Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

मुंबई  में अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत

शुरुआती कीमत ₹50,000
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
35-45 मिनट
सर्जरी करने की अवधि35-45 मिनट
1 दिन
हॉस्पिटल में रहने की अवधि1 दिन
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
लोकल
एनेस्थीसियालोकल
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹50,000
औसत कीमत(लगभग)₹70,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹100,000
Call Us
6366-524-405

मुंबई में अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
92%664 ratings
Dr Nelson V JunghareGeneral Surgeon9 Years Exp

MBBS, MS - General Surger...अधिक पढ़ें

600 at clinic
doctor-profile
83%655 ratings
Dr Pranav MehrotraGeneral Surgeon11 Years Exp

MBBS, MS - General Surger...अधिक पढ़ें

600 at clinic
doctor-profile
93%640 ratings
Dr Sarang P BajpaiGeneral Surgeon12 Years Exp

MBBS, DNB - General Surge...अधिक पढ़ें

600 at clinic
doctor-profile
85%18 ratings
Dr Vaibhav LokhandeGeneral Surgeon23 Years Exp

MBBS, MS - General Surger...अधिक पढ़ें

600 at clinic
doctor-profile
91%610 ratings
Dr Bineet JhaGeneral Surgeon18 Years Exp

MBBS, MBBS

600 at clinic
सभी डाक्टर देखें

मुंबई मेंअम्बिलिकलहर्निया सर्जरी की लागत कितनी है?

अम्बिलिकल हर्निया या गर्भनाल हर्निया तब होता है जब कोई मसल्स या टिश्यू का छेद अम्बिलिकल्स के पास छेद से बाहर आने लगे। इस स्थिति को सर्जरी के माध्यम से ठीक किया जा सकता है। मुंबई में इस सर्जरी की लागत ₹70000 से लेकर ₹90000 तक हो सकती है।

वैसे हर्निया कई प्रकार की होती है जैसे….हाइटल हर्निया, इनगुइनल हर्निया,अम्बिलाइकल हर्निया,इंसिज़नल हर्निया,फेमोरल हर्निया। हर्निया एक आम समस्या है लेकिन कई बार मरीज इसे समझने में देर कर देता है जिसकी वजह से यह बढ़ जाते हैं।

हर्निया शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। खासतौर पर पेट के निचले हिस्से में ज्यादा होते हैं। हर्निया स्त्री या पुरुष किसी को भी हो सकता है। हर्निया में मसल के कमजोर या कोई डिफेक्ट होने की वजह से मंशापेशियां, कोई अंग या उत्तक किसी छेद से बाहर आने लगते हैं।

अम्बिलिकल हर्निया की सर्जरी हमारे यहां अनुभवी और योग्य चिकित्सकों की टीम द्वारा की जाती है। जो नवीन तकनीकों का उपयोग करते हैं और मरीज को शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करते हैं। इसके अलावा मुफ्त परामर्श की सुविधा भी दी जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें।

मुंबई में विभिन्न प्रकार के अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
लैप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी₹55,000₹40,000₹70,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई में अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत क्या होती है?

सर्जरी से नैदानिक परीक्षण एक आवश्यक प्रक्रिया हैं। इन्ही परीक्षणों का परिणाम सर्जरी की सफलता निर्धारित करती हैं। अम्बिलिकल हर्निया की सर्जरी से पहले सर्जन कई तरह के नैदानिक परीक्षण करवाते हैं। ये परीक्षण और उनकी लागत निम्नलिखित हैं।

  • यूरिन एनालिसिस :मुंबई में इस परीक्षण को करवाने की लागत ₹100 से लेकर ₹300 तक हो सकती है।
  • पेट का अल्ट्रासाउंड: मुंबई में इसकी लागत ₹1000 से लेकर ₹5000तक हो सकती है।
  • एक्स रे: इसकी लागत ₹250 से लेकर ₹500 तक हो सकती है।
  • कंप्लीट ब्लड काउंट: इसकी लागत ₹300 से लेकर ₹500 तक होती है।
  • एमआरआई: इस परीक्षण की लागत ₹2500 से लेकर ₹6000 तक हो सकती है।
  • सीटी स्कैन: मुंबई में इसकी लागत ₹1000 से लेकर ₹7500 तक हो सकती है।

मरीज के हिसाब से अम्बिलिकल हर्निया की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?

