मुंबई में टिम्पेनोप्लास्टी की लागत
मुंबई में टिम्पेनोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में कान की सर्जरी (टिम्पेनोप्लास्टी) की लागत कितनी होगी?
सर्जरी के दौरानफैट,कार्टिलेज या फेसिया से एक विशेष प्रकार का ग्राफ्ट तैयार करके कान के परदे में मौजूद छेद को भरने की क्रिया कोटिम्पेनोप्लास्टी यानी कान की सर्जरी कहते हैं।इस सर्जरी को करने में एक से दो घंटे का समय लगता है।टिम्पेनोप्लास्टी आमतौर पर बच्चों पर की जाती है।
हालांकि, कुछ विशिष्ट मामलों में वयस्कों में भी इस सर्जरी को किया जाना आवश्यक होता है। कान से संबंधित किसी अन्य समस्याओं के उपचार के लिए टिम्पेनोप्लास्टी की जा सकती है। इस प्रक्रिया में मुंबई में औसत लागत ₹35000 से ₹60000 तक हो सकती है।
कान की यह सर्जरी हमारे यहां भी कुशल चिकित्सकों की टीम के द्वारा की जाती है। इस सर्जरी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए हमारे सर्जन उन्नत तकनीकों का उपयोग करतेहैं । इसके तहत हम मरीज को कई अन्य सुविधाएं निशुल्क प्रदान करते हैं।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के tympanoplasty की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
मास्टॉयडेक्टॉमी | ₹45,000 | ₹35,000 | ₹55,000 |
मास्टॉयडेक्टॉमी | ₹45,000 | ₹35,000 | ₹55,000 |
मायरिंगोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
मायरिंगोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
मायरिंगोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई में टिम्पेनोप्लास्टी से पहले होने वाली जांच की लागत
सर्जरी से पहले कराये जाने वाले परीक्षण और उनकी लागत
- टाइम्पेनोमेट्री: सुनने की क्षमता को मापने के लिए यह परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षण की लागत ₹300 से ₹800 तक होती है।
- ऑडियोलॉजी परीक्षा: विभिन्न ध्वनियों, पिचों और आवृत्तियों के बीच अंतर का आकलन करने के लिए यह परीक्षण किया जाता है। यह मरीज के सुनने की क्षमता को मापता है। इस जांच की लागत ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है।
- ईयर डिस्चार्ज कल्चर :कान के अन्दर से कभी-कभी तरल पदार्थ निकलता है ऐसा संक्रमण की वजह से होता है। इसके वजह से भी सुनने की क्षमता जा सकती है। इस परीक्षण के जरिए इसी संक्रमण का पता लगाया जाता है। इस परीक्षण का खर्च ₹600 से ₹800 तक हो सकता है।
- ट्यूनिंग फोर्क मूल्यांकन: टर्निंग फोर्क एक धातु का बन उपकरण होता है, जिसमे ध्वनि उत्पन्न कर सुनने की क्षमता का आकलन किया जाता है। इस जांच में ₹300 से ₹700 तक की लागत आती है।
मरीज के हिसाब से टिम्पेनोप्लास्टी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर मरीज के कान की समय अलग अलग हो सकती है, उसके श्रवण हानि अलग प्रकार की हो सकती। मरीज की आवश्यकताएं अलग हो सकती हैं इसलिए विभिन्न मरीज की लागत में अंतर आ सकता है इस अंतर के निम्न कारण हो सकते हैं ।
- उम्र: किसी भी सर्जरी पर उम्र का प्रभाव देखा जाता है। क्योंकि उम्र की वजह से सर्जरी प्रक्रिया जटिल और आसान हो सकती है। अगर मरीज की उम्र ज्यादा है तो प्रक्रिया जटिल और लागत ज्यादा आएगी ।
- मरीज के अन्य स्वास्थ्य कारण: अगर मरीज को स्वास्थ्य संबंधी अन्य कारण की वजह से परेशानियां हैं तो सर्जरी प्रक्रिया मुश्किल हो सकती है और लागत ज्यादा आ सकती है।
