बैंगलोर में गॉल स्टोन सर्जरी की लागत
बैंगलोर में गॉल स्टोन सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बंगलुरू में पित्ताशय में पथरी के ऑपरेशन की लागत कितनी है?
पित्ताशय की पथरी हमारे पित्ताशय में पाचन के लिए मौजूद तरल पदार्थों के कठोर जमाव से बनती हैं। इनके उपचार के लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। बंगलुरू में पित्ताशय की पथरी की न्यूनतम लागत ₹35000 होती है वहीं अधिकतम लागत ₹75000 तक हो सकती है। पित्त की पथरी के इलाज की औसत लागत ₹55000 होती है।
हमारे शरीर में पित्ताशय पेट के दाहिनी ओर, यानी लीवर के ठीक नीचे होता है । यह छोटा और नाशपाती के आकार का अंग है। पित्ताशय की थैली में पित्त नामक एक पाचक द्रव होता है जिसे आपकी छोटी आंत में छोड़ा जाता है।
पित्ताशय की पथरी का आकार रेत के दाने जितना छोटा भी हो सकती है और गोल्फ की गेंद जितना बड़ा भी। कुछ लोगों में सिर्फ एक ही पथरी विकसित होती है, जबकि अन्य लोगों में एक ही समय में कई पथरियां विकसित हो सकती हैं। जिन लोगों को पित्ताशय में पथरी की शिकायत होती है , उन्हें आमतौर पर पित्ताशय की थैली हटाने की सर्जरी की आवश्यकता होती है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के गॉल स्टोन सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लेप्रोस्पोपिक पित्ताशय उच्छेदन | ₹175,000 | ₹90,000 | ₹260,000 |
गॉलब्लैडर रिमूवल सर्जरी | ₹52,500 | ₹40,000 | ₹55,000 |
ओपन कोलेसीस्टेक्टॉमी | ₹180,000 | ₹100,000 | ₹300,000 |
एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलेजनोपचारोग्राफी (ERCP) | ₹50,000 | ₹30,000 | ₹100,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलुरू में पित्ताशय की पथरी के लिए सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
पित्ताशय की पथरी के इलाज के पित्ताशय को हटा दिया जाता है। इसकेे लिए होने वाली सर्जरी से पहले डॉक्टर रोगी के कुछ टेस्ट करवाते हैं। इनमें शामिल हैैं -
- ब्लड टेस्ट - इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक होती है।
- लिवर फंक्शन टेस्ट - इसमें ₹350 से ₹1500 तक की लागत आती है।
- एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड - इसमें ₹1000 से ₹1500 तक का खर्च होता है।
- इलेक्ट्रोलाइट पैनल - इसमें ₹300 से ₹1000 तक का खर्च आ सकता है।
- ब्लड ग्लूकोज़ - इसमें ₹50 से ₹150 तक का खर्च आता है।
- एब्डॉमिनल अल्ट्रासाउंड - इसमें ₹1000 से ₹1200 तक की लागत आती है।
मरीज के हिसाब से पित्ताशय में पथरी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर रोगी की स्थिति और ज़रूरत में अंतर होता है इसलिए उनके इलाज की लागत भी अलग अलग हो सकती है। पित्ताशय हटाने की सर्जरी की लागत में निम्नलिखित कारणों से अंतर आ सकता है।
- पथरी की संख्या और आकार - यदि रोगी के पित्ताशय में पथरियों की संख्या अधिक है और उनका आकार बड़ा है तो सर्जरी जटिल हो सकती है और इलाज की लागत बढ़ सकती है।
- रोगी की अन्य स्वास्थ्य समस्याएं - यदि रोगी को कोई अन्य रोग भी है तो सर्जरी से पहले उसपर नियंत्रण करना ज़रूरी होता है। ऐसे में इलाज की लागत पर प्रभाव पड़ता है।
