Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

मुंबई  में रेटिना डिटैचमेंट सर्जरी की लागत

शुरुआती कीमत ₹60,000
सर्जिकल
सर्जरी प्रकारसर्जिकल
90-120 मिनट
सर्जरी करने की अवधि90-120 मिनट
रातभर
हॉस्पिटल में रहने की अवधिरातभर
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
टॉपिकल
एनेस्थीसियाटॉपिकल
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹60,000
औसत कीमत(लगभग)₹65,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹70,000
Call Us
6366-529-308

मुंबई में रेटिना डिटैचमेंट सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
94%1042 ratings
Dr. Mukti ShahOphthalmologist11 Years Exp

MBBS, Diploma in Ophthalm...अधिक पढ़ें

500 at clinic
MP
88%828 ratings
Dr Mubasshir Mohammed ParkarOphthalmologist11 Years Exp

MBBS, MS - Ophthalmology

500 at clinic
PP
85%781 ratings
Dr Payal PanditOphthalmologist9 Years Exp

MBBS, Diploma in Ophthalm...अधिक पढ़ें

500 at clinic
सभी डाक्टर देखें

मुंबई में रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी की लागत कितनी होती है?

जब आंख की पिछली परत से रेटिना अलग हो जाती तब इस अवस्था को रेटिनल डिटैचमेंट कहा जाता है। इस स्थिति में रेटिना के खून का संचार कम होने लगता है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो मरीज की दृष्टि हमेशा के लिए जा सकती है। रेटिना के लिए सर्जरी करनी पड़ती है।

इस सर्जरी को रेटिना डिटेचमेंट सर्जरी कहा जाता है। इस सर्जरी प्रक्रिया में रेटिना को दोबारा आंख के पीछे जोड़ा जाता है या फिर किसी भी ब्रेक या छेद को सील कर दिया जाता है। इस सर्जरी की मुंबई में न्यूनतम लागत ₹60,000 होती हैं जबकि अधिकतम लागत ₹70,000 होती है। औसत लागत की बात करें तो ₹65,000 हो सकती है।

आप रेटिना डिटेचमेंट सर्जरी हमारे माध्यम से भी करा सकते हैं। हमारे कुशल चिकित्सकों की टीम शत प्रतिशत सफलता दर के साथ और बिना किसी जटिलताओं के रेटिना डिटैचमेंट की सर्जरी कर रहे हैं। हमारे सर्जन आधुनिक उपकरणों द्वारा इस सर्जरी को करते हैं। हमारे यहाँ मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे सम्पर्क करें।

मुंबई में विभिन्न प्रकार के रेटिना डिटैचमेंट सर्जरी की लागत

ट्रीटमेंट के प्रकारऔसत कीमतन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमत
विट्रोक्टोमी₹125,000₹60,000₹250,000
विट्रोक्टोमी₹125,000₹60,000₹250,000
स्क्लेरल बकल सर्जरी₹90,000₹40,000₹150,000
न्यूमेटिक रेटिनोपेक्सी₹100,000₹40,000₹150,000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई में रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत

रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी से पहले सर्जन मरीज आंखों की जांच पूरी तरह से करेगा। इसमें सर्जन देखेगा कि मरीज की आंखों की बनावट कैसी है, नजर कितनी धुंधली हुई, मौजूदा समय में कितनी रोशनी जा चुकी है, आंखों में दर्द है या नहीं, रंग देखने की क्षमता कितनी प्रभावित हुई है।

इसके अलावा परीक्षण के द्वारा यह भी समझने की कोशिश करेगा कि आंखों में और विशेष रूप से रेटिना में रक्त प्रवाह किस प्रकार हो रहा है। इन सब समस्याओं को जानने के लिए निम्न प्रकार के परीक्षण अनिवार्य होते हैं।

  • ऑप्टिकल कोहरेन्स टोमोग्राफी (OCT): मुंबई में इस परीक्षण की लागत ₹1000 से ₹2500 हो सकती है।
  • नेत्र संबंधी अल्ट्रासाउंड: इस परीक्षण की लागत ₹600 से ₹2000 तक हो सकती है।

मरीज के हिसाब से रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?

