बैंगलोर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की लागत
बैंगलोर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बंगलुरू में बालों के प्रत्यारोपण की सर्जरी की लागत कितनी है?
सिर के गंजेपन या बालों के झड़ने की समस्या से परेशान लोगों के लिए हेयर ट्रांसप्लांट एक बेहतरीन विकल्प है। बंगलुरू में बालों के प्रत्यारोपण की न्यूनतम लागत ₹40000 है वहीं अधिकतम लागत ₹80000 तक हो सकती है। हेयर ट्रांसप्लांट की औसत लागत ₹60000 तक हो सकती है।
हेयर ट्रांसप्लांट एक प्रकार की सर्जरी है जो आपके सिर के घने बालों वाले क्षेत्र से बाल लेकर पतले या बिना बालों वाले क्षेत्र को भरने के लिए की जाती है। 1950 के दशक से यू.एस. में ये प्रत्यारोपण किया जा रहा है। भारत में भी अब यह सर्जरी बेहद आम है।
हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया डॉक्टर के क्लीनिक या अस्पताल में ही की जाती है। बालों के प्रत्यारोपण के लिए दो मुख्य तकनीक होती हैं। पहली फॉलिकुलर यूनिट स्ट्रिप सर्जरी (एफयूएसएस) या दूसरी फॉलिकुलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (एफयूई)।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के बालों का झड़ना की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
रोबोट हेयर प्रत्यारोपण | ₹100,000 | ₹75,000 | ₹200,000 |
फोलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांट (एफयूटी) | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
फॉलिक्युलर यूनिट एक्सट्रेक्शन (एफयूई) | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
डायरेक्ट हेयर इम्प्लांटेशन (डीएचआई) | ₹60,000 | ₹40,000 | ₹80,000 |
मैनुअल हेयर ट्रांसप्लांट | ₹57,633 | ₹40,000 | ₹80,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलुरू में बालों के प्रत्यारोपण की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
किसी भी व्यक्ति के बालों का प्रत्यारोपण करने से पहले कुछ बुनियादी जांचें करना आवश्यक होता है। ऐसे में डॉक्टर आपके निम्नलिखित जांचें कराने की सलाह दे सकते हैं।
- ब्लड टेस्ट - इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- ब्लड शुगर टेस्ट - इसमें ₹50 से ₹150 तक का खर्च आता है।
- स्कैल्प बायोप्सी - इसकी लागत ₹1500 से ₹3000 तक होती है।
- एलर्जी टेस्ट - इसकी लागत ₹2000 से ₹3000 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से बालों के प्रत्यारोपण की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
बालों के प्रत्यारोपण की बात करें तो हर मरीज़ की आवश्यकता के अनुसार इलाज की लागत में अंतर होता है। इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं।
- सिर के गंजेपन का स्तर - यदि रोगी के सिर पर गंजापन अधिक है तो अधिक ग्राफ्ट्स लगाने की ज़रूरत पड़ सकती है। इससे सर्जरी की लागत बढ़ सकती है। भारत में एक ग्राफ्ट की कीमत 25 रुपए से लेकर 150 तक हो सकती है।
- सर्जरी की तकनीक - रोगी की स्थिति के अनुरूप किस तकनीक का इस्तेमाल तक प्रत्यारोपण किया जाएगा इससे भी इलाज की लागत पर असर पड़ सकता है।
- डोनर एरिया से ग्राफ्ट निकालना - यदि रोगी के सिर पर बाल बहुत कम हैं और उनमें से ग्राफ्ट नहीं लिए जा सकते तो शरीर के अन्य हिस्सों से ये ग्राफ्ट निकाले जाते हैं। इससे सर्जरी जटिल हो जाती है और इलाज की लागत बढ़ जाती है।
- अन्य स्वास्थ्य समस्याएं - यदि रोगी को स्वास्थ्य से संबंधित कोई और समस्या भी है तो सर्जरी से पहले उसे प्रबंधित करने की ज़रूरत पड़ सकती है। इससे इलाज की लागत पर प्रभाव पड़ता है।
बंगलुरू में बालों के प्रत्यारोपण की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- सर्जन का चुनाव - बालों के प्रत्यारोपण के लिए हमेशा एक बेहद अनुभवी डॉक्टर का चयन ही करना चाहिए जिससे सर्जरी के परिणाम सौ प्रतिशत मिल सकें। एक अनुभवी चिकित्सक की फीस औऱ सर्जरी का शुल्क भी अधिक होगा इसलिए इलाज की लागत प्रभावित हो सकती है।
- अस्पताल का चयन - हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अकसर रोगी एक सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल ही चुनता है जिससे तकनीकी रूप से सर्जरी में कोई कमी ना रह जाए। इससे इलाज की लागत बढ़ जाती है।
- फॉलोअप अपाइंटमेंट - बालों के प्रत्यारोपण के बाद रोगी को नियमित रूप से फॉलोअप के लिए जाना पड़ता है। इन अपाइंटमेंट्स के लिए होने वाला खर्च लागत को प्रभावित करता है।
हमारे यहां सर्जरी करवाने पर आपकी सारी जांचें और फॉलोअप परामर्श निशुल्क मिलता है। इसके अलावा 24 घंटे परामर्श की सुविधा और सर्जरी के दिन रोगी को पिकअप और ड्रॉपिंग की सुविधा भी दी जाती है। सर्जरी से संबंधित भुगतान के लिए भी हमारे यहां आसान विकल्प मौजूद हैं।
बंगलुरू में बालों के प्रत्यारोपण की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
रोगी के गंजेपन के स्तर को देखते हुए विशेषज्ञ इस बात का निर्णय लेते हैं कि उसके लिए किस तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। बालों के प्रत्यारोपण की लागत निम्नलिखित घटकों पर निर्भर होती है -
- डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट - इस प्रक्रिया में रोगी के सिर के पीछे से हेयर फॉलिकल्स लिए जाते हैं। फिर इन्हें रोगी के स्कैल्प के गंजे हिस्से पर लगाया जाता है। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल अधिकतर पुरुषों में गंजेपन के इलाज के लिए किया जाता है।
- इस सर्जरी में ग्राफ्ट का जीवन विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। जैसे ग्राफ्ट का हाइड्रेशन, ठंडा तापमान और किसी प्रकार के संक्रमण से रोकथाम आदि। यह सर्जरी फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन का ही एडवांस रूप है। इस प्रक्रिया में 30 रु. से 220 रु. प्रति ग्राफ्ट तक खर्च आ सकता है।
- फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (एफयूई) - इस प्रक्रिया में रोगी की त्वचा से बालों के फॉलिकल यानी रोम को निकालकर रोगी के ही शरीर में कहीं और प्रत्यारोपित कर दिया जाता है। इस सर्जरी की लागत ₹25 से ₹200 प्रति ग्राफ्ट हो सकती है।
- फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन - इस प्रक्रिया में, रोगी के सिर के पीछे से या फिर किनारे से त्वचा का एक फ्लैप निकाल लिया जाता है। फिर इस फ्लैप से ही बालों के रोम को निकालकर अलग किया जाता है।
- इसके उपरांत इन फॉलिकल्स को रोगी के स्कैल्प के गंजे हिस्से में लगा दिया जाता है। य़ह तकनीक एफयूई से भिन्न इसलिए है क्योंकि इसमें त्वचा से एक पट्टी निकाली जाती है वहीं एफयूई प्रक्रिया में एक एक हेयर फॉलिकल निकाला जाता है। एफयूटी की लागत ₹20 से ₹180 प्रति ग्राफ्ट तक हो सकती है।
क्या बंगलुरू में बालों के प्रत्यारोपण की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी नहीं, देश भर में कहीं भी हेयर ट्रांसप्लांट कराने पर बीमा कवर नहीं मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है। इस सर्जरी की पूरी लागत मरीज को खुद ही उठानी पड़ती है। हमारे यहां से प्रक्रिया कराने पर आपको नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलती है।
सारांश
बालों के प्रत्यारोपण के माध्यम से सिर के गंजेपन को आसानी से दूर किया जा सकता है। यह सर्जरी दो तरीकों से की जा सकती है। डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट, एफयूई और एफयूटी। सर्जरी के दौरान रोगी के ही सिर या शरीर से ग्राफ्ट लिए जाते हैं। सर्जरी की लागत ग्राफ्ट की संख्या पर निर्भर करती है। हालांकि इस सर्जरी के लिए बीमा कवर उपलब्ध नहीं है।
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Hair Transplant Surgery in Delhi
- Hair Transplant Surgery in Mumbai
- Hair Transplant Surgery in Gurgaon
- Hair Transplant Surgery in Hyderabad
- Hair Transplant Surgery in Kolkata
- Hair Transplant Surgery in Pune
- Hair Transplant Surgery in Chennai
- Hair Transplant Surgery in Lucknow
- Hair Transplant Surgery in Ahmedabad