बैंगलोर में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन की लागत
बैंगलोर में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के बेस्ट डॉक्टर
बंगलूरू में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की लागत कितनी है?
स्तन वृद्धि सर्जरी को मैमप्लास्टी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य ब्रेस्ट इम्प्लांट की मदद से स्तनों के आकार और साइज को बढ़ाना है। इसके लिए सर्जरी जरुरी है इसकी लागत ₹70000 से लेकर ₹150000 तक हो सकती है। इसकी औसत लागत ₹110000 हो सकतीहै । यह प्रक्रिया स्तन के आकार को बढ़ाती है जो शरीर के बाकी हिस्सों के हिसाब से उपयुक्त दिखती है।
स्तन वृद्धि सर्जरी मैमेरी ग्लैंड्स के पीछे की कैविटी (जगह) में कृत्रिम ब्रेस्ट इंप्लांट डालने से स्तनों का आकार बढाया जा सकता है। यह प्रक्रिया स्तनों को बड़ा, सुडौल और भरा हुआ दिखाने में मदद करती है। इसके लिए एक अनुभवी प्लास्टिक सर्जन की आवश्यकता होती है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के स्तनों का बढ़ना की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
सेलाइन इंप्लांट | ₹110,000 | ₹70,000 | ₹150,000 |
सिलिकॉन इम्प्लांट | ₹160,000 | ₹100,000 | ₹250,000 |
फैट ट्रांसप्लांट | ₹250,000 | ₹150,000 | ₹350,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बंगलूरू में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?
ब्रेस्ट इंप्लांट आमतौर पर सुरक्षित और सामान्य सर्जरी है पर इसके लिए आपको एक अनुभवी सर्जन और कुछ जांचों की जरुरत होती है। बंगलूरू में इन जांचों की लागत निम्नलिखित है -
- ब्लड टेस्ट - इसकी लागत ₹200 से ₹500 तक हो सकती है।
- छाती का एक्स-रे - इसकी लागत ₹500 से ₹2000 तक होती है।
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम - इसकी लागत ₹100 से ₹500 तक हो सकती है।
- यूरीन एनालिसिस - पेशाब के विश्लेषण का खर्च ₹100 से ₹300 तक हो सकता है।
- मैमोग्राम - इसी जांच की कीमत ₹100 से ₹3000 तक होती है।
- इमेजिंग टेस्ट - इस जांच की लागत ₹200 से ₹700 तक हो सकती है।
मरीज के हिसाब से ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की लागत हर मरीज के हिसाब से बदल जाती है। इसमें मरीज की उम्र, उसके द्वारा इलाज के विभिन्न घटकों को लेकर किए गये फैसले आदि का बहुत बड़ा असर होता है -
- मरीज की उम्र - मरीज की उम्र का मैमोप्लास्टी यानी ब्रेस्ट ऑग्यूमेंटेशन सर्जरी पर सीधा असर पडता है। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ वही परिणाम लाने के लिए सर्जरी जटिल होती है ऐसे में इसकी लागत भी महंगी होती जाती है।
- मरीज द्वारा किया गया चयन - मरीज ने किस डा़क्टर और किस अस्पताल में अपना आपरेशन करने का निर्णय किया है इससे लागत पर सीधा असर पड़ता है। डाक्टर के अनुभव और ज्ञान के हिसाब से फीस में अंतर होता है। वहीं अस्पताल सरकारी है, प्राइवेट या सुपरस्पेशलिटी है इसका असर भी लागत पर पड़ता है।
- सर्जरी की तकनीक - मरीज किस तकनीक से ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन आपरेशन कराना चाहता है इसका असर भी लागत पर पड़ता है।
- मरीज की सेहत - मरीज की चिकित्सकीय स्थिति कैसी है इसका असर भी लागत पर पड़ता। ऐसे इसलिए क्योंकि अगर दूसरी स्थतियां आपरेशन में बाधक हैं तो पहले उन्हें दूर करना होता है। ऐसे मेंसर्जरी महंगी हो जाती है।
बंगलूरू में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?
बैंगलोर में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी यानी स्तन वृद्धि सर्जरी के खर्च को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित है-
- सर्जरी की तकनीक - ब्रेस्ट ऑग्यूमेंटेशन सर्जरी में मुख्य तौर पर तौर पर दो तरीके अपनाए जाते हैं। पहला फैट ट्रांसफर और दूसरे इंप्लांट लगाना। दोनों की लागत अलग अलग होती है। ऐसे में इसका असर सर्जरी की कुल लागत पर होता है.
- इम्प्लांट्स के प्रकार- ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन आपरेशन में इम्प्लांट का प्रकार सर्जरी की लागत को प्रभावित करता है। इम्प्लांट्स दो प्रकार के होते हैं- सलाइन इम्प्लांट और सिलिकॉन प्रत्यारोपण। इंप्लांट के प्रकार, उनके साइज शेप उनकी लाइफ के हिसाब से सर्जरी की लागत पर असर पड़ता है।
इसके अलावा भी कुछ कारक हैं जो लागत पर असर ड़ालते हैं जैसे
- प्रत्यारोपण की विधि
- अस्पताल में भर्ती होने का खर्च (प्रवेश, कमरे का किराया, ओटी, भोजन, डिस्चार्ज, आदि)
- सर्जन और एनेस्थेटिस्ट की फीस
- डायगनोस्टिक परीक्षण और मूल्यांकन
- निर्धारित दवाएं
- सर्जरी के बाद की देखभाल और परामर्श शुल्क
हमारे यहां पर ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी कराने का निर्णय लेने के बाद आपको किसी अतिरिक्त खर्चे की चिंता नहीं करनी है। ये सभी हमारे पैकेज का हिस्सा है। इसके अलावा देश के सबसे अच्छे डाक्टर, 24 घंटे परामर्श और मेडिकल कोआर्डिनेट करी सुविधा, बहुत से भुगतान के विकल्प, फ्री-फॉलोअप जैसी तमाम सुविधा मिलेगी।
बंगलूरू में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
बंगलूरू में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन मुख्यता दो तरीकों से किया जाता है। इसके घटक और तकनीक के हिसाब से इसकी लागत पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि ये दोनों घटक, उनकी तकनीक क्या होती है।
- फैट ट्रांसफर विधि – इस प्रक्रिया में लिपोसक्शन के जरिए रोगी के शरीर के एक हिस्से से फैट निकाला जाता है। इस निकाले गए फैट को पहले प्रोसेस किया जाता है और इसके बाद उसे स्तनों में इजेंक्ट कर दिया जाता है। यह एक नैच्युरल तरीका है। इसमें स्तनों को बढ़ाने, उनका आकार बड़ा करने, उन्हें शेप देने के लिए शरीर के अपने फैटी टिश्यू का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लागत ₹70,000 से ₹1,00,000 तक आती है।
- ब्रेस्ट इंप्लांट विधि - ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन आपरेशन की इस तकनीक में इंप्लांट का प्रयोग करके स्तनों को बढ़ाया जाता है और उसको आकार बढ़ाया जाता है। ज्यादातर इस तरह की विधि वो महिलाएं अपनाती है जो बच्चे के जन्मम के बाद अपने मनाचहे स्तन के आकार और ब्रेस्ट लिफ्ट को पाना चाहती हैं।
- कैंसर के बाद भी इस तरह के ब्रेस्ट इंप्लांट का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रेस्ट इंप्लांट सामान्य तौर पर तीन तरह के होते हैं, यथा, सिलकॉन जेल इंप्लांट, सलाइन इंप्लांट और अल्टरनेट इंटीग्रेटेड रिप्लेसमेंट। इंप्लांट्स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय न्यू जेनरेशन हाई ग्रेड सिलिकॉन होते हैं। आमतौर पर इसकी लागत लगभग ₹105,000 से ₹1,50,000 तक हो सकती है।
क्या बंगलूरू में ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी नहीं, ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी को बीमा कवर नहीं मिलता है। इसके पीछे का कारण यह है कि कंपनियां इसे एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया मानती हैं। यदि आप हमारे यहां सर्जरी कराने का निर्णय करते हैं तो आपको कई भुगतान विकल्प जैसे क्रेडिट कार्ड, चेक, डेबिट कार्ड ईएमआई मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपको नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी शामिल है।
सारांश
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन एक सामान्य कॉस्मेटिक सर्जरी है। इससे महिलाएं अपने स्तन के शेप और साइज को वापस पा सकती हैं या मनचाहा बना सकती हैं। इसकी लागत इंप्लांट के लिए इस्तेमाल की गयी तकनीक, इंप्लांट के प्रकार, उसके आकार, उसकी लाइफ पर निर्भर करता है। इस सर्जरी को बीमा का कवर नहीं मिलता है। पर हमारे यहां सर्जरी कराने पर नो कॉस्ट ईएमआई समेत कई तरह की सुविधा मिल सकती है।
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन के लिए हमें क्यों चुनें?
मरीजों की प्रतिक्रिया
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Delhi
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Mumbai
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Gurgaon
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Hyderabad
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Kolkata
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Pune
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Chennai
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Lucknow
- Breast Augmentation/Mammoplasty in Ahmedabad