Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
tab_logos
About
tab_logos
Feed
Overview

इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet)

Manufacturer :  इंटस फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Intas Pharmaceuticals Ltd)
Prescription vs OTC : चिकित्सक द्वारा परामर्श आवश्यक नहीं है

इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट के बारे में जानकारी | Intagesic-MR Tablet in Hindi

इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) का उपयोग मुख्य रूप से मांसपेशियों की ऐंठन के इलाज के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से पीठ दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, मांसपेशियों में चोट, सूजन, मांसपेशियों में दर्द और कई अन्य स्थितियों को भी ठीक किया जाता है।

यह दवा तीन दवाओं डिक्लोफेनाक, पेरासिटामोल और क्लोरोज़ोक्साज़ोन के मिश्रण से बनी होती है। क्लोरोज़ोक्साज़ोन मसल रिलेक्सेंट की दवा है जबकि डिक्लोफेनाक और पेरासिटामोल दर्द निवारक हैं। मसल्स रिलैक्सेंट (क्लोरोजोक्साजोन) मस्तिष्क और स्पाइनल कॉर्ड पर असर करती है जिससे मांसपेशियों की जकड़न या ऐंठन ठीक होती है और उनका मूवमेंट आसान हो जाता है। वहीं, दर्द निवारक दवाएं (डिक्लोफेनाक और पेरासिटामोल) दर्द, लालिमा और सूजन पैदा करने वाले कारकों को नष्ट करती हैं।

इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) दर्द निवारक और मांसपेशियों को आराम देने का काम करती है। यह टैबलेट, मस्तिष्क तक पहुंचने वाले दर्द के संकेतों या संवेदनाओं को रोकने में मदद करती है। दर्द कम होने के बाद यह आपको आराम करने और फिजिकल मेडिकल असिस्टेंस में मदद करती है। इससे कंकाल मांसपेशियों में होने वाले दर्द को ठीक करने में मदद मिलती है।

इस दवा को देने से पहले डॉक्टर मरीज के जेंडर, उम्र व स्वास्थ्य संबंधी सारी जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके बाद इसकी खुराक निर्धारित की जाती है। इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) भोजन के साथ लेने पर बेहतर परिणाम दे सकती है। इसे खाली पेट लेने से पेट में दर्द हो सकता है। इस दवा को डॉक्टर के बताए गए तरीके से लेनी ही बेहतर होगा। इस दवा के फायदे और साइड इफेक्ट के संबंध में सारी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

यह भी पढ़ें: Clonafit 0.25 Mg Tablet Side Effects in Hindi

    इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट का उपयोग कब किया जाता है? | Intagesic-MR Tablet Uses in Hindi

    इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट के विपरीत संकेत क्या हो सकते है? | Intagesic-MR Tablet Contraindications in Hindi

    इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट के साइड इफेक्ट्स क्या हैं? | Intagesic-MR Tablet Side Effects in Hindi

    इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट से जुड़ी मुख्य बाते क्या हैं? | Intagesic-MR Tablet Facts in Hindi

    • इस दवा का प्रभाव कितनी देर तक रहता है?

      यह दवा 8 से 20 घंटे तक अपना असर दिखाती है। हालांकि इसका असर मरीज की शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है।

    • इसका असर कब शुरू होता है?

      अधिकांश मामलों में, इस टैबलेट का पूरा प्रभाव दवा लेने के 1 से 2 घंटे में शुरू हो जाता है और लगभग 20 घंटे तक रहता है।

    • क्या इसकी आदत पड़ती है?

      इस टैबलेट की आदत पड़ने का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।

    • क्या इस दवा के साथ शराब का सेवन कर सकते है?

      इस दवा के साथ शराब का सेवन गंभीर समस्याओं को पैदा कर सकता है।

    • का उपयोग गर्भावस्था के दौरान ठीक है?

      गर्भवती महिलाओं को इस टैबलेट का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    • क्या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इसका उपयोग सही है?

      स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) का सेवन नहीं करना चाहिए।

    • क्या इसका उपयोग कर वाहन चलाना सुरक्षित है?