रेटिनल डिटैचमेंट की गंभीरता पर मरीज की सर्जरी की लागत निर्भर करती है। इस समस्या के कई लक्षण होते हैं, जैसे-धुंधली दृष्टि, अचानक अंधेरा छा जाना, आंख के सामने तैरते हुए काले धब्बे दिखाई देना आदि। ये लक्षण में किसी में ज्यादा तो किसी में कम नजर आते हैं। ऐसे में सर्जरी प्रक्रिया जटिल और सामान्य अपनाई जाती है, जो लागत को प्रभावित करती है।

मरीज के हिसाब से सर्जरी प्रक्रिया की लागत को अन्य वजहें हैं जो प्रभावित कर सकती हैं। चलिए इसके बारे में समझते हैं।

  • उम्र: रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी की लागत पर उम्र का भी प्रभाव पड़ता है। अगर वृद्ध मरीज की यह सर्जरी की जाए तो लागत ज्यादा आती है। यह बात ध्यान देने योग्य है, की वृद्ध मरीज की आंखों की नसें, रेटिना आदि पहले से कमजोर हो चुकी होती हैं। और इस समय में कोई समस्या होना जटिलता पैदा करता है। ऐसी सर्जरी प्रक्रिया जटिल होने के साथ-साथ खर्चीली होती है।
  • स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य समस्या: मरीज को अगर पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो उसे संतुलित करने में सर्जरी की लागत बढ़ सकती है।
  • रेटिनल डिटैचमेंट की गंभीरता: समस्या जितनी गंभीर सर्जरी की लागत उतनी ही ज्यादा।रेटिनल डिटैचमेंट की गंभीरता बढ़ने से मरीज अपनी आंखों की रोशनी भी खो सकता है। इसलिए अगर समय पर इलाज नहीं कराया गया तो सर्जरी के सफल होने के चांस भी कम हो जाते हैं और लागत भी ज्यादा आती है।
  • सर्जन का चुनाव: सर्जरी प्रक्रिया के लिए किसी सर्जन का चुनाव भी लागत प्रभावित करने का एक कारण बन सकता है। अगर मरीज किसी अनुभवी सर्जन से अपनी सर्जरी करवाना चाहता है तो उसकी लागत बढ़ सकती है।

मुंबई में रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं

मुंबई में रेटिनल डिटैचमेंट की सर्जरी लागत को निम्न कारक प्रभावित कर सकते हैं

  • अस्पताल का चुनाव : मरीज द्वारा सर्जरी के लिए चुना गया अस्पताल लागत को प्रभावित करने का कारण बन सकता है। सामान्य या सरकारी अस्पताल में सर्जरी की लागत की तुलना में निजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सर्जरी लागत ज्यादा होती है।
  • सर्जरी की तकनीक: मरीज की समस्या और जरूरत सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकती है। सामान्य समस्या के लिए अलग सर्जरी प्रक्रिया अपनाई जाती है। जबकि गंभीर समस्या के लिए अलग तकनीक। इन सब की लागत भिन्न होती है।
  • एनेस्थीसिया: सर्जरी से पहले मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है ताकि मरीज को किसी भी प्रकार का दर्द न हो। इस एनेस्थीसिया के प्रकार और मात्रा एक मरीज से दूसरे मरीज के लिए भिन्न हो सकती है, जो उसकी सर्जरी की लागत को प्रभावित करती है।
  • अनुवर्ती परामर्श: सर्जरी के बाद जब तक मरीज पूरी तरह से ठीक न हो जाए उसे सर्जन के साथ परामर्श की जरुरत पड़ती है। आंखों की छोटी छोटी समस्या को नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता है। इन परामर्शों की संख्या और कीमत हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है।
  • दवाएं: सर्जरी से पहले और बाद में सर्जन मरीज को कुछ ड्रॉप या दवा दे सकता है। इन दवाओं की मात्रा और कीमत हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है।
  • अन्य खर्च: अस्पताल में एक अधिक दिन रुकने का खर्च, आने जाने का खर्च, लैब टेस्ट, मरीज के देखभाल में किया जाने वाला खर्च, अस्पताल की अन्य सुविधाओं के लिए दिया जाने वाला शुल्क मरीज की सर्जरी की अंतिम लागत को प्रभावित कर सकते हैं।

मुंबई में रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

रेटिनल डिटैचमेंट निम्न प्रकार के होते हैं- रोग माइटोजेंस रेटिनल डिटैचमेंट, ट्रैक्टिकल रेटिनल डिटैचमेंट, एक्सयूडेटिव रेटिनल डिटैचमेंट। इन सभी के अलग अलग लक्षण होते हैं जो मरीज की आंखों को प्रभावित करती है। इन सभी को अलग-अलग से ट्रीट किया जाता है जिनकी लागत भिन्न-भिन्न हो सकती है। आईए जानते हैं कि रेटिनल डिटैचमेंट की सर्जरी कितने प्रकार से की जाती और उनकी लागत कितनी आती है।

  • फोटोकैग्यूलेशन: इस प्रक्रिया के दौरान उन मरीजों की रेटिना को ठीक किया जाता है जिनका रेटिना आंखों की पीछे की परत से जुड़ा होता है और उसमे छेद होता है। इस प्रक्रिया को लेजर के साथ किया जाता है। लेजर से रेटिना की छेद को सील कर दिया जाता है। सर्जरी के इस प्रकार की लागत 60,000 रुपये तक हो सकती है।
  • क्रायोपेक्सी: इस प्रक्रिया के दौरान, सर्जन एक विशेष रूप से डिजाइन की गई जांच का उपयोग करता है जिसके द्वारा रेटिना को अपनी जगह पर रख दिया जाता है। इस तकनीक की लागत 60,000 रुपये से लेकर 65,000 रुपए तक हो सकती है।
  • रेटिनोपेक्सी: इस प्रक्रिया का उपयोग मामूली रूप से अलग हुए रेटिना के उपचार में किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान सर्जन मरीज की आंखों में गैस का बुलबुला डालता है। इसकी वजह से रेटिना को अपनी जगह पर आने में मदद मिलती है। जब रेटिना अपनी जगह पर आ जाता है तो उसे सील कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत भी 65,000 रुपये तक हो सकती है।
  • स्केरल बकलिंग: इसको रेटिना डिटेचमेंट की मरम्मत के लिए प्राथमिक या सफल प्रक्रिया के रूप में जाना जाता है। इस प्रक्रिया से गंभीर रूप से प्रभावित रेटिना की मरम्मत की जाती है। इसमें मरीज की आंख की रेटिना को आंख की दीवार की तरफ धकेलने के लिए आंख के बाहर के चारों ओर एक बैंड लगाया जाता है। इस सर्जरी की लागत 65,000 रुपए से लेकर 70,000 रुपए तक हो सकती है।
  • वेटरेक्टोमी : इस प्रक्रिया का उपयोग बड़े आँसू को ठीक करने के लिए किया जाता है। यह एक जटिल प्रक्रिया है। सर्जरी के बाद मरीज को अस्पताल में एक दिन रुकना पड़ सकता है। इस प्रक्रिया की लागत 65,000 रुपए के लगभग हो सकती है।

क्या मुंबई में रेटिनल डिटेचमेंट सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

रेटिनल डिटैचमेंट की सर्जरी मरीज के लिए अति आवश्यक सर्जरी है इसके लिए बीमा कंपनियां बीमा कवर प्रदान करती है। बीमा कवर मरीज की बीमा पॉलिसी की बारीकियों और शर्तों पर निर्धारित होती हैं। सर्जरी से पहले अपनी बीमा पॉलिसी की शर्तों को अपने बीमा एजेंट से समझ लें।

सारांश

रेटिनल डिटैचमेंट का मतलब होता है रेटिना का आंखों की परत से अलग हो जाना। इसके के कई कारण हो सकते हैं। इसकी वजह से मरीज की आंखों की रोशनी जा सकती है। इसके लिए सर्जरी करानी आवश्यक होती। इस सर्जरी की मुंबई में लागत 60,000 रुपए से लेकर 70,000 रुपए तक हो सकती है। अगर मरीज के पास बीमा कवर है तो इस सर्जरी की लागत कम हो सकती है। इस सर्जरी से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।

वेरिफाइड बाय
Dr Payal PanditOphthalmologist•9 Years ExpMBBS, Diploma in Ophthalmology

रेटिना डिटैचमेंट सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

रेटिना डिटैचमेंट सर्जरी के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.45/ 5

(2651 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

HP
Homi Patel
मैं अपने शहर से इस नए शहर में जॉब करने आया था। पहुँचने के लगभग 30 दिनों बाद, मेर...अधिक पढ़ें
S
Seema
1 महीने पहले ही पता चला कि मेरी दाहिनी आंख में रेटिनल डिटेचमेंट हुआ है। फिर डॉक्...अधिक पढ़ें
AC
Ankur Chudasama
रेटिना डिटैच होने के कारण मुझे सब कुछ धुंधला नज़र आने लगा था। मैंने काफी समय तक स...अधिक पढ़ें
P
Priyanka
सर्जरी के दौरान और सर्जरी के बाद भी मुझे अभी तक कोई भी समस्या नहीं हुई। डॉक्टर न...अधिक पढ़ें
VM
Vivek Maurya
मेरी रेटिना डिटैचमेंट सर्जरी बहुत ही अच्छे से हुई और मैं परिणाम से बहुत ज्यादा ख...अधिक पढ़ें
लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
रेटिना डिटैचमेंट सर्जरी  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर