मुंबई में तोंसिल्लेक्टोमी की लागत
मुंबई में तोंसिल्लेक्टोमी के बेस्ट डॉक्टर
मुंबई में टॉन्सिल्लेक्टोमी सर्जरी की लागत कितनी हो सकती है?
टॉन्सिल हमारे गले का एक प्रमुख हिस्सा होता है। यह गले के दोनों तरफ अंडाकार आकार में होता है। टॉन्सिल हमारे लिए एक सुरक्षा कवच का काम करते हैं। लागातर वायरस से लड़कर हमारे शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। लेकिन कभी कभी सर्दी-जुकाम की वजह से ये खुद संक्रमित हो जाते हैं जिसे टॉन्सिलिटिस कहते हैं।
टॉन्सिलिटिस कई प्रकार के होते हैं…एक्यूट टॉन्सिलाइटिस,क्रोनिक टॉन्सिलाइटिस, पेरिटॉन्सिलर एब्सेस, एक्यूट मोनोन्यूक्लियोसिसस्ट्रेप, थ्रोटटॉन्सिलोइथ्स या टॉन्सिल स्टोन्स। वैसे तो टॉन्सिलिटिस दवाओं और कुछ घरेलु उपचार से सही हो जाता है लेकिन कभी-कभी मामला गंभीर होने पर इसकी सर्जरी करनी पड़ती है।
इस सर्जरी कोटॉन्सिल्लेक्टोमी कहते हैं। मुंबई में इस सर्जरी औसत लागत₹40000 से ₹60000 तक हो सकती है। इस सर्जरी को आप हमारे माध्यम से भी करा सकते हैं। हमारे यहां की सर्जरी की लागत कम होने के साथ-साथआपको कई ऐसी सुविधाएं दी जाती हैं जैसे अनुभवी सर्जन, अस्पताल ले-जाने, ले-आने की सुविधा आदि।
मुंबई में विभिन्न प्रकार के तोंसिल्लेक्टोमी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
ट्रेडिशनल टॉन्सिल्लेक्टोमी | ₹50,000 | ₹40,000 | ₹60,000 |
इंट्राकैप्सुलर टॉन्सिल्लेक्टोमी | ₹53,000 | ₹42,000 | ₹62,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुंबई मेंटॉन्सिल्लेक्टोमी सर्जरीसे पहले होने वाली जांच की लागत
मरीज के स्वास्थ्य आकलन के लिए टॉन्सिल्लेक्टोमी से पहले निम्न परीक्षण कराए जाते हैं।
एक्स-रे: मुंबई में इस नैदानिक परीक्षण की लागत ₹250 से ₹500 तक हो सकती है।
एंडोस्कोपी: मुंबई अगर आप यह जांच करवा रहे तो आपको ₹2000 से ₹10000 तक का खर्च करना पड़ सकता है।
एचआरसीटी (हाई रेजोल्यूशन कंप्यूटेड टोमोग्राफी) :इस जांच में लागत ₹4500 से ₹5500 तक आ सकती है।
मरीज के हिसाब से टॉन्सिल्लेक्टोमी सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
टॉन्सिलिटिस की समस्या किसी को भी हो सकती। यह समस्या मरीज से मरीज में अलग अलग प्रकार और अलग-अलग वजहों से हो सकती हैं। इसलिए इसकी लागत भी अलग-अलग हो सकती है। आइए समझते हैं कि हर मरीज में इस सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है..
- मरीज की उम्र: किसी भी सर्जरी पर उम्र का प्रभाव पड़ता ही है। इस सर्जरी पर भी पड़ेगा क्योंकि जिसकी उम्र ज्यादा होती है उसके रिकवर होने में वक़्त लगता है और लागत बढ़ जाती है।
- सर्जन का चुनाव: सर्जरी के लिए किस प्रकार के सर्जन को चुना गया है वह लागत को प्रभावित करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। सामान्य सर्जन की तुलना में शहर के प्रसिद्ध और अनुभवी सर्जन ज्यादा शुल्क लेते हैं।
- मेडिकल हिस्ट्री: टॉन्सिल्लेक्टोमी की सर्जरी कराने आए मरीज को अगर किसी भी प्रकार की अन्य बीमारी हो तो इससे सर्जरी प्रभावित होती है। जैसे अगर मरीज को हाई बीपी या शुगर की समस्या है तो सर्जरी से पहले उसे संतुलित करना पड़ेगा।
मुंबई में टॉन्सिल्लेक्टोमी सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
जब गले का संक्रमण ज्यादा बढ़ जाता है तब सर्जन टॉन्सिल्लेक्टोमी की सलाह देते हैं। कुछ लैब टेस्ट के बाद यह सर्जरी की जाती है। आइए मुंबई में इस सर्जरी को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में जानते हैं।
- अस्पताल का चुनाव : अगर मरीज ने अपने शहर का सबसे प्रसिद्ध और आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल अपने सर्जरी के लिए चुना है तो सामान्य अस्पताल की तुलना में उसका शुल्क ज्यादा होगा।
- एनेस्थीसिया: सर्जरी में प्रयोग किया जाने वाले एनेस्थीसिया का शुल्क अलग से लिया जाता है। इसलिए उसके प्रकार और प्रयोग करने की अवधि पर आपकी लागत निर्भर करती है।
- सर्जरी की तकनीक: सर्जरी की तकनीक आपके लागत को प्रभावित करती है। अगर आधुनिक तकनीक से सर्जरी की जाए तो लागत ज्यादा आती है।
- सर्जरी के बाद की दवाएं: सर्जरी के बाद भी मरीज को दवाओं की जरुरत पड़ती है। सर्जन अपने अनुभव के हिसाब से अलग-अलग प्रकार की दवाएं अपने मरीज को लिखते हैं। इन दवाओं की लागत हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है। इसलिए लागत भी अलग-अलग होगी।
- देखभाल और अन्य खर्चे : अस्पताल आने-जाने, रुकने, अन्य परीक्षण करवाने के साथ अस्पताल के कई तरह के शुल्क होते हैं जिन्हें देने पड़ते हैं। ये सारी चीजें आपकी लागत को प्रभावित करते हैं।
- अनुवर्ती परामर्श: सर्जरी के बाद जब तक मरीज पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता उसे अपने सर्जन के साथ संपर्क में रहना पड़ता है। इन परामर्शों की संख्या विभिन्न मरीज के लिए भिन्न-भिन्न हो सकती हैं। इसलिए लागत भी प्रभावित होती है।
मुंबई में टॉन्सिल्लेक्टोमी सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
टॉन्सिल्लेक्टोमी सर्जरी के घटक और उनकी लागत निम्न हैं..
- कोल्ड स्केलपल या कोल्ड नाइफ सर्जरी: इस सर्जरी में एक प्रकार का चाकू के उपयोग से संक्रमित टॉन्सिल्स को हटाते हैं। इस चाकू की धार से टॉन्सिल्स को झट से काट कर अलग कर दिया जाता है। इस सर्जरी के दौरान मरीज बेहोश रहता है। उसकी ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है। मुंबई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹40000 से ₹50000 हो सकती है।
- इलेक्ट्रो काउटरी : संक्रमित टॉन्सिल्स को निकालने के लिए गर्मी का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमे संक्रमित टिशू को जला दिया जाता है जिससे रक्त स्राव भी रुक जाता है। इस सर्जरी के बाद मरीज को ठीक होने में वक़्त लग सकता है। इस सर्जरी की औसत लागत ₹40000 से ₹50000 तक हो सकती है।
- रेडियो आवृति पृथक्करण: इस सर्जरी के दौरानएक कार्बन डाइऑक्साइड लेजर या एक माइक्रोड़ेब्राइडर का उपयोग कर टॉन्सिल ग्रंथियों को हटाया जाता है।यह काफी प्रचलित तकनीक है। इस तकनीक में औसतन ₹40000 से ₹60000 रुपए खर्च हो सकते हैं।
क्या मुंबई में टॉन्सिल्लेक्टोमी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
जी हाँ, मुंबई में टॉन्सिल्लेक्टोमी सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है। बीमा कवर की राशि आपके द्वारा ली गई बीमा पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करती है। इसलिए सर्जरी से पहले एक बार जरूर अपने बीमा पॉलिसी की बारीकियों को समझ लें।
सारांश
टॉन्सिल्लेक्टोमी सर्जरी के लिए मुंबई में औसतन ₹40000 से ₹60000 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। अगर आपके पास बीमा है तो आपको राहत मिल सकती है। अगर आप यह सर्जरी हमारे यहां कराना चाहते हैं तो हमारे अनुभवी सर्जन आपकी सेवा के लिए तत्पर हैं। साथ ही आपको नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलती है। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।