Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

बैंगलोर  में एक्टोपिक प्रेगनेंसी सर्जरी की लागत

शुरुआती कीमत ₹25,000
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
45-60 मिनट
सर्जरी करने की अवधि45-60 मिनट
जनरल
एनेस्थीसियाजनरल
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
सेम डे डिस्चार्ज
हॉस्पिटल में रहने की अवधिसेम डे डिस्चार्ज
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹25,000
औसत कीमत(लगभग)₹50,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹80,000
Call Us
0806-541-7861

बैंगलोर में एक्टोपिक प्रेगनेंसी सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
88%22 ratings
Dr Anagha NawalGynaecologist23 Years Exp

MBBS, MD, DGO

500 at clinic
doctor-profile
86%14 ratings
Dr Anjani DixitGynaecologist11 Years Exp

MBBS, DNB - Obstetrics & ...अधिक पढ़ें

500 at clinic
NJ
90%954 ratings
Dr Nidhi JhawarGynaecologist14 Years Exp

MBBS, DGO

500 at clinic
NB
93%1012 ratings
Dr Nisha BuchadeGynaecologist16 Years Exp

MBBS, MS - Obstetrics & G...अधिक पढ़ें

500 at clinic
सभी डाक्टर देखें

बेंगलुरु में एक्टोपिक गर्भावस्था सर्जरी की लागत कितनी है?

एक्टोपिक प्रेगनेंसी यानी अस्थानिक गर्भावस्था तब होती है जब एक फर्टिलाइजर अंडा गर्भाशय के बाहर, आमतौर पर फैलोपियन ट्यूब में से एक में प्रत्यारोपित होता है। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की जरुरत पड़ती है। इसकी औसत लगात ₹25000 से लेकर ₹80000 तक हो सकती है। इस एक्टोपिक प्रेगनेंसी आपरेशन की औसत लागत ₹50000 तक हो सकती है।

फैलोपियन ट्यूब अंडाशय को गर्भ से जोड़ने वाली ट्यूब होती हैं। यदि कोई अंडा उनमें फंस जाता है, तो वह बच्चे के रूप में विकसित नहीं होगा और यदि गर्भावस्था बनी रहती है तो आपका स्वास्थ्य खतरे में पड़ सकता है।

बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के एक्टोपिक प्रेगनेंसी सर्जरी की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
मेथोट्रेक्सेट ट्रीटमेंट₹20,000₹10,000₹30,000
लैप्रोस्कोपिक सल्पिंगोस्टॉमी₹85,000₹50,000₹150,000
लैप्रोस्कोपिक सल्पिंगेक्टोमी₹112,000₹60,000₹200,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेंगलुरु में एक्टोपिक गर्भावस्था सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?

बेंगलुरु में एक्टोपिक प्रेगनेंसी सर्जरी से पहले डाक्टर कुछ परीक्षण जरुर करते हैं इन परीक्षणों में शामिल हैं -

  • पैल्विक परीक्षा : इसकी लागत ₹700 से लेकर ₹1000 तक हो सकती है।
  • ट्रांसवजाइनल अल्ट्रासाउंड : इस परीक्षण की कीमत ₹600 से लेकर ₹1500 तक हो सकती है।
  • ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) : इस परीक्षण की लागत ₹600 से लेकर ₹900 तक हो सकती है।
  • ब्लड टेस्ट : रक्त परीक्षण इस सर्जरी के लिए बहुत जरुरी है। इसकी लागत ₹400 से ₹800 तक हो सकती हैै।

मरीज के हिसाब से एक्टोपिक गर्भावस्था सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?

एक्टोपिक गर्भावस्था आपरेशन की लागत हर मरीज के हिसाब से अलग हो सकती है। इसमें मरीज की स्थिति, उसके चयन, उसके निर्णय सबका प्रभाव होता है।

  • मरीज की उम्र : मरीज की उम्र सर्जरी को जटिल या आसान बना सकती है। कम उम्र की महिला और थोड़ी ज्यादा उम्र की महिला की एक्टोपिक सर्जरी में जटिलता और लागत दोनों का अंतर हो जाता है।
  • मरीज की चिकित्सकीय स्थिति : मरीज की अन्य चिकित्सकीय स्थिति उसकी सेहत के दूसरे पैरामीटर भी एक्टोपिक गर्भावस्था उपचार को प्रभावित करते हैं। इससे भी एक्टोपिक गर्भावस्था आपरेशन की लागत पर असर पड़ता है।
  • मरीज की समस्या की स्थिति : मरीज की समस्या कैसी है। यानी उसकी एक्टोपियन प्रेगनेंसी कहां पर स्थिति है। फर्टिलाइज्ड एग ने कहां खुद को प्रतिस्थापित किया है। फैलोपियन ट्यूब की स्थिति क्या है इस सबको देखकर एक्टोपिक गर्भावस्था सर्जरी की जाती है। इससे लागत पर भी सीधा असर पड़ता है।
  • मरीज द्वारा किया गया चयन : मरीज ने अपना इलाज कहां पर कराने का निर्णय लिया है जैसे सरकारी, प्राइवेट या सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल इसका असर भी एक्टोपिक प्रेगनेंसी आपरेशन पर पड़ता है। इसके अलावा किस तरह के डाक्टर (कितने अनुभवी, कितने दक्ष) एक्टोपिक प्रेगनेंसी उपचार करने वाले हैं यह भी लागत पर सीधा प्रभाव डालता है।

