो सकते हैं। यही वजह है कि इनकी लागत भी अलग अलग हो सकती है। मुख्य प्रक्रियाओं की बात करें तो इनमें शामिल हैं -
- अस्थायी हाइमन मरम्मत सर्जरी- अस्थायी हाइमन रिपेयर सर्जरी में, रोगी की योनि में मौजूद हाइमन के अवशेषों को एक साथ लाया जाता है। फिर उन्हें सही जगह पर एकत्र कर सिल दिया जाता है। इस विधि को विवाह के 3-7 दिन पूर्व करवाने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस सर्जरी में ब्लीडिंग की गारंटी नहीं है। यदि रोगियों के पास पर्याप्त समय नहीं है, तो अस्थायी टांके लगाने का सुझाव दिया जाता है। भारत में इस तरह की हाइमन रिपेयर सर्जरी की लागत ₹25,000 से ₹30,000 तक हो सकती है।
- परमानेंट फ्लैप मेथड द्वारा हाइमन रिपेयर- इस सर्जरी में हाइमन का पुनर्निर्माण योनि की ही आंतरिक सतह से लिए गए फ्लैप से किया जाता है। इस प्रक्रिया में योनि के अंदर से ही त्वचा का टुकड़ा लिया जाता है और इसे वेजाइनल ओपनिंग में रखा जाता है। इस प्रकार योनि का केवल एक छोटा सा हिस्सा खुला रहता है जिससे रक्तस्राव, मासिक धर्म रक्तस्राव और योनि स्राव बाहर निकल सकते हैं। यह सर्जरी बेहद अनुभवी प्लास्टिक सर्जन ही कर सकते हैं। इसकी लागत करीब ₹35000 तक होती है।
- लेजर द्वारा स्थायी हाइमन रिपेयर- लेजर द्वारा हाइमन रिपेयर ऑपरेशन में चीरे लगाने के बजाय लेजर द्वारा टिश्यू को काटा जाता है। इससे ब्लीडिंग कम होने के साथ-साथ हीलिंग प्रोसेस भी तेज हो जाता है। लेजर द्वारा हाइमन की मरम्मत का परिणाम पारंपरिक हाइमन रिपेयर की तरह ही होते हैं। इसकी लागत लगभग ₹40000 तक हो सकती है।
क्या बंगलुरू में हाइमनोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
हाइमनोप्लास्टी एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है। इसलिए पूरे देश की तरह ही बंगलुरू में भी इसे बीमा कम्पनियों द्वारा कवर नहीं किया जाता है। हालांकि हमारे यहां सर्जरी कराने पर आपको नो कॉस्ट ईएमआई से भुगतान करने की विकल्प मिलता है।
सारांश
सर्जरी द्वारा अपने टूटे हुए हाइमन को फिर से बनाने की प्रक्रिया को हाइमनोप्लास्टी कहा जाता है। आजकल यह सर्जरी बेहद आम है। शादी से पहले अपने कुंवारेपन को फिर से स्थापित करने के लिए या यौन शोषण का शिकार हुई महिलाएं इसे एक नई शुरुआत के लिए करा सकती हैं। यह सर्जरी कई तरीकों से की जा सकती है। हालांकि इसे बीमा कम्पनियों द्वारा कवर नहीं किया जाता है।
