बैंगलोर में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की लागत
बैंगलोर में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बेंगलुरु में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की लागत कितनी है?
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी को मेडिकल की भाषा में मास्टोपेक्सी के रूप में भी जाना जाता है। यदि किसी महिला को लगता कि उसके स्तन लटक गए है यानी वो ब्रेस्ट पीटोसिस (सैगिंग) का शिकार, या फिर अतिरिक्त त्वचा को हटाने और, स्तनों के साइज और उनके आकार (शेप) में सुधार करने के लिए स्तन के ऊतकों को कसने की प्रक्रिया करानी चाहिए तो वो ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी कराती है। इस सर्जरी की लागत ₹60000 से लेकर ₹125000 तक हो सकती है। वहीं औसत लागत ₹92500 हो सकती है।
स्तनों ने जब अपना आकार, सुडौलपन और शेप खो दिया है, तो प्लास्टिक सर्जन से सलाह कर कोई भी महिला स्तन लिफ्ट कराने पर विचार कर सकती है। प्रक्रिया स्तनों की वैसे ही स्वरूप देगी जैसे कि युवावस्था में उनके स्तन होते थे। यदि किसी महिला ने गर्भावस्था, स्तनपान, वजन में उतार-चढ़ाव, उम्र बढ़ने या आनुवंशिकता के कारण स्तन की लोच और दृढ़ता खो दी है, तो वो भी ब्रेस्ट लिफ्ट उपचार का विकल्प चुनती हैं।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
ट्रेडिशनल ब्रेस्ट लिफ्ट | ₹145,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
सर्कुमारियोलर ब्रेस्ट लिफ्ट | ₹220,000 | ₹150,000 | ₹300,000 |
वर्टिकल ब्रेस्ट लिफ्ट | ₹300,000 | ₹200,000 | ₹400,000 |
एंकर ब्रेस्ट लिफ्ट | ₹350,000 | ₹250,000 | ₹500,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बेंगलुरु में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी आम तौर पर समान्य और सुरक्षित मानी जाती है। फिर भी कुछ जांच सर्जरी से पहले जरुर कराई जाती है। बेंगलुरु में ब्रेस्टलिफ्ट सर्जरी से पहले कराई जाने वाली जांच और उनकी लागत क्या है इस पर नज़र डालते हैं -
- कंप्लीट ब्लड काउंट : रक्त परीक्षण इस सर्जरी के लिए बहुत जरुरी है। इसकी लागत ₹300 से ₹500 तक हो सकती हैै।
- यूरिन एनालिसिस : मूत्र विश्लेषण किसी भी सर्जरी की तरह ही ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी लागत ₹100 से लेकर ₹300 तक हो सकती है।
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) : रोगी के हृदय के स्वास्थ्य की प्राथमिक जानकारी के लिए यह जांच बहुत जरुरी है। इस जांच के बाद ही सर्जन सर्जरी में आगे बढ़ते हैं। इस परीक्षण की कीमत ₹100 से लेकर ₹500 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
ब्रेस्ट लिफ्ट आपरेशन की लागत हर मरीज के बदलती रहती है। इसका मुख्य कारण है कि सर्जरी में मरीज की स्थिति, मरीज के निर्णय अलग-अलग हो सकते हैं। आइए इन कारकों पर विचार करते हैं।
- मरीज की उम्र : ब्रेस्ट लिफ्ट करा रही महिला की उम्र इस सर्जरी को जटिल और मंहगी बना सकती है। ज्यादा उम्र होने पर रिकवरी में समय लग सकता है। वहीं इसके अलावा ज्यादा सप्लीमेंट दवाओं का उपयोग भी किया जा सकता है। ऐसे में सर्जरी महंगी हो जाएगी।
- मरीज का चिकित्सकीय इतिहास: मरीज को किस वजह से ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी करानी पड़ रही है यह भी लागत पर असर करता है। इस सर्जरी को सिर्फ कॉस्मेटिक कारणों से किया जा रहा है या किसी सेहत की समस्या की वजह से यह भी सर्जरी को प्रभावित करता है। यदि मेडिकल समस्या वजह है तो ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के साथ ही उन वजहों के कारक भी लागत को प्रभावित करते हैं।
- मरीज की चिकित्सकीय स्थिति : मरीज की अन्य चिकित्सकीय स्थिति उसकी सेहत के दूसरे पैरामीटर भी ब्रेस्ट लिफ्ट उपचार को प्रभावित करते हैं। इससे भी ब्रेस्ट लिफ्ट आपरेशन की लागत पर असर पड़ता है।
- मरीज द्वारा किया गया चयन : मरीज ने अपना इलाज कहां पर कराने का निर्णय लिया है जैसे सरकारी, प्राइवेट या सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल इसका असर भी एक्टोपिक प्रेगनेंसी आपरेशन पर पड़ता है। इसके अलावा किस तरह के डाक्टर (कितने अनुभवी, कितने दक्ष) एक्टोपिक प्रेगनेंसी उपचार करने वाले हैं यह भी लागत पर सीधा प्रभाव डालता है।
बेंगलुरु में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
बेंगलुरु में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी की अंतिम लागत को निम्नलिखित कुछ कारक हैं जो प्रभावित कर सकते हैं:
- सर्जन की फीस : प्लास्टिक सर्जन की विशेषज्ञता, अनुभव, उनकी उपलब्धता और मरीज को कितनी जल्दी आपरेशन करना है यह सारे कारण सर्जरी की लागत और सर्जन की फीस दोनों पर प्रभाव ड़ालते हैं।
- डायगनोस्टिक टेस्ट : प्लास्टिक सर्जन द्वारा कराए गए डायगनोस्टिक टेस्ट भी सर्जरी के खर्च को प्रभावित करते हैं। इसकी एक अनुमानित लागत पहले ही बताई जा चुकी है।
- अस्पताल का चयन : अ्स्पताल किस प्रकार है जिसमें आपरेशन होने जा रहा है। क्या हॉस्पिटल प्राइवेट है, सरकारी है या मल्टी स्पेशलिटी या फिर सुपरस्पेशलिटी। यह लगात पर प्रभाव डालता है।
- यदि आप हमारे यहां से ब्रेस्ट लिफ्ट आपरेशन कराने का निर्णय लेते हैं तो आपको बहुत सी सुविधाएं जैसे देश के सबसे अच्छे सर्जन, ज्यादातर डायगनोस्टिक जांच, 24 घंटे परामर्श, मेडिकल कोआर्डिनेटर की सुविधा जैसे कई विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा आपको फ्री फॉलोअप और भुगतान की सुविधा भी मिलती है।
बेंगलुरु में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
रोगी के स्तन का विश्लेषण करने के बाद, प्लास्टिक सर्जन ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी करने के लिए निम्नलिखित तकनीकों में से एक का चयन कर सकता है-
- क्रिसेंट लिफ्ट: यह उन महिलाओं के लिए सबसे उपयुक्त तकनीक है, जिनमें बहुत कम मात्रा में यानी मिनिमल सैगिंग होती है। इसमें एरिओला के शीर्ष-आधे किनारे के आसपास एक छोटा सा चीरा लगाना शामिल है। इस तकनीक को अक्सर तब चुना जाता है जब रोगी को स्तन वृद्धि भी होती है। इसकी लागत ₹65,000 से ₹95,000 तक हो सकती है।
- पेरी-एरोलर या 'डोनट' लिफ्ट: यह तकनीक हल्की सैगिंग की समस्या से ग्रस्त महिलाओं के लिए सर्वोत्तम है। इसमें स्तन के ऊतकों तक पहुंचने और एरोला के आकार को कम करने के लिए एरोला के चारों ओर एक गोलाकार चीरा लगाना शामिल है। परिणामी निशान अक्सर प्राकृतिक कॉनमें छिपा होता है। इसकी लागत ₹75,000 से ₹1,00,000 तक हो सकती है।
- वर्टिकल या 'लॉलीपॉप' लिफ्ट: यह उन महिलाओं के लिए बेहतर तकनीक है जिन्हें मध्यम सैगिंग की समस्या हो पर उन्हें स्तनों मों बहत ज्यादा आकार देने यानी रीशेपिंग की जरुरत हो। इस प्रकार के ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में 2 चीरे लगाना शामिल है। पहला एरोला के किनारे के आसपास बना है, और दूसरा एरोला के नीचे से इन्फ्रामैमरी फोल्ड तक वर्टिकली बना है। चीरों का आकार लॉलीपॉप जैसा दिखता है, इसलिए, इस प्रकार को लॉलीपॉप ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी कहा जाता है। इस तकनीक के साथ, काफी मात्रा में अतिरिक्त त्वचा को हटा दिया जाता है, और दिखाई देने वाले निशान पैदा किए बिना स्तन को ठीक से फिर से आकार दिया जाता है। इसकी लागत ₹90,000 से लेकर ₹1,00,000 तक हो सकती है।
- इनवर्टेड टी या 'एंकर' लिफ्ट: इस प्रकार के ब्रेस्ट लिफ्ट को उन महिलाओं के लिए चुना जाता है जो व्यापक सैगिंग की शिकार होती हैं साथही जिन्हें स्तनों के आकार में बहुत ज्यादा बदलाव की जरुरत होतीहै। बे्स्ट लिफ्ट आपरेशन की इस विधि में तीन चीरे लगाए जाते हैं- एक एरोला किनारे के आसपास, एक एरोला के नीचे से ब्रेस्ट क्रीज तक, और एक इन्फ्रामैमरी फोल्ड (स्तन क्रीज के नीचे)। इस तकनीक को तब चुना जाता है जब ब्रेस्ट लिफ्ट के साथ ही ब्रेस्ट रिडक्शन भी किया जा रहा हो। इसकी लागत ₹95,000 से लेकर ₹1,25,000 तक हो सकती है।
- सभी प्रकार के ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में निशान बहुत कम ही दिखाई देते हैं।
क्या बेंगलुरु में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
बेंगलुरु समेत पूरे भारत में ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी में बीमा का कवर नहीं मिलता है क्योंकि अधिकांश कंपनियां इसे कॉस्मेटिक सर्जरी मानती हैं। हां कुछ मामलों में अगर चिकित्सकीय कारण हैं तो क्लेम मिल सकता है। ऐसे आपको ब्रेस्ट लिफ्ट आपरेशन के बीमा कवर के बारे में आपको अपने एजेंट से बात करनी चाहिए। वैसे अगर आप हमारे यहां से उपचार कराने का निर्णय करते हैं तो आपको नो कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधा मिल सकती है।
सारांश
जिन महिलाओं के स्तन का आकार मनचाहा नहीं रहता, उन्हें उम्र, सेहत या किसी अन्य कारण से इनमें कसाव और बनावट की कमी लगती है तो वे ब्रेस्ट लिफ्ट सर्जरी करवाती हैं। इसकी लागत कई तरह के कारकों पर निर्भर करती है। इसमें रोगी की स्थिति, चिकित्सा विधि आदि भी महत्वपूर्ण कारक हैं। इसे ज्यादातर मामलों में बीमा कवर नहीं मिलता है।