बैंगलोर में ब्रेस्ट लम्प सर्जरी की लागत
बैंगलोर में ब्रेस्ट लम्प सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बेंगलुरु में ब्रेस्ट लंप सर्जरी (स्तन गांठ हटाने की सर्जरी) की लागत कितनी है?
ब्रेस्ट लंप या फिर स्तन की गांठ स्तन के टिश्यू की नॉन कैंसरस और बेनाइन (सौम्य) बढ़त है। यह गांठ जब आपके लिए समस्या बनने लगे और इससे आपका जीवन प्रभावित होने लगे तो आपको सर्जन से मिलना चाहिए। सर्जन इसकी गंभीरता को देखकर आपको ब्रेस्ट लंप सर्जरी बता सकते हैं। इस सर्जरी की लागत ₹30000 से लेकर ₹60000 तक हो सकती है। वहीं इसकी औसत लागत ₹45000 तक हो सकती है।
स्तन की गांठ ज्यादातर कैंसर नहीं होती पर कुछ मामलों में यह कैंसर में बदल सकती है। स्तन में गांठ स्तन के किसी भी हिस्से और कभी कभी आपकी बगल में भी हो सकती है। इसकी आमतौर पर वजह फाइब्रोएडीनोमा, फैट नेक्रोसिस, सिस्ट, मास्टिटिस (स्तन का संक्रमण) या फाइब्रोसिस्टिक स्तन हो सकती है।
ब्रेस्ट लंप यानी स्तन गांठ का आकार एक महिला से दूसरी महिला में भिन्न हो सकता है। कुछ स्तन गांठ प्रकृति में दर्दनाक होती हैं, जबकि अन्य किसी भी तरह की परेशानी का कारण नहीं बनती हैं और अक्सर अपने आप चली जाती हैं। स्तन गांठ महिलाओं और पुरुषों दोनों में हो सकती है लेकिन आम तौर पर यह महिलाओं में आम है। यदि आप स्तन में कोई गांठ या बेचैनी महसूस करते हैं, तो सबसे प्रभावी उपचार के साथ-साथ स्थिति की गंभीरता का पता लगाने के लिए पूरी तरह से मूल्यांकन के लिए प्लास्टिक सर्जन से परामर्श करें। स्तन गांठ के एक पिंड हो सकती है जो हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होता है और अक्सर 15-30 वर्ष की आयु की महिलाओं में पाया जाता है। कई बार यह यह द्रव से भरी थैली होती है जो स्तन ग्रंथियों में होती है। यह आमतौर पर 20-50 वर्ष की आयु की महिलाओं में पाया जाता है। कुछ मामलों में यह स्तन पर मवाद का एक दर्दनाक निर्माण है जो संक्रमण के कारण होता है। यह आमतौर पर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रभावित करती है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के ब्रेस्ट लम्प सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लुम्पेक्टोमी | ₹100,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
मास्टक्टोमी | ₹220,000 | ₹150,000 | ₹350,000 |
ब्रेस्ट बायोप्सी | ₹22,000 | ₹10,000 | ₹30,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बेंगलुरु में ब्रेस्ट लंप सर्जरी (स्तन गांठ हटाने की सर्जरी) से पहले होने वाली जांचों की लागत
ब्रेस्ट लंप सर्जरी (स्तन गांठ हटाने की सर्जरी) से पहले जांच बहुत जरुरी है। दरअसल यह जांच ही निर्धारित करती है कि स्तन की गांठ की प्रकृति क्या है और इसके आगे का उपचार क्या होगा। बेंगलुरु में सर्जरी से पहले होने वाली जांच कौन सी हैं और उसकी लागत कितनी है इस पर निगाह ड़ालते हैं -
- बायोप्सी : इस जांच की लागत ₹1000 से ₹1500 तक हो सकती हैै। इससे पता चलता है कि गांठ कैंसरस है या नहीं।
- रक्त परीक्षण : इस जांच से प्राथमिक रूप से विशेष महत्व है इसे कराने के लिए ₹400 से लेकर ₹800 तक खर्च हो सकते हैं।
मरीज के हिसाब से ब्रेस्ट लंप सर्जरी (स्तन गांठ हटाने की सर्जरी) की लागत में अंतर क्यों होता है?
ब्रेस्ट लंप आपरेशन की लागत में मरीज के अनुसार से बदलाव होता रहता हैै। इस बदलाव की वजह के लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-
- मरीज की उम्र : मरीज की उम्र और ब्रेस्ट लंप का सीधा संबंध है। यदि कम उम्र में ही ब्रेस्ट लंप का पता चल जाय तो सर्जरी अपेक्षाकृत आसान होती है। यदि मरीज की आयु ज्यादा हो तो सर्जरी जटिल और महंगी होती जाती है।
- गांठ का प्रकार : गांठ का प्रकार सर्जरी की लागत और तकनीक दोनों को प्रभावित करता है। आमतौर पर तीन तरह की गांठ होती है।
- फाइब्रोएडीनोमा : यह एक गतिशील पिंड है जो हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होता है।
- सिस्ट : यह द्रव से भरी थैली होती है जो स्तन ग्रंथियों में होती है।
- फोड़ा : यह स्तन पर मवाद का एक दर्दनाक निर्माण है जो संक्रमण के कारण होता है।
- गांठ का आकार और संख्या : गांठ का आकार और संख्या सर्जरी और उसकी लागत दोनों को ही प्रभावित करती है। यदि किसी महिला में गांठों की संख्या ज्यादा है या उसका आकार बड़ा है तो सर्जरी जटिल और महंगी हो सकती हैै।
बेंगलुरु में ब्रेस्ट लंप सर्जरी (स्तन गांठ हटाने की सर्जरी) की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
ब्रेस्ट लंप सर्जरी (स्तन गांठ हटाने की सर्जरी) की लागत को कई कारक प्रभावित करते हैं। जैसे -
- इस्तेमाल की गई तकनीक : ब्रेस्ट लंप सर्जरी (स्तन गांठ हटाने की सर्जरी) में किस विधि का इस्तेमाल किया गया है यह सर्जरी की लागत पर सीधा असर डालता है।
- सर्जन की फीस : सर्जन की फीस का ब्रेस्ट लंप सर्जरी की लागत पर सीधा असर पड़ता है। सर्जन की फीस उनके अनुभव और दक्षता पर निर्भर करती है।
- पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल : रोगी की रिकवरी, उसकी सर्जरी के बाद की होने वाली देखभाल, और पोस्ट-ऑपरेटिव जरुरतें भी ब्रेस्ट लंप आपरेशन की लागत पर असर डालती हैं।
- यदि आप हमारे यहां सर्जरी कराने का निर्णय लेते है तो आपको बहुत सी चीजों के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा। यह सब पैकेज का हिस्सा होते हैंं जैसे देश के बेस्ट सर्जन, फ्री फालोअप, सर्जरी के दिन फ्री पिकअप और ड्राप की सुविधा, ज्यादातर लैब टेस्ट, 24 घंटे परामर्श और मेडिकल कोार्डिनेटर की सुविधा। इसके अलावा आपको भुगतान करने के लिए भी कई विकल्प मिल सकते हैं।
बेंगलुरु में ब्रेस्ट लंप सर्जरी (स्तन गांठ हटाने की सर्जरी) के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
पूरी डायगनोसिस के बाद, प्लास्टिक सर्जन स्तन गांठ हटाने की सर्जरी के लिए सबसे उपयुक्त तकनीक का निर्धारण करते हैं। ऐसी कई तकनीकें हैं जिनके द्वारा स्तन की गांठ को हटाया जा सकता है-
- ओपन सर्जरी : यह स्तन की गांठ हटाने की सर्जरी का एक पारंपरिक तरीका है। इस प्रक्रिया में सर्जन स्तन की गांठ तक पहुंच बनाने के लिए स्तन में चीरा लगाया जाता है। उसे हटाने के बाद दिए जाने के बाद, सर्जन सर्जिकल साइट पर टांका लगा देते हैं। यह विधि आमतौर पर सामान्य सर्जनों द्वारा की जाती है। लम्पेक्टोमी तकनीक की तुलना में इस प्रक्रिया में संक्रमण, जोखिम और निशान दिखने की संभावना होती है। इसकी लागत ₹30000 से ₹45000 तक हो सकती है।
- लम्पेक्टॉमी : प्लास्टिक सर्जन प्रक्रिया को दर्द रहित बनाने के लिए एनेस्थीसिया देते हैं। इस तकनीक के दौरान, प्लास्टिक सर्जन अन्य स्तन के ऊतकों को प्रभावित किए बिना गांठ को ठीक से हटाने के लिए प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने के लिए निप्पल-एरियोलर पर एक चीरा लगाता है। एक बार लम्पेक्टोमी पूरी हो जाने के बाद, सर्जन टांके के साथ चीरा लगाएगा। पारंपरिक स्तन हटाने की सर्जरी के तरीकों की तुलना में इस प्रक्रिया में न्यूनतम निशान पड़ते हैं। इसकी लागत ₹40000 से ₹55000 तक हो सकती है।
क्या बेंगलुरु में ब्रेस्ट लंप आई सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी, अधिकांश बीमा कंपनियां चिकित्सा बीमा के तहत स्तन गांठ सर्जरी को बीमा कवर देते हैं। हालांकि कवरेज की शर्तें अलग हो सकती हैं।
यदि आप हमारे माध्यम से सर्जरी कराने का निर्णय करते हैंं तो आपको एक समर्पित बीमा टीम मिलेगी जो आपको क्लेेम प्राप्त करने में मदद करेगी। इसके अलावा आपको नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी।
सारांश
ब्रेस्ट लंप आई सर्जरी तब की जाती हैै जब किसी महिला या पुरुष के स्तनों में गांठ पड़ जाए। हर बार यह जरुरी नहीं है पर हर बार सर्जरी हो पर स्थिति बिगड़ने पर सर्जरी ही विकल्प हो सकती है। इसकी लागत विभिन्न कारकों से प्रभावित हो सकती है। इस सर्जरी को कुछ शर्तों के साथ बीमा का पूरा कवर मिलता है।