बैंगलोर में फ्रेनुलोप्लास्टी की लागत
बैंगलोर में फ्रेनुलोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
बंगलूरू में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत कितनी है?
फ्रेनुलोप्लास्टी उस सर्जरी का नाम है जिसके जरिए फ्रेनुलम को हटा दिया जाता है। फ्रेनुलम यानी वो टिश्यू जो लिंग की खाल को लिंग से जोड़े रखता है और उसे हटने नहीं देता है। इसकी लागत ₹30000 से लेकर ₹35000 तक हो सकती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹32500 तक हो सकती है।
एक टाइट फ्रेनुलम से निजात पाने के लिए फ्रेनुलोप्लास्टी सबसे अच्छा विकल्प है। यह सबसे प्रभावी विकल्पों सबसे प्रभावी भी है। खास बात यह भी है कि इस प्रक्रिया में कम जोखिम और कम दर्द होता है। फ्रेनुलोप्लास्टी इलाज से खतना की आवश्यकता को टाला जा सकता है। फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के कुछ फायदे इस प्रकार है –
- चमड़ी को पीछे हटाना आसान हो जाता है।
- यौन क्रियाओं के दौरान होने वाले दर्द को कम करता है।
- संभोग के दौरान लिंग में कोई अन्य समस्या नहीं आने देता
- प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करता।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के फ्रेन्युलोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
पेनाइल फ्रेनुलोप्लास्टी | ₹32,500 | ₹30,000 | ₹35,000 |
ओरल फ्रेनुलोप्लास्टी | ₹30,000 | ₹25,000 | ₹40,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलूरू में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
बंगलूरू में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी से पहले बहुत ज्यादा जांच नहीं होती हैै। फिर भी कुछ जरुरी टेस्ट हैं जो कराए जाते हैं, इनमें प्रमुख हैं -
- यूरिन टेस्ट: इस टेस्ट की लागत ₹100 से ₹350 तक होती है।
- स्वैब टेस्ट: इस टेस्ट की लागत ₹500 से ₹700 तक हो सकती है।
- ब्लड शुगर: ब्लड शुगर के स्तर को मापने के लिए होने वाले इस परीक्षण की लागत ₹400 से ₹800 तक हो सकती है।
- एचआईवी सीरोलॉजी: इस परीक्षण की कीमत ₹500 से ₹1000 तक हो सकती हैै।
मरीज के हिसाब से फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
मरीज के हिसाब से फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत बदलती रहती है। इन कारणों में प्रमुख हैंं -
- चमड़ी का रोग: यदि किसी रोगी को चमड़ी का रोग है जैसे फिमोसिस, पैराफिमोसिस, बैलेनाइटिस तो उसकी सर्जरी जटिल और महंगी हो सकती है।
- अन्य चिकित्सा स्थिति: चमड़ी के रोग के अलावा अगर किसी रोगी को अन्य चिकित्सकीय समस्या है तो उसे पहले ऐसे समस्याओं के निदान करने होंगे जिससे सर्जरी में बाधा ना आए। ऐसी स्थिति में सर्जरी की लागत प्रभावित हो सकती है।
- मरीज द्वारा किया गया चयन: मरीज किस डाक्टर से, किस अस्पताल में आपरेशन कराना चाहते हैं इस पर भी लागत निर्भर करती है। सरकारी, प्राइवेट या सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में इलाज कराने पर लागत पर असर पड़ता है।
बंगलूरू में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
ऐसे कई कारक हैं, जो बैंगलोर में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ कारक इस प्रकार हैं –अस्पताल में भर्ती होने का खर्च जैसे अस्पताल में कितने दिन रहना है आदि
- परामर्श का खर्च
- परीक्षण का खर्च
- फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी का प्रकार
- सर्जरी से पहले और बाद की दवा
- सर्जरी के दौरान और बाद में जटिलताएं
यदि आप हमारे यहां से सर्जरी कराने का निर्णय लेते हैं तो आपको मुफ्त फालो अप, अस्पताल में कम रुकना, ज्यादातर टेस्ट देश के बेस्ट सर्जन, 24 घंटे परामर्श, मेडिकल कोआर्डिनेटर की सुविधा मिलेगी। आपको सर्जरी के दिन फ्री ट्रांसपोर्टेशन भी आपको पैकेज के हिस्से के तौर पर ही मिलेंगे।
बंगलूरू में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
- ओपन फ्रेनुलोप्लास्टी: सर्जरी की यह विधि फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी की पारंपरिक विधि मानी जाती है। इस तरह की विधि के दौरान रोगी को सामान्य या लोकल एनेस्थीसिया (जैसे कि डाक्टर चाहें) दिया जाता है। इसके बाद फ्रेनुलम में सर्जन द्वारा एक कट लगाया जाता है। कट के साथ ही इसकी लंबाई बढ़ाने की कोशिश की जाती है। यह कट वाई या जेड आकार में लगता है। लंबाई बढ़ए फ्रेनुलम को टांके से सील कर दिया जाता है। यह तना फ्रेनुलम रोगी के दर्द और परेशानी को दूर करने में मदद करता है। इस तरह की सर्जरी की लागत ₹30000 से लेकर ₹32000 तक हो सकती है।
- जेड-प्लास्टी फ्रेनुलोप्लास्टी: यह परंपरिक विधि का ही एक प्रकार है। इसमेंजिसमें फ्रेनुलम की बढ़ाने के लिए जेड-आकार का कट लगाया जाता है। इस कट के किनारों को ज़िग-ज़ैग पैटर्न में बदल देते हैं। ।
- वाई-वी प्लास्टी फ्रेनुलोप्लास्टी: पारंपरिक विधि का एक और प्रकार और अपेक्षाकृत ज्यादा उन्नत तकनीक वाई-वी प्लास्टी फ्रेनुलोप्लास्टी है। इस विधि में फ्रेनुलम को बढ़ाने के लिए वी या वाई के आकार का चीरा लगाया जाता है और टांकों की सिलाई इस तरह से की जाती है कि इससे अधिक लचीलापन पैदा होता है।
- लेजर फ्रेनुलोप्लास्टी: पारंपरिक विधि के ठीक उलट लेजर फ्रेनुलोप्लास्टी एक मिनिमम इनवैसिव विधि है। फ्रेनुलोप्लास्टी की विधि में कोई कट, टांके नहीं लगता है इसकी वजह से किस तरह का खून भी नहीं बहता है। इस तरीके की सर्जरी में, कार्बन डाइऑक्साइड लेजर का उपयोग किया जाता है। इस तरह की सर्जरी में घाव के निशान के जोखिम भी कम हो जाते हैं। इस तरह की सर्जरी में समय बहुत ही कम लगता है और रिकवरी भी जल्दी हो जाती है। की अवधि भी बहुत कम होती है। इस तरह की सर्जरी की लागत ₹32000 से लेकर ₹35000 तक हो सकती है।
क्या बंगलूरू में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, बंगलूरू समेत पूरे देश में फ्रेनुलोप्लास्टी सर्जरी को बीमा कंपनियों द्वारा कवर दिय जाता है। इसके अलावा अगर आप हमारे यहां से ये सर्जरी कराने का निर्णय लेते हैं तो आपको भुगतान के कई विकल्प तो मिलेंगे साथ ही आपको नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिल सकती है।
सारांश
फ्रेनुलोप्लास्टी उस सर्जरी का नाम है जिसके जरिए फ्रेनुलम को हटा दिया जाता है। फ्रेनुलम यानी वो टिश्यू जो लिंग की खाल को लिंग से जोड़े रखता है। इस सर्जरी की लागत को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं। वहीं इस सर्जरी को करने के कई तरीके भी हैं। इस सर्जरी को बीमा से कवर मिलता है।