- बीमारी की गंभीरता: कान की सर्जरी को कई ग्रेड में विभाजित किया गया है। जैसे जैसे बीमारी गंभीर होती जाती है वैसे वैसे प्रक्रिया जटिल और लागत ज्यादा होती जाती है।
- सर्जन का चुनाव: मरीज ने अपने लिए किस प्रकार के सर्जन का चुनाव किया है वो लागत को प्रभावित करने का काम करती है। अगर सर्जन अनुभवी और मशहूर है तो लागत ज्यादा आएगी।
मुंबई में टिम्पेनोप्लास्टी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
मुंबई में होने वाली टिम्पेनोप्लास्टी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक…
- नैदानिक परीक्षण: सर्जरी के लिए नैदानिक परीक्षण अति आवश्यक होते हैं। सर्जरी की सफलता का आकलन करने के लिए सर्जन सर्जरी के बाद भी मरीज का परीक्षण करवा सकता है। इन परीक्षणों की लागत अस्पताल और मरीज के हिसाब से भिन्न-भिन्न हो सकती है।
- अस्पताल का चुनाव: अगर शहर के मशहूर और आधुनिक क्षमताओं वाले अस्पताल में आपकी सर्जरी हो रही है तो लागत ज्यादा आ सकती है। सामान्य अस्पताल का शुल्क सामान्य ही होता है।
- सर्जरी की तकनीक: सर्जरी के लिए कौन सी तकनीक अपनाई गई है। लागत उसपर निर्भर करती है। अगर आधुनिक तकनीक से सर्जरी की जा रही है तो पारम्परिक तकनीक की तुलना में उसकी लागत ज्यादा आएगी।
- अन्य खर्चे: सर्जरी के अलावा भी अस्पताल में बहुत से खर्चे आते हैं। जैसे आने जाने, लैब टेस्ट, अस्पताल के विस्तार आदि का शुल्क । ये प्रमुख खर्चे आपकी लागत को प्रभावित करते हैं।
- इम्प्लांट या ग्राफ्ट : इनका चुनाव सर्जरी की कुल लागत को प्रभावित कर सकता है, कुछ प्रकार के इम्प्लांट या ग्राफ्ट दूसरों की तुलना में अधिक महंगे होते हैं।
मुंबई में टिम्पेनोप्लास्टी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
टिम्पैनोप्लास्टी एक आम सर्जरी प्रक्रिया है जिसके द्वारा कान के परदे में आई छेद को भर कर सुनने की क्षमता को दोबारा वापस लाया जाता है। मरीज के हिसाब से सर्जरी प्रक्रिया का चुनाव किया जाता है। इसकी सर्जरी निम्न दो प्रकार से की जाती है।
- सामान्य टिम्पेनोप्लास्टी: टिम्पैनोप्लास्टी के लिए यह एक पारंपरिक विधि है। इस सर्जरी को करने में लगभग एक से दो घंटे का समय लगता है। सबसे पहले मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है, जब मरीज अचेतन हो जाता है तब सर्जन कान के पीछे चीरा लगाकर सर्जरी शुरू करते हैं। उसके बाद कान के पीछे से मांसपेशियां निकाल कर कान के पर्दे को रिपेयर करते हैं। अंत में चीरे को सिल दिया जाता है। इस सर्जरी को करने में ₹40000 से लेकर ₹50000 तक का खर्च आ सकता है।
- लेज़र-असिस्टेड टिम्पेनोप्लास्टी: यह एक आधुनिक तकनीक है। इस तकनीक में कान के परदे को ठीक करने के लिए लेजर का इस्तेमाल किया जाता है। यह काफी आसान विधि होती है मरीज के जल्द से जल्द अपने घर जा सकता है। इस तकनीक की औसत लागत₹40000 से लेकर ₹50000 तक आ सकती है।
क्या मुंबई में टिम्पेनोप्लास्टी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हाँ, मुंबई की बीमा कंपनियां टिम्पेनोप्लास्टी की लागत को कवर करती हैं।
हालांकि की बीमा कवर आपकी बीमा पॉलिसी की बारीकियों पर निर्भर करता है।
सारांश
किसी के लिए भी सुनने की क्षमता बहुत जरुरी होती है। कभी कभी किसी चोट या अन्य कारण यह क्षमता कम हो जाती है तो टिम्पेनोप्लास्टी की प्रक्रिया अपनाई जाती है। मुंबई में इस प्रक्रिया में औसतन ₹40000 से लेकर ₹50000 तक का खर्च आ सकता है। इस सर्जरी के लिए बीमा कंपनियां बीमा कवर देती हैं ।