      दवा के इस्तेमाल के कारण मरीज को चक्कर आना और उनींदापन जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ऐसे में टैबलेट लेने के बाद ड्राइविंग से बचना चाहिए।

    • क्या इससे किडनी फंक्शन पर प्रभाव पड़ता है?

      इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) के इस्तेमाल के बाद पहले से चली आ रही किडनी की बीमारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

    • क्या यह लिवर फंक्शन को प्रभावित करती है?

      लिवर से संबंधित पुरानी बीमारियों के साथ यह दवा इंट्रैक्ट कर सकती है। इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

      Also Read: Mifepristone Uses in Hindi

    इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट के विकल्प क्या हैं? | Intagesic-MR Tablet Alternates in Hindi

    नीचे दवाइयों की सूची है, जो समान संरचना, ताकत और इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) के विकल्प के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है।

    इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट डोज के इस्तेमाल के लिए दिशा-निर्देश क्या है? | Intagesic-MR Tablet Uses Guidelines in Hindi

    • दवा की डोज़ भूल जाने पर क्या करें?

      मिस डोज को याद आने पर तुरंत लेना चाहिए। अगर मिस डोज और नियमित डोज का समय नजदीक है तो मिस डोज को न लें। इससे डबल डोज होने से दवा विपरीत असर कर सकती है।

    • अधिक मात्रा में डोज़ लेने पर क्या करें?

      इस टैबलेट के ओवरडोज के कारण मतली, उल्टी, दस्त, उनींदापन, चक्कर आना, सिरदर्द, एब्सेंट टेंडन रेफ्लेक्सेस और हाइपोटेंशन जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इस स्थिति में डॉक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए।

      Also Read: Mupirocin in Hindi

    इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट कैसे काम करती है? | Intagesic-MR Tablet Works in Hindi

    यह एक मांसपेशी रिलैक्सेंट दवा है जिसका उपयोग मांसपेशियों की ऐंठन और ऐंठन के कारण होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए किया जाता है। मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी पर मौजूद केंद्रों पर यह टैबलेट मांसपेशी रिलैक्सेंट का काम करती है। इससे मांसपेशियों का दर्द ठीक होता है। इसके अलावा यह टैबलेट सूजन और दर्द पैदा करने के लिए जिम्मेदार COX (रासायनिक संदेशवाहक) को भी रोकती है।

      इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट के इंटरैक्शन क्या है? | Intagesic-MR Tablet Interactions in Hindi

      जब भी आप एक से अधिक दवा लेते हैं या इसे किसी अन्य खाद्य या पेय पदार्थों के साथ मिलाने पर इंटरैक्शन होने का खतरा रहता हैं।

        test
      • शराब के साथ इंटरैक्शन

        इस दवा को लेने के दौरान शराब का सेवन करने से अत्यधिक उनींदापन और चक्कर आ सकते हैं। साथ ही यह आपके काम करने की क्षमता को कम कर देता है। ऐसे में टैबलेटे के बाद शराब के सेवन से बचना चाहिए।

      • दवाओं के साथ इंटरैक्शन

        इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) कई दवाओं के साथ प्रतिक्रिया दे सकती है। यह कार्बामाजेपाइन, फेनिटोइन, रैमिप्रिल और एस्पिरिन जैसी दवाओं के साथ मध्यम दुष्प्रभाव और मेथोट्रेक्सेट, सोडियम नाइट्रेट, प्रिलोकेन, एडेफोविर, एपिक्साबैन और केटोरोलैक जैसी दवाओं के साथ गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है। इन दवाओं के साथ इंटाजेसिक- एमआर टैबलेट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

      • रोग के साथ इंटरैक्शन

        यह दवा अस्थमा, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल विषाक्तता, त्वचा पर लाल चकत्ते, दिल का दौरा और स्ट्रोक, ब्लीडिंग डिसऑर्डर, लिवर हानि, फ्लूइड रिटेंशन और एडिमा को बढ़ा सकती है। इन रोगों की स्थिति में इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

      • भोजन के साथ इंटरैक्शन

        इसे भोजन के साथ लिया जा सकता है। इससे पाचन संबंधी कई परेशानियां ठीक हो सकती हैं।

      इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न: | Intagesic-MR Tablet FAQs in Hindi

      • Ques : इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) क्या है?

        Ans : इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) मसल रिलेक्सेंट दवा है। यह मांसपेशियों को आराम देने का काम करती है।

      • Ques : रोग को पूरी तर ठीक करने के लिए इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) का उपयोग कब तक करना चाहिए?

        Ans : यह दवा तब तक लेनी है जब तक आप आपकी स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार नहीं आ जाता।

      • Ques : इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) को कितनी बार उपयोग करने की आवश्यकता है?

        Ans : इस दवा को डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक का आधार पर लेना चाहिए।

      • Ques : इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) का इस्तेमाल कब करना चाहिए?

        Ans : इस दवा को निर्धारित खुराक के अनुसार भोजन के बाद लेना चाहिए।

      • Ques : इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) को स्टोर और डिस्पोज करने के लिए क्या निर्देश हैं?

        Ans : इस दवा को ठंडी व सूखी जगह पर मूल पैकिंग के रखा जाना चाहिए। सुनिश्चित करें कि यह दवा बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर हो।

      • Ques : इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) को काम करने में कितना समय लगता है?

        Ans : आमतौर पर इंटेजेसिक-एमआर टैबलेट लेने के तुरंत बाद काम करना शुरू कर देती है। इसके असर दिखाने में थोड़ा समय लग सकता है।

      • Ques : क्या इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) एक आदत बनाने वाली दवा है?

        Ans : इस टैबलेट के उपयोग से किसी भी प्रकार की कोई आदत नहीं होती है।

      • Ques : क्या इंटाजेसिक-एमआर टैबलेट (Intagesic-MR Tablet) में एस्पिरिन या कोडीन है?

        Ans : इस टैबलेट में एस्पिरिन या कोडीन नहीं होता है।

      • Ques : क्या पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए इंटाजेसिक एमआर टैबलेट का उपयोग किया जा सकता है?

        Ans : इंटाजेसिक एमआर टैबलेट सिर्फ मांसपेशियों की एंठन और दर्द को ठीक करने में प्रभावी है। इससे पीरियड्स में होने वाले दर्द या ऐंठन में किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलता है।

      संदर्भ

      • Chlorzoxazone- Drug Information Portal [Internet]. druginfo.nlm.nih.gov. 2019 [Cited 24 April 2019]. Available from:

        https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/chlorzoxazone

      • Diclofenac- Drug Information Portal [Internet]. druginfo.nlm.nih.gov. 2019 [Cited 23 April 2019]. Available from:

        https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/diclofenac

      • Acetaminophen- Drug Information Portal [Internet]. druginfo.nlm.nih.gov. 2019 [Cited 23 April 2019]. Available from:

        https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/paracetamol

      Disclaimer : The information produced here is best of our knowledge and experience and we have tried our best to make it as accurate and up-to-date as possible, but we would like to request that it should not be treated as a substitute for professional advice, diagnosis or treatment.

      Lybrate is a medium to provide our audience with the common information on medicines and does not guarantee its accuracy or exhaustiveness. Even if there is no mention of a warning for any drug or combination, it never means that we are claiming that the drug or combination is safe for consumption without any proper consultation with an expert.

      Lybrate does not take responsibility for any aspect of medicines or treatments. If you have any doubts about your medication, we strongly recommend you to see a doctor immediately.
      swan-banner
      Sponsored

      कंटेंट टेबल

      Content Details
      Profile Image
      Written ByDrx Hina FirdousPhD (Pharmacology) Pursuing, M.Pharma (Pharmacology), B.Pharma - Certificate in Nutrition and Child CarePharmacology
      Reviewed By
      Profile Image
      Reviewed ByDr. Yuvraj Arora MongaMD-Pharmacology, MBBSSexology
      chat_icon

      Ask a free question

      Get FREE multiple opinions from Doctors

      posted anonymously
      swan-banner