बैंगलोर में एनल फिसर सर्जरी की लागत
बैंगलोर में एनल फिसर सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर
बेंगलुरु में एनल फिशर की सर्जरी की लागत कितनी है?
एनल फिशर एक ऐसा घाव या अल्सर है जो गुदा के पास बड़ी आंत की परत में विकसित होता है। इसके कारण मल त्याग करते समय रोगी रोगी को तेज़ दर्द होता हैऔर मल के साथ खून आता है। इस समस्या के स्थायी इलाज के लिए सर्जरी की जाती है। बेंगलुरु में एनल फिशर की सर्जरी की न्यूनतम लागत ₹35000 तक होती है वहीं अधिकतम लागत ₹50000 तक हो सकती है। इस प्रक्रिया की औसत लागत ₹42500 तक हो सकती है।
गुदा फिशर आमतौर पर गुदा या बड़ी आंत के अंतिम भाग की परत को नुकसान के कारण होता है। इससे ज्यादातर वो लोग पीड़ित होते हैं जिन्हें कब्ज रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कठोर मल एनल कैनाल की परत को क्षति पहुंचाता है। लगातार दस्त के रोगियों में इसके होने की संभावना होती है।
इसके अलावा क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस के रोगियों, गर्भावस्था और प्रसव के कारण महिलाओं को भी ये आसानी से हो सकता है।
बैंगलोर में विभिन्न प्रकार के एनल फिसर सर्जरी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
ओपन एनल फिशर सर्जरी | ₹37,500 | ₹30,000 | ₹45,000 |
लेजर एनल फिशर सर्जरी | ₹40,000 | ₹35,000 | ₹45,000 |
लेटरल इंटरनल स्फिंक्टेरोटोमी (एलआईएस) | ₹52,500 | ₹25,000 | ₹80,000 |
स्फिंक्टेरोटॉमी लेटरल | ₹60,000 | ₹55,000 | ₹65,000 |
फिशरोटॉमी | ₹60,000 | ₹55,000 | ₹65,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बेंगलुरु में एनल फिशर सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी है?
बेंगलुरु में एनल फिशर के उपचार से पहले रोगी के कुछ परीक्षण किए जाते हैं। ये परीक्षण रोगी के उपचार की आगे की दिशा तय करते हैं। इनमें शामिल हैं -
- एनोस्कोपी : इस जांच की लागत ₹4000 से ₹10000 तक हो सकती है।
- फ्लेक्सिबल सिग्मोइडोस्कोपी : इस परीक्षण में ₹10000 से ₹15000 तक की लागत आती है।
- कोलोनोस्कोपी : इसमें ₹3000 से ₹18000 तक का खर्च आता है।
मरीज के हिसाब से एनल फिशर सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
एनल फिशर के हर रोगी के लिए उपचार की लागत भिन्न हो सकती हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है जिनमें कुछ प्रमुख कारण हैं-
- रोगी की स्थिति : यदि रोगी को एनल फिशर के कारण बहुत अधिक समस्या हो रही है। लक्षणों के कारण उसके लिए मल त्यागना असंभव हो गया है या अधिक रक्त स्राव हो रहा है तो तुरंत सर्जरी की जाती है। ये सर्जरी जटिल हो सकती है , ऐसे में इलाज की लागत बढ़ जाती है।
- सर्जरी की तकनीक : यदि रोगी सर्जरी की मिनिमली इनवेसिव तकनीक चुनता है तो उसके कई लाभ होते हैं। हालांकि ऐसी एडवांस सर्जरी की लागत अधिक हो सकती है।
- रोगी की अन्य स्वास्थ्य स्थितियां : यदि रोगी को एनल फिशर के अलावा और भी कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है तो उसको भी प्रबंधित किया जाता है। इसके कारण जांचों औऱ दवाओं का अतिरिक्त खर्च इलाज में जुड़ सकता है। इससे इलाज की लागत प्रभावित होती है।
बेंगलुरु में एनल फिशर सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
बेंगलुरु में एनल फिशर के उपचार की लागत पर अन्य कई चीज़ें भी प्रभाव डाल सकती हैं। इनमें निम्नलिखित कारण शामिल हैं -
