चेन्नई में टिम्पेनोप्लास्टी की लागत
चेन्नई में टिम्पेनोप्लास्टी के बेस्ट डॉक्टर
चेन्नई में टिम्पेनोप्लास्टी की लागत कितनी हो सकती है ?
फटे हुएकान के परदे और कान सम्बंधित अन्य समस्याएं के लिए जो सर्जरी की जाती है उसे टिम्पेनोप्लास्टी कहते हैं। कान के अन्दरईयरड्रम या टीम्पेनिक नाम की झिल्ली होती जिसमे कभी किसी कारण अगर छेद हो जाए तो सुनने की शक्ति कम हो जाती है। इसी छेद को इस सर्जरी के जरिए भरने की प्रक्रिया की जाती है।
फैट,कार्टिलेज या फेसिया से एक विशेष प्रकार का ग्राफ्ट तैयार करके कान के परदे में मौजूद छेद को भर दिया जाता है।जब यह छेद बड़ी हो जाती है तो स्थाई तौर पर सुनने की क्षमता जा सकती है।यह सर्जरी मरीज के लिए सेफ है लेकिन कभी-कभी कान में असमान रक्त स्राव, मतली,मतली जलन चक्कर आना आदि की समस्या हो सकती है।
चेन्नई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹40000 से लेकर ₹50000 तक आ सकती है। अगर यह सर्जरी आप हमारे माध्यम से कराएंगे तो आपको हमारी टीम की तरफ से भरपूर सहयोग दिया जायेगा। कई तरह की मुफ्त सुविधाओं के साथ आपको अच्छे चिकित्सकों की निशुल्क परामर्श भी प्राप्त मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।
चेन्नई में विभिन्न प्रकार के टिम्पेनोप्लास्टी की लागत
ट्रीटमेंट के प्रकार | औसत कीमत | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत |
---|---|---|---|
मास्टॉयडेक्टॉमी | ₹45,000 | ₹35,000 | ₹55,000 |
मास्टॉयडेक्टॉमी | ₹45,000 | ₹35,000 | ₹55,000 |
मायरिंगोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
मायरिंगोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
मायरिंगोप्लास्टी | ₹48,000 | ₹35,000 | ₹60,000 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
चेन्नई में कान की सर्जरी (टिम्पेनोप्लास्टी) से पहले होने वाली जांच की लागत
- टाइम्पेनोमेट्री : य ह परीक्षण सुनने की क्षमता को मापने के लिए किया जाता है। इस परीक्षण के जरिए देखा जाता है की मरीज केकान का पर्दा कैसा है, मध्य कान कितनी अच्छी तरह काम करता है।इसकी लागत ₹300 से ₹800 तक होती है।
- ऑडियोलॉजी परीक्षा :यह एक गैर-इनवेसिव, दर्द रहित सुनने की क्षमता का परीक्षण है।इस परीक्षण के जरिए मरीज की विभिन्न ध्वनियों, पिचों और आवृत्तियों के बीच अंतर का आकलन करने के काम आती है।इस परीक्षण की लागत ₹500 से ₹1000 तक हो सकती है।
- ईयर डिस्चार्ज कल्चर और अन्य लैब टेस्ट :कान में किसी भी प्रकार के संक्रमण को जानने के लिए यह परीक्षण किया जाता है। इन परीक्षणों का खर्च ₹600 से ₹800 तक हो सकता है।
- ट्यूनिंग फोर्क मूल्यांकन :टर्निंग फोर्क एक ऐसा धातु का उपकरण है जिसके द्वारा सुनने की क्षमता का आकलन किया जाता है। इसमें ध्वनि उत्पन्न होती है। इस जांच में ₹300 से ₹700 तक की लागत आती है।
मरीज के हिसाब से टिम्पेनोप्लास्टी की लागत की लागत में अंतर क्यों होता है?
प्रत्येक रोगी की आवश्यकताएँ दूसरों से भिन्न होती हैं। इसलिए प्रक्रिया की लागत को प्रभावित करती हैं। टिम्पेनोप्लास्टी उपचार की लागत सर्जरी के प्रकार, रोगी की आयु और उत्पन्न होने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्या के आधार पर भिन्न होती है। आईये इन मुद्दों पर गौर करते हैं।
- उम्र : ज्यादा उम्र के मरीज किसी भी सर्जरी की प्रक्रिया के बाद रिकवर होने में ज्यादा वक़्त लगाते हैं। जिसकी वजह से सर्जरी प्रक्रिया जटिल होती है। और देखभाल में भी लागत लगती है जो हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है।
- मरीज के अन्य स्वास्थ्य कारण: सर्जरी कराने वाले मरीज को अगर कोई और बीमारी हो तो सर्जरी की लागत प्रभावित होती है।
- बीमारी की गंभीरता : बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अलग अलग ग्रेड में विभाजित किया जाता है। उसी के हिसाब से सर्जरी की प्रक्रिया होती है। अलग-अलग मरीज के बीमारी का स्तर अलग होता है इसलिए लागत में भी अंतर होता है।
- सर्जन का चुनाव: अनुभवी सर्जन सामान्य सर्जन की तुलना में ज्यादा शुल्क लेते हैं इसलिए लागत प्रभावित होती है।
चेन्नई में टिम्पेनोप्लास्टी की लागत पर कौन सी चीजें प्रभाव डालती हैं
- अस्पताल का चुनाव : अस्पताल के स्थान पर लागत निर्भर करती है। अगर सर्जरी शहर के किसी आधुनिक तकनीक वाले अस्पताल में किया जाता है तो लागत ज्यादा आती है। जबकि सामान्य अस्पताल में लागत कम आती है।
- एनेस्थिया: मरीज को अचेतन करने के लिए एनेस्थीसिया दिया जाता है। हर मरीज के लिए इसकी लागत अलग-अलग हो सकती है।
- सर्जरी की तकनीक: सर्जरी की तकनीक मरीज की गंभीरता को देख कर तय की जाती है।अगर बीमारी गंभीर है तो तकनीक में ज्यादा लागत आती है वहीं अगर नवीन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है तो भी लागत ज्यादा आती है।
- नैदानिक परीक्षण : सर्जरी से पहले और बाद में कराए जाने वाले नैदानिक परीक्षण की लागत को प्रभावित करने का काम करते हैं।इन परीक्षणों का मूल्य प्रयोगशाला और मरीज के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
- अन्य खर्चे : अनुवर्ती परामर्श, अस्पताल के अन्य खर्च, आने जाने के खर्च, मरीज की देखभाल में लगने वाली राशि सब आपकी सर्जरी की लागत को प्रभावित कर सकते हैं। जो विभिन्न मरीज के लिए भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।
दिल्ली में टिम्पेनोप्लास्टी के विभिन्न घटकों की लागत कितनी है?
- सामान्य टिम्पेनोप्लास्टी: यह कान के लिए की जाने वाली पारम्परिक सर्जरी है। सबसे पहले एनेस्थीसिया के जरिए मरीज को बेहोश करके उसके कान के पीछे चीरा लगाया जाता है। फिर कान के पर्दे को सही किया जाता है। अंत में चीरे को सिल कर सिर से लेकर पट्टी बांध दी जाती है ताकि संक्रमण से बचाया जा सके। मरीज को उसी दिन घर जाने दिया जा सकता है। इस सर्जरी में 1 से 2 घंटे का समय लग सकता है। चेन्नई में इस सर्जरी की औसत लागत ₹40000 से लेकर ₹50000 तक आ सकती है।
- लेज़र-असिस्टेड टिम्पेनोप्लास्टी: कान में आए छिद्र को भरने के लिए Co2 का इस्तेमाल किया जाता है। सामान्य टिम्पेनोप्लास्टी की अपेक्षा काफी सरल होती है। मरीज को इससे ज्यादा परेशानी नहीं होती है। इस सर्जरी की औसत लागत ₹40000 से लेकर ₹55000 तक आ सकती है।
क्या चेन्नई में टिम्पेनोप्लास्टी के लिए बीमा कवर मिलता है?
देश के अन्य शहरों की तरह चेन्नई में टिम्पेनोप्लास्टी के लिए बीमा कंपनियां बीमा कवर देते हैं। बीमा कवर की लागत मरीज की पॉलिसी की शर्तों पर निर्धारित होती हैं। सर्जरी से पहले अपने बीमा एजेंट से मिलकर अपनी पॉलिसी संबंधी सभी शर्तों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।
सारांश
चोट लगने या किसी बाहरी आवृत्ति की वजह से कान में कई तरह की समस्याएं आ जाती हैं। जिनकी वजह से सुनने की क्षमता चली जाती है या कम हो जाती है। इसी को दूर करने के लिए टिम्पेनोप्लास्टी की जाती है। अगर कान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है तो सर्जरी द्वारा सुनने की क्षमता वापस आ सकती है। इस सर्जरी को चेन्नई में कराने की औसत लागत ₹40000 से लेकर ₹60000 तक आ सकती है।