बेंगलुरु में एक्टोपिक गर्भावस्था सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?

ऐसे कई कारक हैं जो बैंगलोर में एक्टोपिक गर्भावस्था उपचार की कुल लागत को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ कारक इस प्रकार हैं-

  • एक्टोपिक गर्भावस्था का चरण : एक्टोपिक प्रेगनेंसी का चरण क्या है, यह इस आपरेशन की लागत को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। क्योंकि जितनी देर होती जाती है उतना ही आपरेशन जटिल और महंगा हो सकता है।
  • एक्टोपिक गर्भावस्था सर्जरी में इस्तेमाल उपचार की प्रक्रिया : उपचार की प्रक्रिया जैसे सैल्पिंगोस्टॉमी या सैल्पिंगेक्टोमी भी एक्टोपिक प्रगेनेंसी सर्जरी की लागत पर असर डालती हैं।
  • सर्जरी से पहले और बाद की दवाएं : एक्टोपिक प्रेगनेंसी उपचार में सर्जरी के पहले की दवा, टेस्ट और सर्जरी के बाद का फॉलोअप भी लागत पर असर करती हैैं।
  • यदि आप हमारे यहां से एक्टोपिक गर्भावस्था आपरेशन कराने का निर्णय लेते हैं तो आपको बहुत सी सुविधाएं जैसे देश के सबसे अच्छे सर्जन, ज्यादातर डायगनोस्टिक जांच, 24 घंटे परामर्श, मेडिकल कोआर्डिनेटर की सुविधा जैसे कई विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा आपको फ्री फॉलोअप और भुगतान की सुविधा भी मिलती है।

बेंगलुरु में एक्टोपिक गर्भावस्था सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

एक्टोपिक प्रेगनेंसी सर्जरी में कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और आपरेशन के कौन से घटक हैं इसका असर सर्जरी की लागत पर पड़ता है। आमतौर पर इसमें दो तरह की विधि सैल्पिंगोस्टॉमी या सैल्पिंगेक्टोमी अपनाई जाती है। इसकी लागत भी अलग-अलग होती है।

  • सैल्पिंगोस्टॉमी : सैल्पिंगोस्टॉमी में, एक्टोपिक गर्भावस्था को हटा दिया जाता है और ट्यूब को अपने आप ठीक होने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस प्रक्रिया में सबसे पहले रोगी को सामान्य एनेस्थीसिया दिया जाता है। रोगी के निचले पेट पर लगभग 4 इंच लंबा एक छोटा सा चीरा लगाया जाएगा। चीरा ऐसी जगह पर लगाया जाएगा ताकि फैलोपियन ट्यूब दिखाई दे और चीरे से हटाया जा सके। एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, चीरा स्टेपल या टांके के साथ बंद हो जाएगा। एक्टोपिक गर्भावस्था सर्जरी की इस विधि की लागत ₹25000 से ₹35000 तक हो सकती है।
  • लेप्रोस्कोपिक सैल्पिंगोस्टॉमी : इस प्रक्रिया में लैप्रोस्कोप का उपयोग किया जाता है। यह एक कैमरा और अंत में एक प्रकाश के साथ एक लंबा उपकरण है। इसके बाद इसे चीरे में डाला जाता है। प्रक्रिया से पहले, पेट को गैस से फुलाया जाएगा। यह आपके सर्जन को स्क्रीन पर आपके अंगों को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने में मदद करेगा। पेट की सर्जरी की तुलना में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से लगे चीरे जल्दी ठीक होते हैं। लेकिन फिर भी, आप 2 से 4 सप्ताह से पहले पूरी तरह से ठीक नहीं होंगे। पेट की सर्जरी के मामले में यह समय 3 से 6 सप्ताह का होता है। लैप्रोस्कोपिक सैल्पिंगोस्टॉमी का लाभ यह है कि यह कम खतरनाक, कम दर्दनाक है। रिकवरी में यह प्रक्रिया कम समय लेती है। इस विधि से एक्टोपिक गर्भावस्था आपरेशन की लागत ₹35000 से ₹40000 तक हो सकती है।
  • सैल्पिंगेक्टोमी : एक्टोपिक प्रेगनेंसी आपरेशन का अर्थ है फैलोपियन ट्यूब का छांटना। फैलोपियन ट्यूब खोखली संरचनाएं हैं जिनके माध्यम से अंडे अंडाशय से गर्भाशय तक जाते हैं। इस प्रक्रिया में एक या दोनों फैलोपियन ट्यूब को पूरी तरह से हटा दिया जाता है या फैलोपियन ट्यूब के केवल कुछ हिस्सों को निकाल दिया जाता है। फैलोपियन ट्यूब के सभी या कुछ हिस्से को हटाने का निर्णय इस बात पर निर्भर करता है कि सर्जरी क्यों की जा रही है, रोगी की आयु और स्वास्थ्य और उनकी प्रजनन संबंधी चिंताएँ। सल्पिंगेक्टोमी के भी प्रकार होते हैं।