- अस्पताल का चयन: यदि रोगी किसी प्राइवेट या मल्टी स्पेश्यैलिटी अस्पताल में इलाज करवाता है तो लागत पर असर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां भर्ती होने का खर्च, कमरे का शुल्क, अन्य सुविधाओं की लागत अधिक हो सकती है।
- सर्जन का चुनाव : यदि रोगी किसी बड़े और अनुभवी सर्जन से प्रक्रिया करवाता है तो उनका परामर्श और सर्जरी शुल्क लागत को बढ़ा सकता है।
- फॉलोअप चेकअप : कई मामलों में रोगियों को सर्जरी के बाद फॉलोअप के लिए डॉक्टर के पास कई बार जाना हो सकता है। ऐसे में हर बार परामर्श शुल्क और बाद की दवाओं की लागत खर्च को बढ़ा सकती है।
- नैदानिक परीक्षण : रोगी के खर्च पर नैदानिक परीक्षणों का भी काफी प्रभाव पड़ता है। सर्जरी से पहले की जाने वाली जांचें रोगी की ज़रूरत केअनुसार बढ़ भी सकती हैं। ऐसे में लागत बढ़ना स्वाभाविक है।
बेंगलुरु में एनल फिशर सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
बेंगलुरु में एनल फिशर के उपचार के लिए कई तकनीक इस्तेमाल की जा सकती हैं। इनकी लागत आपके उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। इन तकनीकों में शामिल हैं -
- ओपन सर्जरी: यह प्रक्रिया एनल फिशर के उपचार पर आमतौर पर उपयोग में लाई जाती है। इस सर्जरी में सर्जन गुदा द्वार के पास एक छोटा सा चीरा लगाते हैं। इससे वे रोगी की स्फिंक्टर की मांसपेशियों को ठीक से देख पाते हैं। इस कट को लगाने के बाद घाव सूखने के लिए इसे खुला छोड़ दिया जाता है।
- इस सर्जरी के बाद रोगी को उसी दिन घर जाने की अनुमति मिल जाती है। इस प्रक्रिया की लागत लगभग ₹30,000 से लेकर ₹45,000 तक हो सकती है।
- लेजर सर्जरी : इस प्रक्रिया के दौरान, सर्जन लेजर तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। चिकित्सक लेजर को रोगी के गुदा द्वार के पास प्रभावित जगह पर केंद्रित करते हैं। ये लेज़र बीम गुदा स्फिंक्टर को नुकसान पहुंचाए बिना गुदा में फिशर को ठीक करती है। यह एक न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी है। इसमें रोगी की रिकवरी तेज़ी से होती है। इस प्रक्रिया की लागत ₹30,000 से ₹45,000 तक होती है।
- लेटरल इंटरनल स्फिंक्टेरोटॉमी : यह प्रक्रिया गुदा के अंदर पड़ रहे दबाव को कम करती है। इस सर्जरी में क्षतिग्रस्त ऊतक को ठीक करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में रक्त प्रवाह बढ़ाया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत ₹40000 से ₹50,000 तक हो सकती है.
क्या बेंगलुरु में एनल फिशर की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हां, बेंगलुरु में एनल फिशर के उपचार का पूरा खर्च बीमा कम्पनी वहन करती है। अपने रोगी के इलाज के लिए संबंधित बीमा एजेंट से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
हमारे यहां सर्जरी करवाने पर आपको बीमा प्राप्त करने में पूरी सहायता दी जाती है। इसके अलावा आपको भुगतान के कई आसान विकल्प भी दिए जाते हैं। यही नहीं रोगी की सारी जांचें और फॉलोअप परामर्श भी पैकेज में सामिल होते हैं। सर्जरी के दिन रोगी को घर से लाने और वापस ले जाने के लिए कैब की सुविधा भी दी जाती है।
सारांश
एनल फिशर एक ऐसी समस्या है जिसमें रोगी के एनल कैनाल में घाव हो जाता है। इसके कारण रोगी को मल त्यागने में रक्तस्राव और तेज़ दर्द हो सकता है। इसका सर्जरी द्वारा इलाज संभव है। सर्जरी की कई तकनीक मौजूद हैं जो रोगी की स्थिति के हिसाब से उपयोग की जाती है। एनल फिशर के उपचार के लिए बीमा कम्पनिया पूरा बीमा कवर प्रदान करती हैं।