अम्बिलिकल हर्नियाकी समस्या किसी को भी शरीर के किसी भी हिस्से और किसी भी प्रकार की हो सकती है। यह समस्या हर मरीज में अलग-अलग हो सकती है इसलिए लागत भी अलग ही अलग होगी। आईये जानते हैं की मरीज के हिसाब से ये लागत में अंतर क्यों होता है?

  • बीमारी की गंभीरता :परीक्षण के परिणामों से पता चलता है कि बीमारी गंभीर है या नहीं । गंभीरता का स्तर हर मरीज में एक जैसा नहीं हो सकता इसलिए बीमारी अलग तो लागत भी अलग होगी।
  • उम्र :सर्जरी के लिए उम्र का महत्व इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा उम्र वाले मरीजों में सर्जरी से रिकवर होने उस दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को सहने की क्षमता कम होती है। ज्यादा उम्र वालों की सर्जरी के लिए सर्जन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जबकि कम उम्र वालों के लिए सर्जरी जटिल नहीं होती। इसलिए लागत में अंतर हो जाता है।
  • रोगी की स्थिति: कभी मरीज की आंत में हर्निया फंस गई होती है जिसकी वजह से काफी दर्द होता है। उल्टी, बुखार की समस्या रहती है ऐसे में ये सर्जरी तुरंत करनी पड़ती है और जटिल भी होती है जिससे लागत ज्यादा आती है।

मुंबई में अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं?

सर्जरी की लागत पर स्थान का बहुत प्रभाव पड़ता है। हर शहर में सर्जरी की लागत वहां के कुछ कारणों पर निर्भर करती है। मुंबई शहर में इस सर्जरी को प्रभावित करने वाले निम्न कारण हो सकते हैं।

  • मरीज के द्वारा चुना गया अस्पताल: मरीज ने सर्जरी के लिए जिस अस्पताल को चुना है वो लागत निर्धारित करती है। अगर अस्पताल ज्यादा मशहूर आधुनिक क्षमता वाला है तो सामान्य अस्पताल की तुलना में उसकी लागत ज्यादा होगी।
  • सर्जरी का प्रकार: अम्बिलिकल हर्निया के प्रकार और उसकी गंभीरता देखते हुए सर्जरी की प्रक्रिया चुनी जाती है। अगर सर्जरी पारंपरिक विधि से न कर आधुनिक विधि से की जाए तो लागत ज्यादा आती है।
  • एनेस्थीसिया: कोई भी सर्जरी एनेस्थीसिया के बिना नहीं की जाती है। इससे मरीज को अचेतन या सर्जरी वाले स्थान को सुन्न कर दिया जाता है। इस एनेस्थीसिया की मात्रा और अवधि पर इसकी लागत निर्धारित होती है।
  • अन्य खर्च :परामर्श की संख्या, अस्पताल आने जाने के खर्च, अस्पताल की तरफ से अन्य सुविधाओं के शुल्क, दवाओं की लागत ये सारे कारण आपकी सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित करते हैं।
  • जांच की लागत: सर्जरी से पहले और बाद में कराये जाने वाले जाँच आपको लागत को प्रभावित करते हैं।

मुंबई में अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

अधिकांश अम्बिलिकल हर्निया घातक नहीं होते हैं लेकिन बिना सर्जरी के ठीक भी नहीं होते। हर्निया कहीं भी हो सकता है पेट, जांघ के ऊपरी हिस्से नाभि, कमर के आसपास। जब हर्निया अलग-अलग तरह के होते हैं तो सर्जरी भी कई प्रकार से की जाती है। सर्जन मरीज की बीमारी की गंभीरता को समझते हुए सर्जरी की विधि तय करता है।

  • पारंपरिक हर्निया सर्जरी: इस प्रक्रिया के दौरान मरीज को एनेस्थीसिया दे कर बेहोश किया जाता है। खुली या पारंपरिक विधि से प्रक्रिया की जाती है। इसमें तीन चीरे लगाये जाते हैं। धीरे-धीरे चमड़े, वसा, मांसपेशियों से होते हुए हर्निया तक पहुंचा जाता है। फिर उस चीरे से हर्निया को पीछे धकेल दिया जाता है। मुंबई में इस सर्जरी को करने की औसत लागत ₹70000 से ₹80000 तक हो सकती है।
  • लेप्रोस्कोपिक सर्जरी: यह सबसे सेफ सर्जरी मानी जाती है।इस प्रक्रिया में छोटे छोटे तीन-चार चीरे लगाये जाते हैं। एक छोटा कैमरा चीरे के द्वारा अंदर डाला जाता है और दो चीरो के माध्यम से सर्जरी वाले उपकरण डाले जाते हैं। फिर हर्निया ठीक किया जाता है। अंत में CO2 के माध्यम से चीरे को सुखाया जाता है। इसकी वजह से मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। मुंबई में इस सर्जरी की लागत ₹75000 से ₹85000 तक हो सकती है।
  • रोबोटिक सर्जरी: इस सर्जरी की प्रक्रिया लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की तरह ही की जाती है। इस सर्जरी की वीडियो स्क्रीनिंग होती है। सर्जरी प्रक्रिया तीन चीरों के साथ किया जाता है। इस सर्जरी में समय कम लगता है साथ मरीज जल्दी से ठीक हो जाता है। मुंबई में इस सर्जरी की लागत ₹75000 से ₹90000 तक हो सकती है।
  • हाइटल हर्निया रिपेयर: यह सर्जरी प्रक्रिया बड़ी ही आसान होती है। मरीज को ठीक में में कम वक़्त लगता है। न ही दर्द होता है न ही कोई बड़ा घाव बनता है। मुंबई में इस सर्जरी की लागत ₹70000 से ₹80000 तक हो सकती है।

क्या मुंबई में हर्निया सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

मुंबई में अम्बिलिकल हर्निया की सर्जरी के लिए बीमा कंपनियां बीमा कवर देती हैं। इस बीमा की राशि मरीज के की बीमा पॉलिसी की शर्तों पर निर्धारित होती हैं। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए तुरंत अपने बीमा कर्ता से संपर्क करें।

सारांश

अम्बिलिकल हर्निया के लक्षण शुरुआत में कभी दिखते हैं और कभी नहीं दिखते। लेकिन जब ये गंभीर हो जाते हैं तो कई तरह की समस्याएं देने लगते हैं। बिना सर्जरी के ठीक भी नहीं होते। मुंबई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹70000 से ₹90000 तक हो सकती है।हर्निया की सर्जरी के लिए आपको बीमा कवर भी मिलता है। कभी हर्निया की सर्जरी के बाद कुछ परेशानियां हो सकती हैं जैसे घाव में संक्रमण, घाव के निशान, खून बहना आदि। इसलिए जब तक पूरी तरह से ठीक न हो जाएं अपने चिकित्सक से परामर्श लेते रहें हैं।

वेरिफाइड बाय
Profile Image
Dr Sanjay Kedarnath PalGeneral Surgeon•11 Years ExpMBBS, MS - General Surgery

अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.4/ 5

(2587 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

A
Amal
मुझे रिकवरी को लेकर घबराहट हो रही थी, लेकिन डॉक्टर और उनकी टीम ने मुझे बहुत सपोर...अधिक पढ़ें
CT
Chitra Tanwar
हर्निया के कारण मुझे सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द हो रहा था। सर्जरी के...अधिक पढ़ें
PS
Pragati Sikhwal
सर्जरी से पहले, मुझे अपने पेट को लेकर बहुत शर्मिंदगी होती थी। मैं बॉडी फिटिंग वा...अधिक पढ़ें
F
Flavia
मैं बहुत समय से हर्निया से पीड़ित हूँ लेकिन सर्जरी कराने से डरती थी। लेकिन मेरे ...अधिक पढ़ें
NA
Neha Arora
मुझे चिंता थी कि सर्जरी के बाद बहुत निशान रह जायेंगे। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ और मेर...अधिक पढ़ें
लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
अम्बिलिकल हर्निया सर्जरी  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर