Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Book Appointment
Treatment
Ask a Question
Plan my Surgery
Health Feed

मुंबई  में कान की सर्जरी की लागत

शुरुआती कीमत ₹40,000
NA
सर्जरी प्रकारNA
NA
सर्जरी करने की अवधिNA
N/A
हॉस्पिटल में रहने की अवधिN/A
ना के बराबर
जोखिमना के बराबर
ना के बराबर
दोबारा होने के आसारना के बराबर
NA
एनेस्थीसियाNA
cost-bar
न्यूनतम कीमत(लगभग)₹40,000
औसत कीमत(लगभग)₹50,000
अधिकतम कीमत(लगभग)₹60,000

मुंबई में कान की सर्जरी के बेस्ट डॉक्टर

doctor-profile
91%1025 ratings
Dr. Minal Hemprakash SalameENT Specialist16 Years Exp

MBBS, MS-Oto Rhino Laryng...अधिक पढ़ें

600 at clinic
doctor-profile
85%18 ratings
Dr Saloni Spandan RajyaguruENT Specialist15 Years Exp

MBBS, Diploma in Otorhino...अधिक पढ़ें

600 at clinic
doctor-profile
90%606 ratings
Dr. Nishigandha NeheteENT Specialist13 Years Exp

MBBS, MS , ENT

600 at clinic
doctor-profile
92%680 ratings
Dr. Jahnvi Purushottam ThakurENT Specialist26 Years Exp

MBBS, DNB

600 at clinic
AK
91%944 ratings
Dr Ashish Janardhan KadamENT Specialist

600 at clinic
सभी डाक्टर देखें

मुंबई में कान की सर्जरी की लागत कितनी है?

ईयर सर्जरी किसी भी प्रकार की कान से सम्बंधित विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है। इस सर्जिकल प्रक्रिया में कानों के आकार, स्थिति या स्थान को बदला जाता है। साथ ही सुनने की क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।

यह सर्जरी कई विधियों से की जाती है। यदि आपको लगता है कि आपके कान सामान्य से ज्यादा बड़े हैं, बेडौल हैं, छोटे हैं तो आप ओटोप्लास्टी करवाना चुन सकते हैं। इसके अलावा किसी चोट या जन्म दोष के कारण कान कटे हैं, आकार बिगड़े हैं तो भी आप इस प्रक्रिया द्वारा एक सामान्य कान प्राप्त कर सकते हैं।

यदि को बच्चा कान संबंधी किसी भी दोष के साथ पैदा हुआ है तो इसकी सर्जरी उस समय ही की जा सकती है। वहीं यदि सुनने की की क्षमता प्रभावित हो रही तो आप कान की टिम्पेनोप्लास्टी करा सकते हैं। मुंबई में कान की सर्जरी की न्यूनतम लागत लगभग 40,000 रुपये हो सकती है। जबकि इस सर्जरी की अधिकतम लागत लगभग 70,000 रुपये तक हो सकती है। इस सर्जरी की औसत लागत करीब 50,000 रुपये के आसपास हो सकती।

यदि आप हमारे माध्यम से यह सर्जरी कराते हैं तो आपको कई प्रकार की सुविधाएं निशुल्क प्राप्त हो सकती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे तुरंत संपर्क करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई में कान की सर्जरी से पहले होने वाली जांच की लागत

मुंबई में कान की सर्जरी से पहले कुछ महत्वपूर्ण परीक्षण करवाए जाते हैं। यह परीक्षण मरीज अलग अलग परीक्षण केंद्रों से कराता है। इसलिए सभी लागत अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन हम आपको मुंबई में अनुमानित लागत के बारे में बताते हैं:

  • टाइम्पेनोमेट्री - यह एक सामान्य हियरिंग परीक्षण है, जिसके सुनने की क्षमता का पता लगाया जाता है। इस मध्य कान के साथ समस्याओं के संकेतों की जांच की जा सकती है। इस परीक्षण की लागत ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है।
  • सीटी स्कैन- कान की सर्जरी से पहले सर्जन इस परीक्षण की सिफारिश कर सकता है। सीटी स्कैन परीक्षण की सहायता से बाहरी कान नहर, मध्य कान और अस्थि-पंजर, मास्टॉयड और भीतरी कान की समस्याओं को बारीकी से जांचा जा सकता है। इस परीक्षण की लागत ₹1500 से ₹2500 तक हो सकती है।

मरीज के हिसाब से कान की सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?

प्रत्येक मरीज की अपनी अपनी समस्या और जरुरत होती है इसलिए कान की सर्जरी की लागत में अंतर हो सकता है। चलिए समझते हैं कि मरीज के हिसाब से लागत में अंतर वाले कारक कौन कौन से हो सकते हैं:

  • मरीज की उम्र: मरीज के उम्र भी लागत प्रभावित कर सकती है। किसी बच्चे या व्यस्क की सर्जरी में जटिलता कम आती है और रिकवरी भी जल्दी होती है। इस उम्र के मरीजों में प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। लेकिन यदि वही वृद्ध मरीज की कान की सर्जरी की जाए तो उन्हें रिकवर होने में ज्यादा समय लग सकता है और जटिलताओं से निपटने के लिए अतिरिक्त उपचार की आवश्यकता पड़ती है।
  • सर्जन का चुनाव: मरीज अपने जरुरत के हिसाब से अपने लिए सर्जन का चुनाव करता है। योग्य और अनुभवी सर्जन की फीस सामान्य सर्जन की तुलना में कहीं अधिक होती है। इसलिए मरीज के सर्जन के चुनाव पर उसके प्रक्रिया की लागत घट या बढ़ सकती है।
  • बीमारी की गंभीरता: कान संबंधी विकार जटिल और गंभीर हैं तो प्रक्रिया की लागत बढ़ सकती है। हो सकता है ऐसे मरीजों को अतिरिक्त उपचार की भी आवश्यकता पड़े। लेकिन यदि कान में सामान्य बदलाव करने हैं तो लागत कम हो सकती है।
  • अन्य बीमारियां: कान की सर्जरी कराने वाले मरीज को यदि अन्य बीमारियां, जैसे उच्च रक्त चाप, मधुमेह, दिल की बीमारी आदि है तो प्रक्रिया की जटिलता बढ़ जाती है। ऐसे में सर्जन को अतिरिक्त उपचार का सहारा लेना पड़ता है जिससे की मरीज की लागत बढ़ जाती है।

मुंबई में कान की सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती है

मुंबई में कान की सर्जरी की लागत पर प्रभाव डालने वाले कारक निम्नलिखित हो सकते हैं:-

  • अस्पताल का चुनाव: उपचार की लागत प्रभावित करने का सबसे बड़ा कारण अस्पताल का चुनाव होता है। अत्याधुनिक अस्पताल अधिकांश ज्यादा खर्चीले होते हैं। वहां सुविधाओं के नाम पर मरीज को कई तरह के शुल्क देने पड़ते हैं। जबकि कोई सरकारी या सामान्य अस्पताल में उपचार की लागत कम आती है।
  • कान की सर्जरी का प्रकार: कान के विभिन्न प्रकार की समस्याओं के लिए भिन्न-भिन्न तकनीकों का उपयोग किया जाता है। मास्टॉयडेक्टॉमी,ईयरलोब रिपेयर,स्टेपेडेक्टॉमी, आदि इन सब की लागत अलग अलग हो सकती है।
  • प्रीऑपरेटिव और पोस्टऑपरेटिव केयर: कान की सर्जरी कराने से पहले और बाद में कई तरह टेस्ट,प्रीऑपरेटिव मूल्यांकन, परामर्श, दवाएं, आने जाने का खर्च आदि करना पड़ता है। इससे प्रक्रिया की लागत बढ़ सकती है
  • सर्जरी की जटिलताएं: कभी कभी सर्जिकल प्रक्रिया के बाद दुर्लभ जटिलताएं, जैसे-रक्तस्राव, संक्रमण आदि देखा जा सकता है। इन समस्याओं के निदान और उपचार में अतिरिक्त चिकित्सा की आवश्यकता पड़ती है, जो लागत बढ़ा सकती है।

मुंबई में कान की सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?

कान की सर्जरी निम्न प्रकार से की जा सकती है:

  • लेजर सर्जरी: इस सर्जरी द्वारा क्षतिग्रस्त आंतरिक कान की हड्डियों को बदला जाता है। काम एक चीरा के माध्यम से उपकरण डाले जाते हैं और फिर क्षतिग्रस्त हड्डी को वाष्पीकृत करने के लिए एक लेजर का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया की लागत 65,000 रुपये तक हो सकती है।
  • ऑटोप्लास्टी (कॉस्मेटिक ईयर सर्जरी): ऑटोप्लास्टी एक कॉस्मेटिक सर्जिकल प्रक्रिया है जो कानों के आकार, प्रकार और स्थिति बदलने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया द्वारा जन्म दोष वाले कान को भी ठीक किया जाता है। इस प्रकार की सर्जरी की लागत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है।
  • टिम्पेनोप्लास्टी: टिम्पेनोप्लास्टी वह प्रक्रिया है जिसमे कान के छेद को बड़ा या किसी संक्रमण को समाप्त करने के लिए किया जाता है। इसकी लागत 40,000 रुपये हो सकती है।
  • स्टेपेडेक्टॉमी: यह प्रक्रिया ओटोस्क्लेरोसिस के मरीजों के लिए किया जाता है। ओटोस्क्लेरोसिस के कारण सुनने की क्षमता कम हो जाती है। जिसके निदान के लिए स्टेपेडेक्टॉमी की जाती है। इस तकनीक की लागत लगभग 60,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
  • मास्टॉयडेक्टॉमी: मास्टॉयडेक्टॉमी क्रोनिक ओटिटिस मीडिया (COM) की जटिलताओं के उपचार के लिए उपयोगी होता है। COM आपके मध्य कान में चल रहा कान का संक्रमण है। दरअसल मास्टॉयड हड्डी कान के पीछे स्थित आपकी खोपड़ी का हिस्सा है। यह हड्डी से बनी वायु कोशिकाओं से भरा होता है। कभी कभी संक्रमण हो जाता है उसके उपचार में मास्टॉयडेक्टॉमी प्रक्रिया द्वारा मास्टॉयड को हटाया जाता है। इसकी लागत लगभग 65,000 रुपये तक हो सकती है।
  • कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी: यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके सुनने की क्षमता किसी कारण वश बुरी तरह प्रभावित हो जाती हैं। इसकी लागत लगभग 70,000 रुपये तक हो सकती है।
  • ईयरलोब रिपेयर: फटे, खिंचे हुए या क्षतिग्रस्त ईयरलोब की मरम्मत करने के लिए ईयरलोब रिपेयर प्रक्रिया की जाती है। इसकी लागत 40,000 रुपये हो सकती है।

क्या मुंबई में कान की सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?

यदि कान की सर्जरी की कॉस्मेटिक सर्जरी का हिस्सा नहीं है तो मुंबई में लगभग सभी बीमा कंपनियां बीमा कवर प्रदान करती है। बीमा कवर की राशि बीमा पॉलिसी पर निर्भर करती है। यदि आप भी कान की सर्जरी के लिए जा रहे हैं तो आप एक बार अपने बीमा एजेंट से जरूर बात करें।

सारांश

कान की सर्जरी कान संबंधित सभी विकारों के निदान के लिए की जाती हैं चाहे वह कॉस्मेटिक हो या चिकित्सकीय। कान की सर्जरी की लागत मुंबई में प्रत्येक मरीज के लिए उनकी जरूरतों के हिसाब से अलग अलग हो सकती है। कुछ स्थितियों में इस सर्जरी के लिए मरीज को बीमा कवर मिलता है। इसलिए जब भी सर्जरी कराने जाएं तो अपने बीमा एजेंट से अपनी बीमा पॉलिसी की शर्तों को जरूर समझ लें।

वेरिफाइड बाय
Profile Image
Dr. Jahnvi Purushottam ThakurENT Specialist•26 Years ExpMBBS, DNB

कान की सर्जरी के लिए हमें क्यों चुनें?

कोविड-19 से सुरक्षा

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां पर ट्रीटमेंट से पहले कोविड-19 संबंधी सभी सावधानियों को ध्यान में रखा जाता है। प्रोपर स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइज क्लीनिक और हॉस्पिटल रूम्स, सर्जरी के दौरान पीपीई किट की बाध्यता और कीटाणुओं रहित सर्जिकल औजारों का इस्तेमाल किया जाता है।

lybrate-banner

100% सहायता

एक डेडिकेटेड कोऑर्डिनेटर आपको स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत होने वाली कागजी कार्रवाई से लेकर अस्पताल में मुफ्त आने-जाने, एंट्री-डिस्चार्ज और सर्जरी प्रक्रिया में आपका मार्गदर्शन करता है।

lybrate-banner

चिकित्सकीय विशेषता

हमारे मेडिकल एक्सपर्ट इलाज के दौरान आपके साथ काफी समय बिताते हैं। सर्जरी से पहले के सभी मेडिकल डायग्नोस्टिक्स में आपकी मदद की जाती है। हम एडवांस लेजर और लैप्रोस्कोपिक सर्जिकल ट्रीटमेंट करते हैं। हमारी ट्रीटमेंट प्रक्रिया यूएसएफडीए द्वारा स्वीकृत है।

lybrate-banner

सर्जरी के बाद देखभाल

आपसे मुफ्त में स्वास्थ संबंधी फॉलोअप लिया जाता है। सर्जरी के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के बारे में कंसल्ट किया जाता है। आपको डाइट प्लान के साथ उन सभी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी जाती है, जिनसे आप जल्द से जल्द रिकवर हो सकते हैं।

lybrate-banner

कान की सर्जरी के लिए डॉक्टर

एवरेज रेटिंग

4.45/ 5

(3273 रेटिंग और रिव्यू)

मरीजों की प्रतिक्रिया

लायब्रेट एप को फ्री में डाउनलोड करें
टॉप डॉक्टर्स से निःशुल्क सलाह लें
लायब्रेट कैश में रु 100/- फ्री पाएं
घर बैठे किसी भी समय टॉप डॉक्टर्स से कंसल्ट करें
हर वॉलेट ट्रांजेक्शन पर 40% लायब्रेट कैश कमाएं
lybrate-iconlybrate-icon
Mobile Images
कान की सर्जरी  की अनुमानित लागत
15 वर्षों से अधिक का सर्जिकल अनुभव
सभी स्वास्थ्य बीमाओं का कवरेज
ईएमआई की सुविधा 0% ब्याज दर पर