हैदराबाद में खतना की लागत
हैदराबाद में खतना के बेस्ट डॉक्टर
हैदराबाद में ख़तना की लागत कितनी होती है?
एक विशेष समुदाय में खतना कराना धार्मिक मान्यता होती है। खतना नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों का आसानी से किया जा सकत है। खतना करने में हल्के दर्द का अनुभव होता है। लेकिन अगर खतना किसी व्यस्क का करना हो या किसी मेडिकल रीजन की वजह से किया जाए तो उसकी सर्जरी जटिल होती है और लागत भी ज्यादा आती है।
खतना कई तरीकों से किया जाता है। छोटे बच्चों में तो इसे पारम्परिक तरीके से किया जाता है लेकिन व्यस्क लोगों के लिए लेजर तकनीक सही होती है। अगर आप हैदराबाद में हैं और खतना सर्जरी कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको30,000 से ₹35,000 तक का खर्च करना पड़ सकता है।
हैदराबाद में विभिन्न प्रकार के परिशुद्ध करण की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
लेजर खतना | ₹32,000 | ₹30,000 | ₹35,000 |
ट्रेडिशनल खतना | ₹7,000 | ₹3,000 | ₹10,000 |
स्टेपलर खतना | ₹33,000 | ₹31,000 | ₹35,000 |
प्रीप्यूस प्लास्टी | ₹25,000 | ₹20,000 | ₹30,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हैदराबादमें ख़तना से पहले होने वाली जांच की लागत कितनी होगी
वैसे तो खतना एक आम प्रक्रिया है जिसे आए दिन लोग करवाते रहते हैं। लोग छोटे बच्चों का तो अपने घरों में ही खतना करवा लेते हैं इसलिए किसी विशेष टेस्ट या परीक्षण की जरुरत नहीं पड़ती है। लेकिन अगर यही खतना किसी व्यस्क व्यक्ति का हो रहा हो या कोई अन्य चिकित्सकीय कारण हो तो उसके लिए कई विशेष नैदानिक परीक्षण करवाने पड़ते हैं।
आईये जानते हैं की हैदरबाद में खतना सर्जरी कराने से पहले कौन-कौन से परीक्षण होते हैं और इनकी लागत क्या होती है…
- रक्त परीक्षण: रक्त परीक्षण आपके स्वास्थ्य की पूरी कहानी बयान करता है। शरीर में क्या कम है क्या ज्यादा रक्त परीक्षण के जरिए ही जाना जा सकता है। हर सर्जरी के पहले रक्त परीक्षण एक आवश्य कदम होता है। खतना सर्जरी के पहले भी सर्जन रक्त परीक्षण करवाते हैं। हैदराबाद में रक्त परीक्षण के लिए ₹100 से ₹500 तक खर्च करना पड़ सकता है ।
- यूरिन विश्लेषण: मूत्र प्रणाली में किस भी प्रकार के संक्रमण का परीक्षण करने के लिए ये टेस्ट आवश्यक होता है। इस टेस्ट में कुल खर्च ₹100 से ₹300 आता है।
- डिस्चार्ज और टिश्यू कल्चर: खतना से पहले ये नैदानिक परीक्षण अति आवश्यक होता है। इस टेस्ट के जरिए ये पता लगाया जाता है कि खतना करने वाले जगह पर कोई संक्रमण तो नहीं। इस जांच के लिए हैदराबाद में आपको ₹200 से 500 रुपए तक देने पड़ सकते हैं ।
- संचारित संक्रमण (एसटीआई) स्क्रीनिंग : यौन संक्रमण जांचने के लिए ये टेस्ट करवाना आवश्यक होता है। इस टेस्ट के जरिए सुनिश्चित किया जाता है की सर्जरी के बाद कोई समस्या तो नहीं होगी। हैदराबाद में इस जांच के लिए ₹1000 से ₹3000 तक की लागत आती है।
मरीज के हिसाब से ख़तना सर्जरी की लागत में अंतर क्यों होता है?
हर सर्जरी की तरह खतना सर्जरी की लागत भी मरीज के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अगर खतना छोटे बच्चे का करना है तो उसकी लागत कम आएगी। वहीं अगर किसी चिकित्सकीय कारण या किसी व्यस्क का खतना हो तो उसकी लागत बढ़ जाएगी। लागत को मरीज के व्यक्तिगत कारण भी प्रभावित करते हैं। आईये कुछ ऐसे ही कारणों का विश्लेषण करते हैं।
- उम्र : उम्र के महत्वपूर्ण कारक है खतना सर्जरी की लागत को प्रभावित करने के लिए। शिशू या बच्चे की लिंग की चमड़ी बड़ी नाजुक होती है उसे आसानी से अलग किया जा सकता है। लेकिन वहीं अगर कोई व्यस्क हो तो उसका रिस्क बढ़ जाता है। बड़ी ही सवाधानी के साथ और तकनीकों का सहारा लेकर खतना करना पड़ता है इसलिए इसकी लागत भी बढ़ जाती है।
- मेडिकल हिस्ट्री : खतना कराने वाले व्यक्ति को अगर कोई बीमारी हो या कोई संक्रमण हो तो उसके खतना कराने की लागत अपने आप बढ़ जाएगी। क्योंकि पहले डॉक्टर पुरानी बीमारी पर नियंत्रण करेगा फिर खतना करेगा।
- सर्जन की फीस: सर्जन का अनुभव और योग्यता उसका शुल्क बढ़ा देती है। अगर आपने किस बड़े अनुभवी सर्जन का चयन किया तो आपकी लागत बढ़ जाएगी।
हैदराबादमें ख़तना सर्जरी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं करना है
आमतौर खतना करना बड़े खर्च का काम नहीं है। इसे कम पैसों में बड़ी आसानी से कराया जा सकता है लेकिन चिकित्सकीय कारण होने की वजह से इस सर्जरी का खर्च बढ़ जाता है। इसकी लागत सर्जरी कराने वाले पर भी निर्भर करती है जैसे वो किससे, कहाँ सर्जरी करा रहा है। लागत प्रभावित करने के कई अन्य कारण होते हैं जो हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। उनमे से कुछ कारण निम्न्लिखित हैं…
- सर्जरी की तकनीक: खतना कराने की विधि भी लागत को प्रभावित करती है। सर्जरी कराने वाले के अनुकूल ही सर्जन की विधि तय करता है। सर्जरी कराने वाला भी अपनी सुविधा या बजट के अनुसार ये तय कर सकता है कि उसे कौन सी सर्जरी करानी है। अगर वो पारम्परिक सर्जरी की जगह लेजर तकनीक से सर्जरी कराता है तो उसकी लागत बढ़ जाती है।
- अस्पताल / क्लिनिक का स्थान: लागत अस्पताल की जगह पर भी निर्भर करता है। अगर आप ऐसे अस्पताल में सर्जरी कराते जो बड़े शहर में स्थित है तो लगाता बढ़ जाएगी।
- नैदानिक परीक्षण और परामर्श की लागत: सर्जरी कराने वाले को कोई बीमारी है तो उसे अन्य कई टेस्ट कराने पड़ते हैं।इसके अलावा सर्जरी के लिए भी आवश्यक टेस्ट होते हैं इन सब से सर्जरी की लागत बढ़ जाती है। इसके अलावा कभी कभी कुछ वजहों सेसर्जन के साथ बार बार परामर्श करने पड़ते हैं जिसकी वजह से लागत पर प्रभाव पड़ता है।
- प्री- और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल: सर्जरी के बाद भी बार बार सर्जन से परामर्श लेने पड़ सकते हैं और दवाओं की भी जरुरत पड़ती हैं जिसकी वजह से लागत बढ़ती जाती है।
हैदराबाद में ख़तना सर्जरी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
पारम्परिक और धार्मिक महत्व होने की वजह से खतना काफी मात्रा में किया जाता है। वैसे तो ये कम बजट वाली सर्जरी है लेकिन कई बार कई कारणों की वजह से इसकी लागत बढ़ जाती है। आजकल पारंपरिक तकनीकों से ज्यादा नई तकनीको का उपयोग किया जाता है इसलिए लागत और प्रभावित होती है।चलिए जानते हैं कि खतना सर्जरी कितने प्रकार की होती है।
- ओपन खतना: लिंग के ऊपर मुलायम चमड़ी को अलग करना खतना कहलाता है।विशेष समुदाय के लिए यह एक धार्मिक प्रक्रिया है। ये एक पारम्परिक सर्जरी होती है।सबसे पहले एनेस्थीसिया के द्वारा खतना करने वाली जगह को सुन्न किया जाता है। उसके बाद चमड़ी को स्टेनलेस और स्टर्लाइज्ड ब्लेड से चमड़ी काट कर अलग कर दिया जाता है। हैदराबाद में इस सर्जरीकी लागत ₹30,000 से 32000 तक हो सकती है।
- स्टेपलर खतना : स्टेपलर खतना लोकप्रिय सर्जरी है। इसका काफी उपयोग किया जाता है क्योंकि इसमें न कोई टांका लगता है और न ही कोई दर्द होता है। इस विधि में लिंग के ऊपर की चमड़ी (फोरस्किन ) को बड़ी ही आसान तरीके से निकाल कर अलग किया जा सकता है। हैदरबाद में अगर यह सर्जरी कराने की सोच रहें है तो आपको बता दें की इसकी औसतन लागत ₹30,000 से 35,000 तक हो सकती है।
- लेजर खतना : यह खतना करने की आसान विधि है। यह एक दर्दरहित सर्जरी होती है। इसमें एक लेजर का इस्तेमाल करके मिनटों में ही फोरस्किन को अलग किया जा सकता है। हैदराबाद में इसकी लागत ₹30,000 से ₹35000 तक हो सकती है।
क्या हैदराबाद में ख़तना सर्जरी के लिए बीमा कवर मिलता है?
खतना के लिए बीमा कवर बीमा पॉलिसी की बारीकियों पर निर्भर करती है। इसलिए खतना कराने से पहले अपने बीमा एजेंट से सम्पर्क करके उनसे पूरी जानकारी लें। आपको बता दें की खतना अगर किसी चिकित्सकीय कारणों से की जा रही हो तो उसके लिए बीमा कवर आसानी से मिल जाता है। हैदरबाद की अधिकांश बीमा कंपनी खतना के लिए बीमा कवर देती हैं।
सारांश
एक विशेष समुदाय के लोगों में धार्मिक मान्यता की वजह से खतना कराना एक आवश्यक रिवाज है। इसलिए ये सर्जरी बड़ी संख्या में किया जाता है। यह अक्सर छोटे बच्चों पर ही किया जाता है लेकिन कभी कभी किसी चिकित्सकीय कारण की वजह से वयस्कों में भी करना पड़ता है। इसलिए इसकी लागत बढ़ जाती है। अगर यह सर्जरी चिकित्सकीय कारणों से कराई जाए तो बीमा कवर मिल सकता है।