बैंगलोर में मोतियाबिंद ऑपरेशन की लागत
बैंगलोर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बेस्ट डॉक्टर
बंगलूरू में मोतियाबिंद सर्जरी की लागत कितनी है?
मोतियाबिंद आंखों की एक समस्या है, जिसमें आंखों के प्राकृतिक लेंस धुंधले हो जाते हैं। मोतियाबिंद का एकमात्र इलाज मोतियाबिंद का ऑपरेशन है। इसकी लागत बंगलूरू में ₹25000 से लेकर ₹140000 तक हो सकती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹60000 तक होती है।
मोतियाबिंद में हमारे प्राकृतिक आईलेंस के धुंधले होने के कारण होते हैं। उम्र के साथ या किसी अन्य कारक जैसे चोट, मधुमेह, आदि के कारण, प्रोटीन और फाइबर आपस में चिपकना शुरू कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप लेंस पर धुंधलापन आ जाता है।
आमतौर पर आंखों के प्राकृतिक लेंस प्रोटीन और फाइबर के बने होते हैं। यह एकदम क्लीयर होते हैं और प्रकाश को लेंस से ठीक से गुजरने देते हैं। पर ऊपर दिए गए कारणों की वजह से प्रकाश आंखों के लेंस से ठीक से गुजर नहीं पाता और यही दृष्टि को प्रभावित करेगा। यदि समय पर संबोधित नहीं किया जाता है, तो यह कॉर्निया को पूरी तरह ढ़क लेते हैं और और रोगी अंधेपन के जोखिम की तरफ बढ़ सकता है।
ऐसी कोई दवाइयां नहीं हैं जो मोतियाबिंद को ठीक कर सकती हैं या उनकी प्रगति को धीमा कर सकती हैं। अंतत: आपको धुंधले लेंस को सर्जरी से ही हटाना पड़ता है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के मोतियाबिंद की सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
फेकॉइम्यूलिस्फिकेशन सर्जरी | ₹52,000 | ₹40,000 | ₹64,000 |
फेको इमल्सीफिकेशन मोतियाबिंद सर्जरी | ₹30,000 | ₹25,000 | ₹60,000 |
फेम्टोसेकंड लेजर असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी | ₹60,000 | ₹50,000 | ₹70,000 |
मैनुअल स्मॉल-इंसीजन मोतियाबिंद सर्जरी (MSICS) | ₹30,000 | ₹20,000 | ₹60,000 |
माइक्रो इंसीजन मोतियाबिंद सर्जरी | ₹65,000 | ₹60,000 | ₹70,000 |
इंट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद सर्जरी | ₹60,000 | ₹50,000 | ₹70,000 |
एक्स्ट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद सर्जरी | ₹60,000 | ₹50,000 | ₹70,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलूरू में मोतियाबिंद सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
बंगलूरू में मोतियाबिंद सर्जरी के पहले नेत्र चिकित्सक या आपके सर्जन आपकी कई तरह की जांच करा सकते हैं। इन जांचों में शामिल हैं;
- विजुअल एक्युटी टेस्ट: इसकी लागत ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है।
- ए-स्कैन : इसकी लागत ₹800 से ₹1200 तक हो सकती है।
- बायोमेट्री टेस्ट: इसकी लागत ₹700 से ₹1000 तक हो सकती है।
- प्यूपिल डाइलेशन: इसकी लागत ₹500 से ₹1000 तक आती है।
- स्लिट-लैंप परीक्षण: इस टेस्ट में ₹300 से ₹800 तक खर्च हो सकते हैं।
- रेटिनल परीक्षण: इस परीक्षण को कराने में ₹500 से ₹1000 तक की लागत लग सकती है।
- अप्लीकेशन टोनोमेट्री: इस परीक्षण में ₹800 से ₹1200 तक खर्च हो सकता है।
- कंट्रास्ट सेंसिटिविटी: इस परीक्षण में ₹500 से ₹1000 तक का खर्च आता है।
मरीज के हिसाब से मोतियाबिंद सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
प्रत्येक मरीज के हिसाब से मोतियाबिंद की सर्जरी की लागत बदल सकती है। इसमें मरीज की उम्र, उसकी स्थिति, उसके चयन आदि की भूमिका होती है। प्रमुख कारकों की अगर बात की जाय तो इसमें शामिल हैं;
- मरीज की उम्र: मरीज की उम्र सर्जरी की लागत का प्रमुख कारक होती है। इसका सीधा असर लागत पर पड़ता है। यदि मरीज की उम्र बहुत ज्यादा होती है तो सर्जरी जटिल और महंगी हो जाती है।
- मरीज की स्थिति: मरीज को अगर दूसरी चिकित्सकीय समस्या है जैसे ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या, मधुमेह, ब्लड प्रेशर आदि तो सर्जरी का खर्च बढ़ सकता है।
- समस्या की गंभीरता: यदि किसी मरीज की मोतियाबिंद की समस्या बहुत ज्यादा गंभीर है, या फिर उसे कुछ और जटिलताएं हैं तो सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
- मरीज द्वारा किया गया चयन: मरीज ने अपने इलाज के लिए किस तरह के डाक्टर, अस्पताल का चयन किया है इस पर लागत पूरी तरह निर्भर होती है। उदाहरण के लिए अगर मरीज ने अपना इलाज सरकारी, प्राइवेट या फिर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कराता है तो लगात इसी हिसाब से अलग हो सकती है।
बंगलूरू में मोतियाबिंद सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
ऐसे बहुत से कारण हैं जो बंगलूरू में मोतियाबिंद सर्जरी के खर्च पर प्रभाव डालते हैं। अगर प्रमुख कारणों की बात की जाय तो वे निम्न हैं;
- आईओएल का प्रकार (इंट्राओकुलर लेंस): मोतियाबिंद सर्जरी के बाद लगने वाले लेंस का प्रकार लागत के सबसे बड़े कारकों में से एक है। लेंस कई प्रकार के होते हैं इसलिए उनकी लागत सर्जरी को सीधे तौर पर प्रभावित करती है।
- लेंस का ब्रांड और निर्माता: लेंस किस ब्रांड का है और उसको बनाने वाली कंंपनी कितनी प्रतिष्ठित है यह भी लेंस की कीमत और फिर सर्जरी की लागत पर असर करता है।
- डायगनोस्टिक टेस्ट: मोतियाबिंद सर्जरी के पहले कई तरह के टेस्ट होते हैं ऐसे में इन टेस्ट की कीमत भी सर्जरी की कुल लागत पर असर ड़ालती है।
- डॉक्टर की फीस: सर्जरी के लिए नेत्र किस सर्जन को चुनते हैं, उनकी फीस कितनी है यह सर्जरी की लागत को प्रभावित करती हैै। डॉक्टर की फीस उनके अनुभव, ज्ञान और दक्षता पर निर्भर करती है।
- मोतियाबिंद हटाने के लिए चुनी गई तकनीक: मोतियाबिंद को हटाने के लिए किस तरह की तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है, वो प्रक्रिया कितनी महंगी है यह सर्जरी की लागत पर सीधा असर ड़ालती है।
- सर्जरी से पहले और बाद पोस्ट-ऑप देखभाल और फॉलोअप: सर्जरी के बाद की दवाएं, उसके बाद बताई गयी देखभाल और कुछ मामलों में कई बार का फॉलोअप अप्वाइंटमेंट भी सर्जरी की लागत पर असर डालता है।
- यदि आप हमारे यहां पर सर्जरी कराने का निर्णय करते हैं तो ज्यादातर डायनोस्टिक टेस्ट, अनुभवी और दक्ष सर्जन से परामर्श और सर्जरी, मरीज के हिसाब से तकनीक और लेंस का चयन आदि आपको पैकेज के हिस्से के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा सर्जरी के दिन फ्री ट्रांसपोर्टेशन, मुफ्त फॉलोअप, 24 घंटे परामर्श की सुविधा, भुगतान के कई विकल्प भी आपको हमारे यहां से सर्जरी कराने पर मिलेंगे।
बंगलूरू में मोतियाबिंद सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
मोतियाबिंद सर्जरी किस तकनीक से की गयी है, उसके घटक क्या हैं इस पर भी इस सर्जरी की लागत का असर पड़ता है। विभिन्न प्रकार की तकनीक और उसके घटकों निम्नलिखित हैं-
- फेकोमल्सीफिकेशन: इस तकनीक में लेंस के धुंधले हिस्से को तोड़ने या इमल्सीफाई करने के लिए अल्ट्रासाउंड प्रोब का उपयोग किया जाता है। सर्जरी के दौरान, लेंस तक पहुंचने के लिए कॉर्निया में छोटे चीरे लगाए जाते हैं, और मोतियाबिंद को हटाने के लिए प्रोब को आंख में डाला जाता है। इसकी लागत ₹25000 से लेकर ₹40000 (एक आँख के लिए)हो सकती है।
- एक्स्ट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद एक्सट्रैक्शन: इस तकनीक में इलास्टिक लेंस कैप्सूल को छोड़कर ज्यादातर क्लाउडेड लेंस को निकाला जाता है। कृत्रिम लेंस लगाने के लिए इसे वहीं छोड़ दिया जाता है। इस तकनीक में कॉर्निया या स्केलरा में लगभग 10-12 मिमी का चीरा लगाया जाता है। ₹35000 से लेकर ₹50000 (एक आँख के लिए)हो सकती है।
- इंट्राकैप्सुलर मोतियाबिंद एक्सट्रैक्शन: इस तकनीक में पूरे लेंस और उसके कैप्सूल को हटाने के लिए आंख में एक बड़ा चीरा लगाया जाता है। मोतियाबिंद हटाने के बाद, एंटीरियर चैंबर लेंस को टांके की मदद से आंख में ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसकी लागत ₹55000 से लेकर ₹750000 तक हो सकती है।
- माइक्रोइंसीजन मोतियाबिंद सर्जरी: यह मिनिमली इनवेसिव तकनीक है। इसमें आंख में 1.8 मिमी का चीरा लगाकर सर्जरी की जाती है। क्लाउड लेंस को हटाने के लिए एक सेल्फ हीलिंग स्क्लेरल टनल घाव बनाया जाता है। इसकी लागत ₹35000 से लेकर ₹45000 (एक आँख के लिए) तक हो सकती है।
- फेम्टोसेकंड लेजर-असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी: यह मोतियाबिंद हटाने की सबसे लोकप्रिय और न्यूनतम इनवेसिव तकनीक है। सर्जरी में चीरा लगाने और लेंस के धुंधले हिस्से को हटाने के लिए फेमटोसेकंड लेजर का उपयोग किया जाता है। इसकी लागत ₹95000 से लेकर ₹120000 तक हो सकती है।
क्या बंगलूरू में मोतियाबिंद सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
सामान्य और मानक आईओएल की लागत स्वास्थ्य बीमा द्वारा कवर की जाती है। हालांकि, प्रीमियम लेंस की लागत को कोई भी बीमा कंपनी कवर नहीं करती है। इसका खर्च रोगी को अपने पास से करना पड़ता है। हमारे यहां पर सर्जरी कराने पर आपको कई भुगतान विकल्प और नो कॉस्ट ईएमआई की सुविदा भी मिलती है।
सारांश
मोतियाबिंद आंखों की एक समस्या है, जिसमें आंखों के प्राकृतिक लेंस धुंधले हो जाते हैं। मोतियाबिंद का एकमात्र इलाज मोतियाबिंद का ऑपरेशन है। इसकी लागत कई कारकों पर निर्भर होती है। मोतियाबिंद सर्जरी का प्रकार, उसकी तकनीक, लेंस का प्रकार इसके मुख्य कारक हैं। इस सर्जरी की कीमत मरीज के हिसाब से बदलती है। कुछ शर्तों के साथ मोतियाबिंद सर्जरी बीमा में कवर की जाती है।