- रोगी की आयु - यदि रोगी की आयु कम है तो रिकवरी आसानी से होती है इसलिए सर्जरी के बाद की दवाएं और देखरेख में कम समय लगता है। इससे इलाज की लागत सामान्य रहती है। वहीं आयु अधिक होने पर खर्च अधिक हो जाता है।
बंगलुरू में पित्ताशय में पथरी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
- सर्जन का चुनाव - रोगी किस सर्जन से इलाज करा रहा है इसका असर लागत पर सीधे तौर पर पड़ता है। अनुभवी सर्जन का परामर्श और सर्जरी शुल्क अधिक हो सकता है जो लागत को प्रभावित करता है।
- अस्पताल का चयन - यदि रोगी किसी निजी या सुपर स्पेश्यैलिटी अस्पताल में प्रक्रिया करवाता है तो वहां भर्ती होने का खर्च और अन्य सुविधाओं का खर्च अधिक होता है।
- सर्जरी की तकनीक - यदि रोगी की सर्जरी में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है तो स्वाभाविक रूप से लागत बढ़ जाती है।
हमारे यहां सर्जरी करवाने पर आपको सर्जरी से पहले की सारी जांचें और फॉलोअप की सुविधा मुफ्त मिलती है। साथ ही सर्जरी के दिन रोगी को घर से पिकअप और ड्रापिंग जैसी सुविधा भी मुहैया की जाती है। दिन के 24 घंटे परामर्श भी पैकेज का हिस्सा होते हैं जिनके लिए अलग से शुल्क नहीं देना पड़ता है।
बंगलुरू में पित्ताशय में पथरी की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
बंगलुरू में पित्ताशय की पथऱी के उपचार की लागत कई घटकों पर निर्भर होती है। इनमें से प्रमुख हैं -
- लेप्रोस्पोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी - यह प्रक्रिया पित्ताशय हटाने की सबसे आम सर्जरी है। इसमें रोगी के पेट में छोटे कट लगाए जाते हैं। सर्जन एक छोटे से कट से ही रोगी के पेट में लैप्रोस्कोप नामक एक पतली ट्यूब डालते हैं। इस ट्यूब के सिरे पर एक छोटा टार्च और कैमरा लगा होता है। इसके बाद डॉक्टर कुछ विशेष उपकरणों की मदद से एक अन्य छोटे चीरे से पित्ताशय की थैली को निकाल लेते हैं। इस प्रक्रिया की लागत ₹55000 से ₹65000 हो सकती है।
- ओपन कोलेसिस्टेक्टोमी - जैसा कि नाम से पता चलता है कि इस प्रक्रिया में डॉक्टर पेट में एक बड़ा चीरा लगाते हैं और पित्ताशय को बाहर निकाल लेते हैं। इस सर्जरी के बाद रोगी को कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹50000 से ₹65000 के बीच हो सकती है।
क्या बंगलुरू में पित्ताशय में पथरी की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हाँ, बंगलुरू में पित्ताशय की पथरी के उपचार के लिए बीमा कवर मिलता है। हमारे यहां से सर्जरी कराने पर आपको नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलता है।
सारांश
पित्ताशय की पथरी ऐसे ठोस टुकड़े होते हैं जो पित्ताशय की थैली में ही बनते हैं। इनके उपचार के लिए पित्ताशय की थैली हटाने की ज़रूरत पड़ती है। सर्जरी की की कई तकनीक मौजूद हैं। पित्ताशय की सर्जरी को बीमा के तहत कवर किया जाता है।
गॉल स्टोन सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Gallstones Surgery cost in Ahmedabad
- Gallstones Surgery cost in Pune
- Gallstones Surgery cost in Hyderabad
- Gallstones Surgery cost in Mumbai
- Gallstones Surgery cost in Chennai
- Gallstones Surgery cost in Kolkata
- Gallstones Surgery cost in Delhi
- Gallstones Surgery cost in Gurgaon
- Gallstones Surgery cost in Lucknow