  1. आंशिक सल्पिंगेक्टोमी फैलोपियन ट्यूब के कुछ हिस्सों को हटा दिया जाता है।
  2. पूर्ण सैल्पिंगेक्टोमी : यह एक या दोनों फैलोपियन ट्यूब को पूरी तरह से हटाने की एक प्रक्रिया है। खास बात ये है कि दोनों फैलोपियन ट्यूब को हटाने से मेनोपॉज नहीं होता है क्योंकि फैलोपियन ट्यूब हार्मोन नहीं बनाते हैं।

इस विधि से एक्टोपिक गर्भावस्था उपचार की लागत ₹40000 से ₹45000 तक हो सकती है।

  • सैल्पिंगो-ओओफोरेक्टॉमी : फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय को हटाना है। यह एक फैलोपियन ट्यूब और एक अंडाशय को हटाना, या फिर दोनों फैलोपियन ट्यूब और एक या दोनों अंडाशय को हटाना। इस विधि से एक्टोपिक गर्भावस्था आपरेशन की लागत ₹45000 से ₹50000 तक हो सकती है।

क्या बेंगलुरु में एक्टोपिक गर्भावस्था सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

बेंगलुरु में एक्टोपिक प्रेगनेंसी सर्जरी को ज्यादातर मामलों में बीमा कवर मिलता है। लेकिन इसमें कई शर्तें हैं। एक्टोपिक प्रेगनेंसी आपरेशन के बीमा कवर के बारे में आपको अपने एजेंट से बात करनी चाहिए। वैसे अगर आप हमारे यहां से उपचार कराने का निर्णय करते हैं तो आपको नो कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधा मिल सकती है।

सारांश

एक्टोपिक प्रेगनेंसी यानी अस्थानिक गर्भावस्था तब होती है जब एक फर्टिलाइजर अंडा गर्भाशय के बाहर, आमतौर पर फैलोपियन ट्यूब में से एक में प्रत्यारोपित होता है। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की जरुरत पड़ती है। इसकी लागत कई तरह के कारकों पर निर्भर करती है। इसमें रोगी की स्थिति, चिकित्सा विधि आदि भी महत्वपूर्ण कारक हैं। इसे ज्यादातर मामलों में कुछ शर्तों के साथ बीमा कवर दिया जाता है।

वेरिफाइड बाय
Profile Image
Dr Sarika JaiswalGynaecologist•20 Years ExpMBBS, MS - Obstetrics & Gynaecology

एक्टोपिक प्रेगनेंसी सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

एक्टोपिक प्रेगनेंसी सर्जरी के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.45/ 5

(2002 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

RH
Rana Halder
2 साल पहले प्रेगनेंसी की बात पता चलने पर हम बहुत खुश थे। पर आगे अल्ट्रासाउंड होन...अधिक पढ़ें
N
Nanny
मुझे एक के बाद एक दो एक्टोपिक प्रेगनेंसी हुईं। दोनों ही बार मेरी सर्जरी हुई प्रे...अधिक पढ़ें
RP
Reetha K P
मेरे दो बच्चे हैं और मेरी पत्नी 35 साल की उम्र में, फिर से प्रेग्नेंट हो गयी। हम...अधिक पढ़ें
S
Swati
एक्टोपिक सर्जरी के बाद मेरी रिकवरी में थोड़ी परेशानियां थीं पर डॉक्टर ने हमेशा मे...अधिक पढ़ें
RS
Rajendra Singh
डॉक्टर्स ने इस पूरी प्रक्रिया में मेरा बहुत ध्यान रखा। इसके लिए इनको धन्यवाद! मै...अधिक पढ़ें
लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
एक्टोपिक प्रेगनेंसी सर्जरी  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर